सोमवार, 30 सितंबर 2019

मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता

दुर्गाजी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-आराधन किया जाता है। इस दिन साधक का मन 'मणिपूर' चक्र में प्रविष्ट होता है।


चंद्रघंटा-सिद्धियां
चंद्रघंटा - नवदुर्गाओं में तृतीय
संबंध-हिन्दू देवी
अस्त्र-कमल
जीवनसाथी-शिव
सवारी-सिंह
माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं।


श्लोक:-पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ||


स्वरूप:-माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है।


कृपा साधना:-हमें चाहिए कि अपने मन, वचन, कर्म एवं काया को विहित विधि-विधान के अनुसार पूर्णतः परिशुद्ध एवं पवित्र करके माँ चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी उपासना-आराधना में तत्पर हों। उनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से विमुक्त होकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं।हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखते हुए साधना की ओर अग्रसर होने का प्रयत्न करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए परम कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है।


प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में तृतीय दिन इसका जाप करना चाहिए।


उपासना:- या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ :- हे माँ! सर्वत्र विराजमान और चंद्रघंटा के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें।


इस दिन सांवली रंग की ऐसी विवाहित महिला जिसके चेहरे पर तेज हो, को बुलाकर उनका पूजन करना चाहिए। भोजन में दही और हलवा खिलाएँ। भेंट में कलश और मंदिर की घंटी भेंट करना चाहिए।


उपवास का महत्व और प्रभाव

उपवास में कुछ दिनों तक शारीरिक क्रियाएँ संचित कार्बोहाइड्रेट पर, फिर विशेष संचित वसा पर और अंत में शरीर के प्रोटीन पर निर्भर रहती हैं। मूत्र और रक्त की परीक्षा से उन पदार्थों का पता चल सकता है जिनका शरीर पर उस समय उपयोग कर रहा है। उपवास का प्रत्यक्ष लक्षण है व्यक्ति की शक्ति का निरंतर ह्रास। शरीर की वसा घुल जाती है, पेशियाँ क्षीण होने लगती हैं। उठना, बैठना, करवट लेना आदि व्यक्ति के लिए दुष्कर हो जाता है और अंत में मूत्ररक्तता (यूरीमिया) की अवस्था में चेतना भी जाती रहती है। रक्त में ग्लूकोस की कमी से शरीर क्लांत तथा क्षीण होता जाता है और अंत में शारीरिक यंत्र अपना काम बंद कर देता है।


1943 की अकालपीड़ित बंगाल की जनता का विवरण बड़ा ही भयावह है। इस अकाल के सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण बड़े ही रोमांचकारी हैं। किंतु उसका वैज्ञानिक अध्ययन बड़ा शिक्षाप्रद था। बुभुक्षितों के संबंध में जो अन्वेषण हुए उनसे उपवास विज्ञान को बड़ा लाभ हुआ। एक दृष्टांत यह है कि इन अकालपीड़ित भुखमरों के मुँह में दूध डालने से वह गुदा द्वारा जैसे का तैसा तुरंत बाहर हो जाता था। जान पड़ता था कि उनकी अँतड़ियों में न पाचन रस बनता था और न उनमें कुछ गति (स्पंदन) रह गई थी। ऐसी अवस्था में शिराओं (वेन) द्वारा उन्हें भोजन दिया जाता था। तब कुछ काल के बाद उनके आमाशय काम करने लगते थे और तब भी वे पूर्व पाचित पदार्थों को ही पचा सकते थे। धीरे-धीरे उनमें दूध तथा अन्य आहारों को पचाने की शक्ति आती थी।


इसी प्रकार गत विश्वयुद्ध में जिन देशों में खाद्य वस्तुओं पर बहुत नियंत्रण था और जनता को बहुत दिनों तक पूरा आहार नहीं मिल पाता था उनमें भी उपवसजनित लक्षण पाए गए और उनका अध्ययन किया गया। इन अध्ययनों से आहार विज्ञान और उपवास संबंधी ज्ञान में विशेष वृद्धि हुई। ऐसी अल्पाहारी जनता का स्वास्थ्य बहुत क्षीण हो जाता है। उसमें रोग प्रतिरोधक शक्ति नहीं रह जाती। गत विश्वयुद्ध में उचित आहार की कमी से कितने ही बालक अंधे हो गए, कितने ही अन्य रोगों के ग्रास बने।


उपवास पूर्ण हो या अधूरा, थोड़ी अवधि के लिए हो या लंबी अवधि के लिए, चाहे धर्म या राजनीति पर आधारित हो, शरीर पर उसका प्रभाव अवधि के अनुसार समान होता है। दीर्घकालीन अल्पाहार से शरीर में वे ही परिवर्तन होते हैं जो पूर्ण उपवास में कुछ ही समय में हो जाते हैं।


हरियाणा भाजपा की फाइनल लिस्‍ट

राणा ओबराय


नई दिल्ली । भाजपाने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए 78 प्रत्याशियों कीपहली सूची जारी कर दी।मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्‌टरकरनाल से, योगेश्वर दत्त बरोदा, सुभाष बराला टोहाना से, संदीप सिंह पिहोवा, बबीता फोगाट दादरी से उम्मीदवार होंगे।रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक टिकटों पर मंथन किया और नामों को अंतिम रूप दे दिया था। लेकिन हां-नां के बीच सूची जारी नहीं हो पाई थी। सूची जारी न होने के पीछे एक बड़ा कारण राव इंद्रजीत द्वारा बेटी के लिए टिकट की डिमांड करना भी बड़ा कारण माना जा रहा था।


