शनिवार, 16 नवंबर 2019

6 साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया निवाला

देहरादून। गंगोलीहाट के बिरगोली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए ने 10 नवंबर को बिरगोली के सौंलीगैर में छह वर्षीय बालक मयंक को मार डाला था। तेंदुए के आतंक से पूरे गांव में दहशत थी। बता दें कि 10 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सौंलीगैर (बिरगोली) निवासी गजेंद्र सिंह खाती का बेटा मयंक घर के पास ही स्थित पानी के स्टेंड पोस्ट के पास अन्य बच्चों अभिषेक और भावना के साथ खेल रहा था।


अचानक तेंदुए ने मयंक को दबोच लिया और मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले से साथ में खेल रहे बच्चे दहशत के मारे चिल्लाने लगे। बच्चों के हल्ला मचाने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए के पीछे दौड़ लगाई। शाम को घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। गांव के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ कई जानवरों को निवाला बना चुका है।
 
जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए गांवों में लगेंगी डिवाइस


रुद्रप्रयाग में गुलदार, जंगली सूअर और बंदरों समेत अन्य जंगली जानवरों से मानव व खेती को हो रहे नुकसान से निजात दिलाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अभिनव पहल की है। बांसी गांव समेत जिले के 15 स्थानों, जहां पर जंगली जानवरों का आतंक अधिक है, पहले चरण में वाइल्ड एनिमल फार्म प्रोटेक्शन डिवाइस लगाई जाएंगी। यह डिवाइस लगने से किसी भी जानवर या प्राणी के आने पर यह आवाज करेगी जिससे डरकर वह भाग जाग जाएगा। इस डिवाइज में अत्याधुनिक सेंसर लगे हैं जो अपने पांच मीटर के दायरे में किसी भी जंगली जानवर या प्राणी की हलचल को ट्रैक कर सकता है। निर्धारित दायरे में जंगली जानवर या प्राणी के होने की स्थिति में यह डिवाइस तेज आवाज करेगा और जानवर भाग जाएगा। डिवाइस सोलर सिस्टम के जरिए संचालित होगा।


डिवाइस को वन विभाग के अधीन किया जाएगा, लेकिन स्थापित करने के एक वर्ष तक इसके संरक्षण की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आपदा मद में पहले चरण में 15 डिवाइस खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में पुन: गांवों का चयन कर डिवाइस लगाई जाएंगी। इधर, जिलाधिकारी की इस पहल का ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। कहा कि इस तकनीक से जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति मिल सकेगी।


रजत का डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। रजत शर्मा ने सभी को हैरान करते हुए अपने एक बहुत ही बड़े पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी डीडीसीए ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर दी। डीडीसीए ने लिखा है- रजत शर्मा ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे को एपेक्स काउंसिल को भेजा गया है। बता दें कि रजत शर्मा जुलाई 2018 में इस पद के लिए चुने गए थे।


रजत शर्मा एक निजी हिंदी समाचार चैनल के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ हैं। रजत शर्मा ने कहा, 'ऐसा लगता है कि डीडीसीए में ईमानदारी और पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ चलना संभव नहीं है, जिससे किसी भी कीमत पर मैं समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं।' शर्मा ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- प्रिय सदस्यों, जबसे आपने मुझे डीडीसीए का अध्यक्ष चुना है मैं समय-समय पर आपको अपने काम के बारे में जानकारी देता रहा हूं। मैंने डीडीसीए को बेहतर बनाने के लिए, प्रफेशनल और पारदर्शी बनाने के लिए जो कदम उठाए उसके बारे में आपको बताया। आपसे किए गए वादों के पूरा होने की जानकारी दी। उन्होंने आगे लिखा, 'यहां काम करना आसान नहीं था, लेकिन आपके विश्वास ने मुझे ताकत दी। आज मैंने डीडीसीए का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है और अपना इस्तीफा एपेक्स काउंसिल को भेज दिया है। आपने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है उसके लिए आपका आभार।' उल्लेखनीय है कि रजत शर्मा के कार्यकाल के दौरान कोटला क्रिकेट ग्राउंट को नया नाम दिया गया था। उसे अब दिवंगत केंद्रीय मंत्री और डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से जाना जाता है।


