शनिवार, 21 दिसंबर 2019

श्रद्धा की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस फिदा

श्रद्धा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार
    


मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 की शूटिंग करके सर्बिया से वापस लौटी हैं। उनके साथ फिल्म के को-स्टार टाइगर श्रॉफ भी वापस लौटे हैं। इसके बाद उसी दिन ऐक्ट्रेस अपनी दूसरी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में लग गईं। इस फिल्म में को-स्टार वरुण धवन और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ प्रमोशन करने के लिए वह डांस रिऐलिटी शो में पहुंची। 
श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के दौरान शिमरी सिल्वर स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक शूज पहने थे। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके बाद तो उनके फैंस के कॉमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस ने अपनी पसंदीदा ऐक्ट्रेस के ऊपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में अपारशक्ति खुराना, नोरा फतेही और शक्ति मोहन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। वहीं, डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म बागी 3 में काम कर रही हैं। यह फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।


कोहरे ने रोकी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम है, ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम ठंडा ही बना रहेगा और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। 


रिपोट्स के मुताबिक कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं तो वहीं कई उड़ानों पर भी असर है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। कंपकंपा देने वाली सर्दी का सितम शनिवार को भी जारी है, लोग ठंड से बचने के उपाय ढूंढते नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। दिन निकलने की शुरुआत कोहरे के साथ शीतलहर से हुई। शुक्रवार को भी पूरे दिन ठंड और शीतलहर चलने से भी राहत नहीं मिल सकी। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला रहे है। चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।


यूपी हिंसा-प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को दिनभर यूपी के गोरखपुर, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, शामली, सहारनपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुए। यूपी में आज शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा गया है। भारी उपद्रव के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) स्थगित कर दी गईं हैं। रिपोट्स के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हजारों प्रदर्शनकारी जंतर मंतर की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें दिल्ली गेट पर ही रोक दिया गया। मेरठ में हुए हिंसक प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। कानपुर में हुई फायरिंग में 13 लोग घायल हो गए। बवाल के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी गई है। यूपी के सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांति की अपील की है, वहीं राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का आरोप भी लगाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर पत्थरबाजी, आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। यूपी में अब तक हिंसक प्रदर्शन के दौरान 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर में  दो-दो मौत जबकि मेरठ और संभल में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई है। कानपुर में 13 प्रदर्शकारी और 18 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और तकरीबन 70 पुलिसवाले घायल बताए जा रहे हैं। मेरठ में 12 प्रदर्शनकारी और 6 पुलिसवाले घायल हुए हैं तो वहीं बिजनौर में तीन प्रदर्शनकारी और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य में हाई अलर्ट है।


प्रदेश के 151 नगर-निकाय में मतदान


  1. रायपुर। प्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज रहा है। 151 नगरीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान की शुरुआत होगी। आज 2840 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके अंतर्गत 10 नगर पालिक निगम, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायतों का भविष्य तय होगा। नगर निगम के लिए 24,33,445 मतदाता, नगर पालिका के लिए 8,15,364 मतदाता और 7,33,792 मतदाता नगर पंचायत के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 22, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-138 (साल-01)
2. रविवार, दिसंबर 22, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- दसमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

आतंकियों के निशाने पर 'पीएम मोदी' की रैली

खुफिया एजेंसी अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी की 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होनी है और यह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के निशाने पर है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह(एसपीजी) और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा प्रतिष्ठानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
खुफिया सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उनके पास नए इनपुट हैं कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री को जान से मारने की साजिश के तहत भारत में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को जुटाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र के कदम पर भाजपा द्वारा आयोजित एक मेगा रैली को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 21, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-137 (साल-01)
2. शनिवार, दिसंबर 21, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ कोहरा छाने की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...