सीट प्रत्याशी
1 कालका, लतिका शर्मा
2 पंचकूला, ज्ञान चंद गुप्ता
3 अंबाला कैंट, अनिल विज
4 अंंबाला सिटी, अशीम गोयल
5 मुलाना (एससी), राजीव बराडा
6 सधौरा (एससी), बलवंत सिंह
7 जगाधारी, कंवरपाल गुर्जर
8 यमुनानगर, घनश्याम दास अरोड़ा
9 रादौर(एससी), करणदेव कम्बोज
10 लाडवा, पवन सैनी
11 शाहाबाद(एससी), कृष्णा बेदी
12 थानेसर, सुभाष सुधा
13 पिहोवा संदीप सिंह (पूर्व हॉकी खिलाड़ी)
14 गुहला (एससी) रवी तारनवाली
15 कलायत कमलेश ढांढा
16 कैथल लीला राम गुर्जर
17 पूंडरी वेदपाल एडवोकेट
18 नीलोखेड़ी (एससी) भगवानदास कबीरपंथी
19 इंद्री रामकुमार कश्यप
20 करनाल मनोहर लाल खट्टर
21 घरौंडा हरविंदर कल्याण
22 असंध बख्शी सिंह गिल
23 पानीपत ग्रामीण महिपाल ढांढा
24 इसराना (एससी) कृष्ण पवार
25 समालखा शशिकांत कौशिक
26 राई मोहनलाल कौशिक
27 सोनीपत कविता जैन
28 गोहाना तीरथ सिंह राणा
29 बरोदा योगेश्वर दत्त (पूर्व ओलिंपियन)
30 जुलाना परमेंदर धुल
31 सफीदों बच्चन सिंह आर्य
32 जींंद कृष्ण मिड्ढा
33 उचाना कलां प्रेम लाला
34 नरवाना (एससी) संतोष दानोदा
35 टोहाना सुभाष बराला
36 रतिया (एससी) लक्ष्मण नापा
37 कालांवाली (एससी) बलकौर सिंह
38 डबवाली आदित्य देवीलाल
39 रानियां रामचंद्र कम्बोज
40 सिरसा प्रदीप रतूसारिया
41 ऐलनाबाद पवन बेनीवाल
42 उकलाना (एससी) आशा खेदार
43 नारनौंद कैप्टन अभिमन्यु
44 हांसी विनोद भयाना
45 बरवाला सुरेंदर पुनिया
46 हिसार कमल गुप्ता
47 नलवा रणवीर गंगवा
48 लोहारू जेपी दलाल
49 बाढड़ा सुुखविंदर मंडी
50 दादरी बबीता फोगाट (महिला रेसलर)
51 भिवानी घनश्याम शराफ
52 बवानी खेड़ा (एससी) बिश्मभर बाल्मीकि
53 गढ़ी सांपला किलोई सतीश नंदाल
54 रोहतक मनीष ग्रोवर
55 कलानौर (एससी) रामअवतार बाल्मीकि
56 बहादुरगढ़ नरेश कौशिक
57 बादली ओमप्रकाश धनकड़
58 झज्जर (एससी) राकेश कुमार
59 बेरी विक्रम काद्यान
60 अटेली सीताराम यादव
61 महेंद्रगढ़ रमबिलास शर्मा
62 नारनौल ओमप्रकाश यादव
63 नांगल चौधरी अभय सिंह यादव
64 बावल बनवारी लाल
65 पटौदी (एससी) सत्यप्रकाश जरावट
66 बादशाहपुर मनीष यादव
67 सोहना संजय सिंह
68 नूह जाकिर हुसैन
69 फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद
70 पुन्हाना नौकशाम चौधरी
71 हथीन प्रवीण डागर
72 होडल (एससी) जगदीश नायर
73 पृथला सोहनपाल चौहक्कर
74 फरीदाबाद एनआईटी नागेंद्र भड़ाना
75 बड़खल सीमा तिरखा
76 बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा
77 फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता
78 तिगांव राजेश नागर


विश्व की दूसरी शक्ति रूस, सयंमित

रूस को दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है और इस दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु संपन्न में देश भी माना जाता है। रूस एक शक्तिशाली देश होने के साथ-साथ एक अमीर देश भी है आज हम आप लोगों को और उसके बारे में ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते हैं।
1. आपकी जानकारी के लिए बता दे रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश माना जाता है रूस का क्षेत्रफल प्लूटो ग्रह से भी ज्यादा है। रूस में 11 प्रकार के अलग-अलग टाइम जोन है। रूस दुनिया का दूसरा शक्तिशाली देश है।
2. रूस के पास प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है जिसके कारण रूस एक अमीर देश है। रूस के पास जितना पेट्रोलियम, खनिज तत्व आदि है, उसका मूल्य करीब 75 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है।
3. दुनिया का सबसे बड़ा बम Tsar Bomba रूस के पास है। यह एटॉमिक बम से 1400 गुना अधिक शक्तिशाली है।
4. रूस की साक्षरता दर काफी अधिक है। यहां पर 99% लोग साक्षर हैं।
5. साइबेरिया में विश्व का लगभग 25% से अधिक जंगल है। साइबेरिया का विस्तार 5.2 मिलियन वर्ग मील है, जो लगभग 9 प्रतिशत पृथ्वी के शुष्क भूमि के बराबर है।
6. आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस में प्रति वर्ष 5,00,000 से अधिक मृत्यु अल्कोहल से होती है।
7. सऊदी अरब के बाद रूस दुनिया में तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो प्रति दिन औसतन 9,900,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करता है।


