मंगलवार, 1 अक्तूबर 2019

मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


नवरात्रि के चौथे दिन कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अनाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।


कूष्मांडा-सिद्धियां
कूष्मांडा - नवदुर्गाओं में चतुर्थ
देवनागरी-कूष्मांडा
संबंध-हिन्दू देवी
अस्त्र-कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, 
अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा
जीवनसाथी-शिव
सवारी-सिंह
जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। वहाँ निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं।


इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा देवी के नाम से भी विख्यात हैं। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है। इनका वाहन सिंह है।


श्लोक:-सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे ॥
महिमा:-माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। माँ कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है।विधि-विधान से माँ के भक्ति-मार्ग पर कुछ ही कदम आगे बढ़ने पर भक्त साधक को उनकी कृपा का सूक्ष्म अनुभव होने लगता है। यह दुःख स्वरूप संसार उसके लिए अत्यंत सुखद और सुगम बन जाता है। माँ की उपासना मनुष्य को सहज भाव से भवसागर से पार उतारने के लिए सर्वाधिक सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है।माँ कूष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधियों-व्याधियों से सर्वथा विमुक्त करके उसे सुख, समृद्धि और उन्नति की ओर ले जाने वाली है। अतः अपनी लौकिक, पारलौकिक उन्नति चाहने वालों को इनकी उपासना में सदैव तत्पर रहना चाहिए।


उपासना:-चतुर्थी के दिन माँ कूष्मांडा की आराधना की जाती है। इनकी उपासना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त कर समस्त रोग-शोक दूर होकर आयु-यश में वृद्धि होती है।[1] प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में चतुर्थ दिन इसका जाप करना चाहिए।


या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।'
अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कूष्माण्डा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।अपनी मंद, हल्की हँसी द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्डा को कुम्हड़ कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है। इस कारण से भी माँ कूष्माण्डा कहलाती हैं।


'महात्मा गांधी' (विविध)

महात्मा गांधी किसके हैं? भाजपा और कांग्रेस दोनों ही स्वयं को गांधी जी के पद चिह्नों पर चलने वाली पार्टी बताती हैं।

यूं तो महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया है। यानि महात्मा गांधी देश के प्रत्येक नागरिक के प्रेरणा स्रोत है। लेकिन बदले हुए हालातों में देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस महात्मा गांधी को अपना-अपना प्रेरणा स्त्रोत बताती हैं। गंभीर बात ये है कि कांग्रेस जब महात्मा गांधी को अपना बताती है तो भाजपा की आलोचना की जाती है। जब भाजपा महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने का दावा करती है तब कांग्रेस को कोसने से बाज नहीं आती है। अब चूंकि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, 2 अक्टूबर से मनाई जा रही है। तब दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने कार्यक्रम घोषित किए हैं। कांग्रेस पूरे देश में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती को धूमधाम से मनाएगी और फिर 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा ने भी कहा है कि उनके सांसद अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में पद यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में जब संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना संबोधन दिया तो संबोधन की शुरुआत महात्मा गांधी के नाम से ही की। मोदी का कहना रहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए ही देश भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। मोदी ने बताया कि गांधी जी की पहल पर किस तरह देश में घर-घर में शौचालय बनाए गए और अब दो अक्टूबर से प्लास्टिक के उत्पादों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस तो गांधी जी को अपने घर का मानती है। यह बात अलग है कि देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस शब्द को हटाने की बात कही थी। गांधी जी का मानना रहा कि कांग्रेस की भूमिका देश को आजाद कराने तक थी। लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस शब्द को बनाए रखा। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय महात्मा गांधी को देती है। लेकिन वहीं देश की आजादी में सरदार भगत, सुखदेव, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक उल्लखां, रामप्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस को अब लगता है कि सोशल मीडिया के माध्यम से महात्मा गांधी की इमेज को खराब किया जा रहा है। कुछ लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर नाथूराम गोडसे के उस ऑडियो को चलाया जा रहा है जो उन्होंने गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया था। देखना है कि देश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां महात्मा गांधी को कब तक भुनाती रहेंगी। 
एस.पी.मित्तल


कांग्रेस के खिलाफ बेरोजगारों का धरना

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली। 



जयपुर। शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाकर कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसी प्रकार स्थानीय निकाय के चुनावों में भी कांग्रेस का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बेरोजगारों ने कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का संकल्प भी लिया।
एस.पी.मित्तल


