बुधवार, 4 दिसंबर 2019

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लगाए ठुमके

भोपाल! कमलनाथ सरकार की मंत्री जो हमेशा हमेशा चर्चा में रहती है! आज फिर एक क्रम उनके चर्चा के विषय मे जुड़ गया है! मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक नया अंदाज सामने आया है, उन्होंने एक शादी समारोह में जमकर ठुमके लगाये मंत्री इमरती देवी के डांस का वीडियो जोरों पर वायरल हो रहा है।
सिंधिया समर्थक महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सिंधिया से जुड़े उनके बयानों को लेकर देश प्रदेश में चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फिल्म 'करण अर्जुन' के गाने 'मुझको राणा जी माफ़ करना' पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी शादी समारोह में शूट किया गया है । बताया जा रहा है कि मंत्री इमरती देवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुई थी जहाँ लोगों की डिमांड पर उन्होंने ये डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है।


विधायक ने मुख्यमंत्री को बताई समस्याएं

लखनऊ! लोकभवन में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सदर विधायक विजयपाल आढती ने वार्ता की!


जिसमे सदर विधायक ने कुछ मुद्दों को मा0 मुख्यमंत्री के समक्ष रखा! जिसमे विधायक ने कहा की हो रहे ओलावृष्टी मे फसलों के नुकसान का मुआवजा किसानों को जल्द से जल्द मिलना चाहिए! किसानो के नलकूपों पर बिज़ली के बिल की बढोतरी को भी मा0 मुख्यमंत्री के सामने रखा! जिसमें माननीय ने ऐसे बिज़ली के बिलो की सूची मगायी है! जिससे इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा! जिला हापुड मे जनपद स्तरीय पुलिस लाईन व जेल के विषय मे मा0 मुख्यमंत्री से कहा जिसमें जल्द ही हापुड आकर पुलिस लाईन व जेल का शिलान्यास करने का आश्वासन सदर विधायक विजयपाल आढती को दिया व सभी समसयाओ का निस्तारण जल्द ही होंगा, ऐसा आश्वासन भी मा0 मुख्यमंत्री ने दिया! उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सदर विधायक ने वार्ता की! जिसमे बाबुगढ बछलौता मार्ग व दौयमी धनौरा मार्ग के चौकडीकरण व नई सडकों का प्रस्ताव सदर विधायक विजयपाल आढती ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से दोनो मार्ग के लिए कहा! माननीय ने जल्द ही दोनो मार्गों के कार्य की शुरूआत होगी ऐसा आश्वासन दिया!


किसानों की समस्या पर सांसद-विधायक गंभीर

गाजियाबाद! मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच एवं क्षेत्र के किसान माननीय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह जी के साथ एनएचएआई के चेयरमैन श्री सुखबीर सिंह संधु से मुलाकात की गई! जिसमें क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया ! किसानों ने संधु जी को अवगत कराया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के भू-अधिग्रहण के अंतर्गत किसानों की भूमि को लिया जा रहा है! जिसमें भूमि के भुगतान के रेटों में काफी अंतर हो रहा है! इसलिए किसानों को दिए जा रहे, भुगतान को एक समान किया जाए! उक्त एक्सप्रेसवे के अंतर्गत हमारे क्षेत्र के 13 ग्राम आते हैं! जिन पर आपको गंभीरता से विचार करना है! किसानों ने कहा कि आप स्वयं ही विचार कर सकते हैं कि पुराने रेट के अंतर्गत भूमि का रेट बढ़ता है न कि पुराने रेट के अनुसार भूमि का रेट घटता है! इसी के साथ-साथ किसानों ने संधु जी को यह भी अवगत कराया कि क्षेत्र के किसानों की जितनी भी पत्रावली जिलाधिकारी महोदय के यहां पर पेंडिंग रखी हुई है! उनका निराकरण शीघ्र किया जाए! जिससे परेशान हो रहे किसानों को परेशानियों से निजात मिल सके! किसानों के प्रतिनिधि ने यह भी अवगत कराया कि जिस प्रकार नोएडा मे किसान के परिवार को पुनर्वास के लिए 5 लाख प्रति खातेदार दिया जा रहा है! उसी प्रकार मोदीनगर के किसान परिवार में प्रति खातेदार, पैसों का भुगतान कराया जाए! इसी सम्बन्ध में चेयरमैन महोदय ने किसानों के नेताओं को विश्वास दिलाया कि हम 2-3 दिन में विचार करने के उपरांत आपको सही स्थिति से अवगत कराएंगे! माननीय सांसद महोदय ने चेयरमैन महोदय को अवगत कराया कि हमारी मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के किसान बहुत ही समझदार है! इन्होंने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए कार्य करा दिया है! इसलिए मेरा किसानों की ओर से आपसे अनुरोध है कि आप किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास करेंगे! इस मौके पर श्री मनवीर त्यागी,दलबीर सिंह, कर्म सिंह चुड़ियाला, विजय बंसल, अमित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे!


