मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

जनवरी में पांच राशि बदलेगी 'ग्रह दशा'

नई दिल्ली। 2020 का पहला माह जनवरी शुरू हो गया है। इस माह में 9 में से 5 ग्रह राशि बदल रहे हैं। मंगल, गुरु, राहु और केतु के अलावा सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। जानिए हिन्दी पंचांग के अनुसार जनवरी 2020 में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है…


सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य माह की शुरुआत में धनु राशि में है। 15 जनवरी को ये ग्रह धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस वजह से 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।
चंद्र- माह की शुरुआत में ये ग्रह कुंभ राशि में है। 1 जनवरी की रात में चंद्र बदलकर मीन में प्रवेश करेगा। 4 जनवरी की सुबह मेष राशि में जाएगा। इसके बाद चंद्र हर ढाई दिन में राशि बदलेगा।
मंगल- इस माह मंगल राशि नहीं बदलेगा। ये ग्रह पूरे माह वृश्चिक राशि में ही रहेगा।
बुध- अभी ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 13 जनवरी को बुध मकर राशि में जाएगा। 30 तारीख को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।
गुरु- गुरु ग्रह इस माह धनु राशि में रहेगा। इसका राशि परिवर्तन नहीं होगा।
शुक्र- जनवरी की शुरुआत में शुक्र मकर राशि में है। 8 जनवरी को ये ग्रह कुंभ राशि में जाएगा।
शनि- इस माह शनि राशि बदलेगा। ये ज्योतिष के नजिरए खास राशि परिवर्तन है। शनि करीब ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। जनवरी के प्रारंभ में ये ग्रह धनु राशि में है। 23 जनवरी को शनि राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा।
राहु-केतु- जनवरी में ये दोनों ग्रह राशि नहीं बदलेंगे। राहु मिथुन राशि में रहेगा और केतु धनु राशि में।


आतिशबाजी से 'नए साल का स्वागत'

नई दिल्ली। साल 2020 का आगाज़ हो चुका है…इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से हुई है, जहां आसमान आतिशबाज़ी की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं न्यूजीलैंड में आतिशबाज़ी से नए साल का स्वागत किया गया।


सर्दी में वृद्ध महिला को लोगों ने दिया आसरा

बृजघाट चार दिन पहले लापता 80 बर्षीय चंद्रावती बृजघाट मे मिली  परिवार से पंडित बाबूराम शर्मा  ने दिया आसरा


नरेश शर्मा


बृजघाट। 26 दिसंबर से ग्राम उदयपुर थाना बाबूगढ़ से लापता हुई 80 वर्षीय चंद्रावती रास्ता भटक के कारण तीर्थ नगरी बृजघाट के शमशान घाट पर अचानक पहुंची जहां पड़ती कड़ाके की ठंड में तख्त पर बैठी बुजुर्ग महिला को देखकर स्थानीय चाय के दुकानदार पंडित बाबूराम शर्मा और बाल्मीकि समाज के लोगों ने उन्हें आसरा दिया  और  बिस्तर लगाकर ठंड से बचाते हुए  अलाव की भी व्यवस्था की । पिछले 4 दिनों से पंडित बाबूराम शर्मा की चाय की दुकान पर ही बुजुर्ग महिला चंद्रावती को आसरा दिया जा रहा  था आज दिन मंगलवार को चंद्रावती के परिवार के लोग उनकी फोटो लेकर गढ़मुक्तेश्वर के वृद्ध आश्रम,तीर्थ नगरी के,वृद्ध आश्रम और गंगा किनारे  उनकी मुलाकात पत्रकार नरेश शर्मा से हुई उन्होंने फोटो दिखाते हुए कहा कि यह हमारी माताजी हैं आपने देखा है पत्रकार नरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी है कि बुजुर्ग महिला कहां पर है और वह उन्हें लेकर बुजुर्ग महिला के पास गए बुजुर्ग महिला चंद्रावती ने अपने पौत्र अंकित  और नाती(धेवते) अर्जुन को और पुत्र संजीव को तत्काल पहचान लिया और अपना नाम ,ग्राम का  पता  बता दिया परिवार के लोग अपनी बुजुर्ग माता को देखकर बड़े खुश हुए और आंखें नम हो गई परिवार के लोग संजीव पुत्र धर्मवीर अंकित पुत्र  संजीव और अर्जुन पुत्र मनोज(नाती) ने दुकानदार पंडित बाबूराम शर्मा व  बाल्मीकि समाज के विपिन आदि लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आज के युग में भी अभी ऐसे इंसान हैं जिनमें इंसानियत जिंदा है और नहीं तो ऐसे कलयुग में कोई किसी को सहारा नहीं देता है लेकिन श्मशान घाट में चाय की दुकान करने वाले पंडित बाबूराम शर्मा और बाल्मीकि समाज के लोगो ने बुजुर्ग 80 वर्षीय चंद्रावती को सहारा देकर एक मिसाल कायम की है।तीर्थनगरी मे यह चर्चा का बिषय बना रहा और लोगो ने भी इसे सराहनीय कार्य बताया।


