रविवार, 6 अक्तूबर 2019

मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता

माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।


सिद्धिदात्री- नवदुर्गाओं में नवम
देवनागरी-सिद्धिदात्री
संबंध-हिन्दू देवी
अस्त्र-कमल
जीवनसाथी-शिव
सवारी-सिंह
श्लोक:-सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि । सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।


सिद्धियां:- मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियाँ होती हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है। इनके नाम इस प्रकार हैं-


माँ सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में 'अर्द्धनारीश्वर' नाम से प्रसिद्ध हुए।


माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं। इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है। प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह माँ सिद्धिदात्री की कृपा प्राप्त करने का निरंतर प्रयत्न करे। उनकी आराधना की ओर अग्रसर हो। इनकी कृपा से अनंत दुख रूप संसार से निर्लिप्त रहकर सारे सुखों का भोग करता हुआ वह मोक्ष को प्राप्त कर सकता है।


स्तुति:-या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।


अर्थ:- हे माँ! सर्वत्र विराजमान और माँ सिद्धिदात्री के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे अपनी कृपा का पात्र बनाओ।


सिद्धार्थ ने सैफाली को किस किया

बिग बॉस 13: सिद्धार्थ डे ने सलमान खान के सामने किया इस कंटेस्टेंट को 'किस


मुबंई। सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में शनिवार को पहला वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान खान ने घर के सदस्यों के साथ मस्ती करने के अलावा उनकी क्लास भी ली। 'बीबी हॉस्पिटल टास्क' के दौरान आरती और शेफाली के बीच हुए विवाद को सलमान खान ने खत्म किया। कंटेस्टेंट से पूरे हफ्ते का हालचाल लेते समय सलमान खान उस समय असहज हो गए जबकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र हुआ।


बिग बॉस के घर में पिछले दिन हुए टास्क बीबी हॉस्पिटल में शेफाली बग्गा ने देबोलीना भट्टाचार्य को क्वीन बनने नहीं दिया। इसमें बाद से घर के सभी सदस्य दो हिस्सो में बंट गए। इसमें सिद्धार्थ डे और शहनाज गिल को छोड़कर घर के सभी सदस्य शेफाली के खिलाफ हो गया। लेकिन 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान में शेफाली के इस कदम को स्पोर्ट किया। इसके साथ ही शेफाली को इस हफ्ते सेफ कर दिया। इसी खुशी में शेफाली के साथ बैठे सिद्धार्थ डे ने शेफाली बग्गा को किस किया।


सलमान खान ने शो में सभी कंटेस्टेंट्स से पूछा था कि उन्हें घर में सबसे स्ट्रॉन्ग कनेक्शन किसका लगता है तो इसके जवाब में ज्यादातर ने शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का नाम लिया। इसके बाद सलमान ने सिद्धार्थ डे की खिचाई करते हुए कहा कि तुम इन दोनों के बीच में क्यों आ रहे हो? सिद्धार्थ डे ने कहा कि सर आपकी फिल्म थी हम दिल दे चुके सनम, उसमें अजय देवगन आखिर में ऐश्वर्या राय को ले गए थे। क्या आप अजय देवगन, पारस सलमान खान और शहनाज पंजाब की कटरीना कैफ नहीं ऐश्वर्या राय है। सिद्धार्थ की ये बात सुनकर सलमान थोड़ा सा असहज हो गए। इस पर सलमान खान ने सिद्धार्थ डे का जमकर मजाक बनाया। सलमान ने कहा कि बस मौके मिला नहीं की किस कर के कैलोरी बर्न करने लगे। इस पर घर के बांकी सदस्य हंसने लग जाते हैं।


गौरतलब है कि बिग बॉस का 13वां सीजन अपने ग्रैंड प्रीमियर से ही विवादों में बना हुआ है। इसमें दो अलग-अलग समुदाय के लड़के-लड़की के बेड शेयर करने को लेकर बिग बॉस के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। इसके बाद ट्विटर पर इसे लेकर कई हैशटैग ट्रेंड करने लगे।


'औरतें' भी करेगी आमरण-अनशन'

गौतमबुध नगर,दादरी। शाहबेरी, जिला गौतम बुध नगर में पिछले 1 साल से प्राधिकरण द्वारा बड़े बिल्डरों के इशारे पर किए जा रहे दमनकारी नीतियों के तहत कार्रवाई के विरोध में और प्राधिकरण सरकार  के खिलाफ 11 अक्टूबर से भूख हड़ताल के संबंध में पंचायत का आयोजन  किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में निर्दोष बायर्स और आम जनता व भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव वह गौतम बुधनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी जी ने भाग लिया, और शाहबेरी संघर्ष समिति ने फैसला लिया गया कि 11 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर जाएंगे और इस दौरान आसपास के गांवों के किसानों का पूरा समर्थन मिलेगा। सुपर टेट एवं अन्य हाई राइज बिल्डिंग में पैसा फसा चुके निर्दोष बायर्स का भी पूरा समर्थन मिलेगा। अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के दौरान शाहबेरी क्षेत्र के तमाम 25000 परिवार के सवा लाख लोग अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। साथ ही आमरण अनशन शुरू होने के 3 दिन के अंदर अगर प्रशासन या प्राधिकरण ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया तो हम सभी शाहबेरी निवासी अपना बोरिया बिस्तर बर्तन बिछावन लेकर प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर जाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे और तब तक वहां से नहीं हटेंगे जब तक कि हमारी समस्या का समाधान न निकाला जाए। इस दौरान शाहबेरी की महिलाओं ने भी शाहबेरी संघर्ष समिति को समर्थन दिया और बोला कि हम लोग अपना चूल्हा चौका बंद करके भी इस अनशन को समर्थन देंगे।


