सोमवार, 23 दिसंबर 2019

कपल ने पीडीए की सीमाएं लांंघी,बनाए संबंध

न्यूयॉर्क। कभी-कभी लोग इतने उतावले हो जाते हैं कि उन्हें यह ध्यान नहीं रहता कि सार्वजनिक स्थान पर आपसी गरिमा को न खोएं। ऐसे ही एक कपल ने हाल ही में रेलवे प्लेटफॉर्म पर आते-जाते लोगों को हैरानी में डाल दिया।


बताया जा रहा है कि यह कपल न्यूयॉर्क के मैनहटन के पास स्थित ग्रैंड सेंट्रल सबवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर संबंध बना रहा था। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोग हैरान तो थे ही उन्हें इस बात की शर्म भी आ रही थी कि ये कपल पब्लिक डिस्प्ले ऑफ एफेक्शन (PDA) की सारी सीमाएं पार कर चुका है। जब ये कपल संबंध बना रहा था, तभी यहां आकर रुकी ट्रेन के विंडो से किसी ने इनका वीडियो बना दिया और उसे वायरल कर दिया।


रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी इस कपल का फुटेज कैद हो गई। अब पुलिस दोनों को खोज रही है। पुलिस का कहना है कि शायद इनमें से एक शरणार्थी है।


जनता का धन्यवाद किया, दी बधाई

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हेमंत सोरेन को बधाई दी है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद किया है। मोदी ने ट्वीट किया, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले जेएमएम गठबंधन तो जीत के लिए बधाई। राज्य की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, मैं झारखंड की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। राज्य ने कई सालों तक भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं और उनके प्रयासों की भी सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में राज्य के लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे। बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। चुनाव में झामुमो को 25, कांग्रेस को 13 और राजद को 1 सीट पर निर्णायक बढ़त है। ऐसे में गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।


भाजपा जनादेश का सम्मान करती है

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के शाम तक के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। पार्टी प्रमुख ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। झारखंड में फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 18 सीटें जीत ली हैं, जबकि 29 पर आगे है। भाजपा ने 14 जीती, 10 पर आगे, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 1 जीती 2 पर आगे, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 1 जीती 2 पर आगे और अन्य ने 1 जीती और 3 पर आगे है।


कांग्रेस ने राजघाट पर किया धरना-विरोध

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ने राजघाट पर धरना दिया है। धरने में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी दिग्गज नेता शामिल हुए है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, छात्रों और युवाओं, सिर्फ भारत को महसूस करना ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि आप भारत हैं और भारत को नफरत से नष्ट नहीं होने देंगे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनत के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है। देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है।


डॉल के चक्कर में पूरा चेहरा गवाया

बुल्र्बीगेरिया। डॉल बनने की चाहत में 22 साल की एक महिला ने पूरा चेहरा ही बर्बाद कर डाला। ​बावजूद वह कहती है कि वह अपने होंठ को और बड़ा करना चाहती है। बुल्गेरिया की एंड्रिया इवानोवा ने इसके लिए 17 एसिड लिप इंजेक्शन लगवाए हैं।


दरअसल 22 वर्षीय एंड्रिया दुनिया में सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाना चाहती हैं। वह इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। सितंबर महीने में एंड्रिया ने 15 लिप इंजेक्शन लगवाए हैं और वह अभी कई अन्य मुश्किल प्रक्रियाओं से भी होकर गुजरेंगी। पिछले तीन महीनों में एंड्रिया ने दो ट्रीटमेंट लिए हैं।


एंड्रिया सोफिया यूनिवर्सिटी में जर्मन फिलोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। एंड्रिया ने पिछले साल अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सफर की शुरुआत की थी। वह कहती हैं कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं और अपने बड़े होठों से ज्यादा संतुष्ट हैं। वह कहती हैं, मैं खुले विचार वाली लड़की हूं और लोगों को यह चुनने की आजादी होनी चाहिए कि उनके लिए कैसे होंठ छोटे हैं या बड़े हैं।