दीपिका ने मारी आंख फिदा हुआ फ्रेम्स

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो  प्रिया प्रकाश वॉरियर को चैंलेज देती लग रही हैं। दरअसल, इस वीडियो में दीपिका प्रिया प्रकाश वारियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में प्रिया को भी टैग किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो  प्रिया प्रकाश वॉरियर को चैंलेज देती लग रही हैं। दरअसल, इस वीडियो में दीपिका प्रिया प्रकाश वारियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में प्रिया को भी टैग किया है।


'हाड-कंपा' ठंड का प्रकोप मंगल को भी जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप मंगलवार को भी जारी है। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है।'' उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया। 
वायु की गुणवत्ता 401 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। दिल्ली में सोमवार को अधितम तापामन लुढ़ककर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। सोमवार का दिन 1901 के बाद से दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के लिए सोमवार का दिन 1951 के बाद से दिसंबर-फरवरी अवधि का सबसे सर्द दिन भी दर्ज किया गया।
सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी। घने कोहरे के चलते 530 उड़ानों में देरी हुई, 40 को रद्द करना पड़ा और 21 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। रेल अधिकारियों ने बताया कि 71 ट्रेनें देरी से चलीं। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चली।


डीएम ने किया कार्यलय का आचौक निरक्षण

महराजगंज। आज एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण जिले के जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार ने किया। वहां गन्दगी और भारी लापरवाही देख लोगों को कड़ी फटकार लगाई। बता दें कि एआरटीओ का आज दूसरी बार उन्होनें निरीक्षण किया है, जिसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। हुए उन्होनें लापरवाही को देखते हुए हिदायत दी की आज दूसरी बार निरीक्षण हुआ कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। दलाल एआरटीओ कार्यालय से गायब हैं, गंदगी चरम पर है। डीएम के निरीक्षण में कई खामियां मिले जिससे एआरटीओ को कड़ी हिदायत दिए और सुधार लाने को भी कहा।


अमरुद फलों में भी होगा बदलाव

राजेंद्र कुमार


सिरसा। जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों को भावांतर भरपाई योजना की जानकारी देने के लिए जागरूक करने के लिए खंड नाथूसरी चौपटा के गांव मोचीवाली में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि बागवानी उत्पादकों के लिए मंडी में उनके उत्पादन के कम दाम मिलने पर सरकार द्वारा भरपाई करने के लिए एक अनूठी योजना भावांतर भरपाई योजना चलाई गई है। योजना के तहत प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बैंगन व अमरूद फसलों के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं।
किसान जागरूकता शिविर में जिला उद्यान अधिकारी डा. रघुवीर सिंह व उद्यान विकास अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के तहत किन्नू व अमरूद फल तथा सब्जियों में गाजर, मटर, शिमला मिर्च व बैंगन फसलों को भी शामिल किया गया है। इससे पहले इस योजना के अंतर्गत केवल आलू, टमाटर, प्याज व गोभी फसलें शामिल थी। उन्होंने बताया कि अब दो फलों किन्नू व अमरूद और आठ सब्जी फसल आलू, टमाटर, प्याज, गोभी, गाजर, मटर, शिमला मिर्च व बैंगन कुल दस फसलें इस योजना में शामिल हो गई है। शिविर में किसानों को आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस दौरान उपस्थित किसानों को बताया कि इस स्कीम में किसान स्वंय फसलएचआरवाई डॉट इन / मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान बागवानी विभाग के जिला व ब्लॉक कार्यालय में के साथ-साथ मार्किटिंग बोर्ड के कार्यालय से भी पंजीकरण निर्धारित अवधि में करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्याज व टमाटर फसल के लिए किसान 15 फरवरी 2020 तक, शिमला मिर्च व बैंगन के लिए 15 मार्च तथा अमरुद के लिए 15 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत

