रविवार, 26 जनवरी 2020

हादसे में एक जवान की मौत दो घायल

गया। जिले के बाराचट्टी से बड़ी खबर आ रही है जहां हादसे में एक कोबरा जवान की मौत हो गई है। वहीं 2 जवान घायल बताए जा रहे है।आपको बता दें कि बाराचट्टी के कोबरा कैंप में तार के संपर्क में आने से ये बड़ा हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कोबरा कैंप ही तार गिर गया था जिसमे ये बड़ा हादसा हुआ है।


नीतीश ने आवास पर फहराया तिरंगा

पटना। देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर सीएम आवास में बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे भी मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने बच्चों को जलेबी खिलाकर बधाई दी। आपको बता दें कि  मछरियावां गांव के दलित टोले में आज झंडोत्तोलन 85 वर्षीय झपसी मोची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में करेंगे। इसको लेकर मछरियावां गांव में विकास की ब्यार बह चली। गांव में स्थित मंगल तालाब का कायाकल्प हो गया। सड़कें बन गयी, किसानों के लिए नये 13 ट्रांसफाॅर्मर लग गये।


नोडल आंगनबाड़ी केंद्र बन गये, हर घर में नल-जल पहुंच गया, तालाब और सड़क किनारे पौधारोपण किया गया, एक सौ वृद्धावस्था पेंशन, सौ शौचालय बन गये, एक सौ बिजली के नये कनेक्शन दिये गये व गांव व खेतों में कवर वाले बिजली तार लग गये। इसको ले ग्रामीणों में तो खुशी है। वहीं 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कर रहे झपसी मोची के खुशी का ठिकाना नहीं है। वह कहते हैं कि मैं इस गांव में  बैंड पार्टी चलता था। मेरी झपसी बैंड पार्टी पूरे दनियावां व फतुहा प्रखंड में फेमस थी। खेती भी करते थे। उन्होंने बताया कि मेरे दो बेटे बिनोद और अयोध्या हैं। बड़ा बेटा पेंटर, छोटा दर्जी है. छह पोते और छह पोतियां हैं। बड़े सौभाग्य की बात है की मुख्यमंत्री ने हमें झंडोत्तोलन के लिए चुना है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने का जायजा लिया।


खुशबू गुप्ता


ध्वजारोहण को लेकर कांग्रेसियों में थप्पड़ बाजी

नीलमणि पाल


इंदौर। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पार्टी नेता आपस में भिड़ गए। यहां एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मारे। अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दो नेताओं को अलग किया।


गांधी भवन स्थित कार्यालय में रविवार को कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों से एक-दूसरे पर मुक्के और थप्पड़ बरसा दिए। कांग्रेसियों को विवाद करते देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर अन्य नेताओं के साथ इन्हें अलग किया। दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था, इस बारे में जानकारी की जा रही है। बताया गया कि कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो फिर से स्वागत के लिए कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री ने यहां ध्वजारोहण किया।


आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में भूकंप के झटके

विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 4.7 दर्ज किए गए। इसके कारण लोग भयभीत हो गए। भूकंप के झटके कृष्णा और गुंटूर जिले में रविवार को सुबह 2.37 बजे महसूस किए गए। भूकंप तीन सेकंड तक रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके पेदकूरपाडु,ताडिकोंडा निर्वाचन के साथ नंदिगामा, बेल्लमकोंडा, वेंकटायपालेम, क्रोसुरू, पिडुगुराल्लु, माचावरम, तुल्लुरू, ताडिकोंडा और अन्य इलाकों में दर्ज किया गया। इसके चलते लोग भयभीत होकर मकानों से बाहर आ गये। इसी तरह तेलंगाना के नलगोंडा, खम्मम और सूर्यापेट जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। सूर्यापेट जिले में अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए । जिले के चिलुकुरु, मुनगाला, अनंतगिरी, नडिगुडेम, कोदाडा और अन्य इलाकों में भी भूकंप के झटके महूसस किये गये। भूकंप के झटके 45 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण अनेक मकानों में दरारे आई। मकानों में रखा हुआ सामान नीचे गिर गया। कांच के ग्लास और अन्य वस्तू टूट गए।