प्रशासन कुछ-कुछ फीका पड़ रहा है

पुलिस प्रशासन,परिवहन विभाग अभियानों की शुरुआत तो करता है लेकिन कुछ आंदोलनों के सामने फीका पड़ जाता 


तस्लीम बेनकाब
मुजफ्फरनगर। सरकार द्वारा जब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर को भी सम्मिलित किया गया था तो उस वक्त बड़ी उम्मीद  और आशाएं बनी थी तथा दावे प्रति दावे भी किए गए थे मुजफ्फरनगर को वह सभी सुविधाएं विकास आदि उपलब्ध कराए जाएंगे जो एनसीआर के तहत अन्य जिलों को मिल रहे हैं लेकिन उस समय सब कुछ ठीक-ठाक तरीके से चला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नाम पर जनपद मुजफ्फरनगर में जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान चला था जिस पर दस साल के पुराने डीजल के वहांन वह पंद्रह साल पुराने पेट्रोल के वाहनों के खिलाफ एआरटीओ एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गतिशील तरीके से अभियान चलाया गया था ओर काफी गाड़ियों को बंद किया गया था लेकिन अब धीरे-धीरे यह अभियान भी मंद होता चला गया आज स्थिति यह है कि 10 साल तथा 15 साल पुराने वाहन सड़कों पर पूरी गति के साथ बिना किसी रोक-टोक के दौड़ रहे हैं एनसीआर का कुछ भी फायदा जिले को नहीं हुआ है जबकि आशाओं और उम्मीदों में पूरे पुलिंदा बांधे गए थे आज हालात यह है कि कहीं दूर तक भी ऐसा कुछ नजर नहीं आता कि जनपद मुजफ्फरनगर जिला एनसीआर में शामिल होकर कुछ स्पेशल सुविधाएं विकास या उन्नति पा रहा हो। पहले की भांति ही सब कुछ चल रहा है बदला है तो केवल यह नाम की जिला एनसीआर में शामिल है जबकि शामिल होने के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है आखिर ऐसा क्यों बहुत से ऐसे सवाल हैं जिन पर चिंतन एवं मंथन किया जा सकता है नए-नए यातायात संबंधी नियम बनाए जा रहे हैं तथा उनको लागू भी किया जा रहा है फिर ऐसा क्या कारण है कि सड़कों पर 10 साल तथा 15 साल पुराने वाहनों की गति पर कोई रोक नहीं लग पा रही है पुलिस प्रशासन द्वारा जो अभियान चलाया गया था वह भी किसानों के आगे दब कर रह गया क्योंकि उस वक्त टैक्टर तथा रेल के पुराने इंजन पुरानी जिप्सी सरकारी गाड़ियों को लेकर किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं ने यह भी मांग रखी थी कि पहले इन वाहनों पर रोक लगे उसके बाद दूसरे वाहनों को रोका जाए इस पर आंदोलन भी हुए ट्रेन के इंजन सरकारी गाड़ियां बंधक बनाई गई धरना प्रदर्शन हुए इसके बाद यह अभियान धीरे-धीरे मंद होता चला गया जिसका नतीजा यह रहा कि आज के समय में इस अभियान के कहीं कोई सार्थकता किसी को कहीं नजर नहीं आ रही है यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जाता है जागरूक किया जाता है लेकिन सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे हैं वाहनों की संख्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है उदाहरण के तौर पर 10 साल और 15 साल पुराने यदि वाहनों को रोका जाए तो सड़कों पर लोड काफी कम होगा तथा यातायात के नियम भी प्रभावी रूप से सार्थक होते नजर आएंगे तथा दिन प्रतिदिन दूषित हो रहा पर्यावरण भी काफी हद तक सुधरेगा प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी लेकिन इस संदर्भ में अभी तक कोई भी ठोस एवं प्रभारी कदम नहीं उठाए गए हैं पुलिस प्रशासन एआरटीओ विभाग अभियानों की शुरुआत तो करता है लेकिन कुछ आंदोलनों के सामने फीका पड़ जाता है जिसका परिणाम यह रहता है कि ऐसे अभियान अंत में शून्य ही बनकर रह जाते हैं जैसा कि अक्सर होता आया है बेहतर हो कि पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग मिलकर एक बार पुनः मजबूती के साथ ऐसे अभियान को पुनः चलाएं ताकि सड़कों पर दबाव कम हो प्रदूषण कम हो और यातायात के नियम भी प्रभावी हो सके तो इसके लिए अति आवश्यक है कि ऐसे अभियानों को हर हाल में चलाया जाना चाहिए तथा सरकार इस मसले पर गंभीरता दिखाए आंदोलन कर्मियों को भी इस बारे में अवगत कराएं उनकी बातों को सुनें तथा समझाए की ऐसे अभियान जनता के लिए कितने सार्थक हैं जो मसले विवादित हैं उन पर मिल बैठकर बात भी की जा सकती है लेकिन यह कोई औचित्य नहीं है कि जरा से दबाव में आकर पूरे अभियान को ठुश करके रख दिया जाए स्थानीय प्रशासन तभी द्रढ़ इच्छाशक्ति दिखाता है जब पीछे से शासन सत्ता और सरकार सहयोग प्रदान करें।


