शनिवार, 28 दिसंबर 2019

1 साल में 56 मर्डर में से 54 केस सुलझाए

राणा ओबरॉय


लुधियाना। महानगर में पुलिस कमिश्नरेट ने वर्ष 2019 में हत्या, लूटपाट और डकैती के मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता का दावा किया है। पुलिस ईयर एंडर में पेश रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2019 में 56 लोगों की हत्या हुई। इसमें से पुलिस ने 54 मामलों को सुलझा लिया है। दो अन्य मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस साल 32 आपराधिक गैंग के 148 सदस्यों को पुलिस पकड़ चुकी है। इन अपराधियों के खिलाफ पहले से ही 120 मामले दर्ज हैं। गैंग के इन सदस्यों से पुलिस ने 26 पिस्तौल, 86 वाहन, 16 लैपटॉप, 13 एलईडी, 152 मोबाइल और 17 लाख रुपये बरामद किए हैं।


इस साल डकैती के 31 मामले दर्ज हुए। इनमें से 28 को ट्रेस कर लिया गया। पुलिस ने 21 डकैती के मामलों में आरोपितों के कब्जे से 46 लाख रुपये की केस प्रॉपर्टी जब्त की। आठ डकैती के मामलों में पुलिस ने 36.8 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने इस साल में 397 झपटमारी की वारदातों में से 311 को और चोरी के 304 मामलों में 205 मामलों को सुलझाया है। पकड़े आरोपितों से 3.23 करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस ने लॉटरी बेचने वालों पर 376 मामले दर्ज कर 783 अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 25 लाख रुपये बरामद किए।


733 नशा तस्कर पकड़े, 19 किलो हेरोइन बरामद


पुलिस ने ईयर एंडर में दावा किया है कि पूरे साल में पुलिस ने 555 मामलों में 733 नशा तस्करों को काबू किया है। इसमें पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 27 किलो अफीम, 645 किलो चूरापोस्त, 19 किलो हेरोइन, 209 किलो गांजा, 1.4 किलो चरस, 600 ग्राम स्मैक, पांच किलो नशीला पाउडर और 1.8 लाख नशीली गोलियां बरामद कीं। वहीं शराब तस्करी में 864 लोगों को गिरफ्तार किया। कुल 720 मामले दर्ज हुए। आरोपितों के कब्जे से 55 हजार 216 लीटर शराब बरामद की।


पुलिस की उपलब्धियां


ई-चालान सिस्टम किया शुरू


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने 11 नवंबर को छह चौक में ई-चालान सिस्टम शुरू किया। पुलिस ने अब तक रेड लाइट जंप करने वाले 3600 वाहनों के ई-चालान किए। रात के समय महिलाओं को घर छोड़ने की मुहिम पुलिस ने महिलाओं को रात के समय घर छोड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 शुरू किया। एक पीसीआर गाड़ी जगराओं पुल और एक शेरपुर पुल के पास खड़ी की गई। रात को 112 नंबर पर कोई महिला फोन करती है तो उसी समय पीसीआर पहुंच जाती है और फिर महिला को गाड़ी में घर छोड़ने जाती है।


शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम


लोगों के लिए उनकी शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए नो युअर केस योजना के तहत सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया। हर शनिवार को थानों में अधिकारी लोगों की शिकायतों का निवारण करते हैं या उनकी कंप्लेंट के स्टेटस की जानकारी देते हैं।


सुरक्षा के लिए ये उठाए कदम


छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। सपा सेंटर की मैनेजमेंट को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। रात को 12 बजे सभी रेस्तरां को बंद करने के आदेश लागू किए। महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए स्पेशल टीम के जरिए गुर सिखाए गए।


हेरोइन-अफीम के साथ पांच गिरफ्तार

राणा ओबरॉय


जालंधर। देहात पुलिस ने हेरोइन और अफीम की बड़ी खेप के साथ पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएससी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआइए स्टाफ देहाती और करतारपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांवका हलवा के पास नाकाबंदी के दौरान शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी गौरव चौहान को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।