9 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की डिग्री

बेल्जियम। छोटी सी उम्र में कुछ बड़ा कर गुजरने का अगर मन में आ जाए तो इंसान किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ बेल्जियम में रहने वाले लॉरेंट सिमोंस के साथ। लॉरेंट 9 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की डिग्री कुछ ही दिनों में हासिल कर लेगा। वह आइंडहोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 9 साल की उम्र में इंजीनियर जैसा कोर्स काफी मुश्किल है, लेकिन लॉरेंट दिसंबर में इस कोर्स को कंप्लीट करके इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर लेगा। लॉरेंट इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद प्लान पीएचडी करने का है। जबकि उनके पिताजी ने बताया कि वह मेडिकल की डिग्री भी लेना चाहते हैं। लॉरेंट के माता- पिता ने कहा जब ये पैदा हुआ था तो उनके दादा- दादी ने कहा कि हमें भगवान की ओर से तोहफा मिला है। जब स्कूल में पढ़ने के दौरान शिक्षकों ने लॉरेंट की तारीफ की तो हमें भी लगने लगा कि इस बच्चे में कुछ अलग बात है। शिक्षकों ने लॉरेंट में बहुत कुछ विशेष देखा।


लॉरेंट के माता-पिता से लेकर शिक्षक सब हैरान थे कि इतनी कम उम्र का बच्चा पढ़ने में इतना ज्यादा होशियार कैसे है ? ऐसे में उनकी मां ने बताया कि "जब ये पैदा होने वाला था तो मैंने मछली खाई थी।" आपको बता दें, इतनी कम उम्र में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए लॉरेंट को आइंडहोवन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से अनुमति मिल गई है। वहीं टीयूई स्नातक की डिग्री के शिक्षा निदेशक सॉज़र्ड हल्शोफ़ ने कहा कि "यह असामान्य नहीं है,"।उन्होंने कहा "लॉरेंट सबसे तेज छात्र हैं जिसे हमने यहां रखा है,"। न केवल वह बुद्धिमान है, बल्कि एक बहुत ही सहानुभूति वाला लड़का भी है।"


लॉरेंट ने सीएनएन को बताया कि उनका पसंदीदा विषय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग है और वह आगे जाकर मेडिसिन के बारे में पढ़ना चाहते हैं। उनके पिता ने कहा ये वक्त लॉरेंट का अपनी नॉलेज को बढ़ाने और नई चीजों कि डिस्क्राइब करने का है। वहीं लॉरेंट स्पष्ट रूप से सबसे अधिक तेजी से सीखने में सक्षम हैं। ऐसे में उनके माता-पिता उन्हें लेकर सावधानी बरत रहे हैं। साथ ही वह कोशिश करते हैं लॉरेंट पढ़ाई के अलावा अपनी जिंदगी को भी एंजॉय करें। आखिर है तो वह 9 साल का बच्चा ही है। लॉरेंट ने कहा कि उन्हें अपने कुत्ते सैमी के साथ खेलने और अपने फोन पर खेलने में मजा आता है। लॉरेंट ने कहा कि डिग्री लेने के बाद वह जापान में छुट्टियां मनाने जाएंगे।


13 लाख के 7 इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर। रानी बोदली, मुरकीनार कांड में शामिल 13 लाख के सात इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआजी कोमल सिंह, पुलिस अधिक्षक दिव्यांग पटेल के सामने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सल गतिविधियों और शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।


इतना नुकसान किया, रिपोर्ट छिपानी पड़ी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रति व्यक्ति द्वारा खर्च की औसत राशि में गिरावट से जुड़ी खबर पर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दीनॉमिक्सश् (मोदी के अर्थशास्त्र) ने इतना ज्यादा नुकसान कर दिया है कि अब सरकार को अपनी ही रिपोर्ट छिपानी पड़ रही है।


