सोमवार, 18 नवंबर 2019

पाकिस्तानी नेता ने लगाई, मदद की गुहार

लंदन। इंग्लैंड में रह रहे पाकिस्तानी नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि वह उन्हें भारत में शरण दें या फिर आर्थिक मदद करें।


विदित हो कि अल्ताफ 27 साल पहले लंदन चले गए थे, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान में अपना जीवन सुरक्षित नहीं लग रहा था और तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो एमक्यूएम के कार्यकर्ताओं पर कहर बरपा रही थीं। पाकिस्तान में वह आतंकवाद के आरोपित हैं।पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक, जमानत में छूट मिलने के बाद पहली बार भाषण देने पहुंचे अल्ताफ हुसैन ने कहा कि वह भारत जाना चाहते हैं, जहां उनके पूर्वज रहे हैं। उन्होंने कहा, ''अगर प्रधानमंत्री मोदी मुझे भारत आने की इजाजत देते हैं और वहां शरण मिलती है तो फिर मैं अपने साथियों के साथ वहां पहुंच जाऊंगा, क्योंकि मेरे दादा को वहीं दफनाया गया है। इसके अलावा मेरे हजारों रिश्तेदारों को भी वहीं दफनाया गया है। मैं भारत में उनके मजार पर जाना चाहता हूं।''


हुसैन ने यह भी कहा कि अगर मोदी उन्हें भारत में शरण देने का खतरा नहीं मोल सकते हैं तो फिर कम से कम वह उन्हें पैसों से मदद कर दे। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा और कहा कि अगर उन्हें भारत पसंद नहीं है तो फिर वह पाकिस्तान चले जाएं।


रूसी कंपनी ने लगाया देरी का आरोप

दुबई। रूस की सरकारी कंपनी रॉस्टेक ने 140 हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए भारत पर समझौता में देर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में सारी सूचनाएं मुहैया करा दी गई है।समाचार एजेंसी रॉटर्स के मुताबिक, मुख्य कार्यकारी आंद्रे बोगिंस्की ने कहा कि अगर भारत नौसेना के के लिए खरीदे जाने वाले सौ हेलीकॉप्टर्स के ऑर्डर को इसके साथ जोड़ता है तो उसे काफी फायदा होगा।


विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत केए 226 टी हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए रूस के साथ साल 2015 में एक करार किया था जिसे रॉस्टेक कंपनी बनाएगी। इस करार के मुताबिक, रूस 40 हेलीकॉप्टर बना बनाया देगा, जबकि शेष सौ भारत में बनेगा।


इस बीच दोनों देशों के बीच नौसेना के लिए भी सौ हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर बातचीत आरंभिक चरण में है। दुबई एयर शो के दौरान बोगिंस्की ने रॉयटर्स से कहा कि सभी सूचनाएं उपलब्ध कराए जाने के बावजूद भारत ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। लेकिन कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने इस बात को दोहराया कि अगर सेना और नौसेना के आर्डर एक साथ कर दिए जाते हैं तो भारत को बड़ा फायदा होगा।


उन्होंने कहा कि नए वीआरटी -500 हेलीकॉप्टर अपनी पहली उड़ान साल 2021 में भरेगा और उन्हें यकीन है कि भारत और मध्यपूर्व देश इसमें दिलचस्पी लेंगे। रूस ने साल 2035 तक एक हजार वीआरटी हेलीकॉप्टर बेचने का लक्ष्य रखा है।


संसद तक पैदल मार्च करेंगे जेएनयू छात्र

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने थोड़ी नर्मी जरूर दिखाई, लेकिन छात्र अब भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। छात्रसंघ के सदस्य और अन्य विद्यार्थी प्रशासन द्वारा फीस बढ़ाए जाने के फैसले को पूरी तरह वापस लेने की मांग करते हुए सोमवार को संसद तक मार्च करने वाले हैं। इसी के मद्देनजर आज सुबह से ही जेएनयू परिसर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती नजर आई। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विरोध और हड़ताल पर उतरे छात्रों को सख्त चेतावनी दी है। विवि का कहना है कि यदि विद्यार्थी हड़ताल से वापस नहीं लौटे तो उनका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।  रविवार को विवि प्रबंधन ने इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया। इसमें विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से वापस अपनी कक्षाओं में जाकर पढ़ाई करने की अपील की गई थी। सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि विवि शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत आगामी 12 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में छात्रों के पास परीक्षाओं की तैयारियां करने के लिए कुछ ही समय बचा है। इसके अलावा एमफिल और पीएचडी के शोध आदि जमा करने और उसे मूल्यांकन शाखा को भेजने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। विवि ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस अवधि को लेकर छात्रों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी।


