गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

हिंसक प्रदर्शनों की जांच करेगी 'एसआईटी'

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की होगी SIT जांच | जनता से रिश्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) करेगी। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने हिंसक झड़पों पर दर्ज मुकदमों की एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं। हर जिले में एडिशनल एसपी स्तर का अधिकारी एसआईटी प्रमुख होगा। जिलों में एडिशनल एसपी क्राइम की अध्यक्षता में एसआईटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जिलों में एएसपी क्राइम का पद नहीं है, वहां एएसपी सिटी एसआईटी प्रमुख के तौर पर काम करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि बिना सबूत के किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न की जाए। किसी भी सूरत में निर्दोषों को परेशान न किया जाए।


गाजियाबाद में 24 घंटे, इंटरनेट सेवा बंद

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। आज रात 10 बजे से लेकर शुक्रवार रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं पर बैन लगा दिया है। रात 10 बजे के बाद से गाजियाबाद में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से रोक दी जाएंगी। स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला सुरक्षात्मक तौर पर लिया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने यह निर्देश जारी किया है। एक सप्ताह में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।


लोनी में स्थानीय प्रशासनिक संकट गहराया

गाजियाबाद। लोनी में जहां पुलिस और प्रशासन मिलकर माहौल को संवारने में लगे हुए हैं। लोनी उपजिलाधिकारी अपनी ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। लोनी में अधिकारियों के द्वारा क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ एक पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र का माहौल ना बिगड़ने के सुझाव रखे गए। जिला गाजियाबाद डीएम के आदेशों पर 24 घंटे के लिए माहौल को देखते हुए नेट सेवा बाधित कर दी गई है। जबकि लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर 29 तारीख को होने वाली रैली को किसी भी रूप में रोकने के लिए तैयार नहीं है। प्रशासन रैली की परमिशन नहीं देने का मन बना चुका है। अब देखना यह है कि ऐसे में अगला फैसला क्या होगा?


 सचिन विशौरिया


सम्मेलन को सफल बनाने के लिए निर्देश

बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया मंडलीय सम्मेलन 23 फरवरी को बरेली में होगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के प्रमुख महासचिव एवं पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। मंडल प्रभारी मोहम्मद फरहत मियां, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, बरेली जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, वदायूं जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव, डॉक्टर खालिद, रामकुमार यादव, डॉ राज बाबू यादव, डॉक्टर आरिफ नूरी, किशन लाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, अशोक यादव, जमुना प्रसाद मौर्य, राहुल कश्यप, हसीब कुरेशी, प्रेमपाल सिंह यादव, भारत यादव आदि उपस्थित रहे।


शांति के लिए स्थानीय प्रशासन गंभीर

गाजियाबाद। एसएसपी के आदेश पर सभी थानों पर सीएए को लेकर पीस मीटिंग की गई एवं सीएए के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। लोनी ब्लॉक परिसर में एसपीआरए नीरज कुमार जादौन, लोनी उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम, लोनी क्षेत्र अधिकारी राजकुमार पांडे, लोनी तहसीलदार प्रकाश सिंह, लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, थाना प्रभारी लोनी विजेंद्र सिंह भड़ाना, बॉर्डर थाना प्रभारी एसपी सिंह, टोनिका सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह समस्त चौकी इंचार्ज एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। एसपी आरए ने पीस मीटिंग में आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोनी उप जिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। लेकिन समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों के धैर्य के चलते बड़ा बवाल होने से बच गया। लोनी क्षेत्राधिकारी एवं तीनों थानों के प्रभारियों ने संभ्रांत व्यक्तियों से शांति बनाए रखने व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है।


प्रमोद गर्ग


लोक सभा दुर्घटना में सांसद बाल-बाल बचे

देहरादून। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट एक वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दरअसल आज-कल अत्यधिक ठंड की वजह से पाले के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है।


भाजपा सांसद अजय भट्ट की दुर्घटनाग्रस्त कार
बताते चलें कि, दुर्घटना का कारण आज पदमपुरी में पाले की वजह से अजय भट्ट का वाहन अचानक रपट गया, जिससे उनके आगे-पीछे चल रहे वाहन आपस में ही टकरा गए। हालांकि गनीमत यह रही कि, उन्हें कोई चोट नहीं आई। बाद में अजय भट्ट को एक अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।


