गुरुवार, 9 जनवरी 2020

मुश्किल दौर से गुजर रहा है देशः सीजेआई

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) को संवैधानिक करार दिए जाने की एक याचिका पर चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया अरविंद बोबडे ने टिप्पणी की है। गुरुवार को नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA)को संवैधानिक (constitutional)करार देने के लिए एक याचिका दायर की गई। जिस पर सीजेआई ने कहा- अभी देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, इस समय शांति पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। इस तरह की याचिकाएं (petition)दाखिल करने से कुछ फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा इन याचिकाओं पर तभी सुनवाई होगी जब देश में हिंसा खत्म हो जाएगी।


चीफ जस्टिस (CJI)ने कहा- ‘देश अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में इस वक्त हर किसी का लक्ष्य शांति स्थापित करना होना चाहिए। इस तरह की याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी। इस कानून के संवैधानिक होने पर अभी अनुमान लगाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा- ये हम कैसे घोषित कर दें कि संसद द्वारा अधिनियम संवैधानिक है? हमेशा संवैधानिकता का अनुमान ही लगाया जा सकता है। चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया ने कहा- ‘नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA)के खिलाफ जो भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं, उनकी सुनवाई तभी शुरू होगी जब हिंसा पूरी तरह से रुक जाएगी। बता दें, उन्होंने ये बातें वकील विनीत ढांडा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में CAA को संवैधानिक घोषित करने की याचिका पर की।


शिमलाः रेस्क्यू कर 43 पर्यटकों को बचाया

शिमला। राजधानी शिमला में आज धूप खिली हुई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अनंद लेने जा रहे पर्यटकों को भी रेस्क्यू किया गया है। शिमला के ढली में बर्फबारी के बीच फंस 43 पर्यटकों को भी प्रशासन की ओर से रेस्क्यू कर लिया गया है।बतया जा रहा है कि यह बर्फ का अनंद लेने के लिए उपलरी क्षेत्रों में चले गए थे मगर भारी बर्फबारी के कारण वहीं फंस कर रह गए पर्यटकों की पहचान दिल्ली के पास सैनिक नगर के चौबीस लोगों को कोटि के बदायूंनी घाटी 3/4 किलोमिटर से बचाया और सिदार होटल कोटि में अपने प्रवास की व्यवस्था की जिसमें 7 पुरुषों, 11 महिलाओं, 4 बच्चों और 2 ड्राइवर थे। पिंजौर के एक व्यक्ति को नालदेहरा के पास जबलंदा से बचाया गया है और उसकी नालदेहरा में रहने की व्यवस्था की गई। जींद हरियाणा के पांच लोगों को मशोबरा बिफरीकरण से वुड्रीना की सड़क से बचाया गया है। हरियाणा के 13 व्यक्तियों को झंझट के पास बचाया गया और वहानों के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया।


दमाद की हत्या कर, शव फेंखते पकड़ा

दामाद की हत्या कर शव फेंकते समय ससुर गिरफ्तार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने बुधवार को दामाद की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करते समय ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिजली विभाग में अवर अभियंता पद से बस्ती जिले से ही सेवानिवृत्त हुआ था। पुलिस ने बताया कि कोतवाली के बड़ेवन के पास बुधवार सुबह बक्से में छिपाकर रखी युवक की लाश बरामद की गई। बक्से के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम निजामुद्दीन निवासी ठाकुरगंज जिला लखनऊ बताया है। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि चार-पांच दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर रिश्ते में दामाद कमाल के साथ लखनऊ में ही मारपीट हुई थी। इस दौरान कलाम घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए शव को लोहे के बक्से में बंद कर दिया और शव को प्लास्टिक में पैक कर केमिकल की गोली भी रख दी थी, जिससे दुर्गन्ध न आने पाए। आरोपी ने बताया कि वह बस्ती जिले में बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इसीलिए शव को ठिकाने लगाने के लिए बस्ती को चुना। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 


