मंगलवार, 28 जनवरी 2020

ट्रस्ट के प्रयास से निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

 मुजफ्फरनगर। निफा जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से  पुरकाजी में आज निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण पा रहे छात्रों को अपनी बागवानी के तहत निशुल्क पौधे वितरित किए गए l जिसमें अंकित कुमार जो कि सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं उनके द्वारा  सभी बच्चों को पर्यावरण का संदेश दिया गया एवं उन्हें पर्यावरण से संबंधित जानकारी भी दी गई l अंकित जी ने बताया कि कैसे हम पर्यावरण को स्वच्छ एवं साफ रख सकते हैं l साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमें पेड़ पौधों को नहीं काटना चाहिए एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए l साथ ही साथ जल बचाना इत्यादि कई प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के बारे में उन्होंने सभी बच्चों को जागरूक किया l जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह प्रजापति जी के द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है l जिसमें बहुत से बच्चे निशुल्क शिक्षा ले रहे हैं l साथ ही साथ प्रत्येक दिन सभी बच्चों को दैनिक कार्यक्रम के लिए भी जागरूक किया जाता है l पौधे वितरित करने में विशेष सहयोग अमित त्यागी, प्रदीप प्रजापति, संजय प्रजापति, सत्य प्रकाश, यादव, अनिल प्रजापति, सुशील प्रजापति, जय वीर, महिपाल प्रजापति हिमांशु, रोहित, शुभम, मोहित, प्रियांशी, अनीता, मनीषा, सोनिया, रजत, आरती, इशिका, मोनिका, गायत्री, एवं सभी बच्चों का रहा l


जीएसटी फर्जीवाड़ा के लिए सरकारी एक्शन

नई दिल्ली। जीएसटी क्लेम में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मोदी सरकार की ओर से लगातार एक्शन लिया जा रहा है। सरकार ने  GST क्लेम करने वाले कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है।गड़बड़ी पता चलते ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स (CBIC) ने 2000 से ज्यादा कारोबारियों को झटका दिया है। दरअसल CBIC ने 2000 से ज्यादा कारोबारियों के 40 हजार करोड़ रुपये का GST क्रेडिट ब्लॉक कर दिया है।GST क्रेडिट पर एक्शन की वजह GST इन-वॉयस में मिलान ना होना बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो इन-वॉयस में गड़बड़ी की वजह से 2000 से ज्यादा कारोबारियों का कुल 40,000 करोड़ GST क्रेडिट रोका गया है।


कन्हैया से भी ज्यादा गलत शब्दों का इस्तेमाल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरजील के गिरफ्तारी पर कहा कि शरजील इमाम का वीडियो आप सभी ने देखा होगा। वह कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक शब्द बोला है। आज दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है।अमित शाह छत्तीसगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है। देश के टुकड़े करने वाले गैंग को जेल में डाला शाह ने कहा कि केजरीवाल से पूछ रहा हूं। कि जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े हजार करने वालों के पीएम मोदी ने जेल भेज दिया। लेकिन यह कहते हैं। कि हमारा वाणी स्वतंत्रा का अधिकार है। अगर गाली देना है। तो मुझे दे दो, पेट नहीं भरे तो पार्टी को दे दो, लेकिन देश की टुकड़े करने की बात कही तो जेल में डाल देंगे। 2 साल पहले JNU में देशविरोधी नारे लगे, मोदी जी ने इन लोगों को जेल में डाला। सजा देने के लिए कोर्ट एक साल से केजरीवाल सरकार की राह देख रही है।


लाजपत राय की जयंती पर नमन किया

ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लाला लाजपत राय की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।


नई दिल्ली। मंगलवार को लाला लाजपतराय की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए महापौर ने कहा कि लाला जी ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की और ब्रिटिश हुकुमत का विरोध करते हुए देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी। लाला जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया, लाला जी की मृत्यु ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में इसकी अहम भूमिका रही।नगर निगम महापौर ममगाई ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपतराय का महत्वपूर्ण का योगदान सदैव इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वो अपनी रचनाओं से भी लोगों को देशप्रेम और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित करते रहते थे। भारत को स्वाधीनता दिलाने में उनका त्याग, बलिदान तथा देशभक्ति अद्वितीय और अनुपम थी।उनकी जयंती मनाते समय हमें उनके जीवन दर्शन तथा देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।