महिला पुलिस सिपाही ने रची साजिश

अपनी पत्नी का फोन नंबर दोस्त को देकर चाहता था हो जाए दोस्ती और  फिर


बागपत। अपने ससुराल पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए महिला सिपाही ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। हालांकि महिला सिपाही ने जिस साजिश को रचा था, उसका खुलासा जिले की पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। बीते गुरुवार को पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।


दरअसल, महिला सिपाही ने ससुरालियों को फंसाने के लिए स्कूटी समेत, दो लाख रुपये की लूट और खुद पर जानलेवा हमले का ड्रामा रचा था। महिला सिपाही ने अपने प्रेमी से ही खुद गोली चलवाई थी। बीते गुरुवार को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही व उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उनकी निशानदेही पर जली हुई स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया।


सीओ (सीटी) ओमपाल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को नैथला गांव के पास महिला कांस्टेबल रेणु पत्नी अनुज निवासी लुहारी घायल अवस्था में मिली थी। इस दौरान उसके हाथ में गोली भी लगी हुई थी। महिला सिपाही ने अज्ञात दो युवकों पर गोली मारकर स्कूटी व दो लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सर्विलांस से काफी मदद मिली। महिला सिपाही ने ससुराल वालों को फंसाने के लिए खुद ही साजिश रची थी। पुलिस ने गुरुवार को महिला सिपाही रेणु, उसके प्रेमी मनीष उर्फ मोनू और विकास को गिरफ्तार कर लिया।  


 


बाल्मीकि संगठन ने निकाला कैंडल मार्च

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वाल्मीकि बच्चों की निर्मम हत्या पर श्रद्धाजंलि सभा संपन्न


वाल्मीकि नवयुवक संघ ने गांधी पार्क में निकाला कैंडल मार्च सरकार से उक्त घटनाओं की रोकथाम करने की मांग


फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के ज़िला फिरोजाबाद-वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के शिवपुरी (ग्राम-भावखेड़ी) में वाल्मीकि बच्चों की लाठियों से पीटकर निर्मम हत्या करने के विरोध में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं पर जनता में भारी आक्रोश है। साथ ही सरकार से उक्त घटनाओं की रोकथाम करने की मांग की गयी। ताकि देश में भाईचारे एवं सौहार्द की भावना जाग्रत हो। इसी क्रम में कैंडल मार्च गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष विनय वाल्मीकि के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। श्रद्धाजंलि देने वालों में समाजसेवी भुवनेश चन्द्रा, पार्षद अवधेश वाल्मीकि, किताब सिंह, पप्पू केशव, मोनू जाटव, सौरभ, प्रवीन वाल्मीकि, रिंकू वाल्मीकि, शहंशाह भाई, विशन वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, छोटू वाल्मीकि, प्रशान्त वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, रिषभ पचैरी, डीके, गोलू, निकेत वाल्मीकि, अमन शेखर, सुरजीत वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, सुशान्त वाल्मीकि, कार्तिक वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर-रिहान अली


सरोकार के प्रति समर्पित नगर-निगम

मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ अजमेर के पटेल मैदान पर नवरात्र महोत्सव शुरू। 
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है नगर निगम की पहल। 

अजमेर। शहर के सबसे बड़े नवरात्र महोत्सव की शुरुआत पटेल मैदान पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हुई। नगर निगम द्वारा आयोजित महोत्सव में शुभारंभ के मौके पर मुझे आमंत्रित किया गया। मेरे परिवार के साथ मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने भी सपत्नीक मां दुर्गा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर महोत्सव के संयोजक पार्षद समीर शर्मा भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।  इसके साथ ही निगम के उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता पार्षद एवं निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मां दुर्गा की पूजा पटेल मैदान पर रोजाना सायं सात बजे होगी। इसमें शहरवासी भी भाग ले सकते हैं। निगम ने सामाजिक सरोकारों के तहत नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की है। मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ लक्ष्मी, गणेश आदि की प्रतिमाएं भी स्थापित की है। विद्वान पंडित रोजाना पूरे विधि विधान से पूजा करवाएंगे। मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद पटेल मैदान पर डांडिया का कार्यक्रम भी रखा गया है। प्रतिदिन बेस्ट कपल को पारितोषिक दिया जाएगा। इसके साथ ही गरबा डे्रस के लिए एक दम्पत्ति का चयन होगा। डांडिया के लिए पटेल मैदान पर आर्केस्ट्रा का इंतजाम भी किया गया है। शहरवासियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।  निगम के उपायुक्त रलावता ने बताया कि नवरात्र महोत्सव में जवाहर रंगमंच पर प्रतिदिन रामलीला का मंचन हो रहा है। नवरात्र के अंतिम दिन पटेल मैदान पर रावण दहन का आकर्षक कार्यक्रम होगा। 
एस.पी.मित्तल


डेयरी विकास में कांग्रेसी भी भागीदार

अजमेर डेयरी के विकास में कांग्रेसी भी बनेंगे भागीदार। 
डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी को भरोसा दिलाया। 