अनियंत्रित यात्री बस पलटी पांच की मौत

बिहार से राजस्थान जा रही यात्री बस पलटी, 5 की मौत


देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया के भुजौली गांव के पास रविवार की देर शाम एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बस बिहार के सीतामढ़ी से जयपुर जा रही थी, कि तभी देवरिया के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचे बचाव दल ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया है। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनके परिजनों को हादसे की सूचना दी जा चुकी है। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-28 की है।


हादसे की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में हुई इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।


गाजियाबाद पुलिस ने पकड़े 143 अपराधी

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने पिछले 12 घंटों में अब तक 143 अपराधियों को पकड़ा है। गाजियाबाद पुलिस ने यह ऑपरेशन कल रात शुरू किया था। जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर गाजियाबाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लगातार छापेमारी की जा रही है। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हमने ऑपरेशन ऑल आउट की योजना बनाई है जिसमें पुलिस स्टेशन के आधार पर करीब 200 अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें पकड़ा जाना है। इसके लिए पुलिस की टीम तैयार हो चुकी है। बता दें कि ऑपरेशन ऑल आउट कश्मीर से चर्चा में आया था। घाटी में 3 साल पहले सुरक्षाबलों ने यह अभियान शुरू किया था। बीते 3 वर्षों में 600 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सेना की रणनीति है कि आतंकी कमांडर चुने जाने या चर्चा में आते ही जल्द से जल्द टॉप आतंकियों को खत्म कर दिया जाए।


पराविद्या की दीक्षा

गतांक से...
 आज मैं तुम्हें विशेषता में नहीं, केवल यह आज जहां हमारी आकाशवाणी जा रही है। वहां एक भव्य यज्ञ का आयोजन हुआ। मैं प्रभु से प्रार्थना करता रहता हूं। अपने गुरुदेव से आज्ञा पाता हूं। हे यजमान, तेरे जीवन का सौभाग्य अखंड बना रहे, सदैव उसके ग्रह में दर्व का सदुपयोग होता रहे। धर्म का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। आधुनिक जगत में जितना धर्म का दुरुपयोग किया जाता है। उससे भी समाज में हीनता चली आती है। आज मैं विशेषता में जाना नहीं चाहता हूं। विचार क्या है कि धर्म का सदुपयोग हो। अखंडता में सदैव यजमान बना रहे। यह मेरा सदैव एक नृत्य बना रहे। क्रिया, विचारों की क्रिया में रत रहना चाहिए। पूज्य-पाद गुरुदेव से आज्ञा पता हुआ, अपने विचार व्यक्त करता रहता हूं और वे विचार है कि नाना प्रकार की जो वृतिया विद्यमान है। वह राष्ट्र में समाप्त करनी चाहिए। राष्ट्रवेता अपने में विशुद्ध कर्तव्यवादी बने और कर्तव्य वादी ही राष्ट्रवेता रहे या ना रहे। परंतु मुझे तो अपने कर्तव्य का पालन करना है। परंतु पदलोलुकता में जब राजा परिणत हो जाता है, तो समाज में भी अभाव रह जाता है। मानवता समाप्त हो जाती है। विचार आता रहता है और मैंने कई काल में अपने पूज्य-पाद गुरुदेव से अपने विचार व्यक्त भी किया है। आज मैं विशेष चर्चा नहीं दे रहा हूं। विचार केवल यह है कि समाज में महानता होनी चाहिए। महाराजा विश्वमित्र के सहित चारों राजकुमार ब्रह्मचारी के साथ विद्यालय में अध्यन कर रहे हैं। मैं इस समय जो उदगीत गा रहा हूं कि राम व लक्ष्मण ही उनके सहित गए। परंतु ऐसा नहीं है,मुझे ऐसा स्मरण है कि चारों भ्राता ने अपने में प्राय अस्त्र-शस्त्रों की विद्या प्राप्त की और वे अध्ययन करने में तत्पर रहें। क्योंकि राष्ट्र ऐसा आरोपण नहीं कर रहा है। पुरोहित भी नहीं कर रहा है ।पुरोहित कहते हैं कि सब विद्वान धनुर्विद्या को पान करने वाले हैं। बहुत पुरातन काल में हमारे यहां प्रणाली रही है। परंपरागतो से यह प्रणाली रही है। वर्तमान में है या नहीं इसके ऊपर जाना भी नहीं चाहता, परंतु परंपरा की प्रणालियां यह रही है कि मेरी पुत्रीया बालकों को भयंकर वनों में ले जाकर के अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देती रही है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


नवंबर 19, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-105 (साल-01)
2. मंगलवार, नवंबर 19, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष-कृष्ण पक्ष, तिथि- अष्टमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:36,सूर्यास्त 05:32
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै.,अधिकतम-24+ डी.सै., छिटपुट बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित" alt="" aria-hidden="true" />


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...