मर्यादाओं को लांग रहे अशोक गहलोत

तकदीर हो तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसी हो।
अब बेटे वैभव गहलोत को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनवाया। 
क्या रामेश्वर डूडी इस हार को पचा पाएंगे?
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वैभव का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है। मतदान चार अक्टूबर को प्रस्तावित है। लेकिन रामेश्वर डूडी के पीछे हट जाने से जाहिर है कि वैभव ही आरसीए के अध्यक्ष बनेंगे। वैभव ने गत लोक सभा का चुनाव जोधपुर से लड़ा था, लेकिन सांसद नहीं बन सके। तब वैभव की उम्मीदवारी और हार को लेकर मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठे। यहां तक प्रचारित किया गया कि कांग्रेस के तब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गहलोत की भूमिका से नाराज हैं। लेकिन इसे अशोक गहलोत की तकदीर ही कहा जाएगा कि लाख विरोध के बाद भी बेटे को आरसीए का अध्यक्ष बनवा रहे हैं। यदि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व गहलोत से नाराज होता तो वे अपने पुत्र को क्रिकेट की राजनीति में नहीं फंसाते। वैभव को अध्यक्ष नहीं बनने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक माने जाने वाले क्रिकेट के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी ने पूरी ताकत लगा दी। स्वयं को अध्यक्ष पद का दावेदार घोषित करते हुए यहां तक कहा कि वैभव गहलोत के लिए सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। डूडी ने जिस तरह क्रिकेट की राजनीति में विरोध का झंडा उठाया उससे साफ जाहिर था कि कांग्रेस की राजनीति की लड़ाई सड़कों पर आ गई है। लेकिन इसे अशोक गहलोत की तकदीर ही कहा जाएगा कि उनके विरोधी अपने आप पस्त हो गए। लोकसभा का चुनाव हारने के बाद भी वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट बार बार कह रहे हैं कि कांग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं ने पांच साल खून पसीना बहाकर प्रदेश में सरकार बनवाई है उन्हें पहले सम्मान मिलना चाहिए। सूत्रों की माने तो पायलट के विरोध के चलते ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी टला है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अशोक गहलोत राजनीति के मजे खिलाड़ी है और समय के साथ अपने विरोधियों को जवाब देते हैं। सब जानते हैं कि सचिन पायलट के समर्थक अभी तक भी गहलोत को सीएम के पद पर पचा नहीं पा रहे हैं। समर्थकों को लगता है कि मुख्यमंत्री की जिस कुर्सी पर पायलट का हक था, उस पर गहलोत बैठे हुए हैं। पायलट ने भी अपने इस दर्द को कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा है। पायलट का कहना है कि जब राजस्थान में कांग्रेस के मात्र 21 विधायक थे, तब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। भाजपा के शासन में पांच साल संघर्ष किया इसलिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। असल में मुख्यमंत्री बनने के बाद गहलोत ने जिस तरह से सरकार को मजबूती है उससे भी पायलट नाखुश हैं। मालूम हो कि हाल ही में बसपा के सभी छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल किया गया है, लेकिन ऐसे विधायकों ने पन्द्रह दिन गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। यह अपने आप में अजीब बात है कि जिन विधायकों को विधानसभा के अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक के तौर पर मान्यता दे दी उन विधायकों के पास कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं है। 
जोशी की रणनीति सफल:
वैभव गहलोत के आरसीए का अध्यक्ष बनने में अशोक गहलोत की तकदीर का खेल तो है ही इसके साथ ही आरसीए के मौजूदा अध्यक्ष सीपी जोशी की भी रणनीति रही है। सीपी जोशी शुरू से ही प्रयासरत थे कि वैभव गहलोत को आरसीए का अध्यक्ष बनाया जाए। लेकिन कांग्रेस के ही नेता रामेश्वर डूडी के मैदान  में कूद पडऩे से कई समस्याएं खड़ी हो गई। लेकिन जोशी ने जो रणनीति बनाई उसकी वजह से अब डूडी को पीछे हटना पड़ा है।  सवाल यह भी है कि जिस तरह से डूडी को हार का सामना करना पड़ा, उसे डूडी किस तरह पचाएंगे? भाजपा के शासन में डूडी ने ही विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका निभाई थी, लेकिन गत विधानसभा के चुनाव में डूडी बीकानेर से हार गए। यदि डूडी जीतते तो आज कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री होते। भले ही डूडी विधायक का चुनाव हार गए, लेकिन उम्मीद थी कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें किसी राज्यस्तरीय संस्था का अध्यक्ष बनाकर मंत्री पद की सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन नौ माह गुजर जाने के बाद भी डूडी को लाभ कोई पद नहीं मिला है। 
एस.पी.मित्तल