दुनिया ने देखी भारत की 'सैन्य ताकत'

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजपथ से दुनिया ने भारत की सैन्य का नमूना देखा। इसके साथ ही सांस्कृति झाकियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जाईख मेसीआस बोल्सोनारो भी आनंद लेते नजर आए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,तीनों सेना प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत की मौजूदगी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले तीनों सेनाओं ने अपने हथियारों का प्रदर्शन किया। राजपथ पर भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक को पेश किया गया। इस टैंक को कैप्टन सन्नी चहर कमांड कर रहे थे। इसके अलावा के-9 वज्र-टी टैंक की भी परेड में शामिल किया गया। कैप्टन अभिनव साहू इस टैंक को कमांड कर रहे थे। नेवी ने बोइंग पी 8I लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डिस्ट्रायर को पेश किया गया। राजपथ पर भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की टुकड़ी भी नजर आई। तीनों सेनाओं के बाद राजपथ पर राज्यों की झाकियों का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले छत्तीसगढ़ की झांकी दिखाई दी। झांकियों को लेकर राजपथ पर मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह भी देखने को मिला। छत्तीसगढ़, मेघालय,गुजरात, हिमाचल प्रदेश,पंजाब,जम्मू कश्मीर,राजस्थान,ओडिशा,तेलंगाना और गोवा की झाकियां राजपथ पर प्रदर्शित की गईं। सभी झाकियों में उन राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही अलग अलग मंत्रालयों की झांकी ने भी प्रदर्शित की गई। 90 मिनट की परेड में कुल 22 झांकियां देखने को मिलीं। झाकियों के बाद अलग अलग स्कूल के बच्चों ने विभिन्न राज्यों का लोक नृत्य पेश किया। बच्चों के प्रदर्शन के बाद राजपथ पर सीआरपीएफ की महिला डेयर डेविल्स का दस्ता हैरत अंगेज कारनामे दिखाए। यह पहली बार है जब महिला दस्ते ने इस तरह के करतब को अंजाम दिया। इसके बाद आसमान में वायुसेना के हेलिकॉप्टर और जंगी जहाजों के बेड़े ने भी नजर आए। कार्यक्रम के खत्म होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। दर्शकों ने भी उनका अभिवादन किया और उनकी तस्वीरें भी लीं।


विद्वान-मनीषियों ने दिया श्रेष्ठ संविधान

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रदेश के नाम उद्बोधन दिया। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतवासियों के लिए अपार गौरव का दिन है। जिन मनीषियों और महान नेताओं के कारण भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान मिला, आज उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। भारत को आजादी दिलाने के लिए त्याग और बलिदान करने वाले सभी भारतवासियों, शहीदों और पुरखों को नमन है। राज्यपाल ने कहा कि हमें संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की अपेक्षाओं और कसौटियों पर भी गौर करना होगा। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो लेकिन जिन्हें संविधान को अमल में लाने का काम सौंपा जाए, यदि वे कसौटी पर खरे न उतरे तो संविधान भी गलत सिद्ध हो जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सबसे पिछड़े, सबसे कमजोर और सबसे जरूरतमंद लोगों को पहले राहत देने की शुरुआत की है। सरकार ने गांव-गांव में स्वावलंबन और विकास की अलख जगाकर किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं के लिए कार्य करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा, विश्वास और विकास की त्रिवेणी से कानून और व्यवस्था को संवारा है। देश के सर्वांगीण विकास में छत्तीसगढ़ राज्य और यहां की जनता की अमिट भागीदारी दर्ज हो।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


जनवरी 27, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-170 (साल-01)
2. सोमवार, जनवरी 27, 2020
3. शक-1941, माघ - शुक्ल पक्ष, तिथि- तीज, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:04,सूर्यास्त 05:52
5. न्‍यूनतम तापमान 6+ डी.सै.,अधिकतम-21+ डी.सै., कोहरे की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.:-935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...