विद्यासागर ठाकुर


बंद के कारण बैंकों में कामकाज रहेगा ठप

नई दिल्ली। आज ट्रेड यूनियन का भारत बंद है। भारत बंद में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारिोयं ने पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक को जाम किया। साथ ही मुंबई में भी भारत पेट्रोलियम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय मजदूर संघों ने बुधवार (8 जनवरी) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में कांग्रेस के मजदूर संगठन-इंटक के अलावा वामदलों के मजदूर संगठन- एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी और सोशलिस्ट पृष्ठभूमि के- एचएमएस समेत अनेक मजदूर संघ शामिल हो रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) हड़ताल में शामिल नहीं हो रहा है। संघों का दावा है भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस हड़ताल को बैंकों का भी समर्थन हासिल है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं आज बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं।
जानिए भारत बंद से जुड़ी हुई अहम बातें :-
हड़ताल का समय?
देशव्यापी हड़ताल बुधवार (8 जनवरी) को सुबह छह बजे शुरू।
भारत बंद में कौन कौन से ट्रेड यूनियन ले रहे भाग?
-कांग्रेस मजदूर संगठन- इंटक
-वामदलों का मजदूर संगठन- एटक
-सीटू
-एआईयूटीयूसी
-टीयूसीसी
-एसईडब्ल्यूए
-एआईसीसीटीयू
-एलपीएफ
-यूटीयूसी
-सोशलिस्ट
किन बैंक यूनियनों ने किया हड़ताल का समर्थन?
-भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए)
-अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए)
-भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघों
-बैंक कर्मचारी सेना महासंघ आदि
बैंक की कैसी सेवाएं होंगी प्रभावित :-
बैंकों में राशि जमा करने, निकासी करने, चेक क्लियरिंग और विभिन्न वित्तीय साधनों को जारी करने का काम हड़ताल की वजह से प्रभावित हो सकता है। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंकों में सेवाओं पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है।
भारत बंद क्यों हो रहा है?
ट्रेड यूनियनों का कहना है कि केंद्र सरकार की आर्थिक और जन विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, वे लेबर लॉ का भी विरोध कर रहे हैं। साथ ही स्टूडेंट यूनिनय शिक्षण संस्थानों में फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।
ट्रेड यूनियन ने क्या कहा :-
दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘आठ जनवरी को आगामी आम हड़ताल में हम कम से कम 25 करोड़ लोगों की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। उसके बाद हम कई और कदम उठाएंगे और सरकार से श्रमिक विरोधी, जनविरोधी, राष्ट्र विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग करेंगे।’
जानिए सरकार ने क्या कहा :-
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को चेताया है कि यदि वे हड़ताल में शामिल होते हैं तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कर्मचारियों को यह चेतावनी देते हुए हड़ताल से दूर रहने को कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उसे उसके नतीजे भुगतने होंगे। वेतन काटने के अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि, ‘इस तरह का कोई सांविधिक प्रावधान नहीं है जो कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने का अधिकार देता हो।’
सरकार की चेतावनी :-
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को चेताया है कि यदि वे आठ जनवरी को हड़ताल में शामिल होते हैं तो उन्हें इसका ‘नतीजा’ भुगतना पड़ेगा। केंद्र सरकार की नीतियों मसलन श्रम सुधार, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और निजीकरण के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कर्मचारियों को यह चेतावनी देते हुये हड़ताल से दूर रहने को कहा गया है।
कौन सा यूनियन हड़ताल में नहीं ले रहा हिस्सा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत बंद में भारतीय मजदूर संघ हिस्सा नहीं ले रहा है।
ओडिशा विश्वविद्यालय में परीक्षा स्थगित
ओडिशा के उत्कल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को निर्धारत परीक्षाओं को देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को स्थगित करने की घोषणा की। यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रमुख ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई है। अधिसूचना में कहा गया, ‘आठ जनवरी को विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद और परीक्षार्थियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।’ इसमें कहा गया है कि उक्त परीक्षाओं की नई तारीख बाद में अधिसूचित की जाएगी।


'घूस में भैंस' देने दफ्तर पहुंची महिला

खुशबू गुप्ता


सिधी। घूस में पैसे देते हुए आपने बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने किसी को घूस में भैंस देते हुए देखा है। हैरान कर देने वाला ये मामला मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले की है, जहां सिहवाल के तहसीलदार ऑफिस में एक महिला अचानक भैंस लेकर पहुंच गई।


भैंस लेकर दफ्तर पहुंची महिला ने कहा कि उसके पास नाम बदलने के एवज में घूस देने के लिए पैसे नहीं है, इसलिए वो भैंस लेकर आई है। महिला ने अधिकारियों से कहा कि वे उनकी भैंस ले लें और उसका काम कर दें। महिला का आरोप है कि नाम बदलने के एवज में अधिकारियों ने उससे घूस मांगी थी। महिला जब भैंस लेकर दफ्तर पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। वहीं महिला के आरोपों को अधिकारियों ने खारिज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक 14 नवंबर को ही नाम बदलने का काम हो चुका है और महिला का भैंस लेकर आना एक साजिश का हिस्‍सा है। 