अनन्या की तस्वीरों में मचाया धमाल

मुंबई। आए दिन अनन्या की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। अनन्या इन दिनों फ्रेंड्स संग दुबई में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक ऑफ शोल्डर क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग थाई हाई में स्टनिंग दिखीं। 
अनन्या का बोल्ड अंदाज इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। अनन्या अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं।


 


एनकाउंटर में मरे आरोपियों का दोबारा पीएम

एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम हो



हैदराबाद। एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों का सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम हो रहा है। एम्स दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम सोमवार सुबह हैदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंची और पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू की। बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज में चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं। एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक यादव और डॉक्टर आदर्श कुमार ने सुबह 9 बजे से पोस्टमार्टम शुरू किया। तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनको पुलिस ने 6 दिसंबर को कथित मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसके बाद से हैदराबाद पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। सामाजिक कार्यकर्त्ता के. सजया और अन्य की ओर से तेलंगाना हाई कोर्ट जनहित याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर कोर्ट ने आरोपियों के दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश दिए और शवों को उनके परिजनों को सौंपने के भी निर्देश जारी किए।
चीफ जस्टिस आर.एस. चौहान और जस्टिस ए. अभिषेक रेड्डी की खंडपीठ ने आदेश दिए कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाए और इसे अदालत में दायर किया जाए। अदालत ने विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी निर्देश दिया कि इस कथित मुठभेड़ की जांच करे और मुठभेड़ में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी जब्त किया जाए। इसके साथ ही एसआईटी को भी मामले में एफआईआर, केस डायरी और अन्य रिकॉर्ड इकट्ठा करने को कहा गया है।


गोदाम मे आग,9 जिंदा जले 10 झुलसे

नई दिल्ली। दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में इंदर एनक्लेव में रविवार (22 दिसंबर) की देर रात करीब 12:30 बजे कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना में 9 लोग जिंदा जल गए। वहीं, 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर है। बताया जा रहा है कि 4 मंजिला इस इमारत के निचले हिस्से में कपड़े का गोदाम है, जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। सभी घायलों को संजय गांधी व अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


बतादें, आग इमारत की पहली मंजिल में लगी थी। इसकी वजह से एक सिलेंडर भी फट गया। हादसे के वक्त काफी लोग ऊपरी मंजिलों में सो रहे थे। आग व धुएं के चलते उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल हैं। गौरतलब है कि महज 15 दिन में दिल्ली में आगजनी का यह दूसरी बड़ी घटना है। इसके पहले 7 दिसंबर को अनाज मंडी इलाके स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 44 मजदूर जिंदा जल गए थे। पीएम मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया था।


100 शादीशुदा पुरुषों से बनाया संबंध

लंदन। एक महिला का कहना है कि उसका करीब 100 शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर था। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में रहने वाली 47 साल की महिला ग्वेनीथ ली ने इतने अधिक अफेयर के लिए अपने 'चीटिंग जीन' को जिम्मेदार ठहराया है। ग्वेनेथ ली का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद महिलाएं बच्चों और घर की जिम्मेदारी में व्यस्त हो जाती हैं और अपने पतियों को समय नहीं देती। इसलिए मैं ऐसे पुरुषों के साथ संबंध बनाकर उन्हें खुशी देती हूं। मिरर की खबर के मुताबिक ली के पति रॉबर्ट की 10 साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने यह काम करने का फैसला लिया। 47 साल की ग्वेथेन अब तक 100 से ज्यादा शादीशुदा पुरुषों के साथ संबंध बना चुकी हैं। ग्वेनेथ ली ने बताया कि वह पार्टनर डेटिंग साइट 'इलिसिट एनकाउंटर' पर पुरुषों को अप्रोच करती हैं। यह साइट शादीशुदा लोगों के लिए मैच मेकिंग करने में स्पेशलाइज है। इस साइट पर वह कई शादीशुदा पुरुषों के संपर्क में आईं। ली का कहना है कि बहुत सी शादियां इसलिए टूटती हैं क्योंकि पुरुषों को सपोर्ट करने वाला और वक्त देने वाला मेरे जैसा पार्टनर नहीं नहीं मिलता। ली का मानना है कि उन्हें ऐसा करने में कोई पछतावा नहीं है, बल्कि वह संबंध बनाकर पति-पत्नी के बीच रिश्ते को मजबूत करती हैं।