नई दिल्‍ली। पूरे उत्तर भारत से लेकर मध्‍य एवं पूर्वी भारत में हा़ड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड ने लोगों को हलाकान कर रखा है। नए साल में शीत लहर की आफत के बाद अब बारिश, ओलावृष्टि एवं बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उत्तर पाकिस्‍तान और इससे सटे जम्‍मू-कश्‍मीर के करीब एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इससे जम्‍मू-कश्‍मीर के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो नए साल के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के और आगे बढ़ने की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश के साथ ओले पड़ेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी और मनाली से भी कम दर्ज किए गए। दिल्ली में दिसंबर माह में सबसे कम औसतन अधिकतम तापमान का 119 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। राजस्थान के पांच शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में कई दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 
कड़ाके की ठंड से लोगों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में 63 और पंजाब में तीन लोगों की मौत हो गई। कोहरे कारण हुए हादसों में उत्तर प्रदेश में सात और पंजाब में दो लोगों की जान गई। ठंड के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ठंड से लोगों को ज्यादातर सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामला में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ओपीडी में 20 फीसद की वृद्धि हुई है। इनमें ज्यादातर लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं। कड़ाके की ठंड के कारण मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में भारी गिरावट आई है और कई शहरों में शीतलहर चल रही है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट की मानें तो पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर और सतना जैसे कई क्षेत्रों में सर्द दिन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी हिमालय से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ऐसी भीषण सर्दी देखने को मिल रही है। 
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने ऐसी परिस्थितियों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन से मौसमी गतिविधियां अब चरम पर पहुंचने लगी हैं। गर्मी में तापमान बहुत अधिक चला जाता है तो मानसून में बारिश का रिकॉर्ड टूटने लगा है और सर्दियों में शीतलहर भी ज्यादा ही लंबी चल रही है। पिछले लगभग एक पखवाड़े से बादल महज 200 से 300 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद हैं। नमी, धूल और प्रदूषण ने बादलों की परत को और मोटा कर दिया है जिससे सूरज की किरणों धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं। नतीजतन ठंड बढ़ गई है। कोहरे के चलते दिल्ली से होकर आने-जाने वाली 34 ट्रेनें देर से चल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में भी इजाफा हुआ है। राष्‍ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्‍तर मंगलवार को खतरनाक श्रेणी 431 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में कोहरे की समस्‍या बरकरार है। बहराइच, लखनऊ और गोरखपुर में विजिबिलिटी  25 मीटर दर्ज की गई। पटियाला, चुरू, जैसलमेर, झांसी, सुल्‍तानपुर, वाराणसी, पटना, गया और पुर्णिया में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई।


योगी आदित्यनाथ ने भी किया पलटवार

लखनऊ। प्रियंका गांधी के भगवा बयान पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया है। सीएम योगी ने बिना नाम लिये प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोकसेवा का मतलब नहीं समझ सकते हैं। सीएम योगी ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'श्री मुख्यमंत्री ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर। वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।