घुसपैठियों की मुश्किल (संपादकीय)

यूपी में अब घुसपैठियों का रहना मुश्किल होगा। 
डीजीपी ने एनआरसी की तर्ज पर प्रत्येक नागरिक की पहचान करने के आदेश दिए।

केन्द्र सरकार ने असम की तर्ज पर यूपी में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) के कोई निर्देश नहीं दिए हैं, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पहल पर अब देश के सबसे बड़े राज्य में प्रत्येक नागरिक की पहचान करने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य के डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने जिलों में प्रत्येक नागरिक की पहचान करें। यानि अब संबंधित थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की पहचान की जाएगी। भले ही यूपी में एनआरसी नहीं हो रही हो, लेकिन राज्य सरकार की यह पहल अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों की तरह यूपी को लेकर भी यह आरोप लगते रहे हैं कि बड़ी संख्या में घुसपैठिए रह रहे हैं। ऐसे घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए ही यूपी सरकार ने अपने स्तर पर एनआरसी की कार्यवाही की है। यूपी के सीएम का कहना है कि राज्य सरकार की रिपोर्ट केन्द्र गृहमंत्रालय को भेजी जाएगी। सीएम की यह घोषणा अपने आप में महत्वपूर्ण है। क्योंकि यदि गृहमंत्रालय इस रिपोर्ट पर कार्यवाही करता है तो फिर घुसपैठियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। डीजीपी ने एक अक्टूबर को जो निर्देश दिए हैं उससे पूरे उत्तर प्रदेश में खलबली मच गई है। हालांकि कुछ घुसपैठियों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि बनवाकर अपनी नागरिकता के सबूत जुटा लिए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस ऐसे फर्जी दस्तावेज बनवाने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी। यूपी में भाजपा की सरकार है माना जा रहा है कि भाजपा की सरकार ने जो पहल की है ऐसी पहल भाजपा की अन्य सरकारें भी कर सकती है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह पहले ही कह चुके हैं कि एनआरसी पूरे देश में होनी चाहिए। शाह का कहना है कि कोई भी घुसपैठिया भारत में नहीं रह सकता है। 
एस.पी.मित्तल


नेशनल-डे पर चीन ने दिखाई दुनिया को ताकत

बीजिंग। चीन में कम्युनिस्ट शासन (Communist Rule) की स्थापना को आज यानी 1 अक्टूबर को 70 साल पूरे हो गए हैं। बीजिंग में मंगलवार को जोरशोर से इसका जश्न मनाया गया। इस मौके पर बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच भव्य परेड निकाली गई। अपने मुख्य हथियारों को छिपाकर रखने वाले चीन ने इस परेड में नई परमाणु और हाइपरसोनिक मिसाइलों का प्रदर्शन किया। नेशनल डे परेड में चीन ने एक ऐसी मिसाइल भी दिखाई, जो अमेरिका को महज 30 मिनट में तबाह कर सकती है।
एएनआई ने CNN की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल DF-41 (डोंगफेंग-41) को दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल माना जा रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, DF-41 की रेंज 9,320 मील (15 हजार किलोमीटर) तक की है। दुनिया की ये सबसे शक्तिशाली मिसाइल एक साथ 10 परमाणु हथियारों को ढो सकती है और एक ही बार में 10 टारगेट को हिट कर सकती है। ये ठोस ईंधन से चलने वाली, रोड-मोबाइल, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल है।


मिसाइल की खास बातें:-DF-41 का पूरा नाम Dongfeng है। इसका अर्थ होता है East wind. यह मिसाइल 10 मैक की गति से उड़ान भर सकती है।यह मिसाइल दुनिया के किसी भी कोने में महज कुछ ही मिनट में हमला करने में पूरी तरह से सक्षम है।इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है कि ये एक ही समय में दस अलग-अलग टार्गेट हिट कर सकेगी। यह मिसाइल न्‍यूक्लियर वारहेड ले जा सकती है।उड़ान भरने के दौरान यह मिसाइल टार्गेट के हिसाब से अपनी ऊंचाई को कम या ज्‍यादा कर सकती है।चीन के सैन्‍य विशेषज्ञ इसको अमेरिका और रूस द्वारा बनाई गई 7वीं जनरेशन की न्‍यूक्लियर मिसाइल के बराबर आंकते हैं। यह मिसाइल दुश्‍मन के राडार से बचने में सक्षम है।2018 में सेना में शामिल करने से पहले इसके आठ सफल टेस्‍ट किए गए थे। इससे चीन को अलग-अलग जगहों पर मिसाइलों की तैनाती से भी छुटकारा मिल गया है।


