गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

हिंसक प्रदर्शनों की जांच करेगी 'एसआईटी'

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की होगी SIT जांच | जनता से रिश्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) करेगी। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने हिंसक झड़पों पर दर्ज मुकदमों की एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं। हर जिले में एडिशनल एसपी स्तर का अधिकारी एसआईटी प्रमुख होगा। जिलों में एडिशनल एसपी क्राइम की अध्यक्षता में एसआईटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में एएसपी क्राइम का पद नहीं है, वहां एएसपी सिटी एसआईटी प्रमुख के तौर पर काम करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि बिना सबूत के किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न की जाए। किसी भी सूरत में निर्दोषों को परेशान न किया जाए।


गाजियाबाद में 24 घंटे, इंटरनेट सेवा बंद

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। आज रात 10 बजे से लेकर शुक्रवार रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया है। रात 10 बजे के बाद से गाजियाबाद में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से रोक दी जाएंगी। स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षात्मक तौर पर लिया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने यह निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।


लोनी में स्थानीय प्रशासनिक संकट गहराया

गाजियाबाद। लोनी में जहां पुलिस और प्रशासन मिलकर माहौल को संवारने में लगे हुए हैं। लोनी उपजिलाधिकारी अपनी ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लोनी में अधिकारियों के द्वारा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ एक पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र का माहौल ना बिगड़ने के सुझाव रखे गए। जिला गाजियाबाद डीएम के आदेशों पर 24 घंटे के लिए माहौल को देखते हुए नेट सेवा बाधित कर दी गई है। जबकि लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर 29 तारीख को होने वाली रैली को किसी भी रूप में रोकने के लिए तैयार नहीं है। प्रशासन रैली की परमिशन नहीं देने का मन बना चुका है। अब देखना यह है कि ऐसे में अगला फैसला क्या होगा?


 सचिन विशौरिया


सम्मेलन को सफल बनाने के लिए निर्देश

बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया मंडलीय सम्मेलन 23 फरवरी को बरेली में होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के प्रमुख महासचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। मंडल प्रभारी मोहम्मद फरहत मियां, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, बरेली जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, वदायूं जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव, डॉक्टर खालिद, रामकुमार यादव, डॉ राज बाबू यादव, डॉक्टर आरिफ नूरी, किशन लाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, अशोक यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, राहुल कश्यप, हसीब कुरेशी, प्रेमपाल सिंह यादव, भारत यादव आदि उपस्थित रहे।


शांति के लिए स्थानीय प्रशासन गंभीर

गाजियाबाद। एसएसपी के आदेश पर सभी थानों पर सीएए को लेकर पीस मीटिंग की गई एवं सीएए के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। लोनी ब्लॉक परिसर में एसपीआरए नीरज कुमार जादौन, लोनी उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम, लोनी क्षेत्र अधिकारी राजकुमार पांडे, लोनी तहसीलदार प्रकाश सिंह, लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, थाना प्रभारी लोनी विजेंद्र सिंह भड़ाना, बॉर्डर थाना प्रभारी एसपी सिंह, टोनिका सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह समस्त चौकी इंचार्ज एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। एसपी आरए ने पीस मीटिंग में आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोनी उप जिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। लेकिन समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों के धैर्य के चलते बड़ा बवाल होने से बच गया। लोनी क्षेत्राधिकारी एवं तीनों थानों के प्रभारियों ने संभ्रांत व्यक्तियों से शांति बनाए रखने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है।


प्रमोद गर्ग


लोक सभा दुर्घटना में सांसद बाल-बाल बचे

देहरादून। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट एक वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दरअसल आज-कल अत्यधिक ठंड की वजह से पाले के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है।


भाजपा सांसद अजय भट्ट की दुर्घटनाग्रस्त कार
बताते चलें कि, दुर्घटना का कारण आज पदमपुरी में पाले की वजह से अजय भट्ट का वाहन अचानक रपट गया, जिससे उनके आगे-पीछे चल रहे वाहन आपस में ही टकरा गए। हालांकि गनीमत यह रही कि, उन्हें कोई चोट नहीं आई। बाद में अजय भट्ट को एक अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।


ग्राम पंचायत से चमियानी में बने क्लस्टर

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। उन्नाव पुरवा ब्लॉक में मंगलवार को ग्राम पंचायत से चमियानी में बने क्लस्टर पल्लवी महिला संकुल समिति के कार्यालय का उद्घाटन पुरवा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें महिला कार्यालय पल्लवी में लगभग 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा कन्वर्ट के माध्यम से होने वाली सभी योजनाओं को महिलाओं के समूह में लाभ देने का आश्वासन दिया और कहा कि हर समय हम आप लोगों के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हैं। साथ में आये हुए महिला सशक्तिकरण मिशन के मैनेजर के द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के विषय में विस्तृत से जानकारी दी और महिलाओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। जिसमें दूर-दूर से आई हुई महिला सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला कुछ महिलाओं ने कहा कि इस योजना से हम सभी महिलाएं अपने पैरों के बल पर खड़ी हो पाए है। जिससे मेरा और मेरे परिवार का आजीविका का साधन बन गया है और गांव का विकास भी हो रहा है। इस मौके पर अर्याव्रत ग्रामीण बैंक के मैनेजर और स्टाफ भी उपस्थित रहा तथा अनेक पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी युक्तियां व्यक्त की कार्यक्रम का संचालन कर रहे बी.एम.एम सुरेंद्र कुशवाहा और विनय शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरसों और ग्राम विकास अधिकारी व अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...