भैंस लेकर दफ्तर पहुंची रामकली ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने पैतृक संपत्ति में नाम बदलने के लिए आवेदन दिया था। जिसके एवज में उससे 10 हजार रुपये की घूस मांगी गई। महिला के मुताबिक 10 हजार रुपये देने के बाद भी उसका काम नहीं हुआ और दोबार उससे घूस मांगी गई। महिला ने कहा कि उसके पास घूस में देने के लिए और पैसे नहीं थे, लिहाजा वो भैंस लेकर पहुंच गई। तहसीलदार ने कहा कि महिला से घूस मांगने का मामला एसडीएम कोर्ट में है और उसका काम 14 नवंबर को ही हो चुका है।


घोटाले में डीएम के खिलाफ चार्जशीट दायर

सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को विशेष अदालत में भागलपुर के पूर्व डीएम वीरेंद्र यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की।


भागलपुर। सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को विशेष अदालत में भागलपुर के पूर्व डीएम वीरेंद्र यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की।


करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले में दायर की गई चार्जशीट में नाम आने के बाद विरेंद्र यादव पहले आईएएस अधिकारी हैं जिनका आधिकारिक तौर पर इस घोटाले में संलिप्त होने को लेकर नाम सामने आया है। वीरेंद्र यादव वर्तमान में बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर हैं।


जानकारी के मुताबिक 2014 में वीरेंद्र यादव भागलपुर के जिलाधिकारी थे और उसी दौरान सबसे ज्यादा पैसों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। वीरेंद्र यादव 18 जुलाई 2014 से 4 अगस्त 2015 तक भागलपुर के डीएम थे। वीरेंद्र यादव 2004 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। गौरतलब है, 2017 में भागलपुर में सृजन घोटाले का मामला सामने आया था। जिसके बाद राज्य सरकार में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।


बता दें कि आरजेडी सृजन घोटाले को लेकर लगातार राज्य सरकार पर आक्रमक रही है और आरोप लगाती रही है कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत कई मंत्रियों की संलिप्तता है।


सृजन घोटाला क्या है?


बताया जाता है कि बिहार का यह सृजन घोटाला एनजीओ, नेताओं, सरकारी विभागों और अधिकारियों द्वारा मिलकर किया गया घोटाला है। जानकारी के मुताबिक विकास के नाम पर भेजे गए पैसे को एनजीओ के एकाउंट में पहुंचाया गया। इसके बाद उस पैसे को बांटा गया।


दाऊद का गुर्गा एजाज पटना से गिरफ्तार

अनुराग गोयल


पटना। अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का गुर्गा एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। हालांकि इस संबंध में पटना पुलिस कोई जानकारी नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि जक्कनपुर इलाके से एजाज लकड़ावाला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस पिछले छह महीने से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी थी।


बताया जा रहा है कि एजाज लकड़ावाला के पटना पहुंचने की सूचना पर ये कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई से दिल्ली तक एजाज लकड़ावाला पर 25 केस दर्ज है। एजाज लकड़ावाला महाराष्ट्र पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। एजाज पर रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले मुंबई और दिल्ली में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि कभी किसी दौर में वह छोटा राजन गैंग का मेंबर था। अंडर वर्ल्ड डान के गुर्गा के पटना से गिरफ्तारी होने की खबर से ही हड़कंप मचा हुआ है। आखिर दाउद के सहय़ोगी का पटना कनेक्शन क्या हैं वो पटना क्यों पहुंचा था। क्या पटना में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की सूचना थी। बहुत सारे सवाल एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी से उठने लगे हैं। गिरफ्तारी की खबर से पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी है।


जल-जीवन हरियाली, नशा-मुक्त बिहार

अनामिका


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के नाम खुला पत्र लिखा है। पत्र में सीएम ने बिहारवासियों से 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


बिहारवासियों के लिए लिखे गए पत्र में सीएम ने लिखा है कि बिहार की जनता हमेशा से ही इतिहास रची है। एक बार फिर से इतिहास रचने का समय आ गया है। आगे पत्र में लिखा गया है कि हमें नई पीढ़ी को ऐसा बिहार देना है जहां जल जीवन हरियाली हो, नशा मुक्त बिहार हो। एक ऐसा बिहार हो जो दहेज मुक्त हो और जहां बाल विवाह जैसी कुरीतियां ख़त्म हो। इसलिए 19 जनवरी को 11.30 बजे से 12.00  बजे तक हाथों में हाथ थामे विशाल मानव श्रृंखला बना कर एक नया इतिहास रचें। 'जल-जीवन- हरियाली, तभी होगी खुशहाली'।