कुरुक्षेत्र: 5 एकड़ में बनेगा भारत माता मंदिर

कुरूक्षेत्र! हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए कर्म के सिद्धांत को न केवल देश में बल्कि गत चार वर्षों से विश्व के कोने-कोने में पहुंचाने की पहल करने के बाद अब दिव्य कुरूक्षेत्र को भव्य कुरूक्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए कुरूक्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा जिससे कुरूक्षेत्र को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान मिलेगी।


खट्टर आज यहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उदघाटन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का शाश्वत दर्शन एवं सार्वभौमिक कल्याण विषय पर अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी में अपने अध्यक्षीय भाषण में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 तक गीता महोत्सव केवल कुरूक्षेत्र उत्सव के रूप में मनाया जाता था उसके बाद 2014 से गीता महोत्सव सभी जिला स्तर, ब्लाक स्तर पर मनाने की पहल करने के बाद अब 2016 से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है।


इसी वर्ष फरवरी में मॉरिशस में पहली बार भारत से बाहर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके बाद अगस्त 2019 में इग्लैंड ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में आस्टेलिया ने 20 से 23 मार्च 2020 तक अपने देश में गीता महोत्सव मनाने की घोषणा की है। उसके बाद कनाडा ने भी जुलाई 2020 में वहां गीता महोत्सव का आयोजन कराने की सहमति दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष गीता महोत्सव में किसी को भागीदार राज्य तथा भागीदारी देश बनाया जाता है। इस वर्ष उत्तराखंड भागीदार राज्य है तो नेपाल भागीदारी देश है। नेपाल के नई दिल्ली में उप उच्चायुक्त भरत कुमार रेकवी ने भी नेपाल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने की सहमति व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है संयोग से आज भारत रत्न एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद और स्वतंत्रता संग्राम में सबसे युवा शहीद खुदीराम बोस का जन्मदिवस भी है। उन्होंने कहा कि 600 करोड़ की विश्व की जनसंख्या गीता के संदेश के उत्पति स्थल के बारे अधिकाधिक जानकारी प्राप्त करें इसके लिए भी प्रयासरत है।


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा की 48 कोस की परिधि में महाभारत काल से जुड़े कौरवों और पांडवों के मंदिर और सरोवर स्थल हैं इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से उनका जीर्णोधार करने की योजना पहले ही बनाई जा चुकी है और वह स्वयं इन स्थलों का दौरा कर चुके हैं। लोगों की किसी न किसी रूप में आज भी उनसे आस्था जुड़ी हुई है।खट्टर ने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कृष्णा सर्किट फेज-एक के तहत 90 करोड़ रूपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई जिसके तहत ज्योतिसर और ब्रहमसरोवर को नया रूप दिया गया है।


इसके अलावा ब्रहमसरोवर पर अन्य प्रकार के ढांचागत विकास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक दायित्व के तहत भारतीय तेल निगम ने 8 से 10 करोड़ रूपये की राशि कुरुक्षेत्र के विकास के लिए खर्च करने की सहमति दी है जिसे लेकर समझौते पर शीध्र हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में लगभग 100 से अधिक धर्मशालाएं हैं जिनमें प्रतिदिन 8 से 10 हजार लोग गीता महोत्सव और सूर्यग्रहण के दौरान ठहरते हैं इस कार्य में सहयोग के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यटन विभाग यहां एक पंच सितारा होटल का निर्माण कर रहा है।