नेशनल डे परेड के दौरान शी जिनपिंग:-शी जिनपिंग ने कहा- चीन को कोई नहीं रोक सकता।नेशनल डे परेड पर शी जिनपिंग ने कहा, 'चीन ने जबरदस्त बदलाव किया। वह डटा हुआ है, समृद्ध हो रहा है और मजबूत बन रहा है। वह कायाकल्प के उत्कृष्ट आयामों के साथ कदम से कदम मिला रहा है। शी ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश चीन और चीन के लोगों को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी जोखिमों और चुनौतियों से निपटते हुए आगे बढ़ने, नई सफलताएं हासिल करने के लिए एकता सबसे महत्वपूर्ण हैं।


चीन के पास है दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी:-
DF-41 को चीन ने नेशनल डे परेड के लिए पहली बार बाहर निकाला है। बता दें कि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी है, जबकि चीन की वायुसेना दुनिया में तीसरे नंबर पर आती है।


ऐश्वर्या देगी,एंजेलिना को अपनी आवाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की 'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या डिज्नी वर्ल्ड से जुड़ गईं हैं। बता दें कि बीते दिनों ही मेलफिसेंट का ट्रेलर सामने आया था। इस ट्रेलर को खूब पसंद किया गया। एंजेलिना की ये फिल्म 2014 में आई मेलफिसेंट का सीक्वल है। इस फिल्म में एंजिलिना के साथ फिल्म में एली फैनिंग, सेम रिले, इमेल्डा स्टॉन्टन, जूना टेम्पल, लेसले मेनविले भी नजर आएंगे। फिल्म इंडिया के साथ साथ सभी देशों में 18 अक्टूबर को आ रही हैं।


अमेरिका में महिला पत्रकार को किस किया

लुईसविले। अमेरिका के शहर लुईसविले में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लाइव रिपोर्टिंग कर रही Wave3 न्यूज चैनल की महिला रिपोर्टर को एक शख्स ने किस कर दिया। इस हरकत के बाद महिला रिपोर्टर घबरा गई। एंकर ने उसको संभाला और किसी भी तरह बुलेटिन को सफल तरीके से ऑन एयर किया गया। इसके बाद महिला रिपोर्टर ने किस करने वाले शख्‍स की पहचान की और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। महिला पत्रकार ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया।


रिपोर्टर का नाम सारा रिवेस्ट है। उन्होंने ट्विटर पर घटना की निंदा करते हुए लिखा- '3 सेकंड का फेम मिल गया आपको।क्या होता अगर आप मुझे टच ही नहीं करते। धन्यवाद.' शख्स हंसते हुए कैमरे के सामने आता है और सारा को किस कर देता है। सारा पलटकर कहती हैं, 'यह ठीक नहीं है…


रिपोर्टर को टच और किस करने वाले शख्‍स का नाम एरिक गुडमैन है. जब उसका चेहरा दुनिया के सामने आया तो उसने रिपोर्टर को माफीनामा भेजा। लेकिन उससे पहले सारा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करा चुकी थीं। उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ”जिस शख्स ने मुझे छुआ और किस किया, उसका नाम एरिक गुडमैन है। उस पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। (26 सितंबर) उसने माफीनामा लिखा।


माफीनामें में एरिक ने लिखा, 'जहां आप रिपोर्टिंग कर रही थीं, उस वक्त मैं वहीं से बैचलर पार्टी करके निकला था। मैंने उस वक्त मजे के लिए ऐसा किया। लेकिन ये बिलकुल ठीक नहीं था। वीडियो देखने के बाद और आपका स्टेटमैंट पढ़ने के बाद मुझे लगता है कि रिपोर्टिंग की जॉब काफी कठिन होती है। मैंने बीच जॉब में आपको परेशान किया। उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूँ ।


बैंकिंग सेक्टर टूटने से सेंसेक्स में गिरावट

नई दिल्ली। शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद बैंकिंग सेक्टर टूटने से इसमें भारी गिरावट आने लगी। सुबह कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 228 अंकों की मजबूती के साथ 38,895 पर खुला। सुबह के मुकाबले दोपहर 2.20 बजे तक सेंसेक्स में 920 अंकों की गिरावट आ चुकी थी। सोमवार के बंद आंकड़े के मुकाबले भी सेंसेक्स में करीब 690 अंकों की गिरावट आ चुकी थी।


