शनिवार, 7 दिसंबर 2019

खाई में गिरे दंपत्ति दोनों मरे, 'बच्चा' जीवित

जशपुर मुनादी! जशपुर जिले के बगीचा थाने में हॄदयविदारक घटना घटित हुई है! खबर है कि स्कूटी से अपने ससुराल जा रहे एक दम्पत्ति की मौत हो गयी। घटना बगीचा थांना क्षेत्र के मरोल घाटी में घटित हुई है।बगीचा थाना प्रभारी विकास शुक्ला ने बताया शनिवार की दोपहर करीब ढाई तीन बजे मरोल निवासी सुधीर टोप्पो अपनी पत्नी और 9 साल की बच्ची के साथ ससुराल पुटुकेला जा रहा थाा! तभी मरोल घाटी के पास उनकी स्कूटी अनबैलेंस हो गयो और तीनो एक साथ खाई में गिर पड़े। खाई कई फीट की थी लिहाजा नीचे आते ही दम्पत्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी! जबकि बच्ची को खरोंच तक नही आया। बच्ची पैर और जुबान से दिव्यांग बतायी जा रही है।


5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा! सदर थाना अंतर्गत खरुआ मोड़ के निकट शुक्रवार की रात एक ऑटो चालक ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जख्मी को परिजनों ने देर रात डीएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने देर रात आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम तेतर सहनी है, जो भगवानपुर का रहनेवाला है।
पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है। 


बताया जाता है कि दो बच्ची सड़क किनारे आग ताप रही थी। वहां ऑटो चालक भी था। इस बीच दोनों बच्चियां ऑटो पर चढ़ कर खेलने लगी। चालक ने दोनों को अपने ऑटो पर बिठाकर कुछ दूर ले गया और एक तीन वर्षीय बच्ची को कुछ दूरी पर उतार दिया। वह 5 वर्षीय बच्ची को साथ ले जाकर बगल के भुइया स्थान के निकट दुष्कर्म किया। बच्ची जख्मी हो कर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश कर उसे बरामद किया और डीएमसीएच में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत गंभीर है।


आतंकवादी हमले में 8 लोगों की मौत

नैरोबी। केन्या की वाजीर काउंटी में आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया जिसमें पुलिस अधिकारी सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े अल शबाब के आतंकवादियों ने गुप्त सुरक्षा एजेंट और सरकारी कर्मचारी को ले जा रही बस पर हमला किया जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई।


उल्लेखनीय है कि पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में अक्टूबर 2011 से सरकार द्वारा आतंकवाद विरोधी लड़ाई के कारण आतंकवादी अक्सर सेना को निशाना बनाते रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने बस के बाहर सभी पीडि़तों को पास से गोली मारी है लेकिन पुलिस और सरकार ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।


महिला सुरक्षा पर देहरादून में नई पहल

देहरादून! महिलाओं के साथ घटित हुए जघन्य अपराधों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिये जनपद देहरादून में नई पहल की शुरूआत की गयी है। जिसके तहत पुलिस सहायता नम्बर 112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर कार्यवाही के अतिरिक्त 112 द्वारा रात्रि के समय किसी भी महिला के द्वारा ट्रांसपोर्ट की सुविधा न मिलने सम्बन्धित सूचना पर तत्काल् सम्बन्धित थाने को अवगत कराते हुए नजदीकी पीसीआर वैन के माध्यम से उक्त महिला को उसके गन्तव्य तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।


साथ ही दिन के समय प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा सूचना देने वाली महिलाओं के लिये पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रभारी कन्ट्रोल रूम को निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में प्राप्त हाने वाली फोन काॅलों/सूचनाओं सेे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को तत्काल् सूचित करते हुए उनका निस्तारण कर सम्बन्धित कालर से पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता के सम्बन्ध में उनकी प्रतिक्रिया लेना भी सुनिश्चित करेंगे।