कुरुक्षेत्र और करनाल के बीच एक हवाई अड्डा बनाने का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा सिख गुरूओं से भी जुड़ी हुई है। सिखों के 10 गुरूओं में से आठ गुरू किसी न किसी रूप में कुरुक्षेत्र की धरा पर आए हैं। इस स्मृति को स्थाई बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय सिख संग्राहलय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिरूपति मंदिर का भी यहां निर्माण किया गया है। इसके अलावा गीता प्रैस का भी स्थाई स्टाल ब्रहमसरोवर पर है।


उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीनतम नदी सरस्वती की धारा का भी प्रवाह यहां रहा है लेकिन कालांतर में इस नदी का जल प्रवाह मार्ग बदल गया। उपग्रह से प्राप्त चित्र आज भी प्रमाणित करते हैं कि भूमि के नीचे सरस्वती का प्रवाह आज भी मौजूद है और यह कुरुक्षेत्र, पिहोवा होते हुए सिरसा, राजस्थान होते हुए सिंघूू नदी जाती है। उन्होंने जीवन में लालसा छोड़ने के गीता के संदेश को सरकार ने विश्व में पहुंचाने की पहल की है।


इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड ऐसा राज्य है जहां पांडवों से जुडी कथाएं घर-घर से जुड़ी हैं। विवाह शादी के अवसर पर पांडव नृत्य यहां का विशेष उत्सव होता है। चतूर बिहू, कामधून बिहू और त्रिशूल बिहू यहां के विशेष उत्सव हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा और रामकुमार कश्यप, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


शीतकालीन-सत्र जबरदस्त हंगामे के साथ

देहरादून। यहां विधानसभा का शीतकालीन सत्र जबरदस्त हंगामे के साथ शुरू हुआ। सबसे अहम बात तो यह रही कि आज प्रथम दिवस स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किये गये विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सत्तापक्ष से अलग असंबद्ध विधायक के रूप में बैठा दिया। पिथौरागढ़ उपचुनाव जीती चंद्रा पंत के निर्वाचन की सूचना के साथ ही कांग्रेस ने महंगाई का मुद्दा जोर—शोर से उठा दिया। प्रश्नकाल रोककर विपक्ष ने इस पर चर्चा की मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की महंगाई से सम्बंधित सूचना को नियम 58 में सुनने की व्यवस्था के बाद माहौल शांत हुआ। यहां यह जान लें कि सरकार ने चार जरूरी अध्यादेश सदन के पटल पर रखने की तैयारी की है, लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। इधर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक जरूरत पड़ी तो सदन को दस दिसंबर से आगे भी बढ़ाया जा सकता है।


नागरिकता विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली! संसद भवन में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस मुद्दे पर कैबिनेट की बैठक संसद भवन के एनक्सी बिल्डिंग में हुई। कैबिनेट की बैठक में बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब इसे 9 दिसंबर को संसद में पेश किया जाएगा। सरकार शीतकालीन सत्र में ही इस बिल को पारित करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।


हालांकि एनआरसी के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक के कई प्रावधानों को लेकर विपक्ष पुरजोर विरोध करने की तैयारी में लगा हुआ है।इस बिल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संसद में पेश करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस बिल का विरोध करेंगे। इससे संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।नागरिकता संशोधन बिल का राजद ने विरोध किया है। पार्टी नेता मनोज झा ने कहा कि इस मुल्क को इज़रायल ना बनने दें, इसे गांधी का हिंदुस्तान ही रहने दें।वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी/एसटी आरक्षण को और दस साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों को नागरिकता दी जा सकेगी।


हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई अवैध प्रवासियों को इस बिल का लाभ मिलेगा। हालांकि, मुसलमानों को इस दायरे में शामिल नहीं किया गया है।जानिये क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक 2016? नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के तहत नागरिकता कानून 1955 में संशोधन किया जाएगा। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की बात कही गई है।- इस बिल के कानून बनने के बाद अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के मानने वाले अल्पसंख्यक समुदायों को 11 साल के बजाय महज छह साल ही भारत में रहने पर और बिना उचित दस्तावेजों के भी भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।


इतना ही नहीं इन समुदाय के लोगों को पासपोर्ट एक्ट 120 और विदेशी अधिनियम 1946 के तहत जेल की सज़ा भी नहीं होगी। इसके लिए 31 दिसंबर 2014 की डेडलाइन रखी गई है। यानी पड़ोसी देशों से इस तारीख तक भारत में आ चुके हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जाएगी।मोदी कैबिनेट ने नागरिकता संशोधन बिल को दी मंजूरी, अब संसद में किया जाएगा पेशनागरिकता संशोधन विधेयक 2016 बिल का अल्पसंख्यकों की तरफ से भारी विरोध हो रहा है।


NRC धर्म के आधार पर अवैध प्रवासियों को अलग नहीं करता है, जबकि ये बिल मुसलमानों को शामिल नहीं करता। साल 2016 में इस बिल को लाने के बाद से ही नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। असम, मणिपुर, नगालैंड और मेघालय हर तरफ लोगों ने इस बिल का भारी विरोध किया था।इस साल अक्टूबर में जब गृहमंत्री अमित शाह मिज़ोरम के दौरे पर गए थे तब वहां कई संगठनों ने विरोध किया था। असम में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख सलाहकार समुजल भट्टाचार्या ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वो किसी भी शर्त पर इस बिल को नहीं मानेंगे।


बंगाल में लागू नहीं होने देंगे 'एनआरसी'

कोलकाता! पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) पर भाजपा की बयानबाजी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि पूरे भारत में नागरिक पंजी कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकता क्योंकि देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं!
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ''एनआरसी एक राजनीतिक जुमलेबाजी हैै! यह कभी भी एक वास्तविकता नहीं हो सकती! वे (भाजपा) राजनीतिक जुमलेबाजी का इस्तेमाल करने में व्यस्त हैं लेकिन हमें उनके झांसे में नहीं फंसना चाहिए! इस देश में रहने वाले सभी लोग उसके वैध नागरिक हैं और कोई भी उनकी नागरिकता नहीं छीन सकता!''


उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर उनका विरोध केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय आधार को लेकर भी है! तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा, ''देश में पिछले कई दशक से रह रहे किसी व्यक्ति को आप कैसे अचानक विदेशी घोषित कर सकते हैं. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है! अखिल भारतीय स्तर पर एनआरसी कभी हकीकत नहीं बनेगी!''


साथ ही उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वे एनआरसी को कभी भी अनुमति नहीं देंगी! उन्होंने कहा, “हम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) की अनुमति नहीं देंगे, ऐसा पश्चिम बंगाल में कभी नहीं होगा! आप एनआरसी को जाति और धर्म के आधार पर लागू नहीं कर सकते!


दक्षिण एशियाई खेलों में मेहुली ने जीता गोल्ड

काठमांडू। भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। मेहुली ने फाइनल में 253.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। उनका यह स्कोर अपूर्वी चंदेला के 252.9 के विश्व रिकॉर्ड से 0.4 अंक ज्यादा है लेकिन दक्षिण एशियाई खेलों के रिकॉर्ड को आईएसएसएफ से मान्यता नहीं मिलने के कारण मेहुली का स्कोर विश्व रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। भारत ने इस स्पर्धा का टीम स्वर्ण भी जीता। भारत की निशानेबाज श्रियंका सदानगी (250.8) ने रजत और श्रेया अग्रवाल (227.2) ने कांस्य पदक जीता।


पांच साथियों को भूनकर, कर ली आत्महत्या

नारायणपुर। ITBP कैंप में हुई खूनी झड़प में 6 जवानों की मौत मामले में घायल हुए दो जवानों को रायपुर रेफर करने की तैयारी है। इसी बीच खबर है कि AK-47 से अपने साथियों को भूनने वाले जवान ने आखिरी में खुद को भी गोली मार ली। मारे गये जवानों में 2 जवान हेड कांस्टेबल और 4 कांस्टेबल शामिल हैं।