राहुल ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि मोदीनॉमिक्स ने इतना ज्यादा नुकसान कर दिया है कि अब सरकार को अपनी ही रिपोर्ट छिपानी पड़ रही है। उन्होंने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया, उसमें राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत में 2011-12 में एक व्यक्ति द्वारा खर्च की गई औसत राशि 1501 रुपए थी, जो 2017-18 में 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ 1,446 रुपए हो गई।
इस रिपोर्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति मासिक खपत व्यय (एमपीसीई) के आंकड़े वास्तविक संदर्भ में हैं यानी इन्हें 2009-10 को आधार वर्ष मानकर महंगाई के हिसाब से समायोजित किया गया था। 2011-12 में वास्तविक एमपीसीई 2 साल की अवधि में 13 फीसदी बढ़ा था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि नोटबंदी और जल्दबाजी में लागू की गई जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा है।


पराविद्या की दीक्षा

गतांक से...
आओ पुत्रों विचार क्या है? आचार्यजन क्या कहते हैं? इस संबंध में, मुनिवरो वह कहते हैं उदगीत गाना चाहिए! उदगीत में ही रत रहना चाहिए कि हमारा पुरोहित बनना सार्थक हो जाए! विचार क्या है? आज मैं विद्यालयो की चर्चा कर रहा था! आज ऋषि विश्वामित्र और वशिष्ठ ऋषि की चर्चा हो रही थी! क्योंकि  ऋषि विश्वमित्र अपने में मनन करने वाले और अपनी आभा को उधरवा में व्रत करने वाले रहे हैं! मैं आज तुम्हें विशेष चर्चा देने नहीं आया हूं! विचार केवल यह प्रकट करने के लिए आया हूं कि हमारे यहां बिधाए होनी चाहिए! धनुर्विद्या भी होनी चाहिए, वाजपेई यज्ञ, नरमेध यज्ञ, अश्वमेघ यज्ञ, अग्निष्टोम यज्ञ भी होने चाहिए! क्योंकि विभिन्न प्रकार के यज्ञो का वर्णन प्राय: हमारे वैदिक साहित्य में आता रहता है! उसे जानने में सदैव तत्पर रहें! मेरे पुत्रों विचार-विनिमय क्या हो रहा है? हम देवत्व को प्राप्त करने के लिए आए हैं और वह देवत्व हमारे जीवन का अंग बन कर के उधरवा में गमन कर सकता है! आज मैं तुम्हें विशेष विवेचना देने नहीं आया हूं! विचार चल रहा है कि मैं ऋषि विश्वामित्र के यहां एक वर्ष में दीक्षांत उपदेश होता रहता था! ब्रह्मचारी को दिक्षा भी दी जाती और दीक्षा लेने वाले ब्रह्मचारी अपने में अध्ययन में सदैव तत्पर रहें! भिन्न-भिन्न प्रकार की विद्याओं का चयन होता रहा है! इसी प्रकार प्रत्येक मानव को विचारना है कि हम मानवीय जीवन को उधरवा में गमन कराना चाहते हैं और वही उधरवा में मानव के अंगरक्षक बनकर के, मानव के जीवन को महान, पवित्रतम उपदेश दे सकें! मैं इस संबंध में विशेषता में नहीं ले जा रहा हूं! उदगीत गाता दूर भी नहीं चला जाऊं! विचार केवल यह है कि हम परमपिता परमात्मा की आराधना करते हुए, देव की महिमा का गुणगान गाते हुए! इस संसार सागर से पार हो जाए और अब मेरे प्यारे महानंद जी शब्द उच्चारण करेंगे!


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


नवंबर 17, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-103 (साल-01)
2. रविवार, नवंबर 17, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष-कृष्ण पक्ष, तिथि- पंचमी-षष्ठी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 06:36,सूर्यास्त 05:32
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै.,अधिकतम-23+ डी.सै., छिटपुट बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...