स्टैचू ऑफ यूनिटी ने स्टेचू-लिबर्टी को पछाड़ा

नई दिल्ली । अनावरण के सालभर बाद ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल पुराने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है। गुजरात स्थित इस स्मारक को देखने औसतन 15000 से अधिक पर्यटक रोज पहुंच रहे हैं।
सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने अपने एक बयान में बताया है कि पहली नवंबर, 2018 से 31 अक्टूबर, 2019 तक रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या में औसतन 74 फीसदी वृद्धि हुई है और अब दूसरे साल के पहले महीने में पर्यटकों की संख्या औसतन 15036 पर्यटक प्रतिदिन हो गई है। बयान में कहा गया है सप्ताहांत के दिनों में पर्यटकों की संख्या 22,430 हो जाती है। 
अमेरिका के न्यूयार्क में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने रोजाना 10000 पर्यटक पहुंचते हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह प्रतिमा गुजरात में केवड़िया में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के समीप स्थापित की गई है। भारतीय मूर्तिकार रामवी सुतार ने इसका डिजायन तैयार किया है। 
पहली बार सन 2010 में इस परियोजना की घोषणा की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2018 को उसका अनावरण किया था। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने इस स्मारक के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का श्रेय जंगल सफारी, बच्चों के न्यूट्रीशन पार्क, कैक्टस गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, एकता नर्सरी, नदी राफ्टिंग, बोटिंग आदि जैसे नए  पर्यटक आकर्षणों को दिया है। इन अतिरिक्त पर्यटक आकर्षणों से नवंबर, 2019 में पर्यटकों की रोजाना संख्या में उछाल आया है। इस साल 30 नवंबर तक केवडिया में 30,90,723 पर्यटक पहुंचे और 85.57 करोड़ रूपए का राजस्व मिला।


खेत में आग लगने से, 30 क्विंटल जला धान

डोंगरगढ़। लालबहादुर नगर में एक किसान के खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, कुछ ही मिनटों में 30 30 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।
बताया जा रहा है ?कि चिचोला पुलिस चौकी के लालबहादुर नगर निवासी किसान धान को जमा कर रखा हुआ। बेचने की तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक खेत में आग लगने से करीब 30 क्विंटल से ज्यादा धान आग की चपेट में आ गया। मौके पर कुछ लोगों ने बुझाने की कोशिश की। तब तक पूरा धान जल गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


प्याज के भाव में नरमी का संकेत नहीं

नई दिल्ली! प्याज के भावमें नरमी का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। स आयात के जरिये बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के सरकार के प्रयासों के बावजूद यह शुक्रवार को कोवा और कुछ जगह प्याज 160-165 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। संसद में सरकार ने बताया कि आयातित प्याज की खेप 20 जनवरी तक देश में आना शुरू हो जाएगी।


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा रखे जाने वाले आंकड़ों के अनुसार देश के ज्यादातर शहरों में, प्याज की खुदरा कीमत बाजारों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक था, जबकि प्याज के प्रमुख उत्पादक केन्द्र, महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को इसकी दर 75 रुपये किलो थी। पणजी (गोवा) में खुदरा प्याज की कीमतें 165 रुपये प्रति किलोग्राम और मायाबंदर (अंडमान) में 160 रुपये किलो और केरल के तिरुवनंतपुरम, कोझीकोड, त्रिसुर और वायनाड में शुक्रवार को यह कीमत 150 रुपये किलो थी।


मंत्रालय द्वारा विभिन्न शहरों के बारे में जुटाई गई सूचना के अनुउसार कोलकाता, चेन्नई तथा केरल एवं तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर प्याज का भाव 140 रुपये किलो था जबकि भुवनेश्वर और कटक (ओडिशा) में कीमत 130 रुपये किलो, गुड़गांव (हरियाणा) और मेरठ (उत्तर प्रदेश) में कीमत 120 रुपये किलो तथा देश के अधिकांश शहरों में कीमत 100 रुपये किलो रही।


उपभोक्ता मामलों मंत्रालय में राज्य मंत्री दानवे रावसाहेब दादाराव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, ''इस बात में कोई शक नहीं कि प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं। प्याज की कमी का मुख्य कारण बरसात की वजह से प्याज फसल को होने वाला नुकसान है। देश के प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में प्याज की अधिकांश फसल बर्बाद हो गयी है। हालांकि सरकार ने अपने बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति की है! और सरकारी व्यापार एजेंसी एमएमटीसी को प्याज का आयात करने को कहा है जो 20 जनवरी तक पहुंचना चाहिये।''


उन्होंने कहा कि सरकार ने जारी मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए 1.2 लाख टन तक प्याज आयात को मंजूरी दी है। सरकारी स्वामित्व वाली एमएमटीसी को वैश्विक और देश-विशिष्ट वाले आयात निविदाओं के माध्यम से एक लाख टन प्याज आयात करने का निर्देश दिया गया है।


गुरुवार को अमित शाह ने मंत्री समूह के साथ की थी बैठक
गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों के एक समूह ने प्याज की कीमत की स्थिति और प्याज के आयात में हुई प्रगति की समीक्षा की। सरकार ने एमएमटीसी के माध्यम से 21,000 टन से अधिक प्याज आयात के लिए अनुबंध किया है। आयातित प्याज के जल्द आगमन को आसान बनाने के लिए इसकी निविदा और धुम्र-उपचार मानदंडों में ढील दी गई है। सरकार ने पहले ही प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। आखिरी बार वर्ष 2015-16 में इसी तरह की स्थितियों में 1,987 टन प्याज आयात किया गया था।


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...