 


नोएडा हॉस्पिटल में लगी आग, 1 की मौत

देव गुर्जर


गौतम बुध नगर। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ESIC हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है। हॉस्पिटल के बेसमेंट में ये आग लगी है। हॉस्पिटल के 8वीं और 9वीं मंजिल तक धुंआ भर गया है। आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया।


फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है। आग लगने के बाद मरीजों और स्टाफ को हॉस्पिटल से बाहर निकाल लिया गया है। आग के कारण अस्पताल में भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है।


इससे पहले पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं इस आग में प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है।


विधानसभा का एक दिवसीय विशेष-सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 16 जनवरी को बुलाया गया है। सत्र में केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण की समयावधि में 10 साल की वृद्धि किए जाने का अनुसमर्थन प्रस्ताव पारित होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को बढ़ाने का केंद्र सरकार ने लिया है निर्णय। देश के सभी रा’यों में आरक्षण बढ़ाने का अनुमोदन जरूरी, विशेष सत्र में होगा अनुमोदन। बुधवार की दोपहर चेन्नई रवाना होने के पूर्व एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को ्रविधानसभा के विशेष सत्र की जानकारी दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साल का पहला सत्र होने के कारण इसमें रा’यपाल का अभिभाषण भी होगा। अनुसुइया उइके का बतौर रा’यपाल पहला अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना 9 जनवरी को होगी।


सड़क हादसे में 3 की मौत, मामला दर्ज

रायपुर। सड़क हादसे में टिकरापारा धरसीवा, व अभनपुर क्षेत्र में तीन लोगों की गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी प्रशांत कुमार शुक्ला 30 वर्ष पिता लक्ष्मी शुक्ला की कमाल मोटर के पास मोतीनगर टिकरापारा में सड़क किनारे मृत अवस्था में देखकर किसी ने घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोंट लगने के चलते उसकी मौत हो गई है। इसी तरह धरसींवा थाने में बस स्टैंड सांकरा के पास 31 दिसंबर को तिलक राम यादव 42 वर्ष पिता सीताराम यादव निवासी देवसरा बेरला को तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमवी 0465 के चालक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अभनपुर थाना क्षेत्र में कानामुक्का थाना भखारा धमतरी निवासी चमनलाल निषाद 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 7 जनवरी को टीवीएस एक्सल से आते समय बिसाहू राम निषाद पिता प्रेमलाल निषाद 55 वर्ष को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है।


महिला प्रत्याशी सहित तीन का अपहरण

पत्थलगांव। नगरीय निकय चुनाव संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ में त्रिस्तररीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। उम्मीदवार लगातार अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच पत्थलगांव इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।


खबर है कि एक महिला जनपद प्रत्याशी सहित तीन लोगों का अपहरण हो गया है। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रजनी सिदार पत्थलगांव इलाके से जनपद सदस्य प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लेकिन बुधवार रात अज्ञात लोगों ने रजनी सिदार सहित तीन लोगों का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बुलडेगा गांव में इस घटना को अंजाम दिया है।
मामले में फिलहाल शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी परिजनों ने किसी पर शंका या आरोप नहीं लगाया है। वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर रजनी सिदार की तलाश में जुट गई है।


उपभोक्ता फोरम का आम्रपाली पर जुर्माना

भिलाईनगर। अल्ट्रा होम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छावनी में अपने प्रोजेक्ट आम्रपाली वनांचल सिटी में फ्लैट बुक करने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं किया, जिसे व्यवसायिक कदाचरण और सेवा में निम्नता करार देते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने बिल्डर संस्थान के अधिकृत प्राधिकारी और प्रोजेक्ट मैनेजर पर 1 लाख 18 हजार रुपये हर्जाना लगाया। 
परिवादीगण की शिकायत
अनावेदक बिल्डर कंपनी अल्ट्रा होम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के मध्य लीज डीड के निष्पादन के चलते बिल्डर कंपनी को 99 वर्षीय पट्टे पर भूमि प्रदान की गई थी, इस भूमि पर बिल्डर कंपनी द्वारा विभिन्न लोगों को आवासीय उद्देश्य से उप पट्टे पर मकान बना कर अस्थाई कब्जा प्रदान किया जाना था। इस आम्रपाली वनांचल सिटी प्रोजेक्ट में बालाघाट निवासी परिवादीगण श्रीमती हरजीत कौर उदय और उदय प्रकाश सिंह ने फ्लैट नंबर डी.291 बुक करवाया, जिसकी कीमत 4141800 रुपये थी।


