शनिवार, 25 जनवरी 2020

'आदित्यनाथ' को बैनामे करने चाहिए !

मांगो पर कोई भी विचार न किये जाने पर नाराज कर्मचारी देंगे नगरपालिका पर धरना: श्रवण चन्देल


अकांशु उपाध्याय 


गाजियाबाद। अधिकारी और नेताओं का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। जहां राज्य की भाजपा सरकार जीरो टोलरेंस पर कार्य करने के दावे करती है, वही उसकी नाक के नीचे अप्रत्याशित भ्रष्टाचार का खुला खेल किया जा रहा है।  आखिर दावे करने की जरूरत क्या है? यदि आपको काम करना है तो आप काम कीजिए, दावा करके जनता के साथ धोखा मत कीजिए। भाजपा एवं प्रदेश की सरकार की इस नीति से जनता त्रस्त है यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं रखा गया, परिणाम बेहतर होंगे।


उत्तर-प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के लोनी नगर अध्यक्ष श्रवण चन्देल द्वारा लोनी नगर पालिका के पीड़ित कर्मचारियों की एक बैठक, न्यू विकास नगर वार्ड नं 5 में रखी गई। जिसमे पिछले 10 दिन पूर्व सेकड़ो कर्मचारियों द्वारा चन्देल के नेतृत्व में नगर-पालिका का घेराव किया गया था। जिसमे उपजिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों का गुस्सा शांत कराया गया था व 8 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सम्बोधित करते हुए, जिलाधिकारी व सरकार के नाम दिया गया था। जिसमे कर्मचारियों के विरुद्ध मनमानी व उत्पीड़न को दर्शाया गया था। ज्ञापन लेने के बाद औपचारिकता करते हुए श्रीमान उपजिलाधिकारी ने 8 दिन का समय मांगा की आपसे बात की जाएगी व समस्या का निस्तारण किया जाएगा। किंतु कर्मचारियों में काफी रोष है। क्योंकि समस्या के निस्तारण की बात अलग कोई बात तक संघ के व्यक्तियों से नही की गई। मानो इन मांगों को कोई आधार ही न हो। दिन रात सरकार के सपने को सच करने में लगे कर्मचारियों को अनदेखा करना कोई मामूली बात नही है। श्रवण चन्देल नगर अध्यक्ष व हिन्दू रक्षा दल प्रमुख ने बताया कि अब वो समय नही रहा जहां कर्मचारियों की आवाज को दबाया जाए। नगर पालिका के इस व्यवहार को बिल्कुल बर्दास्त नही किया जाएगा। यदि इस विषय मे एक हफ्ते के अंदर बात चीत कर समस्या का समाधान नही किया गया तो चन्देल जी द्वारा आंदोलन को बड़ा रूप देने में कोई लापरवाही नही की जाएगी। और जल्द ही एक दिवशीय धरना दिया जाएगा। मुख्य रूप से मांग इस प्रकार है
1- समान काम समान वेतन हो
2- कर्मचारियों को एक परिचय पत्र व साप्ताहिक अवकाश निर्धारित हो
3- कर्मचारियों के काटे गए PF की पूर्णजानकारी यू एन नम्बर की सूची के साथ दी जाए।
4- बिना किसी आधार के आपसी रंजिशन कर्मचारियों को न हटाया जाए।
5- कर्मचारियों से समय समय पर कुछ पैसे की डिमांड की जाती है यदि कोई ऐसी आवश्यकता है तो आधिकारिक सूचना दी जाए। आदि उचित मांगे है जो कर्मचारियों के अधिकार क्षेत्र में है। 
यदि इन मांगों पर जल्द विचार नही किया गया। तो लोनी नगर पालिका के इतिहाश में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी भविष्य योजना आज की बैठक में बनाई गई।


बागियों को भी मंत्री बनाएंगे येदियुरप्पा

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में दौरे के दौरान भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की थी। तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन-चार दिनों में किया जाएगा। विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शिरकत करने के बाद दावोस से यहां आने पर उन्होंने दोहराया कि वह जद (एस)-कांग्रेस के अयोग्य करार दिए गए और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए विधायकों को मंत्री बनाने का अपना वादा पूरा करेंगे लेकिन, स्पष्ट कर दिया कि हारने वालों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री हैं। विस्तार के बाद अधिकतम 34 नए मंत्री हो सकते हैं।


'सीएए का समर्थन' वास्तविक लोकतंत्र

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गणतंत्र-दिवस पर सभी को संविधान की रक्षा की शपथ लेकर सीएए का समर्थन करना ही सच्चा गणतंत्र हैं। विजेन्द्र त्यागी ने लोनी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी जस्सी में मदर्स लेब पब्लिक स्कूल में गणतंत्र-दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें छोटे-छोटे स्कूली बच्चो द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता और सहयोग द हेल्पिंग हैंड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबन्धक नितिन कुमार और स्कूल के स्टाफ द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में बोलते हुये विजेन्द्र त्यागी ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के द्वारा लिखित संविधान 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में लागू किया गया ओर हम हम इस दिन पूर्ण रूप से गणतंत्र हुए अभी  लोकसभा और राज्य सभा से पारित सीएए को लेकर कुछ लोग झूठ फहलाने का कार्य कर रहे ह जो संविधान के विरुद्घ ह हमारे देश के सविधान की ख़िलापत करना राष्ट्रद्रोह है। ऐसे लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण आम जनमानस को बरगलाने का कार्य कर रहे है। आज के दिन हम सबको शपथ लेकर ऐसे झूठ से आम जनमानस को सचेत करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सरोज सैनी ,गीता चोधरी,मोनिका शर्मा ,जीत सिंह राणा ,जयवीर सिंह समेत स्कूल का स्टाफ ओर अभिभावक ओर क्षेत्रवासी ओर बच्चे उपस्थित रहे।


