सोमवार, 23 दिसंबर 2019

अनदेखी, ना बटे कंबल ना जले अलाव

जखनियां। स्थानीय तहसील के लेखपालों के हड़तालों पर चले जाने के चलते लोगों के साथ ही विभाग में भी दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद लेखपालों के हड़ताल के चलते सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। न ही शासन द्वारा गरीबों को चिह्नित कर वितरित कराए जाने वाला कंबल अब तक वितरित हो पाया है। जिसके चलते गरीबों का सर्दी से बुरा हाल है। यहां तक कि तहसील में खतौनी व राजस्व अभिलेखों के सत्यापन भी बाधित है। लेखपालों के न होने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। इस बाबत सोमवार को भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडेय के साथ एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अभय मिश्र से मिला और उन्हें पत्रक सौंपा। मांग किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण किसी भी हाल में कराया जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, लाल बहादुर चौरसिया, रामप्यारे यति, अजय कुमार चौबे, इंद्रदेव कुशवाहा, अजय पांडेय, हरिश्चंद्र यादव, राजनरायन गुप्ता आदि मौजूद थे।


एयर चीफ मिस्र में सद्भावना यात्रा पर

नई दिल्ली! भारतीय वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया 24 से 28 दिसंबर तक मिस्र की द्विपक्षीय सद्भावना यात्रा पर हैं। कैस मिस्र के वायु सेना के विभिन्न परिचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करने और मिस्र के सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए निर्धारित है।


 


हादसे का शिकार, 70 कार 50 घायल

वर्जीनिया! नेशनल हाईवे पर उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब 70 के करीब गाड़ियां एक साथ हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सड़क गाड़ियों के मलबे से भर गई जिससे हाई वे को बंद करना पड़ा। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।


मामला अमेरिका (America)के वर्जीनिया का है जिसमें करीब 70 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं। वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद 69 वाहनों के मलबों के कारण यातायात (Transport)बंद कर दिया गया है। हालांकि टक्कर क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि क्वींस क्रीक पुल पर कोहरे और बर्फ की स्थिति थी, जब यह घटना हुई।


आयोग का विशेष मतदाता संक्षिप्त निरीक्षण

जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद जनपद में आज से भारत निर्वाचन आयोग के विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आगाज|


आईटीएस मोहन नगर के सभागार में मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न|


अकरम



गाजियाबाद! जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भव्य मतदाता सूची प्रकाशन कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा लिया गया भाग आज से चलने वाले मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के संबंध में दिए
गए आवश्यक दिशा निर्देश|विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा विभिन्न त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज23दिसंबर से आगामी22 जनवरी तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आगाज आज जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर आईटीएस कॉलेज मोहन नगर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करते हुए मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया|यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ|इस अवसर पर जनपद के समस्त बीएलओ के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई|कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का प्रसिद्ध लोकतंत्र वह और इसमें सभी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है|आगामी1जनवरी को जिन युवाओं एवं युवतियों की आयु18वर्ष पूर्ण हो रही है|उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज से आगामी22जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है|जिसके अंतर्गत नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित फार्म 6भरने की कार्यवाही ऑनलाइन एवं ऑफलाइन की जाएगी। ऐसे सभी नए मतदाता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें|उन्होंने यह भी बताया कि चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिन मतदाताओं के नाम पते आदि में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसे भी ठीक कराने के उद्देश्य से अभियान के अंतर्गत फार्म भरते हुए अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं|ताकि मतदाता सूची में उनका नाम सही किया जा सके,इसी प्रकार जो मतदाता पूर्व के स्थानों से अन्य स्थानों पर प्रवास करने लगे हैं|वह भी अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें ताकि उनके क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराया जा सके|
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों एवं समस्त बीएलओ को इस अवसर पर निर्देश देते हुए कहा कि चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता अभियान के अंतर्गत आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की कार्रवाई की जाएगी ताकि जनपद की मतदाता सूची आयोग की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता परक रुप से तैयार हो सके|आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर ए.के. प्रजापति तथा अन्य अधिकारीगण एवं बीएलओ के द्वारा भाग लिया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद|


'हिंदू युवा वाहिनी' का अध्यक्ष नियुक्त

 अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक का आयोजन एस.आर.डी.पब्लिक स्कूल में लोनी में की गई! जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष द्वारा नितिन गुर्जर को नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी नियुक्त किया गया!


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सचिन शर्मा , जिला उपाध्यक्ष वरुण नागर, जिला उपाध्यक्ष मनीष खटाना,पूनम नगर मंत्री रंजना कुमारी, तन्नू कुमारी, अंकुश पांचाल जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो , रन सिंह कश्यप मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, संजय गहलोत जिला सह संयोजक, कपिल पांचाल मंडल महामंत्री भाजयुमो ,राहुल उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, पूनम देवी ,सुमित धामा, रंजना और अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे!