अजमेर दुग्ध डेयरी की वार्षिक आमसभा स्थानीय जवाहर रंगमंच पर हुई। इस सभा में जिले भर के दुग्ध उत्पादकों के साथ-साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने भाग लिया। डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कांग्रेस के नेताओं को डेयरी के विकास में आने वाली बाधाओं से अवगत कराया। चौधरी ने बताया कि किन परिस्थितियों में डेयरी का संचालन किया जा रहा है। 300 करोड़ रुपए से भी अधिक की लागत का नया प्लांट डेयरी में लगाया जा रहा है। जिसमें अगले वर्ष उत्पादन शुरू हो जाएगा। चौधरी ने कहा कि वे पिछले तीस वर्षों से डेयरी में अध्यक्ष पद पर हैं और अजमेर डेयरी को देश की प्रथम डेयरी बना दिया है। दुग्ध संग्रहण केन्द्रों पर जो अत्याधुनिक उपकरण अजमेर में लगे हैं, वैसे देश की किसी भी डेयरी में नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की सरकार बनते ही पशुपालकों को दो रुपए प्रति लीटर का अनुदान देना शुरू कर दिया। इससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। दुग्ध उत्पादकों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात भी की है। जिले भर के पशु पालकों के परिवारों में समृद्धि लाने के लिए अजमेर डेयरी लगातार प्रयास रहत है, वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, नाथूराम सिनोदिया, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्र गुर्जर, श्रीमती नसीम अख्तर, ब्रह्मदेव कुमावत, पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, सहकारिता आंदोलन से जुड़े अजीत जैन आदि ने चौधरी को भरोसा दिलाया कि डेयरी के विकास में पूरा सहयोग किया जाएगा। कांग्रेस के नेताओं ने माना कि चौधरी पूर्ण ईमानदारी और मेहनत के साथ डेयरी का संचालन कर रहे हैं, इसलिए पिछले तीस वर्ष से अजमेर डेयरी के अध्यक्ष हैं। चौधरी ने अपने राजनीतिक हितों से ज्यादा पशुपालकों के हितों का ख्याल रखा है। चौधरी की वजह से ही आज पूरे देश में अजमेर डेयरी का नाम है। इसमें कोई दो राय नहीं की चौधरी पशुपालकों के साथ साथ उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि डेयरी के विकास में आने वाली सभी बधाओं को सरकार के माध्यम से जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा। वार्षिक आम सभा में अनेक दुग्ध उत्पादकों को बोनस की राशि भी वितरित की गई। पशु पालकों का भी मानना रहा कि चौधरी की वजह से उन्हें दुग्ध का समय पर भुगतान होता है तथा पशुओं को लेकर जब भी कोई समस्या होती है तो चौधरी उसका तत्काल निवारण करते हैं। पशु पालकों के हितों का भी पूरा ख्याल रखा जाता है, इसलिए जिले भर के पशुपालकों के बीच चौधरी की लोकप्रियता बनी हुई है। चौधरी पशुपालकों के परिवारों के सुख-दु:ख में भी साथ रहते हैं। वार्षिक सभा में डेयरी के एमडी गुलाब भाटिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी अतिथियों तथा दुग्ध उत्पादकों का आभार प्रकट किया गया। 
एस.पी.मित्तल


ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मोहित श्रीवास्तव


गाज़ियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दिल्ली एनसीआर व गाज़ियाबाद में लोन दिलाने व टावर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोमवार को यानी आज लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 7 अभियुक्तों को 80 फूटा रोड विक्रम इन्क्लेव में डॉ लाल पैथ लैब के नीचे सुबह 7:15 बजे गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 35 अदद मोबाइल, 1 टैबलेट, 1 लैपटॉप, 5 एटीएम, 6 रजिस्टर, 4 मोहर व 3 आधार कार्ड बरामद कर ली है।


पकड़े गए अभियुक्तों के नाम मुकेश पुत्र मिट्ठन लाल, मिनकल पुत्र सुभाष, नीरज छावड़ा पुत्र नरेंद्रपाल, मनीष पुत्र किशनपाल, ललित पुत्र सोहनलाल व विपिन पुत्र ओम प्रकाश है। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोन दिलाने व टावर लगवाने के नाम पर अखबार में विज्ञापन छपवाते थे और मोबाइल नंबर भी विज्ञापन में ही छपवा देते थे।


विज्ञापन पढ़कर लोन एवं टावर लगवाने के लिए कॉल करने वाले व्यक्तियों से उनकी आईडी एवं अन्य जरूरी कागजात भी वाट्सएप पर मंगवा लेते थे। फिर टावर का फर्जी लीज एग्रीमेंट एवं लोन पास होने के लैटर फर्जी तरीके से तैयार कर उन्हें ग्राहकों के वाट्सएप नंबर पर भेज दिया करते थे। जिसपर विश्वास कर ग्राहक प्रोसेस शुक्ल के नाम पर मांगी गई धनराशि को उनके फर्जी पता पर देकर खुलवाए गए बैंक खाता में ट्रांसफर करा लेते थे। घटना को अंजाम देने के बाद ये अपना मोबाइल नंबर बदल दिया करते थे।


जीडीए करेगा मानव रहित नक्शे की जांच

अविनाश श्रीवास्तव


गाज़ियाबाद। जीडीए में सभी प्रकार के भवनों के नक्शों के लिए सोमवार यानि आज से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। सॉफ्टवेयर नक्शे की जांच करेगा। उसमें जरा भी मानव हस्तक्षेप नहीं होगा। 300 वर्ग मीटर तक के नक्शे 24 घंटे में स्वीकृत हो जाएंगे। बड़े नक्शों की स्वीकृति में अधिकतम 30 दिन का वक्त लगेगा। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने 154वीं बोर्ड बैठक में इसकी जानकारी दी।


पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले 300 वर्ग मीटर तक के भवनों के नक्शों को ऑनलाइन स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उसमें केवल आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन थी। नक्शे की जांच और स्वीकृति प्रदान करने का कार्य नियोजन अनुभाग के विशेषज्ञ करते थे। बड़े नक्शे मैन्युअली स्वीकृत किए जाते थे। मानव हस्तक्षेप ज्यादा होने के कारण नक्शों की स्वीकृति में काफी वक्त लगता था। बड़े नक्शों की स्वीकृति में महीनों लग जाते थे। इसे देखते हुए शासन ने ऑनलाइन नक्शा स्वीकृति के लिए पूरी प्रणाली विकसित कराई। अलग सॉफ्टवेयर तैयार कराया। प्रदेश के सभी प्राधिकरणों के बिल्डिग बायलॉज को एक समान किया गया। सॉफ्टवेयर से जुड़ी नई वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीओबीपीएस डॉट इन तैयार कराई गई। जीडीए को इसके माध्यम से नक्शा स्वीकृति शुरू करने से पहले बोर्ड की अनुमति लेना जरूरी था। इसे बोर्ड ने मंजूरी प्रदान कर दी है। तय किया है कि सोमवार से सभी प्रकार के नक्शे ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएं।


बता दें कि वेबसाइट के जरिए नक्शे का आवेदन होते ही साफ्टवेयर काम शुरू कर देगा। नक्शे को बायलॉज पर परखेगा। सही होने पर स्वीकृति प्रदान कर देगा। सॉफ्टवेयर की रिपोर्ट में कोई बदलाव संभव नहीं होगा। केवल नक्शा स्वीकृति के लिए दिए गए तथ्यों की जांच संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता को मौके पर जाकर करनी होगी। जिसमें वह भूमि, भू-उपयोग, विवाद की जांच करेगा। इसके लिए उसे अधिकतम एक सप्ताह का समय मिलेगा। सात दिन में अवर अभियंता की रिपोर्ट न मिलने पर नक्शा जारी कर दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर नक्शे को बायलॉज मुताबिक नहीं पाता तो उसे अस्वीकार कर देगा।


कर्मचारियों की प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी

गाजियाबाद,मोदीनगर। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में कर्मचारियों ने स्कूल प्रांगण में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधकों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की और हाथ पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रकट किया।यूनियन के अध्यक्ष जयपाल शर्मा ने बताया कि जब तक स्कूल के प्रबंधकगण हमारी नौ सूत्रीय मांगों को नही मानेंगे जब तक सभी कर्मचारीगण हाथ में काली पट्टी बांध कर रोजआना विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 11 के समझौते के अनुसार अभी तक स्कूल प्रबंधकों ने छठा वेतन लागू नही दिया है। प्रबंधकों की हठ धर्मिता के कारण कर्मचारियों को तीज त्यौहार आदि पर मिलने वाली छुटट्यिों को भी  घटा दिया गया है। प्रतिवर्ष कर्मचारियों को दस प्रतिशत वेतन वृद्धि को घटा कर आठ प्रतिशत कर दिया  है। विद्यालयों में हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ रहे है। सैकड़ों कर्मचारियों व स्टाफ होने के बावजूद अप्रिय स्थितियों में मानकों के  अनुरूप प्राथमिक चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस सुविधा शुन्य है।


इस अवसर पर ओमवीर, श्यामदत्त, हरपाल, राकेश कुमार, मन्नू सिंह, आशा, नवनीत कुमार, ओमपाल, रामवीर, छोटे लाल सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।


यातायात सुगमता के लिए आगे आएं

जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह की समस्त वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी


गौतमबुध नगर। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के समस्त जन सामान्य का आह्वान करते हुए जनपद गौतमबुद्धनगर के यातायात को और अधिक सुगम बनाने एवं वाहन चालकों को समन शुल्क से बचाने के उद्देश्य से एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यातायात की दृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर बहुत ही महत्वपूर्ण जनपद है और यहां पर अत्यधिक वाहन होने के कारण यातायात को सुगम बनाने में सभी नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों का आह्वान किया है कि सभी नागरिक वाहन चलाते हुए अपने जनपद के यातायात को सुगम बनाने एवं बढ़े हुए समन शुल्क से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि वाहन चालक ओवर स्पीड वाहनों का संचालन न करें, रॉन्ग साइड ड्राइव न करें, रेड लाइट जंपिंग ना करें, सीट बेल्ट बांधकर अपनी सुरक्षा के लिए यात्रा करें, सभी टू व्हीलर चालक हेलमेट पहनकर यात्रा करें ताकि जनपद का यातायात और अधिक सुगम बन सके तथा सभी वाहन चालक बढ़े हुए समन शुल्क के दंड से बच सकें। वही दूसरी ओर दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके। इस कार्य में सभी जनपद के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः सभी नागरिक यातायात के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें ताकि जनपद गौतमबुद्धनगर का यातायात और अधिक सुगम बन सके और सभी नागरिकों को यातायात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। उन्होंने यहां पर यह भी स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन की ओर से, परिवहन विभाग की ओर से तथा पुलिस विभाग की ओर से निरंतर रूप से यातायात को कंट्रोल करने के उद्देश्य से अभियान संचालित किए जा रहे हैं। अतः यदि कोई नागरिक यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करेंगे तो उन्हें दंड का भागी बनना पड़ेगा। उन्होंने समस्त नागरिकों को यातायात के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया है। जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।