उत्तम ने जमकर बोला भाजपा पर हमला

समाजवादी विचारधारा के पुरोधा प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल का जाना, क्षति 


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर जम कर हमला बोला। कहा किसान नौजवान परेशान है लेकिन इनकी सुध न लेते हुए मुख्यमंत्री जी एनपीआर और एनआरसी पर आन्दोलित मुसलमानों को घुड़की दे कर प्रदेश के माहौल मे आग मे घी डालने का काम कर रहे हैं।कहा गंगा यात्रा निकाली जा रही है जब की गंगा की स्वच्छता पर कोई भी कार्य प्रदेश सरकार ने नहीं किया। वहीं गंगा को माँ और उनके बुलावे का ढ़िढ़ोरा पीट कर सुर्खियाँ बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरबों रुप्ये पानी में बहा दिया लेकिन गंगा माँ आज भी अपवित्रता की शिकार है।श्री पटेल आज मेजा के रहने वाले समाजसेवी प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल के अन्तिम संस्कार में शामिल होने आए थे।श्री पटेल स्व हरीष चन्द्र पटेल के जार्जटाऊन स्थित आवास पर दिन मे ११ बजे पहोँचे शोक संतप्त परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने के साथ अन्तिमसंस्कार में भी शामिल हुए।श्री पटेल ने हरीष बाबू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा की समाजवादी विचारधारा का एक पुरोधा चला गया ।इस महान क्षति से सर्वहारा समाज मर्माहत है।विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव ने कहा की इलाहाबाद जनपद में सर्व समाज के प्रिय सामाजिक न्याय के पुरोधा समाजवादी चिन्तक के जाने से मुझे और समाज को बहोत बड़ी क्षति हुई है।ईश्वर उन्की आत्मा को शान्ति प्रदान करे।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके शवयात्रा मे शामिल होकर चिरनिद्रा मे सोए प्रोफेसर हरीषचन्द्र पटेल की आत्मा की शान्ति के लिए घाट पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शान
ति के लिए प्रार्थना की। शोक प्रकट करने व अन्तिम संस्कार में सर्व श्री कृष्णमुर्ति सिंह यादव,सै०इफ्तेखार हुसैन,नागेन्द्र सिंह पटेल,धर्मराज पटेल,राजेन्द्र पटेल,पंधारी यादव,अन्सार अहमद,पप्पूलाल निषाद,योगेश यादव,डॉ मान सिंह,रविन्द्र यादव रवि,विक्रम पटेल,मो०ग़ौस,महबूब उसमानी,सै०मो०अस्करी,जॉन ज़ैदी,अशोक गुप्ता,किताब अली,अब्बास नक़वी,औन ज़ैदी,फरीद राईन आदि शामिल रहे।


डिप्टी सीएम दिनेश गंगा-यात्रा का दौरा करेंगे

अतुल त्यागी जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार रिपोर्टर पिलखुआ


हापुड़। तीर्थ नगरी गढ़ गंगा बृजघाट पर समय करीब 11:00 बजे पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गढ़ गंगा बृजघाट से बुलंदशहर में प्रवेश कर, करेंगे गंगा यात्रा का दौरा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ प्रदेश सरकार के 8 मंत्री भी रहेंगे यात्रा में शामिल, सबसे पहले 11:00 बजे आएंगे हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट उसके बाद जनपद बुलंदशहर के लिए होंगे रवाना। जिसमें गढ़ गंगा स्याना रोड पर भैंसोड़ा गांव से स्याना होते हुए मस्तरामघाट अनूपशहर के लिए होंगे रवाना। उसके बाद नरोरा डिवाइस में जनसभा को करेंगे संबोधित।


चिमनी के धुएं से 53 बच्चे बीमार पड़े

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चिमनी से निकली राख और धुएं की चपेट में आकर एक इंटर कॉलेज के 53 छात्र-छात्राएं बीमार हो गए। यह घटना उस समय घटी, जब मंगलवार सुबह बच्चे कॉलेज परिसर में प्रार्थना कर रहे थे। बीमार छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए बिंदकी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के चिकित्सक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया, “बिंदकी क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के स्वामी विज्ञानानन्द इंटर कॉलेज के 53 बच्चों को इलाज के लिए यहां लाया गया है, जिन्हें आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी है। आंखों में राख के कण और धुआं घुसने से सभी बच्चे बीमार हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।”


वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल मणिशंकर मौर्या ने बताया, “मंगलवार सुबह परिसर में जैसे ही प्रार्थना सभा के लिए बच्चे खड़े हुए, वैसे ही बगल में लगी चिमनी की राख और धुआं उनकी आंखों में भर गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार है।


कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए?