भाजपा से जनता परेशान, बदला रुझान

राणा ओबराय

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की झारखंड परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया,भाजपा से जनता है परेशान कांग्रेस की और रुझान


चंडीगढ़! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे हिंसक घटनाओं की निंदा की है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस नेता कुलबीर नम्बरदार के पिता के निधन पर शोक प्रकट करने के लिये भूपेन्द्र हुडा नया गांव पहुचे थे। यहां उन्होनें कहा कि देश ने आजादी की लड़ाई भी अहिंसा के रास्ते पर चलकर लड़ी थी। उन्होंने कहा कि विचारों की भिन्नता हो सकती है लेकिन हिसंक विरोध नही होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि लोगों के सवालों का जवाब सरकार को जरूर देना चाहिये। भूपेन्द्र सिंह हुडा ने झारखंड चुनावो के परिणाम पर बोलते हुये कहा कि रूझानों से स्पष्ट है कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश का जनता का रूख अब कांग्रेस की तरफ हो चुका है। हरियाणा सरकार द्वारा विधायकों को पांच करोड़ की ग्रांट देने पर भी भूपेन्द्र हुडा ने कहा कि देखो होता क्या है क्योंकि पिछली बार भी सरकार ने कहा था विधायकों का ग्रांट देने के लिये । भूपेन्द्र हुडा ने स्व. चरण सिंह नम्बरदार को अपनी श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि चरण सिंह नम्बरदार हंसमुख व्यक्तित्व के मिलनसार व्यक्ति थे जो समाज के हर काम में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने उनके परिवार को भी उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुये समाजसेवा और भाईचारे को बढ़ाने का काम करने को कहा है।


कई 'केंद्रीय मंत्रियों' को मिलेगा अवकाश

राणा ओबराय

मोदी मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की हो सकती है छुटी! कई केंद्रीय मंत्रियों के बदले जा सकते है विभाग?


नई दिल्ली! मोदी सरकार ने अपने सभी 56 केंद्रीय मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। शनिवार 10 घंटे चली मैराथन बैठक में सभी 27 कैबिनेट मंत्री समेत 56 मंत्रियों के कामकाज को कसौटी पर कसा गया। मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन के उद्देश्य से विभागों को 8 क्लस्टर में विभाजित किया गया था। कुछ एक मंत्रियों को छोड़कर लगभग सभी विभागों के सेक्रेटरी ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री, परिवहन मंत्री और रेल मंत्री को छोड़कर लगभग सभी विभागों की तरफ से अधिकारियों ने इस विवेचना में भाग लिया।बैठक में शामिल एक मंत्री ने कहा कि पीएम ने सभी क्लस्टर की मीटिंग में हस्तक्षेप किया। जिन लोगों के विभाग से पीएम मोदी खुश नहीं दिखे, उनमे से कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सबसे ज्यादा जवाब तलब किया गया। जाहिर है वित्त मंत्री फिलहाल अभी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। वित्तिय हालात, मंदी, कॉपोर्रेट जगत की सरकार की नीतियों के प्रति उदासीनता की वजह से वित्त मंत्री पहले से सबके निशाने पर हैं। कृषि, उपभोक्ता मामले, शहरी, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपालन और मत्स्य मंत्रालय को एक ही क्लस्टर में रखा गया था। पीएम मोदी ने उपभोक्ता मंत्रालय के कामकाज पर नाखुशी जाहिर की है। गौरलतब है कि हाल ही के दिनों में प्याज की बढ़ी कीमतों की वजह से सरकार की जबरदस्त किरकिरी हुई है। जाहिर है कि पासवान अगले विस्तार में मंत्रिमंडल से हट जाएंगे। अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रामविलास पासवान की जगह लोजपा से चिराग पासवान जगह लेंगे। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद ही रामविलास पासवान ने पीएम और अमित शाह से मिलकर अपनी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर अपने पुत्र चिराग को मंत्रिमंडल में लेने की गुजारिश की थी।उसी तरह कौशल विकास मंत्री महेंद्र पांडेय के कामकाज से पीएम खुश नहीं हैं। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि स्किल इंडिया का अभियान सुस्त हो गया है। वित्त मंत्रालय के बाद सबसे अधिक मानव ससाधन मंत्रालय से सवाल जवाब पूछे गए। माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में रमेश पोखरियाल निशंक को कोई दूसरा मंत्रालय दिया जा सकता है। शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।मंत्रिपरिषद के कामकाज की समीक्षा ऐसे तो छह महीने के बाद हो रही थी। लेकिन पीएम मोदी चाहते थे कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सभी विभागों के मंत्री को अपनी बात रखने का मौका मिले, ताकि सभी जान पाए कि किसको क्यों मंत्रिमंडल से ड्राप किया गया। एक पारदर्शी प्रकिया के तहत मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। उसमें जेडीयू के कोटे से दो कैबिनेट मंत्री, एडीएमके से एक, मंत्री शामिल हो सकते हैं। टीआरएस और अन्य छोटी पार्टियों से बीजेपी आलाकमान बात कर रही है। अकाली दल के कोटे से केंद्र में मंत्री बनी हरसिमरत कौर की जगह सुखबीर सिंह बादल को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।बता दें कि इस समय मोदी सरकार में कुल 57 मंत्री हैं। नियम के मुताबिक 81 मंत्री तक हो सकते हैं। मोदी सरकार 'मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की नीति पर काम करती है। लेकिन पिछली सरकार में 70 मंत्री थे। ऐसी सभांवना है कि कम से कम एक दर्जन मंत्री और बनाए जा सकते हैं। साथ ही 5 से ज्यादा मंत्रियों के पास तीन से ज्यादा मंत्रालय हैं। उनका भी भार कम किया जा सकता है!


 


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...