लकडी के बिना नही जल रही है,आग

लखनऊ। गोसाईगंज के अधिकांश पंचायतों ने कस्बे चौराहों व विशेष कर सार्वजनिक स्थानों पर पंचायत की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। गांव के लोग खुद ही लकड़ी का इंतजाम कर हांड कपाती ठंड में किसी तरह जीवन बसर कर रहे हैं। बता दें कि, सोमवार को सरसवां, अहिमामऊ, मलौली, चांदसराय, रानीखेड़ा, बक्कस व मस्तेमऊ सहित लगभग दो दर्जन से अधिक पंचायतों का सर्वे किया गया। लेकिन कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। ग्रामीणों की मानें तो ठंड के चलते लकड़ियों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। पंचायत की ओर से अलाव की व्यवस्था होती तो लोगों को राहत मिल जाती। चेयरमैन ने गरीबों को बांटे कम्बल गोसाईगंज के नगर पंचायत अमेठी के चेयरमैन मोहम्मद वहीद द्वारा अपने निजी खर्च पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन अपने आवास पर किया गया। कम्बल वितरण के दौरान क्षेत्रीय विधायक अम्बरीष पुष्कर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, वसीम, रशीद मंत्री, सहित समस्त सभासद लोग उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के गरीबों के बीच तीन हजार कंबलों का वितरण किया गया। कम्बल वितरण के दौरान नगर पंचायत अमेठी के सभी वार्डो के लोग कम्बल लेने पहुंचे थे।


सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप मे किया बर्खास्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन में हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस बार सीएम योगी का चाबुक संभल जनपद के डिप्टी कलेक्टर ओमवीर सिंह यदुवंशी पर चला है। प्रदेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर पर जनपद संभल के तहसीलदार, कोल तहसीलदार के पद पर रहते हुए वर्ष 2013 से 2015 के बीच पांच करोड़ रुपये की सार्वजनकि भूमि को निजी व्यक्ति को अनियमित रूप से देने का आरोप था। इसके साथ ही उन पर कुछ अन्य आरोप भी थे।


योगी सरकार पर प्रियंका ने हमला बोला

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भले ही अब विरोध प्रदर्शन लगभग थम गए हों, लेकिन इस पर राजनीति नहीं रुकी है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हुए हिंसा को लेकर यूपी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। साथ ही योगी सरकार पर अन्य बातों को लेकर भी प्रियंका ने जमकर हमला बोला। अब यूपी में भाजपा के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रियंका पर पलटवार किया है। 


शर्मा ने कहा कि प्रियंका हिंदुत्व से अंजान हैं। उन्होंने हिंदुओं की बेइज्जती की है। प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के भगवा चोले पर आक्षेप किया हैं। भगवा पहनावे और परंपरा के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। आज 20-20 मैच चल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा इसी में लगे हैं। ये विपक्षियों का आपस का द्वंद है कि कौन ज्यादा वोट खींचता है। वे भगवा को कलंकित करने का काम कर रहे हैं। विपक्ष प्रदेश की शांति को नष्ट करने का काम कर रहा। कानून तोडऩा कांग्रेस का काम है। सीआरपीएफ ने भी साफ किया है कि प्रियंका ने प्रोटोकॉल तोड़ा था। एसपी और कांग्रेस के लोगों को लोकसभा चुनाव में हार के बाद वोट बैंक खिसकता दिखाई दिया।


नया जिला कहलाएगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से 15 अगस्त को राजधानी के पुलिस ग्राउंड में नए जिले की घोषणा जल्द ही पूरी होने जा रही है, प्रदेश के जिलों की सूची में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नया जिला जुड़ने जा रहा है। इसके लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। नया जिला 10 फरवरी 2020 को अस्तित्व में आ जाएगा, जिसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 28 हो जाएगी। इस नए जिले की सीमाएं उत्तर में कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ तहसील, दक्षिण में बिलासपुर जिले की कोटा तहसील, मुंगेली जिले की लोरमी तहसील,  पूर्व में कोरबा की कटघोरा तहसील और पश्चिम में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सोहागपुर एवं पुष्पराजगढ़ से जुड़ेगी।