परिवादियों ने फ्लैट की बुकिंग राशि 107000 रुपये भुगतान किया और उसके बाद लगातार निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी लेते रहे परंतु अनावेदक बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं किया गया जबकि 2 वर्ष के भीतर यूनिट का कब्जा प्रदान किया जाना था। परिवादियों ने फ्लैट हेतु बैंक से ऋण भी स्वीकृत कराया थाए जिसे निरस्त करवाना पड़ा। फोरम द्वारा बिल्डर के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय एवं भिलाई स्थित शाखा कार्यालय में नोटिस भेजी गई। नोटिस मिलने के बाद भी अनावेदक बिल्डर कंपनी प्रकरण में उपस्थित नहीं हुई और ना ही उसके द्वारा जवाब पेश किया गया। 
फोरम का फैसला
प्रकरण में विचारण के पश्चात जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये द्वारा यह आदेश पारित किया गया कि, फ्लैट के संबंध में परिवादियों और अनावेदक बिल्डर कंपनी के बीच अनुबंध निष्पादित हुआ था, अनुबंध निष्पादित होने के बाद ना तो फ्लैट का निर्माण प्रारंभ किया गया और ना ही परिवादियों को उनकी रकम लौटाई गई, यह कृत्य स्पष्ट रूप से व्यवसायिक दुराचरण एवं सेवा में निम्नता की श्रेणी में आने वाला कृत्य है। 
जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल व सदस्य राजेन्द्र पाध्ये ने अनावेदक बिल्डर कम्पनी पर 118000 रुपये हर्जाना लगाया, जिसके अंतर्गत जमा राशि 107000 रुपये और उस ब्याज, मानसिक कष्ट की क्षतिपूर्ति 10000 रुपये एवं वाद व्यय के लिए 1000 रुपये अनावेदक बिल्डर द्वारा परिवादियों को अदा किया जाएगा।


निर्भया-कांड के 1दोषी की क्यूरेटिव पिटिशन

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों में से एक विनय कुमार ने फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दायर की है। क्यूरेटिव पिटिशन में विनय ने मांग की है कि उसे 22 जनवरी को फांसी न दी जाए। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के सभी गुनहगारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर फांसी की सजा की तारीख तय कर दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने कहा था कि अब किसी भी दोषी की कोई भी याचिका किसी भी कोर्ट या राष्ट्रपति के समक्ष लंबित नहीं है। सभी दोषियों की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। कोर्ट से डेथ वारंट जारी करने का आग्रह करते हुए अभियोजन ने कहा था, ''डेथ वारंट जारी करने और तामील करने के बीच दोषी सुधारात्मक याचिका दायर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।''


क्या कहा निर्भया की मां ने


दो दोषियों-मुकेश और विनय के वकील ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दायर करने की प्रक्रिया में हैं। कोर्ट की ओर से डेथ वॉरंट जारी होने के बाद निर्भया की मां ने कहा था कि यह आदेश (मौत की सजा पर अमल के लिए) कानून में महिलाओं के विश्वास को बहाल करेगा।


क्या हुआ था दिसंबर 2012 में


आपको बता दें कि दिसंबर 2012 में निर्भया के साथ 6 लोगों ने बस में गैंगरेप किया था। इसके बाद इलाज के दौरान निर्भया ने दम तोड़ दिया था। 6 में एक आरोपी नाबालिग था। वहीं एक आरोपी राम सिंह ने जेल में खुद को फांसी लगा ली थी। इसके बाद बाकि चार आरोपियों का भी फांसी की सजा सुनाई गई थी। तमाम का प्रक्रियाओं के बाद 22 जनवरी को अब इस सभी को फांसी दी जाने वाली है।


2020-21 के लिए रिटर्न फार्म नोटिफाई

नई दिल्ली। करदाताओं की सहूलियत के लिए आयकर विभाग ने करीब चार महीने पहले ही आकलन वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई कर दिया है। इसमें विभाग ने बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए करदाताओं से कई नई तरह की जानकारियां मांगी हैं। आयकर विभाग अमूमन किसी आकलन वर्ष का आईटीआर फॉर्म अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी करता है। करदाताओं की मांग पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बार चार महीने पहले जनवरी की शुरुआत में ही दो फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। विभाग ने अभी आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आईटीआर फॉर्म-1 सरल और आईटीआर-4 सहज फॉर्म को नोटिफाई किया है। अन्य फॉर्म भी जल्द करदाताओं के सामने आ जाएंगे। हालांकि, इन्हें अभी एक्टिवेट नहीं किया गया है।