महिला ने बच्चे सहित लगाई आग,मौत

जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के मडोरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ महिला खुद को किया आग के हवाले। मासूम की मौके पर मौत महिला को गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती। जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। ग्रामीणों के अनुसार महिला का मानसिक संतुलन नहीं था। ठीक सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गोहन विनोद कुमार पांडे मौके पर पहुंचे।


रक्षा मंत्री ने आईएनएस से चलाई गोलियां

हिंद महासागर। उस देश को किसी दुश्मन से डरने की क्या जरूरत जिस देश का रक्षामंत्री ही दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का हुनर रखता हो। जी हां! कुछ ऐसा ही संदेश देशवासियों को उस वक्त मिला जब देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारी भरकम मशीन गन से तड़ातड़ गोलियां बरसाते नजर आए। हाल ही में लड़ाकू विमान तेजस की सवारी करके आसमान नापने वाले राजनाथ सिंह ने बीच समंदर मशीन गन चलाई।


दरअसल राजनाथ सिंह नौसेना की समुद्री निगरानी का जायजा लेने के लिए आईएनएस विक्रमादित्य पर पहुंचे थे। जहां रक्षामंत्री ने मशीनगन थामी और कई राउंड फायरिंग करके अपना नया हुनर दिखाकर सबको चौंका दिया। उन्होंने आईएनएस विक्रमादित्य पर 24 घंटे का समय गुजारा। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। राजनाथ के मशीन गन से फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। राजनाथ ने समंदर में नौसेना के अधिकारियों के साथ योग भी किया। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर नौसेना के जवानों की तारीफ की तो आईएनएस विक्रमादित्य को समंदर का सिकंदर बताया। इससे पहले शनिवार को रक्षामंत्री ने मुंबई के माजागोन डॉक्स में एक समारोह में भारत की दूसरी स्कॉर्पियन क्लास युद्धक पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इस पनडुब्बी के फ्लैगपोस्ट पर तिरंगा फहराकर नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और नौसेना के अन्य सीनियर अफसर मौजूद रहे।


बालियान ने दिया विवादित बयान

सम्‍भल। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का विवादित बयान, 370 और 35 A पर बोले कि हिंदुस्तान के लोगों की मेमोरी होती है शार्ट इसलिए इन्हें जिंदा रखने के लिए किए जा रहे हैं जन जागरण कार्यक्रम, जन जागरण/ प्रबुद्ध गोष्ठी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्भल के चंदौसी में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मीडिया से वार्ता के दौरान दिया था विवादित बयान।


रूट डायवर्ट से होगी कम परेशानी

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में राम बारात यात्रा को दृष्टिगत रखकर, सायं 5 बजे से निम्नवत डायवर्जन देर रात्रि तक रहेगा। लाल कुआं से मोहननगर जाने वाले भारी वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी, एएलटी होकर जा सकेंगे।


हापुड़ चुंगी से भारी वाहन पुराना बस अड्डा की तरफ न जाकर एएलटी मेरठ तिराहा होकर जा सकेंगे ।
मेरठ तिराहा से भारी वाहन घण्टाघर की तरफ न जाकर
घुकनामोड पुराना बस अड्डा या सीधे एएलटी होकर गन्तव्य को जा सकेंगे। छोटे वाहन जिन्हें पटेलनगर से पुराना बस अड्डा जाना है ,संजय गीता चौक होकर जा सकेंगे।
घण्टा घर की तरफ छोटे वाहन केवल ओवर ब्रिज से जा सकेंगे। पुराना बस अड्डा से छोटे वाहन हापुड़ तिराहा ठाकुर द्वारा मन्दिर की तरफ न आकर घुकनामोड होकर गन्तव्य को जा सकेंगे। पुराना बस अड्डा से छोटे बड़े सभी वाहन जिन्हें मोहन नगर जाना है घुकनामोड होकर जा सकेंगे। समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।


भूपेश ने अमिताभ-स्मृति को पछाड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भारत के 100 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल हो गया है। देश के मशहूर अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस  द्वारा जारी की गयी इस सूची में भूपेश बघेल 54वें स्थान पर हैं। आपको बता दें कि मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन और केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी जैसे दिग्गजों को पछाड़कर बघेल ने अपना स्थान बनाया है।


इंडियन एक्सप्रेस की सूची में शामिल करने को लेकर लिखा कि “पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बाद भूपेश बघेल ही कांग्रेस के ऐसे मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायीं है। इंडियन एक्सप्रेस भूपेश बघेल को इस सूची में शामिल करने का कारन बताते हुए लिखा कि बहुमत हासिल करने के बाद प्रदेश के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं के दौड़ में शामिल होने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया। साथ ही अपने नारुवा गरुवा घुरवा बारी के नारे के साथ भूपेश छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं।“


आपको बता दें कि इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी पहले स्थान पर हैं इनके अलावा अमित शाह, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा, मुकेश अम्बानी जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है।


