शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

मंत्री ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

राणा ओबराय

हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश यादव ने पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैम्प के अवसर पर प्रतिभागियों को किया सम्मानित

चण्डीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ के सुरक्षा विभाग द्वारा 17वें ब्लड डोनेशन कैंप के अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मंत्री ओमप्रकाश यादव के   कार्यक्रम में पहुंचने पर पीजीआई के निदेशक जगत राम, उपनिदेशक कुमार गौरव धवन व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पीसी शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस  लोगी  योगी  देखोगी अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ब्लड डोनेशन कैंप के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उनको इनाम बांटे। मंत्री    ओम प्रकाश यादव ने कहा ब्लड डोनेशन कैंप जैसे कार्यक्रम करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। क्योंकि ऐसे कार्यक्रम से लोगों की जान बचाई जाती है। उन्होंने रक्तदान प्रतिभागियों के पास जाकर उनकी हौसला बढ़ाई भी करी। कार्यक्रम के अंत में निदेशक, उपनिदेशक व मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने मुख्यातिथि ओम प्रकाश यादव को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


अभिनेत्रियां देह व्यापार के काले धंधे में लिप्त

राणा ओबराय

फ़िल्म अभिनेत्रियां क्यों शामिल हो रही हैं जिस्मफरोसन के धन्दे में?

नई दिल्ली। अब तो फ़िल्म अभिनेत्रियां भी देह व्यापार के काले धंधे में लिप्त हो रही हैं|मायानगरी मुंबई से आयेदिन अभिनेत्रियों के जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल होने की खबरें आ रही हैं|जहां, एक बार फिर दो अभिनेत्रियां गिरफ्तार की गई हैं|ये अभिनेत्रियां जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दे रही थीं| पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है|पुलिस ने बताया कि दोनों मूल तौर पर तुर्केमिनिस्तान की रहने वाली हैं और मुंबई में रहकर फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किया करती हैं|ये दोनों एक रात का एक लाख रुपये तक चार्ज करती थीं|
पुलिस को खबर मिली थी कि शहर के इंपीरियल होटल में सेक्स का धंधा फल फूल रहा है जिसमें अभिनेत्रियां शामिल हैं|पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो वहां से दो युवतियों को गिरफ्तार किया जो पेशे से एक्ट्रेस हैं|पुलिस ने इनके 2 एजेंट को भी गिरफ्तार किया है जो इनके लिए ग्राहक लाने का काम करते थे।


आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की अनूठी पहल

राणा ओबराय

प्रदेश का हर परिवार समृद्ध और सुरक्षित हो, हमारी सरकार निरंतर कार्यरत

चण्डीगढ़। प्रदेश का हर परिवार समृद्ध और सुरक्षित हो, इस ओर हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है। देश में अपनी तरह की पहली सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की अनूठी पहल
‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ में उन परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा एवं पेंशन का लाभ मिलेगा, जिनकी सालाना आय ₹1,80,000 से कम है व 2 हेक्टेयर तक भूमि है।
आज चंडीगढ़ में इस योजना की समीक्षा बैठक की। यह योजना सभी वर्गों का कल्याण करने में कारगर सिद्ध होगी।


हजीला को प्रधानमंत्री 'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार'

भोपाल। मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदिप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया। रिया ने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक कीर्तिमान रचे हैं। इसी तरह खेल के क्षेत्र में इन्दौर की सुदिप्ती हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में विजेताओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपए धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।


गलन भरी सर्दी का सिलसिला जारी

शीतलहर की चपेट में रहे कई इलाके


लखनऊ। एएनएस उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों में गलन भरी सर्दी का सिलसिला जारी है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चली। पछुआ हवा चलने से गलन महसूस की गयी। इस दौरान राज्य के कानपुर, झांसी और आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रहा। हालांकि इसी अवधि में गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ मण्डलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। जगह—जगह लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आये। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा गिर सकता है।


जोर पकड़ेगा कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

फरवरी से जोर पकड़ेगा कांग्रेस का आंदोलन


लखनऊ। एएनएस उत्तर प्रदेश में अपनी खोयी जमीन वापस पाने की जद्दोजहद में लगी कांग्रेस किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अगले महीने से पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पार्टी आगामी फरवरी माह से किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से 'किसान बचाओ अभियान' शुरू करेगी। यह मुहिम करीब तीन महीने तक चलेगी। इस आंदोलन के तहत होने वाली पांच विशाल रैलियों में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की केन्द्रीय भूमिका होगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत फरवरी में पार्टी कार्यकर्ता हर गांव में जाकर किसानों से बाकायदा फार्म भरवाएंगे। उस फार्म में किसानों से पूछकर यह जानकारी भरी जाएगी कि उन्हें उपज का सही दाम मिल रहा है, या नहीं। उन्हें खाद, पानी, बीज, बिजली इत्यादि ठीक ढंग से मिल रही है या नहीं। उनका बकाया गन्ना मूल्य दिया गया या नहीं, क्या वे कर्ज से परेशान हैं और उनकी अन्य क्या समस्याएं हैं। सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश के हर ब्लॉक में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। उसके बाद तहसील मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में सांगठनिक लिहाज से उपयुक्त चार—पांच जिलों में विशाल रैलियां आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रियंका गांधी की अहम भूमिका होगी। इन रैलियों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भी शामिल होने की सम्भावना है। सूत्रों ने बताया कि आंदोलन के तहत पार्टी आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान के लिये भी आंदोलन की रणनीति तय की गयी है। साथ ही पूर्वांचल में धान की खरीद में बिचौलियों की घुसपैठ को लेकर भी कांग्रेस किसानों के बीच जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी किसानों के लिये बिजली की दरें आधी करने और पूर्ण कर्जमाफी को लेकर भी सड़कों पर उतरेगी।


योगी ने 13 अधिकारी को किया निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अधिकारियों को किया निलंबित, विभागीय जांच का भी आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है बदायूं कोषागार में स्टाम्प मैनुअल का अनुपालन न करने एवं कार्य में शिथिलता के आरोप में सरकार की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना का क्लेम देने में आनाकानी करने वाली बीमा कंपनियों के विरुद्ध जांच के आदेश


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। शुक्रवार को इस दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने बदायूं कोषागार में स्टाम्प मैनुअल का अनुपालन न करने एवं कार्य में शिथिलता के आरोप में 13 अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी करने वाली बीमा कंपनियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बदायूं कोषागार में कार्यरत 3 वरिष्ठ कोषाधिकारियों को 5 करोड़ रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। उक्त प्रकरण में ही तहसीलदार स्तर के 10 अधिकारियों को भी निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमा कंपनियों द्वारा क्लेम न दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री सर्वहित किसान बीमा योजना का क्लेम देने में बीमा कंपनी की शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए बीमा कंपनी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। बाराबंकी में बड़ी संख्या में किसानों को बीमा क्लेम देने में आनाकानी की शिकायतें आ रही थीं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह आदेश जारी किया है। मुख्ममंत्री ने विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी करने के आदेश दिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज के अलीपुर बड़वारा एवं सहसवान (बदायूं) के मध्य गंगा नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण के लिए 174.97 करोड़ रुपए जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवगमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जनपद बस्ती कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए प्रायोजना की सम्पूर्ण पुनरीक्षित लागत 16 करोड़ रुपए पर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान करते हुए 6.56 करोड़ रुपए अवमुक्त करने के आदेश दिए हैं।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...