मकान के संयुक्त मालिक तो भरें आईटीआर-2


आयकर विभाग ने बताया है कि सालाना 50 लाख रुपये से कम आय वाले व्यक्तिगत करदाता या अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ) अगर किसी मकान के संयुक्त रूप से मालिक हैं, तो अब वे आईटीआर-1 नहीं भर सकेंगे। दरअसल, कर बचाने के लिए आमतौर पर नौकरीपेशा दंपति संयुक्त रूप से किसी मकान को खरीदते हैं। इस पर बैंक से बड़ा कर्ज भी मिल जाता है। 2020-21 के लिए उन्हें आईटीआर-2 फॉर्म भरना होगा।


देना होगा पासपोर्ट नंबर


आयकर विभाग ने आगामी आकलन वर्ष से जिन करदाताओं के पास पासपोर्ट है, उनके लिए रिटर्न फॉर्म में इसकी जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के अलावा आने वाले सभी रिटर्न फॉर्म पर भी लागू होंगे।


विदेश यात्रा का विवरण


अगर किसी करदाता ने वित्त वर्ष 2019-20 में परिवार के साथ विदेश यात्रा की है, तो उसे रिटर्न में ज्यादा जानकारियां देनी होंगी। इस यात्रा में अगर 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च आता है तो करदाता आईटीआर-1 फॉर्म नहीं भर सकेंगे। अगर ये करदाता आईटीआर-4 के दायरे में आते हैं, तो इन्हें खर्च की गई राशि का खुलासा करना होगा।


ज्यादा बिजली खपत का खुलासा


वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान किसी करदाता ने बिजली बिल पर 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं, तो वह आईटीआर-1 दाखिल नहीं कर सकेगा। ऐसे करदाता को आईटीआर फॉर्म-4 का इस्तेमाल करना होगा और उन्हें बिजली बिल पर खर्च राशि की जानकारी भी देनी होगी।


1 करोड़ से ज्यादा जमा पर सहज फॉर्म


आयकर विभाग के मुताबिक, किसी करदाता ने 2019-20 में किसी एक या ज्यादा बैंकों के चालू खाते में 1 करोड़ से ज्यादा राशि जमा की है, तो उन्हें भी आईटीआर फॉर्म-4 यानी सहज चुनना होगा। साथ ही वित्त वर्ष के दौरान जमा की गई कुल राशि का भी खुलासा करना होगा।


1 साल में दो बार जुड़वा बच्चों को जन्म

फ्लोरिडा। एक महिला ने एक साल में दो बार 2-2 बच्चों को जन्म दिया। फ्लोरिडा में रहने वाली मां ने पहली बार मार्च 2019 में दो बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद दिसंबर में भी उनके दो बच्चे हुए। एलेक्सजैंड्रिआ वोलिस्टन नाम की महिला ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें दो बार इनाम मिल गया हो। मार्च में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद वोलिस्टन मई में प्रेग्नेंट हो गई थीं। तभी डॉक्टर ने कह दिया था कि दोबारा जुड़वां बच्चे होने की संभावना है।


5 बच्चों को करनी पड़ रही है देखभाल


वोलिस्टन ने कहा कि चारों बच्चे फिलहाल ठीक हैं। दिसंबर में प्रीमैच्योर स्थिति में दोनों का जन्म हुआ था। एक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है, जबकि दूसरे को कुछ दिनों में घर भेज दिया जाएगा। पहले से वोलिस्टन की एक बेटी है, इसलिए अब उन्हें 5 बच्चों की देखभाल करनी होगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जुड़वां बच्चों को जन्म देने को लेकर वह काफी नर्वस थीं। उन्हें डर था कि क्या उनका शरीर दो बच्चों को संभाल पाएगा। लेकिन आगे चलकर सबकुछ सही से हो गया। वोलिस्टन ने कहा कि उनकी ग्रैंडमदर ने भी दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था लेकिन उन बच्चों की मौत हो गई थी। इसलिए वोलिस्टन ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता कि ग्रैंडमदर ने उन्हें अपने बच्चे गिफ्ट किए हैं। अमेरिकी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, औसतन एक हजार डिलिवरी में जुड़वां बच्चे होने की संभावना करीब 36 बार होती है।