गठबंधन को समर्थन, भाजपा को झटका

राचीं । कांग्रेस-जेएमएम और राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत
प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 27 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 43 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।


मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट पर आगे, दूसरी पर पीछे
प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।


भाजपा को झटकाःचुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 74 सीटों को रुझान आए हैं। जिनमें जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी को 39, भाजपा को 26, जेवीएम को 4, बसपा को दो, आजसू को 2 और सीपीआईएमएल को एक सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।


हेमंत सोरेन बनेंगे सीएम-तेजस्वी यादवःबिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। झारखंड में राजद के चार उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।


जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को ड के बहुमतःसभी 81 सीटों के रुझान आ चुके हैं। फिर एक बार जेएमएम+ आगे निकल गया है, अब गठबंधन 41 सीटों पर आगे है। भाजपा 31, आजसू 2, जेवीएम 4 सीटों और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 है जहां कांग्रेस-जेएमएम और राजद गठबंधन पहुंच चुका है।


किंगमेकर बन सकते हैं आजसू चीफ सुदेश महतो
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के ताझा रुझानों में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के प्रमुख सुदेश महतो किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। रघुवर सरकार में भाजपा के साथी रहे सुदेश महतो इस चुनाव में अलग चुनाव लड़े थे। रुझानों में उनकी पार्टी आजसू को सात सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।


झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसारःशुरुआती रुझानों में झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां आजसू और जेपीएम जैसी छोटी पार्टियां किंग मेकर की भूमिका निभा सकती हैं।


बरहेट और दुमका से हेमंत सोरेने आगेःदुमका से झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेने आगे चल रहे हैं जबकि बरहेट से वह पीछे चल रहे हैं। सिल्ली से आजसू के सुदेश महतो आगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल भी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाबूलाल मरांडी धनबाद से आगे हैं।


सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे, बागी सरयू राय पीछे
मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे हैं। रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। बागी सरयू राय इस सीट से पीछे चल रहे हैं।झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन 22 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भाजपा 15 सीटों पर आगे है। आजसू तीन जबकि जेवीएम दो सीटों पर आगे है। अन्य 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।


ये हैं महत्वपूर्ण सीटें और इन नेताओं के भाग्य का फैसला
रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से अपने पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय (निर्दलीय) और कांग्रेस के गौरव वल्लभ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो सीटों- दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका से उनके खिलाफ भाजपा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी को खड़ा किया है। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव हार गए थे। वह इस बार सिल्ली सीट से दोबारा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पूर्व मिख्यमंत्री और जेवीएम-पी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।


ये हैं मुख्य राजनीतिक पार्टियांःआदिवासी बहुल राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और झारखंड विकास मोर्चा- प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) चुनाव के मैदान में उतरीं मुख्य पार्टियां है।


हर जिले में खुलेगा सीएमओ कार्यालय

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि लोगों को 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की योजना अगले महीने शुरू कर दी जाएगी। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि मंत्रालय को लोगों तक पहुंचाने के लिए हर जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) खोले जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और 10 रुपए में भरपेट भोजन देने का वादा किया था। सरकार गठन से पहले शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम में भी दोनों मुद्दों को शामिल किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 10 रुपये में भरपेट भोजन देने की घोषणा की। ठाकरे ने कहा कि राज्य में 50 जगहों पर यह योजना शुरू करेंगे। इस योजना को लागू करने के लिए प्रति थाली 50 रुपए खर्च आएगा। 10 रुपये खाना खाने वालों से लिया जाएगा और 40 रुपए सरकार वहन करेगी। इस योजना की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि आज हम इस वादे को पूरा कर रहे हैं। नए साल यानी कि अगले महीने से राज्यभर में शिव भोजन योजना लागू की जाएगी और इस योजना के तहत राज्य की जनता को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। शुरुआत में हर जिला मुख्यालय पर यह योजना लागू की जाएगी। पहले चरण में 50 जगहों यह योजना शुरू होगी।



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 24, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-140 (साल-01)
2. मंगलवार, दिसंबर 24, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वादशी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...