गोलियां बरसाने वाला भी कांस्टेबल हैं, जिसका नाम मसुदुल रहमान बताया जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं अन्य मृतकों में महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार पश्चिम बंगाल, दलजीत सिंह पंजाब, विश्वरूप महतो पश्चिम बंगाल और बीजेश कुमार केरला के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वहीं उल्लास कुमार (केरला), सीतारम दुन (राजस्थान) घायल बताये जा रहे हैं।


फिलहाल दोनों घायल जवान को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी तक घायल जवानों को हेलीकाप्टर से बाहर नहीं निकाला जा सका है। फिलहाल पुलिस पार्टी को 45 किलोमीटर दूर कड़़ेनार कैंप रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जवान रहमान ने अपने सर्विस AK-47 से गोलियां बरसायी है। हालांकि विस्तृत जानकारी का अभी भी इंतजार किया जा रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में ये पूरी घटना हुई है। आईजी और एसपी भी कड़ेनार कैंप जा रहे हैं।


आपको बता दें कि जवानों की आपसी फायरिंग में 6 जवानों की मौत हो गयी है, वहीं कुछ जवान घायल भी हुए हैं। सभी जवान आईटीबीपी के बताये जा रहे हैं। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बतायी जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने भी की है, फिलहाल मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची हुई है, जहां से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है।


रेप के बाद गोली मारकर, पेट्रोल से जलाया

बक्सर। हैदराबाद (Hyderabad) में वेटनरी महिला डॉक्टर (Lady doctor) के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर जलाने का मामला थमा भी नहीं है। इधर, हैदराबाद की ही तरह बिहार के बक्सर (Buxar) जिले में भी दरिंदों ने एक किशोरी के साथ रैप किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी यहीं नहीं युवती पर पेट्रोल छिड़ककर शव में आग लगा दी। मंगलवार की सुबह बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा के बधार (सुनसान इलाका वाला खेत) में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली। युवती को जलाने से पहले उसके सिर में गोली भी मारी गई। घटनास्थल के पास से पुलिस ने 8 एमएम का एक खोखा बरामद किया है। शव का पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में शामिल डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि परिस्थितियां दुष्कर्म की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन पूरे तौर पर पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच की मदद ली जा रही है।


चसुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और आरक्षी अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। युवती के शरीर के ऊपर का पूरा हिस्सा आग में झुलस चुका है, वह हाथ में दस्ताने और पैर में मोजा एवं जूती पहने थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के जिला पुलिस से भी संपर्क कर रही है।


अनुमान लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवती को पहले गोली मारी गई है। फिर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क कर उसे जला दिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. बीएन चौबे के अनुसार, युवती की उम्र 20 साल से कुछ कम है और या तो उसकी नई शादी हुई है या फिर दुष्कर्म हुआ है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा  ने बताया कि शव के पहचान की कोशिश की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया है, जिससे घटना को अंजाम देनेवालों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद मिल सके।


राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी

लखनऊ! यूपी राजभवन को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है, इस चिट्‌ठी में 10 दिन के भीतर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के राजभवन छोड़कर नहीं जाने पर राजभवन को डायनामाइट से उड़ा देने की बात कही गई है। राजभवन की ओर से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि टीएसपीसी झारखंड की ओर से यह पत्र आया है। बतादें कि माओवादी समूह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी को टीएसपीसी (TSPC to committee) कहा जाता है।


बयान में कहा गया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बता दें कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव ने पत्र को जरूरी कार्रवाई के लिये गृह विभाग को भेज दिया है। बतादें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल पद की शपथ लेने के पहले पटेल मध्य प्रदेश  और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थीं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 05, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-121 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, दिसंबर 05, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- शुक्लपक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:48,सूर्यास्त 05:46
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., आसमान साफ रहेगा।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित


डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...