सहभोज कार्यक्रम में जनमानस की भीड़

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। लोनी विधानसभा के रिस्तल ग्राम में गाज़ियाबाद के यशश्वी सांसद और केन्द्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री, भारत-सरकार वी के सिंह द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेको भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासीयो के साथ आदरणीय वी के सिंह, भारती सिंह,मरणालनी सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल से शिष्टाचार भेंट करते, भाजपा नेता विजेन्द्र त्यागी ,जिला उपाध्यक्ष चोधरी चैनपाल सिंह ,पूर्व जिला मंत्री ओम प्रकाश तिवारी ,पूर्व पार्षद अमरेश चौधरी ,मंडल महामंत्री सुनील बंसल ,उपाध्यक्ष मंटू ठाकुर उपस्थित रहे।


पिटाई करके, 3 बच्चों की मां घर से निकाली

बैकुंठपुर। शराब के नशे में एक युवक अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। शादी के 12 साल गुजरने के बाद 3 बच्चे भी हैं, इसके बाद भी उसका रवैय्या नहीं बदला। बीच-बीच में वह पत्नी को दहेज की बात को लेकर भी प्रताडि़त करता था। 6 महीने पूर्व रात में उसने शराब के नशे में पत्नी की हाथ-मुक्के व लात से पिटाई कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने पड़ोसी के घर रात बिताई और दूसरे दिन मायके आ गई। जब मायके वाले उससे समझौते की बात करने लगे तो उसने कहा कि वह उसे नहीं रखेगा और दूसरी शादी करेगा। इसके बाद पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर से लगे ग्राम कसरा निवासी ललिता बाई ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि वह अपने मायके रहती हैं। करीब १२ साल पहले उसकी शादी ग्राम ढोढ़ीबहरा निवासी हरि सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर गाली-गलौज कर मारपीट करता आ रहा था। हमारे 3 बच्चे है। उसने बताया कि पति आए दिन मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है। 15 जून 2019 को पति ने गाली-गलौज कर हाथ मुक्का, लात से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस दौरान रात करीब 11 बजे पड़ोसी के घर में जाकर रात में रुकी थी और अगले दिन सुबह अपने घर गई थी। लेकिन मेरे पति ने दोबारा गाली देते जान से मारने की धमकी दी और मारने के दौड़ाया था। इसके बाद मैं भाग कर अपने मायके आ गई। दूसरी शादी करने की दी धमकी पीडि़ता ने बताया कि उसके माता-पिता को उसने जब यह बात बताई तो समझौता कराने गए थे। वहां भी फिर से झगड़ा करने लगा और बोला कि तुमको नहीं रखूंगा। मैं दूसरी शादी करूंगा। मामले में मैंने परिवार परामर्श केन्द्र में आवेदन लगाया था। परामर्श केंद्र में मेरे पति को बुलवाए, लेकिन वह नहीं आया। इस पर परामर्श केंद्र से थाना भेजने के बाद अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 294, 323, 498-ए, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


सिद्धू मूसे वाला सवालों पर पत्रकारों से भिड़े

सिद्धू मूसे वाला थाना पहुंचा, सवालों पर पत्रकारों से भिड़े


अमित शर्मा


नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला अपने गानों के चलते विवादों में रहने लग गए हैं| कुछ लोगों को उनके गाने रास आ रहे हैं तो कुछ उन्हें सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं।विवादों के क्रम में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला का एक ताजा विवाद सामने आया है जिसमे वह पत्रकारों से भिड़ बैठे। दरअसल, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला बीते शुक्रवार की शाम को लुधियाना पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।पुलिस स्टेशन की तरफ से सिद्धू मूसे वाला को नोटिस भेजा गया था जिसके बाद वह लुधियाना पुलिस स्टेशन आकर पुलिस के समक्ष पेश हुए।वहीँ, पेशी के बाद जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला थाने से बाहर निकले तो कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनसे पेशी को लेकर सवाल करने लगे।जहाँ पत्रकारों के सवाल से सिद्धू मूसे वाला भड़क गए और पत्रकारों से उलझने लग गए। सिद्धू मूस वाला को पुलिस ने क्यों भेजा नोटिस? बता दें कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला अपने गानों में बंदूकों का ज्यादा प्रयोग करते हैं|पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के हर गाने में बंदूक जरुरु देखने को मिलती है।जिसके चलते माना जा रहा है कि, सिद्धू मूसे वाला गानों के जरिये हथियारों के कल्चर को प्रमोट करने में लगे हैं।सिद्धू मूसे वाला पर इन्ही आरोपों के चलते उन्हें लुधियाना पुलिस की ओर से नोटिस जारी किया गया था और पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया था। पुलिस ने बताया कि, एक स्थानीय निवासी ने सिद्धू मूसे वाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।उनकी शिकायत थी कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला अपने गानों में हथियारों को प्रमोट कर रहे हैं|शिकायतकर्ता ने ये मांग की थी कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का है ये सख्त निर्देश पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का निर्देश है कि पंजाबी गीतों के माध्यम से पंजाबी गायक किसी भी तरह से शराब और गन कल्चर को प्रमोट ना करें । 22 जुलाई 2019 को हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी कर कहा था कि कोई भी गायक अपने गानों में गन कल्चर और शराब को ग्लोरिफाई नहीं कर सकता।


हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई


अमित शर्मा


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई। अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह राज्य विकास के नित नए मानदंड स्थापित करे और देश की समृद्धि में अपना बहुमूल्य योगदान यूं ही देता रहे।” उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण भारत का 18वां पूर्ण राज्य बना था।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...