'संगम' पर नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

नहीं होगा इस बार संगम में मूर्तियों का विसर्जन। 


गंगा नदी के बाढ़ की स्थिति के कारण संगम तट पर काली रोड पर प्रतिवर्ष होने वाले दुर्गा पूजा में पूजित मूर्तियों का विसर्जन इस वर्ष नहीं हो पाएगा। 


प्रयागराज। जिलाधिकारी के अनुपस्थिति के कारण अपर जिलाधिकारी नगर के आदेश अनुसार नवीन विसर्जन स्थल महेंद्र प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज अंदावा झूँसी थाना सराय इनायत के सामने बने बड़े तालाब पर कराया जाएगा एवं शहर की तमाम कमेटियों  को सूचित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा सभी विभागों को उपरोक्त स्थल पर विसर्जन हेतु तमाम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का आदेश भी दे दिया गया है। 


पूरे शहर में लगभग 70 से ज्यादा कमेटियां और लगभग 130 घरेलू दुर्गा पूजा होती है एवं कई कई मूर्तियां काफी बड़ी और भारी होती है जिसकी वजह से इन मूर्तियों को लाने ले जाने के लिए एवं विसर्जित करने के लिए बड़ी बड़ी गाड़ियों और काफी ज्यादा लोगों की जरूरत होती है,  इस पर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर इस नए विसर्जन स्थल पर कितनी मूर्तियां पहुंच पाएंगी और इन मूर्तियों को वहां तक पहुंचाने के लिए जो व्यवस्थाएं जैसे ट्रैफिक सुरक्षा एवं घाटों की परिस्थितियां आवश्यक है उनका इंतजाम मात्र 2 दिनों में कैसे हो पाएगा यह तो प्रशासन ही बता सकता है लेकिन कई ऐसी कमेटियां हैं जो लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर से नवीन विसर्जन स्थल पर पहुंचेंगे
 रिपोर्ट-बृजेश केसरवानी


घुसपैठियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

लखनऊ। लखनऊ में अवैध बांग्लादेशी और विदेशी नागरिकों को लेकर अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के आदेश के बाद लखनऊ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे नागरिकों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान लखनऊ के गोमती नगर इलाके में विभूतिखंड पुलिस ने कठौता इलाके में चलाया गया।
झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों से पूछताछ
इस अभियान के तहत पुलिस ने बस्तियों में छापेमारी की और झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों से पूछताछ की। साथ ही उनके डॉक्युमेंट्स चेक किए। वोटर आईडी, पैनकार्ड, आधार कार्ड सहित तमाम दस्तावेजों के जरिए जांच और पूछताछ की गई। इससे पहले लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अवैध बंगलादेशी और विदेशी नागरिकों के लिए टीम गठित की।
एंटी हेल्पलाइन नंबर जारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी नॉर्थ को नोडल अफसर बनाया गया और एक एंटी हेल्पलाइन नंबर जारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना देने को भी कहा गया है। एसएसपी ने कहा कि डीजीपी के आदेश के मुताबिक अवैध बांग्लादेशी और विदेशी नागरिकों को सर्च किया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि इस अभियान के तहत गठित की गई टीम को आदेश दिया गया है कि मकान मालिकों से कहा जाए जो विदेशी नागरिक उनके घरों में किराए पर रह रहे हैं, वह अपना सत्यापन करवा लें। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


स्पा सेंटर पर छापा, 19 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 3 स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात इंदिरापुरम थाना पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटर्स अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट भी चलाए जा रहे थे।


जानकारी मिलते ही इंदिरापुरम के एसओ ने एक टीम गठित की और इलाके में चल रहे 3 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। छापे में मुखबिरों की खबर सही निकली। इसके बाद 3 अलग- अलग स्पा से 10 लड़कों और 9 लड़कियों को रात में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में छापे के दौरान कई मोबाइल फोन और दवाइयां भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्पा सेंटर से एक रजिस्टर भी जब्त किया है, जिसकी पड़ताल जारी है। देर रात हिरासत में लिए गए 10 लड़कों और 9 लड़कियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।


इंद्रप्रस्थ धार्मिक रामलीला रहेगी नंबर वन

सचिन विसौरिया


गाजियाबाद। लोनी की इंद्रप्रस्थ धार्मिक रामलीला ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 30 से 40,000 लोगों ने लिया भाग। इतनी बड़ी संख्या के बीच लोगों ने पहुंच कर लिया रामलीला मंचन का आनंद। राम के नाम की सार्थकता और क्षेत्रीय जनता का दुलार इस कदर उमड़ा की रामलीला मैदान में जनता ही जनता नजर आती थी। कमेटी के संयोजक पवन मावी ने बताया कि दिन-प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हमारा मकसद धार्मिक श्रीराम लीला इंद्रप्रस्थ को जिले की नंबर वन रामलीला बनाना है।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...