दीपिका की 'छपाक' के खिलाफ याचिका

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुश्किल में पड़ गई है। वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की है । अपर्णा ने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था। अपर्णा ने इस याचिका में कहा है कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है। इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए। बता दें कि इससे पहले एक लेखक ने फिल्म को लेकर कॉपी राइट मामला दर्ज कराया था। ये याचिका राकेश भारती नाम के एक लेखक ने दायर की थी । इसमें राकेश ने दावा किया था कि उन्होंने एसिड हमले की एक पीड़ित के जीवन पर कहानी लिखी थी। राकेश ने फिल्म में श्रेय दिए जाने की मांग की। इस मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति सच्ची घटनाओं से प्रेरित किसी कहानी पर कॉपीराइट का दावा नहीं कर सकता है।


'अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' 28 तक चलेगा

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 16वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 28 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। इसमें डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्में और एनिमेशन फिल्म दिखाई जाएंगी। इस महोत्सव को खास बनाने के लिए मंत्रालय ने इस बार वी शांताराम पुरस्कार के अलावा कई नई श्रेणियों में भी पुरस्कार शुरू किए हैं। ये पुरस्कार तीन फरवरी को दिए जाएंगे। समारोह में शामिल होने के लिए इस बार 729 देसी प्रविष्टियों के अलावा 24 देशों की 144 प्रविष्टियां मिली हैं। इसमें विशेष रूप से यूरोपियन संघ की फिल्में शामिल हैं। समारोह में रूस की एनिमेशन फिल्में, फिनलैंड और बुल्गारिया की ऑस्कर नामांकित फाउवे, कनाडा की लघु फिल्म फयूवा, कनाडा की डिटेंनमेंट और फ्रांस की रात को बगीचे में शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी।


इसके अलावा सत्यजीत रे की लघु फिल्में जिनमें रविंद्रनाथ टैगोर, द इनर आई, पीकू जैसी शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार के समारोह में फोकस कंट्री का गौरव आयरलैंड के पास होगा। इसके अलावा छात्रों की बनाई फिल्में भी समारोह का आकर्षण होंगी। इसमें एफटीआईआई, एसआरएफटीआई, एनआईडी, एफटीआईटी, सृष्टि और क्राफ्ट स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई एनिमेशन, शार्ट और डाक्यूमेंट्री फिल्में देखने का मौका मिलेगा ।


वर्कशॉप का होगा आयोजन


अंतरराष्ट्रीय स्तर की संपादन कार्यशाला, ड्रोन फोटोग्राफी, एनिमेटर माइकल डुडोक डे विट और थॉमस वॉ जैसे वरिष्ठ फिल्मकारों की कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती और सत्यजीत रे की जन्मशती मनाने के साथ देश के जाने वाले फिल्मकारों को उनकी फिल्में की स्क्रीनिंग और प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।


महोत्सव में लघु, एनिमेशन और वृतचित्र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 10 लाख का नकद गोल्डन शंख पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि अन्य पुरस्कारों में एक से पांच लाख तक के सिल्वर शंख, ट्राफी और प्रमाण पत्र भी हैं। इस बार ।


अमेरिका-ईरान तनाव से लिया निर्णय

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ता देख भारतीय नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में अपने जंगी जहाजों को तैनात कर दिया है। भारत ने समुद्री रास्तों से होने वाले कारोबार और सुरक्षा के तौर पर एहतियातन यह कदम उठाया है, ताकि किसी भी आकस्मिक हालात से समय रहते निपटा जा सके। इसके अलावा ओमान की खाड़ी में पहले से तैनात आईएनएस त्रिखंड को भी सतर्क कर दिया गया है। नौसेना के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए जंगी जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया गया है। भारतीय कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आकस्मिक हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। नौसेना द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय कारोबारी पोतों की आवाजाही सुरक्षित तरीके से हो और समुद्री कारोबार सुरक्षित तरीके से हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है। भारतीय नौसेना देश की समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


जंग की स्थिति में कारगर होंगे ये जंगी बेडे़


आईएनएस त्रिखंड युद्धपोत इन दिनों ओमान की खाड़ी में तैनात है। साथ ही आईएनएस सुमेधा भी करीब ही अदन की खाड़ी में एंटी-पायरेसी पेट्रोलिंग के लिए तैनात है। अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हुआ तो इन सभी जहाजों को सुरक्षित वहां से निकालने की जिम्मेदारी ऑपरेशन संकल्प की तरह ही भारतीय नौसेना की ही होगी।