102 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट का किया ऐलान

नई दिल्‍ली। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल के अंतिम दिन बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 102 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्‍ट लाने का ऐलान किया। सीतारमण ने यहां पत्रकार वार्ता में मंगलवार को कहा कि बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को चिह्नित करने के लिए गठित कार्यदल ने 102 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की पहचान करके ये सिफारिश की है, जिसका लक्ष्य एक मात्र इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर (बुनियादी ढांचा) क्षेत्र को बढ़ावा देना है। वित्तमंत्री ने कहा कि चिह्नित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मॉनीटर करने के लिए राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाओं के लिए समन्वय प्रणाली की शुरुआत की जाएगी। केंद्र और राज्यों ने पिछले छह साल के दौरान बुनियादी परियोजनाओं पर 51 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें अगले 5 साल में 100 लाख करोड़ रुपये और निवेश किए जाएंगे।उल्‍लेखनीय है कि देशभर में जारी आर्थिक सुस्ती के माहौल को देखते हुए इस बात की उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार इस बार आम बजट में खपत बढ़ाने के लिए सख्‍त कदम उठा सकती है। इसके लिए व्‍यक्तिगत आयकर में कटौती करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2020 को अपना दूसरा बजट पेश कर सकती हैं। इससे पहले सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद उन्होंने 5 जुलाई, 2019 को अपना पहला बजट पेश किया था।


101 मुठभेड, 18 जवान शहीद, 304 गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में साल 2018 में पुलिस-नक्सलियों के मध्य हुई 101 मुठभेड़़ में पुलिस ने 65 नक्सलियों को मार गिराया, इसमें 18 जवानों को प्राणों की आहुतियां देनी पड़ी। इस दौरान छोटे-बड़े 128 हथियार बरामद किये गए। इस साल 304 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया, जिनमें 200 हार्डकोर अर्थात एक से पांच लाख के ईनामी नक्सली हैं। शेष जनमिलिशिया सदस्य कैटेगिरी के हैं। इस वर्ष पुलिस ने 475 नक्सलियों को दबिश के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें 150 नक्सली, इनामी व हाडकोर स्तर के हैं।
नक्सलियों द्वारा पुलिस दल पर किए गए बारूदी विस्फोटों में 11 पुलिस कर्मियों की शहादत हुयी और मुठभेड़ में मात्र 07 जवान शहीद हुए। इसमें सर्वाधिक कांकेर जिले के माहला में 04 और बीजापुर जिले के केशकुतुल में हुयी मुठभेड़ में 01 जवान की शहादत हुयी। दंतेवाड़ा के पोटाली आईईडी ब्लास्ट में छह, कांकेर जिले के माहला में एक तथा बस्तर के पुसपाल में एक जवान की शहादत हुई। इधर नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव जिले में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई। पुलिस ने मुठभेड़ एवं गिरफ्तारियों के वक्त नक्सलियों के कब्जे से 128 हथियार बरामद किये, जिनमें 20 इंसास, एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इस वर्ष पुलिस ने 475 नक्सलियों को दबिश के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें 150 नक्सली, इनामी व हाडकोर स्तर के हैं। गिरफ्तारियों एवं समर्पण के आकड़ों का ग्राफ गत वर्षों की तुलना में हालंकि गिरा है, जिसका मूल कारण पुलिस के निरंतर चौतरफा दवाब व आक्रामक शैली से नक्सली संगठन बेहद कमजोर व छिन-भिन्न हुआ है, जिससे नक्सली अपने संगठन का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण भी उनसे कन्नी काटने लगे हैं। 
विगत 12 माह में बस्तर पुलिस ने नक्सलियों द्वारा गश्ती दल को क्षति पहुंचाने बिछाई गई 172 बारूदी सुरंगें (आईईडी) बरामद कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने इस साल पुलिस पर हमला कर 7 बंदूकें लूटीं। सर्वाधिक 5 बंदूकें दंतेवाड़ा जिले में विधायक भीमाराम मण्डावी की हत्या के बाद ब्लास्ट में शहीद जवानों से लूटी गईं, जबकि बीजापुर जिले के केसकुतुल मुठभेड़ में 2 बंदूकें लूटीं. शस्त्र लूटने के आकड़ों में भी इस साल भारी गिरावट दर्ज हुई। पिछले साल नक्सली, पुलिस से 41 हथियार लूटकर ले गये थे. जबकि इस साल केवल 16 हथियार ही लूट पाये। संभाग में 45 निर्दोष, निरपराध व निरीह ग्रामीण नक्सली हिंसा का शिकार होकर प्राणों से हाथ धो बैठे। 2018 में 88 बेकसूर ग्रामीणों को प्राण गवाने पड़े थे।