यस बैंक सबसे निचले स्तर पर


यस बैंक के शेयर अब तक के सबसे निचले स्तर पर 29.05 रुपये पहुंच गए हैं। इसका बाजार पूंजीकरण 8,000 करोड़ रुपये से नीचे चला गया है। दिन में कारोबार के दौरान यस बैंक के शेयर 30 फीसदी तक टूट गए। आरबीएल बैंक के शेयर 20 फीसदी तक टूट गए। असल में मध्यम आकार के कॉरपोरेट के कर्जों का समाधान इस वित्त वर्ष में शुरू हुआ है जिसके लपेटे में कई बैंक आ रहे हैं। यस बैंक के बड़े स्तर पर इंडिया बुल्स को कर्ज देने की खबर से इसके शेयर कई दिन से टूट रहे हैं, हालांकि इसके सीईओ ने इन खबरों को अफवाह बताया है।


मार्केट कैप के लिहाज से यह निफ्टी बैंक का सबसे कमजोर बैंक बन गया है। 1 महीनें में इस शेयर में 31 फीसदी, 1 तिमाही में 62 फीसदी, 6 महीनें में 86 फीसदी और 1 साल में 77 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कल इस शेयर में रिकॉर्ड चौथी सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।


हीराकुंड बांध के खोले गए 14 गेट

संबलपुर। बांध नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटे के दौरान हीराकुंड बांध के ऊपरी मुहाने पर 05.67 मिमी और निचले मुहाने पर 02.04 मिमी बारिश हुई। बारिश का यही पानी जलभंडार में प्रवेश कर रहा है। बांध के जलभंडार का जलस्तर अपने सर्वाधिक लेवल 630 फीट पर है। ऐसे में जलस्तर को नियंत्रित रखने की खातिर बांध के गेट खोलकर महानदी में पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार की शाम 5 बजे तक बांध के जलभंडार में प्रति सेकंड 2, 12, 618 घनफुट पानी प्रवेश कर रहा था। इतना ही पानी बांध के 14 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा था।


गांधी जयंती पर सैकड़ों कैदी रिहा होंगे

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार के अपराधों को छोड़कर छिटपुट मामलों के सैकड़ों दोषियों को रिहा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दो अक्टूबर को करीब 600 कैदियों को रिहा किया जा सकता है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से गृह मंत्रालय अंतिम सूची तैयार कर रहा है।


गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कैदियों को विशेष छूट देने की योजना के तहत अभी तक 1,424 कैदियों को राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने रिहा किया है। इन्हें दो अक्टूबर 2018 और छह अप्रैल 2019 को दो चरणों में रिहा किया गया।


बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या

83 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 



लखनऊ। एक 83 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


मामला महानगर थानाक्षेत्र का है। यहां स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह (83) ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार जान दे दी। मृतक के बेटे अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां चंद्रा सिंह (80) कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। पिता ने गुरुवार को उन्हें फोन कर मां से बात कराने के लिए कहा था। उन्होंने बताई कराई, लेकिन मां से ठीक से बात नहीं हो सकी। इसको लेकर पिता डिप्रेशन में आ गए और उन्हें मां की चिंता सताने लगी। यही वजह है कि डिप्रेशन में आकर ओमप्रकाश ने देर रात लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।


सूचना मिलते ही मौके पर महानगर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर महानगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे के आसपास परिवार के सभी लोग अपने कमरे में लेट थे। इसके कुछ ही देर बाद उन लोगों को पिता के कमरे के बाथरूम से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाथरूम में देखा कि वह खून से लथपथ पड़े थे और पास में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।


147 करोड़ का राजस्व बकाया,भेजा जेल

गाज़ियाबाद : रेड मॉल के दो मालिक को प्रशासन ने पहुंचाया जेल, 147 करोड़ का राजस्व बकाया