ग्राम पंचायत से चमियानी में बने क्लस्टर

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। उन्नाव पुरवा ब्लॉक में मंगलवार को ग्राम पंचायत से चमियानी में बने क्लस्टर पल्लवी महिला संकुल समिति के कार्यालय का उद्घाटन पुरवा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें महिला कार्यालय पल्लवी में लगभग 200 महिलाओं ने प्रतिभाग किया और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा कन्वर्ट के माध्यम से होने वाली सभी योजनाओं को महिलाओं के समूह में लाभ देने का आश्वासन दिया और कहा कि हर समय हम आप लोगों के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हैं। साथ में आये हुए महिला सशक्तिकरण मिशन के मैनेजर के द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के विषय में विस्तृत से जानकारी दी और महिलाओं के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। जिसमें दूर-दूर से आई हुई महिला सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला कुछ महिलाओं ने कहा कि इस योजना से हम सभी महिलाएं अपने पैरों के बल पर खड़ी हो पाए है। जिससे मेरा और मेरे परिवार का आजीविका का साधन बन गया है और गांव का विकास भी हो रहा है। इस मौके पर अर्याव्रत ग्रामीण बैंक के मैनेजर और स्टाफ भी उपस्थित रहा तथा अनेक पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी युक्तियां व्यक्त की कार्यक्रम का संचालन कर रहे बी.एम.एम सुरेंद्र कुशवाहा और विनय शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरसों और ग्राम विकास अधिकारी व अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


कड़ाके की ठंड से 1 दिन में 28 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फ और 40 दिन के 'चिल्ला कलां ने पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। अगले दो दिन यानी 26 दिसंबर तक कम नहीं होगी और मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़कड़ाती ठंड झेलनी पड़ेगी।


मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन घना कोहरा रहेगा। तापमान की बात करें तो मैदानों में हरियाणा का नारनौल 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं, पहाड़ों पर लद्दाख के द्रास में पारा माईनस 26.7 फीसदी रहा। दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.3 और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर बढऩे से ठंड भी बढ़ रही है।


यूपी में ठंड और कोहरे का कहर


गलन भरी ठंड और कोहरे के कहर से उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में बहराइच 4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। कई शहरों में न्यूनतम पारा सामान्य 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। सुबह-रात को घने कोहरे से दृश्यता 200 मीटर और उससे भी कम के आसपास दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई और दिनों तक यह स्थिति जारी रहने का अनुमान जताया है।


बुंदेलखंड और मध्य यूपी में ठंड से 17 लोगों की मौत हो गई। अकेले कानपुर शहर में दस, जबकि फतेहपुर, औरैया और कानपुर देहात में दो-दो लोगों की मौत हुई। बांदा में ठंड से एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। बुंदेलखंड में न्यूनतम तापमान ने तीन डिग्री का गोता लगाया। जालौन में कोहरे और रेल ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई। पश्चिमी यूपी में 5.1 डिग्री तक लुढ़का पारा मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया है। इससे ठिठुरन बढ़ रही है। आने वाले समय में पारे में और गिरावट का अनुमान है।


श्रीनगर की सबसे सर्द रात, पहलगाम सबसे ठंडा जम्मू कश्मीर में सोमवार रात श्रीनगर की सबसे सर्द रात थी। यहां न्यूनतम पारा -4 डिग्री पहुंच गया। वहीं, पहलगाम -10.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -10.2 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान -6 और कुपवाड़ा में -4.3 डिग्री रहा।


26.7 डिग्री के साथ द्रास सबसे ठंडा


केंद्र शासित लद्दाख में द्रास -26.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा और लेह में 9.9 डिग्री की गिरावट के साथ पारा -16.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।


पूर्वी भारत में दो दिन बारिश संभव


मौसम विभाग के अनुसार 25 व 26 दिसंबर को पूर्वी व मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ेगी।