स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर फिर नंबर वन

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने स्वच्छता के मामले में एक बार फिर सफलता के झंडे गाड़े हैं। इंदौर लगातार चौथी बार स्वच्छता सर्वे की सूची में शीर्ष स्थान पर आया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वच्छता सर्वे की घोषणा की। दिल्ली एनसीआर में स्वच्छता की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि स्वच्छता में एनसीआर दिल्ली से ज्यादा अच्छा काम कर रहा है। अप्रैल से जून के बीच पहली तिमाही में भोपाल दूसरे स्थान पर रहा जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में गुजरात का राजकोट शहर दूसरे नंबर पर रहा। पहली तिमाही में सूरत तीसरे स्थान पर जबकि दूसरी तिमाही में नवी मुंबई ने यह स्थान हासिल किया। 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों वाली श्रेणी में जमशेदपुर ने पहला स्थान हासिल किया है।


धर्म के आधार पर नागरिकता चाहती है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर नागरिकता देना चाहती हैं, और वह चाहती है कि मुसलमानों का नागरिकता न मिले। अखिलेश मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ लखनऊ में साइकिल मार्च को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर रहे थे। अखिलेश ने इस दौरान कहा, “आप (भाजपा) नागरिकता धर्म के आधार पर देना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि मुसलमानों को नागरिकता न मिले। भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। क्या असम और पूर्वोत्तर के लोग इस कानून से खुश हैं? आधार में सब मौजूद है। समाजवादी पार्टी सीएए और एनआरसी और एनपीआर का विरोध करती है।” उन्होंने कहा कि “भारत की अर्थव्यवस्था का नाश हो गया है, और बैंकिग प्रणाली डूबा दिया। अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए आप ऐसा कर रहे हैं।” अखिलेश ने भगवा पर कहा, “पता नहीं कहां पर खलबली मची है। किसी का अधिकार थोड़े ही है। केवल रंग बदलने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भगवा में ऐसा क्या है? पीताम्बर रंग भी है, लेकिन देश का रंग तिरंगा ही रहेगा। जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए, ताकि आबादी के आधार पर सबको अधिकार मिले।” अखिलेश ने कहा, “भाजपा नए साल में अपने पापों की माफी मांगे नहीं तो जनता सजा देगी आपको। पूरे यूपी की जनता जानती है कि कानून-व्यवस्था इनके हाथ में नहीं हैं। निवेश नहीं आ रहा है, इसलिए एनपीआर आ रहा है। निवेश नहीं आया, इसलिए एनआरसी आ रहा है। हमारे देश की पहचान खराब हो रही है, देश की बदनामी हो रही है। कोई ग्लोबल निवेश नहीं आएगा।” गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने इसके पहले एनपीआर का विरोध करते हुए कहा था कि वह कोई फॉर्म नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा था कि वह भारतीय हैं, और उन्हें इसका प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।


बुमराह ने उपलब्धियों का साल बिताया

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने और यादों का साल बताया।
यह तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण अगस्त से बाहर है
5 जनवरी से शुरू हो रही T-20 सीरीज में वापसी को तैयार
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर 'उपलब्यों, सीखने और यादों' का साल बताया और कहा कि वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बुमराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस साल अपनी उपलब्धियों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'वर्ष 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत और सुखद यादें जोड़ने का साल रहा। वर्ष 2020 में मैं जो भी हासिल करूंगा मुझे उसका इंतजार है। मराह वर्ष 2019 में न सिर्फ तीनों प्रारूपों में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुवा बने, बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी बने. 26 साल के बुमराह ने 2019 का समापन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज के रूप में किया है, जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के छठे नंबर के गेंदबाज हैं।