गाज़ियाबाद। नए बस अड्डे के पास स्थित रेड मॉल के दो मालिकों को गिरफ्तार कर तहसील हवालात में बंद कर दिया गया है। मॉल मालिक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सबसे बड़े बकायेदारों में आते हैं। इन पर 147 करोड़ रुपये का राजस्व बकाया चल रहा है।
रेड मॉल के दो डॉयरेक्टर राकेश जैन और संजीव जे एरन को हवालात में डाल दिया गया है। इन पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का 147 करोड़ रुपए राजस्व बकाया था, जिसे यह नहीं दे रहे थे। अब प्रशासन द्वारा दोनों डॉयरेक्टरों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। तहसीलदार सदर ने डीएम के आदेश के बाद यह कार्यवाही की है। इससे पहले भी रेड मॉल के कार्यालय को सील कर दिया था।
बीते 2017 में इसी तरह की कार्यवाही मॉल के खिलाफ की गयी थी, जिसके बाद करीब 40 करोड़ की रकम मालिकों द्वारा जमा करा दी गयी थी, जबकि बाकी बकाया रकम भी जल्द जमा कराने का वादा मॉल मालिकों द्वारा किया गया था। इसके बाद 2018 में मॉल की सील खोली गई थी, लेकिन बकाया रकम को एक साल बीतने के बाद भी नहीं चुकाए जाने पर अब मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।


बागपत पुलिस ने गौ तस्करों से लिया लोहा

सराहनीय कार्य जनपद बागपत


गोपी चंद सैनी
बागपत। थाना कोतवाली बागपत पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, 02 गौ तस्कार घायल सहित 03 गिरफ्तार, कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर मय 08 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 9एमएम, एक होंडा सिटी कार, एक गंडासा, एक छुरा, गाड़ी की डिक्की से एक गौंवश (बछड़ा जिंदा), एक सीरिज एवं एक इंजेक्शन की शीशी नाजायज बरामद।
थाना कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 29/30.09.19 की रात्री समय करीब 01:30 बजे रेलवे लाइन के पास जंगल ग्राम अहैडा में गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई। गौ तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 02 गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार गौ तस्कर 1-इमरान उर्फ चरसी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सुंदर नगरी के-ब्लॉक मकान नंबर-124 थाना नंदनगरी दिल्ली 2-आसू उर्फ गंजा पुत्र हुसना निवासी मोहल्ला जवाहर पार्क मकान नंबर-ए-283 सीमापुरी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद 3-सरफराज उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र इलमदीन निवासी सवाखेडी थाना बड़ौत जनपद बागपत हाल निवासी मकान नंबर-एफ-16 मार्केट पुरानी सीमापुरी शाहदरा दिल्ली को दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में गौ तस्करों से 02 तमंचे 315 बोर मय 08 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 9एमएम, एक होंडा सिटी कार नम्बर-डीएल-7जे-1134, एक गंडासा, एक छुरा, गाड़ी की डिक्की से एक गौंवश (बछड़ा जिंदा), एक सीरिज एवं एक इंजेक्शन की शीशी नाजायज बरामद की गई। घायल गौ तस्करों को उपचार हेतू सीएचसी बागपत ले जाया गया। उक्त बदमाश शातिर अपराधी है। अभियुक्तों ने थाना कोतवाली बागपत क्षेत्र मे गौवंश कटान करना स्वीकार किया है। अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य जनपदों से मुकदमों की जानकारी की जा रही है। उक्त बदमाशों के 03 साथी मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
अभियुक्तगण आवारा गौवंशो को नशे का इंजेक्शन लगाकर जंगल में ले जाकर काटकर उनके मांस को दिल्ली वह आस-पास के जनपदों में बेचते हैं। अभियुक्तों के विरूद्व थाना कोतवाली बागपत पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
​*अभियुक्तो(गौ तस्कर) का नाम व पता-*
1-इमरान उर्फ चरसी पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सुंदर नगरी के-ब्लॉक मकान नंबर-124 थाना नंदनगरी दिल्ली।
2- आसू उर्फ गंजा पुत्र हुसना निवासी मोहल्ला जवाहर पार्क मकान नंबर-ए-283 सीमापुरी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद।
3- सरफराज उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र इलमदीन निवासी सवाखेडी थाना बड़ौत जनपद बागपत हाल निवासी मकान नंबर-एफ-16 मार्केट पुरानी सीमापुरी शाहदरा दिल्ली।
*बरामदगी-*
1-दो तमंचे 315 बोर मय 08 जिंदा व 02 खोखा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 9एमएम।
2-एक होंडा सिटी कार नम्बर-डीएल-7जे-1134
3-एक गंडासा।
4-एक छुरा।
5-गाड़ी की डिक्की से एक गौंवश (बछड़ा जिंदा)।
6-एक सीरिज व एक इंजेक्शन की शीशी।
*अपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-*
1-मु0अ0सं0 535/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
2-मु0अ0सं0 675/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
3-मु0अ0सं0 723/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
4-मु0अ0सं0 805/19 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
5- मु0अ0सं0 806/19 धारा 3/5ए/8 गौवध अधिनियम व 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
6-मु0अ0सं0 807/19 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।
7-मु0अ0सं0 808/19 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत।