 नई दिल्ली। कोरोना वायरस क्या है, इसके संक्रमण से कैसे बचा जाए, इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनहित में एडवायजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस विषाणुओं का समूह है, जिसमें सामान्य तौर पर जानवरों में बीमारियां होती है। यह वायरस कभी-कभी मनुष्यों में भी संक्रमण करता है। कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में सर्दी, खांसी आना तथा बुखार होना आदि है। इसके अलावा सिर में दर्द होना और गले में खरास आना है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण क्षमता कम होती है। उन व्यक्तियों को निमोनिया, ब्रोंकाईटीस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छीकने से, हवा के द्वारा दूसरे व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से जैसे संक्रामित व्यक्ति के छूने या हाथ मिलाने से होता है।इससे कैसे बचा जाए, इसके लिए कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे, अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहे। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को छूने से बचे। सामान्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें एवं घर में आराम करें।


शक्ति माता महोत्सव में पांच दिवसीय पाठ

शक्ति माता मंदिर का महोत्सव, ५ दिवसीय सतचंडी पाठ    


मुंबई। शक्ति माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा १ फरवरी को कांदिवली पश्चिम के चारकोप, भाबरेकर नगर (बिल्ला बोंग स्कूल के सामने)  स्थित शक्ति माता मंदिर का १३ वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है, जिसमे शतचंडी पाठ के साथ महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे ट्रेस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र के अनुसार वार्षिक महोत्सव के निमित्त २५  जनवरी से २९ जनवरी तक ११ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी  पाठ किया जा रहा है  जिसकी पूर्णाहुति २९ जनवरी को होगी। ट्रस्ट के रमेश मिश्र ने बताया कि 11 कर्मकांडी विद्वान ब्राम्हणों द्वारा समस्त अनुष्ठान किये जा रहे हैं। वार्षिक महोत्सव के निमित्त १ फरवरी को शाम ७ बजे से भंडारे के साथ भजन संध्या आयोजित की गयी है।


एसआरए स्कीम भ्रष्टाचार का साम्राज्य बना

मुंबई। गरीब झोपड़ाधारकों को बिल्डिंग में घर देने के लिए शुरु किया गया एसआरए स्कीम आज बिल्डरों और सोसायटी पदाधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार का साम्रज्य बन गया है। भ्रष्टाचार के इसी साम्राज्य के खिलाफ ‘संगठन भारत’ ने पोलखोल अभियान चला रखा है। कांदिवली पश्चिम, न्यू लिंक रोड, लालजी पाड़ा के झोपड़पट्टी इलाके में एसआरए स्कीम को लागु करने के लिए जय भारत (कांदिवली ) एसआरए गृहनिर्माण संस्था और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था बनाया गया। इन दोनों संस्थाओं ने एसआरए स्कीम के तहत यहां विकास करने के लिए विकासक के तौर पर राज आर्केड्स होम्स् प्रा. लि. नामक बिल्डर का चुनाव किया। यही से झोल झाल का बड़ा खेल शुरु हुआ। एसआरए अधिकारियों, कलेक्टर कार्यालय, बिल्डर सहित जय भारत कांदिवली और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण के संस्था पदाधिकारियों ने मिल कर कैसे दुसरों के नामों पर एलाट हुए फ्लैटों को अपने कब्जे में कर रखा है।इस की विस्तृत खबर संगठन भारत ने अपने पिछले अंक में छापी थी। इस अंक में हम आप के सामने साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था के पदाधिकारी कैसे बिल्डर के कृपा पात्र बने हैं, इस झोलझाल पर से पर्दा उठाने जा रहे हैं।