इसी वर्ष बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने अब तक भारत की तरफ से 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट झटके हैं। यह तेज गेंदबाज हालांकि चोटिल होने के कारण अगस्त से बाहर है। वह चोट से उबर गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।


सोनिया-राहुल ने मंत्रियों से की मीटिंग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के मंत्रियों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मंगलवार को यहां मुलाकात की। मंत्रियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी। वेणुगोपाल और पार्टी सचिव आशीष दुआ भी थे। बालासाहेब थोरात और अशोक चव्हाण सहित सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले वरिष्ठ मंत्रियों ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के भीतर असंतोष की बात सामने आई है और कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी अनदेखी की गई है। दो बार के विधायक मुंबई के अमीन पटेल कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनसे जूनियर विधायकों असलम शेख और वर्षा गायकवाड को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, और उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।


वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को अपनी नाराजगी से अवगत कराया है। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में चौथे स्थान पर रही कांग्रेस अब वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में पद और संगठनात्मक जिम्मेदारी देने की योजना बना रही है.  जहां एक नेता ने कहा कि बैठक का उद्देश्य राज्य में पार्टी की पहुंच बढ़ाने के कार्यक्रम पर चर्चा करना था और गठबंधन पर फीडबैक देना था। वहीं एक मंत्री ने कहा कि यह बैठक पार्टी अध्यक्ष को धन्यवाद देने और राज्य में आगे कैसे काम किया जाए, इस पर शीर्ष नेतृत्व से निर्देश लेने के लिए थी। मंत्रिमंडल में कांग्रेस को 12 सीटें मिली है और वे कुछ प्रमुख विभागों पर नजर बनाए हुए हैं। पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुनना है, क्योंकि बालासाहेब थोरात मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष के लिए सबसे आगे चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को अब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर विचार चल रहा है। एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अब मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।


तारीख ही नहीं कुछ नियम भी बदलेंगे

नई दिल्ली। नए साल का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। लोगों ने नए साल का स्वागत करने के लिए पहले से ही प्रोग्राम बनाया हुआ है। साल बदलने के साथ ही हम सभी की जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलता जरुर है। 1 जनवरी 2020 से सिर्फ तारीख ही नहीं, बल्कि कुछ नियम भी बदलने वाले हैं। चलिए के हम आपको अपडेट कर देते हैं कि 1 जनवरी 2020 से क्या-क्या बदल रहा है। बंद होने जा रही है सबका विश्वास स्कीम एक जनवरी 2020 से सबका विश्वास स्कीम बंद होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट में सरकार ने सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की थी। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने Indirect tax के विवादों का निपटारा करने के लिए योजना बनाई थी। इस योजना की अवधि 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हो जाएगी।


किसके लिए कैसा रहेगा नया साल

नई दिल्ली। 1 जनवरी का मूलांक 1 और भाग्यांक 6 है। दिन अंक 5 और मासांक 1 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1 की अंक 5 के साथ मित्र युति है। अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 1 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020 का पहला दिन बुधवार, 1 जनवरी अंक 1 टैक्स विभाग से संबंधित लोगों के लिए समय परेशानियों वाला हो सकता है। काम में धन संबंधी लेनदेन को लेकर अतिरिक्त सजगता बरतें। मानसिक तनाव रह सकता है। क्या करें- शनि चालीसा का पाठ करें। महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला अंक 2 सहायक के पद पर कार्यरत लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। हर योजना के सूक्ष्म बिंदुओं को अच्छी तरह जांच-परख लें। कमर में खिंचाव हो सकता है। क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं। महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला  अंक 3
सरकारी पक्ष से अनुकूलता रह सकती है। धन संबंधी लाभ हो सकता है। खानपान संबंधी विशेष रुचि रह सकती है। क्या करें- गायों को हलवा और रोटी खिलाएं। महत्वपूर्ण अंक-
7, महत्वपूर्ण रंग-  जामुनी अंक 4 वित्तीय आउटसोर्सिंग करने वाले संस्थानों के लिए संभलकर काम करने का समय है। नकली आभूषणों के कारोबारियों के लिए धन का अटकाव रह सकता है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...