चोरी का माल,नगदी सहित 3 गिरफ्तार

पचास हजार की नकदी सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद


गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए निर्देशो के अनुपालन में साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनि अरविंद चौधरी ने मय टीम के साथ फ्लेट,मकानों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तो की निशानदेही पर पूर्व में चोरी की घटना के 50000 हजार रुपये,,मेडिकल इंटमेंट 2 साउंड बॉक्स,,घटनाओ में प्रयुक्त एक हौंडा सिटी कार सहित दो चाकू बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। फिलहाल कागजी कार्रवाई कर अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है।


बाढ़ पर पीएम गंभीर,सहायता को तैयार

नई दिल्ली। पटना बिहार में बाढ़ व जल-जमाव की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं। उन्‍होंने इस बाबत मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।


पीएम ने कहा- केंद्र हर संभव सहायता देने को तैयार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्‍होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार से बात की है। विभिन्‍न एजेंसियां स्‍थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की मदद कर रहीं हैं। इसमें केंद्र सरकार सभी संभव सहायता देने को तैयार है।


बिहार में बाढ़ व जल-जमाव के हालात


विदित हाे कि बिहार में भारी बारिश के कारण इन दिनों बाढ़ व जल-जमाव के हालात हैं। पूरे राज्‍य में ऐसी ही स्थिति है। खासकर पटना में जल-जमाव के कारण हालात बदतर हैं।


फरक्‍का बराज के फाटक खाेले, जल-निकासी तेज


केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर फरक्‍का बराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं, जिससे बिहार में गंगा नदी का जल-स्‍तर घटेगा। साथ ही पटना सहित जगह-जगह जल निकासी तेज कर दी गई है।


वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर गिरा रहे फूड पैकेट्स


पटना में जल-जमाव प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। साथ ही वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर की मदद से फूड पैकेट्स गिराए जा रहे हैं।


75 पार के नारे में अड़चनें पैदा करते विद्रोही

राणा ओबराय

हरियाणा में भाजपा के 75 पार के नारे में अड़चनें पैदा कर सकते हैं यह विद्रोही भाजपा नेता

चण्डीगढ़। भाजपा पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे वरिष्ठ नेताओं को अपनी अनदेखी हजम नहीं हो रही है। इसलिए हो सकता है यह बगावत पर उतर आए और यह नेता भाजपा पार्टी के नारे इस बार 75 पार के बीच पार्टी छोड़कर रोड़ा ना बन जाए तथा भाजपा उम्मीदवारों को हराने का काम ना करें। इसलिए भाजपा आलाकमान को तुरंत इन रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाना चाहिए।


1. गन्नौर:कल बीजेपी को छोड़ सकते हैं देवेंद्र कादयान.
2.कैथल:भाजपा में टिकट वितरण के बाद भाजपा नेता पाला राम सैनी & कैलाश भगत छोड सकते है बीजेपी.
3.चरखी दादरी :2014 में भाजपा की टिकट से चुनाव लडऩे वाले सोमबीर सांगवान कल छोड़ सकते,
बबीता फौगाट को टिकट देने पर सोमबीर ने समर्थकों के साथ कल दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई।
4. पृथला:नयनपाल रावत ने बुलाई अपने समर्थकों की बैठक, कल बीजेपी छोड सकते हैं।
5.समालखा :मौजूदा विधायक रविन्द्र का टिकट कटने के बाद विरोध मुखर,कल कई गांवों के लोग मिलकर ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला।
6. हांसी:2014 मैं बीजेपी की टिकट पर चुनाव लडऩे वाले छतरपाल कल ले सकते है बडा फेसला।