आरटीआई से जो जानकारी हमें प्राप्त हुई है। उसके अनुसार सरोज रामकिशन धनई (परि-२ अनु क्र. ४२) को एसआरए की बिल्डिंग में फ्लैट क्रमांक १३०५ दिया गया है। सरोज रामकिशन धनई साई दर्शन एसआरए को.आ.हौ.सो. के अध्यक्ष रामबचन धनई सरोज के भाई हैं। सरोज रामकिशन धनई बगल के अभिलाख नगर में रहते हैं। यहां पÌलैट पाने के लिए उन्होंने घिरामन शिवदास चौहान से उक्त फ्लैट बैकडेट में खरीदा है ऐसा कागजात बना लिए हैं। जो पूरी तरह बोगस है। ऐसे ही यादव बंधुओंको भी यहां पÌलैट मिले हैं। रामआसरे लुरखूर यादव (परि-२, अनु क्र. १७) को ११०१ नंबर का पÌलैट मिला है। उनके भाई यादव अशोक लुरखूर (परि-२ अनु क्र. १८) को १२०५ नंबर का पÌलैट दिया गया है। यह दोनो भाई भी पास के ही इंदिरा नगर के रहिवासी हैं। अशोक यादव के पात्रता को लेकर सुनील तिवारी नामक व्यक्ति ने अपिल भी किया था। परंतु उसे रद्द किया गया। इन दोनों भाईयों ने यहां एसआरए बिल्डिंग में पÌलैट धारक बनने के लिए जो कागजी प्रमाण प्रस्तुत किए हैं उसके अनुसार भी रामआसरे यादव ही पात्र हैं। अशोक यादव को पात्र बनाने के लिए वकील रजक बिहारी चौहान से फ्लैट खरीदने का झुठे दस्तावेज बनाए गए हैं। घर एक पर फ्लैट दिए गए है दो। इसलिए दुसरा घर दिखाने के लिए यादव ने सुनिल तिवारी का झोपड़ा अपने नाम दिखाया है। सुनिल तिवारी ने पुलिस, कलेक्टर, एसआरए और मंत्रालय तक शिकायत कि है। लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नही हुई है। बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. द्वारा बनाए गए एसआरए की बिल्डिंगों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां एक झोपड़ा होने के बावजूद कागजातों मे हेरफेर कर उन्हें दो या तीन फ्लैट देने का काम किया गया है। इसी श्रेणी में आती हैं। अमरावती राजमणी यादव (परि २, अनु क्र. २०) जिन्हें पÌलैट क्रमांक १४०७ दिया गया है। अमरावती यादव जो हैं। वह वेदप्रकाश राजमणी यादव की मां है। यह दोनो एक ही झोपड़े में रहते थे। उसी झोपड़े को दो भागों में बांट कर कागजातों में हेरफेर कर दो फ्लैट के मालिक बने हैं। वेदप्रकाश राजमणी यादव (परि-२, अनु क्र. ४५) को १००६ नंबर का फ्लैट दिया गया है। कागजों में किए गए हेर फेर में वेदप्रकाश के पिता का नाम राजमणी और मां अमरावती के पति का नाम राजमठी दर्शाया गया हैं। यानी णी और ठी शब्द इन दोनो को फ्लैट पाने के लिए पात्र बने हैं। एसआरए स्कीम के तहत बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. ने ही सिर्फ घौटला किया है ऐसा नही है। मुंबई में एसआरए स्कीम के तहत काम करने वाले लगभग सभी बिल्डरों का यही हाल है। अन्य बिल्डरों द्वारा एसआरए में इस प्रकार के झोलझाल किए जाने के पुख्ता सबूत ‘संगठन भारत’ को जब भी प्राप्त होगा। उसे पाठकों तक पहुंचने का कार्य अखबार करता रहेगा।


प्रदेश में 40 नए कॉलेज खोले जाएंगे

राणा ओबराय

मुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान, ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में खुलेगा कालेज


फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर अत्यधिक ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पांच सालों में 31 महिला कॉलेज खोले गये हैं तथा जल्द ही नौ और नए महिला कालेज खोले जाएंगे। इन कालेजों तक छात्राओं के लिए 100 पिंक बसें चलाई गई हैं तथा 125 और मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अगले वित वर्ष में एक लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री आज एनआईटी फरीदाबाद में स्थित के एल मेहता कालेज के गोल्डन जुबली समारोह व प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में कालेज खोलने का निर्णय लिया तथा इसके लिए 40 स्थान चिन्हित किए गए, जहां पर कालेज खोले जा रहे हैं, ताकि उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को 10 किलोमीटर से अधिक यात्रा न करनी पड़े।


450 नियमित डॉक्टर्स की होगी 'भर्ती'

राणा ओबराय


हरियाणा में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की होगी भर्ती: अनिल विज


चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है।


अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...