एसएससी माहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव और ग्रीन मॉडल टाउन निवासी संजीव कुमार हेरोइन तस्करी करते हैं। दोनों जेल में बैठे पुष्पिंदर नोनी और गुरजंट सिंह उर्फ भोलू की हेरोइन सप्लाई करते थे। संजीव कुमार और जेल में बैठे नोनी व भोलू के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।


इसी तरह गांव धालीवाल के पास गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संजय चौधरी और मेरठ निवासी बबलू कुमार को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उधर भोगपुर के गांव मोगा के पास तीन किलो 50 ग्राम के साथ छत्तीसगढ़ निवासी हरदीप सिंह और कपूरथला निवासी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।


8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। केंद्रीय यूनियनों के आह्वान पर 8 जनवरी को बुलाई राष्ट्रव्यापी 'हड़ताल' के दौरान चंडीगढ़ में एक रैली के आयोजन की घोषणा आज यूनियनों ने की। केंद्रीय यूनियनों एटक, सीटू, सीटीयू (पंजाब), इंटक और एक्टू के चंडीगढ़ प्रतिनिधियों की यहां हुई बैठक के बाद घोषणा की गई कि संगठनों के सदस्य हड़ताल में शामिल होंगे।


बता दें कि, बैंकों, पोस्ट ऑफिस, भरतीय जीवन बीमा, जल एवं बिजली व परिवहन विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।


युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अनामिका


नालंदा। हिलसा से क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहे एक युवक को बदमाशों ने सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और युवक अपनी रिहाई की भीख मांगता रहा। इतना ही नहीं बदमाशों ने पीटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में दिख रहा युवक हिलसा थाना के कृष्णा विगहा गांव निवासी अनिल सिंह का बेटा आनन्द कुमार है। बताया जा रहा है कि आनंद शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलने तेल्हाड़ा जा रहा था, तभी हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग में रामभवन के पास बाईक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और सड़कों पर सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा।


कुछ बदमाश पिटाई कर रहा थे तो कुछ उसका वीडियो बना रहा था। वीडियो में आनंद हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगता रहा और सदा के लिये हिलसा छोड़ देने की विनती कर रहा है। पर इसके बाबजूद भी बदमाश पीटाई करते रहे। काफी देर बाद जब आनंद सड़क पर गिर गया तो बदमाशों ने उसकी अंगूठी, लॉकेट सहित अन्य सामान लेकर चलते बने। 
जिसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  फिलहाल थाने में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। डीएसपी मो. इम्तियाज अहमद ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। फ़िलहाल मामले की जांच वायरल वीडियो के आधार पर होगी और बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी।


कांग्रेस नेता की हत्या, जमकर काटा बवाल

वैशाली। इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां कांग्रेस नेता की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने SP आवास पर पत्थराव भी किया है। गुस्साए लोग जमकर बवाल काट रहे हैं।
बता दें कि वैशाली के नगर थाना इलाके में शनिवार की सुबह अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवा कांग्रेस नेता राकेश यादव को बैक टू बैक चार गोली मारी और आसानी से मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राकेश यादव को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा कर रहे हैं। 


गाली गलौज पर उतरे बिहार के राजस्व मंत्री

बांका। बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल का पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे। बांका से बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री रामनारायण मंडल बांका पहुंचे थे, जहां लोगों के सामने उन्होंने अपना आपा खो दिया।


दरअसल मंत्रीजी के पास अपनी समस्या को लेकर कुछ लोग आए थे। लोगों की समस्या सुनते ही मंत्रीजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रामनारायण मंडल ने लोगों के साथ घटिया सलूक तो किया ही साथ ही वो गाली-गलौज पर भी उतर गये।


भड़के रामनारायण मंडल ने कहा कि आप लोग बक-बक मत कीजिए, हमें वोट दिये थे, जो हम आपकी समस्या सुनें। गुस्साए रामनारायण मंडल गाली-गलौज करते हुए लोगों से बदसलूकी की और कहा कि आपलोगों ने हमें वोट नहीं दिया बावजूद इसके हम आपका काम करा रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 29, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-144 (साल-01)
2. रविवार, दिसंबर 29, 2019
3. शक-1941, पौष - शुक्ल पक्ष, तिथि- दूज, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:15,सूर्यास्त 05:37
5. न्‍यूनतम तापमान -5 डी.सै.,अधिकतम-14+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...