बीते साल नौसेना ने चलाया था ऑपरेशन संकल्प


बीते साल जून में जब ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ था तो हालात बिगड़ने की आशंका के चलते भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प से भारत के वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला था। इसके लिए भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों को फारस की खाड़ी में तैनात किया था ताकि किसी भी तरह से समुद्री रास्ते पर कोई रुकावट न आ। ऑपरेशन संकल्प को इस साल भारतीय नौसेना ने गणतंत्र दिवस की परेड की झांकी का हिस्सा भी बनाया है।


क्या है त्रिखंड की खासियत


2013 में भारतीय नौसेना में शामिल आईएनएस त्रिखंड पर अनेक युद्धक हथियारों का जखीरा है। इसमें सुपर सोनिक ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाला आधुनिक प्रक्षेपास्त्र शीतल, मध्यम दूरी तक मार करने वाला समुन्नत ए-190 तोप, तारपीडो और रॉकेट जैसे पनडुब्बी को नष्ट करने वाले हथियार हैं। जहाज में रडार, चुंबकीय और ध्वनि पहचानों को कम करने के अलावा टैंक रोधी विशेषताएं हैं। यह जहाज एक साथ 31 हेलीकॉप्टर की ढुलाई कर सकता है।


बड़ी-बड़ी इमारतें बनाना लक्ष्य नहीं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत मिल रही है। जब से यह सरकार सत्ता में आई है, हमने किसानों की कर्ज माफी की है और उन्हें बिजली बिल में छूट दी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक साल में ही ऑटोमोबाइल, जवाहरात और रियल एस्टेट सेक्टर में उनके राज्य की वृद्धि प्रभावशाली रही है।


श्री बघेल ने कहा कि 39 प्रतिशत आबादी अभी भी गरीबी रेखा से नीचे है। हमारे बच्चों का एक बड़ा हिस्सा कुपोषित है। हमारी कई महिलाएं एनेमिक हैं। और ये समस्या नक्सलवाद से भी बड़ी हैं। हर समस्या का हल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब और कुपोषित बच्चों को गर्म पौष्टिक भोजन दिया जाता है। नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में हमने 200 ऐसे स्कूल फिर से खोल दिए हैं, जो पहले नक्सलियों द्वारा बंद कर दिए गए थे। नक्सल गतिविधियों के कारण इस क्षेत्र में शिक्षा का बहुत नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि जगारगुंडा और भेज्जी में स्कूलों को 13 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। स्कूलों को भी फिर से तैयार किया गया और यहां बच्चों की बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास 55,000 सरकारी स्कूल हैं जहां 65 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। हमने हाल ही में पैरा शिक्षकों और स्वयंसेवी शिक्षकों के साथ काम किया और उन्हें सरकारी तंत्र में शामिल कर लिया। 1.5 लाख से अधिक शिक्षक अब स्थायी शिक्षक बन गए हैं। इस वर्ष 15,000 नए शिक्षकों की भर्ती की गई थी। उन्होंने कहा कि 2014 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच हमारे राज्य को 34 वें स्थान पर रखा।


छत्तीसगढ़ में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, कई जगहों पर जोरदार बारिश का अलर्ट


हमारे पास हालांकि, इस साल हमारी रैंक में सुधार हुआ है और यह 19 वें स्थान पर है। श्री बघेल ने शिक्षा क्षेत्र में उनकी सरकार द्वारा किए गए सुधारों के बारे में भी बात की।  उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान शिक्षा के माध्यम से विकास पर है। सरकार ने कक्षा शिक्षण शैलियों में भी सुधार किया है। हमने एक ऐसी प्रणाली को अपनाया है जो व्यक्तिगत सीखने पर ध्यान केंद्रित करती है। इन दिनों सामुदायिक भागीदारी की गुंजाइश है। हमने स्कूली छात्रों के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिसे कोई भी छत्तीसगढ़ की बात करते हुए नजरअंदाज नहीं कर सकता है। हम हिंसा के साथ हिंसा को हल नहीं कर सकते। यह एक रणनीति है जिसका सरकारों ने वर्षों से पालन किया है। हालांकि, हम इसके बजाय सभी हितधारकों के साथ चर्चा और बातचीत कर सकते हैं, यह आगे का रास्ता है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


जनवरी 10, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-154 (साल-01)
2.  शुक्रवार, जनवरी 10, 2020
3. शक-1941, पौष - शुक्ल पक्ष, तिथि- द्वादशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:15,सूर्यास्त 05:37
5. न्‍यूनतम तापमान -5 डी.सै.,अधिकतम-14+ डी.सै., कोहरे की संभावना।


समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...