डासना में राम-रावण,सीता जन्म का मचंन

डासना में राम-रावण,सीता के जन्म का मंचनl
 
गाजियाबाद,डासना। आदर्श रामलीला समिति डासना द्वारा प्रायोजित रामलीला मंचन के माध्यम से दुर्गा देवी मंदिर पर मथुरा से आए कलाकारों द्वारा रामायण राम और सीता  जन्मदिन का मंचन किया गयाl 
जिसे देखने के लिए बड़ी तादाद में डासना और आसपास के क्षेत्रों से आई जनता ने भरपूर आनंद लियाl मंचन के दौरान अनेकों बार मथुरा साइन कलाकारों ने जमकर तालियां बजवाने और राम रावण सीता जन्म के मंचन की सराहना करने के लिए दर्शकों को मजबूर कर दियाl याद रहे गाजियाबाद और पिलखुआ के केवल डासना ही एक ऐसा कस्बा है बीच एक ऐसा कस्बा है जहां हर साल रामलीला का मंचन होता हैl जिसे देखने के लिए हजारों की तादाद और संख्या में लोग यहां पहुंचकर रामलीला का मंचन देख पाते हैं। रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए रामलीला कमेटी के लोगों के साथ साथ स्थानीय जनता भी इसमें अपनी तरफ से पूरा सहयोग करती है।
राम रावण सीता जन्म मंचन के दौरान सुनील गोयल अध्यक्ष आदर्श रामलीला समिति डासना, राकेश जैन पूर्व अध्यक्ष , राजीव शर्मा कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।


मोहम्मद अहमद तेली


बेटा पैदा करने के लिए भेजते थे विदेश

'बेटा' पैदा कराने के लिए महिलाओं को भेजते थे विदेश


नई दिल्ली। पुलिस और केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजधानी दिल्ली में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली में बीते लंबे समय से एक ऐसा गिरोह सक्रिय था जो महिला को बेटा पैदा करने के लिए विदेश भेजता था। इस रैकेट के जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने करोल बाग इलाके में छापेमारी की।


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिलाओं तक पहुंचने के लिए कॉलसेंटर भी चलाते थे। इस काम के लिए प्रत्येक महिला से 9 लाख रुपये लिया जाता था। इस गिरोह के संपर्क में वही महिलाएं आती थीं जिन्हें लड़के की चाह होती थी। गिरोह के सदस्य इन महिलाओं को दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देश भेजते थे।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें इस रैकेट की जानकारी कीर्ति नगर में आईवीएफ सेंटर पर की गई छापेमारी के दौरान मिली थी। इसके बाद ही करोल बाग में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच के अनुसार देश भर में इस तरह के 100 आईवीएफ सेंटर चलाने जाने की बात सामने आई है। दिल्ली में ऐसे कॉलसेंटर बीते दो साल से सक्रिय थे। जिस कॉलसेंटर पर छापेमारी की गई है वहां का मालिक आईआईटी इंजीनियर है। इस कॉलसेंटर में करीब 300 लोग काम करते थे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


दर्शन को गए ननकाना साहिब पाकिस्तान

महराजगंज,रायबरेली। सिक्खों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल एव पहले गुरु गुरु नानक देव के पवित्र जन्म स्थल का दर्शन करने ननकाना साहिब पाकिस्तान जा रहे कस्बे के गांधीनगर निवासी सरदार समरजीत सिंह को लोगो ने भावभीनी विदाई दी।इस दौरान लोगो ने फूल माला व ढोल नगाड़ों से उत्सव मना खुशी व्यक्त की। बताते चले लाहौर से 80 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस शहर मे गुरू नानक देव का जन्म हुआ व इन्हीं के नाम पर यह शहर जाना जाता है। इस दौरान सरदार फतेह सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र सिंह, तरजीत उर्फ काके सिंह , प्रिन्कल सिंह, प्रीत पाल सिंह,अमनदीप सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल कौर, मुस्कान सहित दर्जनो सिक्ख परिवार मौजूद रहे।


नेता जी ने कांग्रेस से भर दिया पर्चा

राणा ओबराय


रोहतक,महम। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ज्यादातर पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं लेकिन कुछ पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा तक नहीं की है। इनमें कांग्रेस भी शामिल है। कांग्रेस ने अभी तक एक भी सीट पर टिकट की घोषणा नहीं की है। लेकिन इधर महम से कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक आनंद सिंह दांगी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
अभी तक टिकट मिला नहीं, नेताजी ने कांग्रेस से भर दिया नामांकन
हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक टिकटों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी हाईकमान इस बात को स्पष्ट कर चुका है कि सीटिंग विधायकों की टिकट नहीं कटेगी और फिर से उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आनंद सिंह दांगी ने महम सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अभी यह नामांकन एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर माना जाएगा। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद लेटर जमा रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करना होगा और फिर बाद में प्रत्याशी कांग्रेस का माना जाएगा।


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...