रानी को मिला नेशनल रेसलिंग में गोल्ड

ग्वालियर। चंबल की जिस महिला रेसलर रानी राणा को कुश्ती में करियर बनाने को लेकर उसके गांव वालों ने ताना दिया था, आज उसने इतिहास रच दिया है। जी हां, मध्य प्रदेश को आज अपनी इस बेटी पर फख्र हो रहा है। रानी ने नेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित नेशनल वुमन रेसलिंग चैंपियनशिप में रानी राणा ने मध्य प्रदेश को यह गौरव दिलाया है। इस कामयाबी के साथ ही रानी ने एशियन और वर्ल्ड चैम्पियनशिप खेलने की पात्रता हासिल कर ली है।
एमपी की पहली गोल्ड मेडलिस्ट:-ग्वालियर की रहने वाली रानी राणा (Rani Rana) ने महाऱाष्ट्र के शिरडी में आयोजित नेशनल वुमन रेसलिंग चैम्पियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। रानी ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में विरोधी महिला पहलवानों को 10-0 की करारी शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में रानी का सामना उत्तर प्रदेश की नंबर एक रेसलर मानसी से हुआ। फाइनल में रानी शुरू से ही मानसी पर हावी रही और आखिर में 6-2 से शिकस्त देकर रानी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ये पहला मौका था जब मध्य प्रदेश को महिला रेसलिंग की नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला है। इस खिताब के साथ ही रानी नेशनल रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला रेसलर बन गई है।


चंबल का नाम करेगी रोशन:-नेशनल वुमन रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही रानी को वर्ल्ड लेबल पर खेलने की पात्रता भी मिल गई है। अब वह एशियन और वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से रिंग में उतर सकेगी। इसी साल अक्टूबर में रानी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप हंगरी के वुडापेस्ट में होगी, जिसमें रानी भारतीय वुमन रेसलिंग टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। वर्तमान में रानी राणा इंदौर कुश्ती अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। रानी के गोल्ड मेडल जीतने और वर्ल्ड चैम्पियनशिप का टिकट मिलने के बाद उनकी सहयोगी रेसलर भी खुश हैं।
जो ताने मारते थे, कर रहे तारीफ:-रेसलर रानी राणा ग्वालियर जिले के जखौरा गांव की रहने वाली है। छोटे से गांव में जहां बेटियों के लिए स्कूल जाना तक संभव नहीं होता। उन्हें घर में रहकर चूल्हा-चौका करना पड़ता है। इन परिस्थितियों में भी रानी ने कुश्ती में करियर बनाया। जिद और धुन की पक्की रानी को शुरुआत में घरवालों के विरोध का ही सामना करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। अपने स्तर से कुश्ती की तैयारी करती रही। स्कूल स्तर पर खेलना शुरू किया, तो गांव के लोग उसके परिवार वालों को ताना मारने लगे। लेकिन वक्त के साथ-साथ रानी की शोहरत बढ़ी, तो गांव के लोग भी इस बेटी के दम-खम की तारीफ करने लगे। आज रानी सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में जाना-माना नाम हो गई है। गांव वालों का मानना है कि रानी ने उनके गांव का मान बढ़ाया है। रानी की कामयाबी से प्रेरित होकर गांव की अन्य लड़कियां भी अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे आने लगी हैं।


हीरोइनों को कड़ी टक्कर देगी 'सुहाना'

न्यूयॉर्क। शाहरुख खान की बेटी सुहाना की पहली फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। अब तक इस स्टार किड की सिर्फ स्कूल और कॉलेज में प्ले के दौरान की तस्वीरें और विडियो सामने आए थे। लेकिन अब पहली बार वह फिल्म में ऐक्ट करती नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए, इस विडियो के बारे में बताया गया है कि यह टीजर शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' का है।


इस शॉर्ट विडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर क्यों सुहाना को अपने पुराने कॉलेज में उनकी ऐक्टिंग के लिए अवॉर्ड दिए जाते थे। यह भी कहना गलत नहीं होगा कि अगर यह स्टारकिड बॉलिवुड में आती है तो ऐक्टिंग के मामले में वह दूसरी न्यू ऐक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे सकती है। वैसे बता दें कि, फिलहाल सुहाना लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क में ऐक्टिंग कोर्स कर रही हैं।


भारी बारिश से नदियों ने बदले रास्ते

कोरबा। बीते 48 घंटो की बारिश जिलेभर के लिए आफत साबित हुई है। जिले का ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जनजीवन प्रभावित न हुआ हो। बारिश ने आबादी क्षेत्रो के साथ ही खदान इलाको में भी भारी तबाही मचाई है। आलम यह है की बिलासपुर से कटघोरा का जोड़ने वाला मुनगाडीह का पुल धराशाई हो गया। लेकिन तबाही का यह सिलसिला इससे पहले दीपका क्षेत्र में नजारा आया।


भारी बारिश से उफान पर बह रही लीलागर नदी ने अपनी दशा ही बदल दी जिससे नदी का पानी दीपका खदान में प्रवेश कर गया। नदी की धार खदान में समाहित होने से देखते ही देखते कोयला उत्पादन क्षेत्र का एक फेस भर गया।खदान में काम कर रही करोड़ों रुपये के सावेल, डंपर, ड्रिल समेत अन्य मशीन डूब गए। प्रबंधन ने तत्काल रेस्क्यू कर यहां काम कर तीन कर्मचारियों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला, खदान में उत्पादन ठप हो गया है। मूसलाधार बारिश से हदसेव भी प्रचंड होइ चुकी है। बांगो डैम प्रबंधन यहाँ के कई गेट खोलने की तैयारी में है। दूसरी तरफ दरी बराज के दो गेट पहले ही खोले जा चुके है। इसी तरह कोरबा की छोटी सभी नदिया बौराई हुई है। राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।


यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...