घने कोहरे में घिरा दिल्ली-एनसीआर


दिल्ली-एनसीआर की मंगलवार की सुबह घने कोहरे से घिरी रही। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बीच दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों की हवा खराब हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट आएगी। वहीं, हवा की चाल भी कम रहेगी। इससे प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी होने का अंदेशा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली की हवाएं अभी नम हैं। मंगलवार को आर्द्रता 76 से 100 फीसदी के बीच रही। सुबह आसमान साफ रहा। दोनों के मिले-जुले असर से घना कोहरा छाया था। तापमान कम होने से दिन में यह निचले स्तर का बादल बन गया। इससे सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच सकी। इस तरह के मौसम से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। कई इलाकों में बेहद ठंड की स्थिति बनी रही।


अमित शाह, अशांति के लिए गैंग को देना पड़ेगा दंड

नई दिल्ली! केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में अशांति के लिए जिम्मेदार टुकड़े-टुकड़े गैंग को दंड देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को इन्हें दंड देना चाहिए। अमित शाह ने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 


उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'मोदीजी ने सबको कार्य संस्कृति को फॉलो करने के लिए मजबूर किया। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ऐसे हैं कि जो नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने नई शुरुआत की। किसी के किए कराए पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। 'केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने हुए, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि 5 साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे 5 साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे 5 साल में उसका भूमि पूजन करती थी, और अगले 5 साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घिसा-पिटा अंदाज पीएम मोदी ने गुजरात से बदलना शुरू किया। एक ऐसी कार्य संस्कृति देश के सामने रखी कि जो सरकार किसी काम का भूमि पूजन करेगी, वही सरकार उसका उद्घाटन भी करेगी और 5 साल के अंदर ही जनता को उस काम का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा।


अमित शाह, फिर एक बार नागरिकता कानून पर विरोध

दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नागरिकता कानून पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस के दौरान कांग्रेस इधर-उधर की बातें कर रही थी, लेकिन जैसे ही बाहर निकली इसने लोगों में भ्रम फैलाना शुरू किया। 


दिल्ली के कड़कड़डूमा में डीडीए ईस्ट दिल्ली हब का उद्घाटन करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर संसद के अंदर चर्चा हुई। इस दौरान कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था, इधर-उधर की बातें करते थे। उन्होंने कहा कि बाहर निकलते ही इन लोगों ने भ्रम फैलाना शुरू किया और दिल्ली को अशांत किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार हैं, इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता को इन लोगों को दंड देना चाहिए। गृह मंत्री ने कांग्रेस के साथ-साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कई आरोप लगाए। शाह ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है, जो दूसरे के किए कामों पर अपना ठप्पा लगा देती है। गृह मंत्री ने कहा कि कल एक ऐड देखा जिसमें दिल्ली के सीएम कह रहे हैं कि हर घर को जल मिलेगा, लेकिन केजरीवाल साहब ये भूल गए है कि यह सपना प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त को दिखाया था। शाह ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उसपर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जो दिल्ली के विकास का नक्शा खींचा है, उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से उन सभी कामों को पूरा करने की प्लानिंग भी की गई है। उन्होंने विकास के काम करने की नई संस्कृति देश की जनता के सामने प्रधानमंत्री जी ने रखी है। शाह ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि पांच साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे पांच साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे पांच साल में उसका भूमि पूजन करती थी, और अगले पांच साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था।


नशा तस्करी खत्म करने के लिए चलाए अभियान

चंडीगढ़। प्रदेश में नशा तस्करी को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-1314 जारी कर लोगों से इस संबंध में सूचना देने के लिए आग्रह किया गया है।


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग सप्लाई नेटवर्क या इससे सबंधित कोई जानकारी है तो वह पुलिस के साथ इस टोल फ्री नंबर पर साझा कर सकता है। इसके अतिरिक्त, मोबाइल नंबर 7087089947 और लैंड लाइन नंबर 01733-253023 पर भी जानकारी दी जा सकती है।


उन्होंने कहा कि नशे की आपूर्ति नेटवर्क के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय के ईमेल secttdrugs.pol@hry.gov.in पर भी प्रदान की जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही, सटीक और ठोस जानकारी प्रदान करने के लिए उपयुक्त इनाम भी दिया जाएगा।


उन्होंने लोगों से निडर होकर आगे आने का अनुरोध करते हुए कहा कि पुलिस ने नशे की तस्करी को जड से मिटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। आमजन बिना किसी भय के उपरोक्त नंबरों या ईमेल पर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।


बृजेश केसरवानी


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...