शनिवार, 28 सितंबर 2019

'शक्ति' स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ रूप

नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटानेवाली होता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है।


नौ देवियाँ है :-


शैलपुत्री - इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
ब्रह्मचारिणी - इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
चंद्रघंटा - इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
कूष्माण्डा - इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
स्कंदमाता - इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
कात्यायनी - इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
कालरात्रि - इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।
महागौरी - इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
सिद्धिदात्री - इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।
शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की। तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं। नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।


नवदुर्गा और दस महाविद्याओं में काली ही प्रथम प्रमुख हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य, दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दशमहाविद्या अनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं, जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं, इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता, राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा-प्रसाद के लिए लालायित रहते हैं।



अहमदाबाद का गरबा नृत्य
नवरात्रि भारत के विभिन्न भागों में अलग ढंग से मनायी जाती है। गुजरात में इस त्योहार को बड़े पैमाने से मनाया जाता है। गुजरात में नवरात्रि समारोह डांडिया और गरबा के रूप में जान पड़ता है। यह पूरी रात भर चलता है। डांडिया का अनुभव बड़ा ही असाधारण है। देवी के सम्मान में भक्ति प्रदर्शन के रूप में गरबा, 'आरती' से पहले किया जाता है और डांडिया समारोह उसके बाद। पश्चिम बंगाल के राज्य में बंगालियों के मुख्य त्यौहारो में दुर्गा पूजा बंगाली कैलेंडर में, सबसे अलंकृत रूप में उभरा है। इस अदभुत उत्सव का जश्न नीचे दक्षिण, मैसूर के राजसी क्वार्टर को पूरे महीने प्रकाशित करके मनाया जाता है।


महत्व  
नवरात्रि उत्सव देवी अंबा (विद्युत) का प्रतिनिधित्व है। वसंत की शुरुआत और शरद ऋतु की शुरुआत, जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है। इन दो समय मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माने जाते है। त्योहार की तिथियाँ चंद्र कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होती हैं। नवरात्रि पर्व, माँ-दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति (उदात्त, परम, परम रचनात्मक ऊर्जा) की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा अवधि माना जाता है। यह पूजा वैदिक युग से पहले, प्रागैतिहासिक काल से है। ऋषि के वैदिक युग के बाद से, नवरात्रि के दौरान की भक्ति प्रथाओं में से मुख्य रूप गायत्री साधना का हैं।


साहित्यकार-आलोचक होंगे सम्मानित

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को सोमवार को 2018-19 शलाका सम्मान से सम्मानित करेगी। वहीं अकादमी के शिखर सम्मान के लिए शीला झुनझुनवाला और विशिष्ट योगदान सम्मान के लिए सुधाकर बाबू पाठक को चुना गया है।


हिंदी अकादमी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और कवियो को हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है। इस साल इस सम्मान के लिए चुने गए लोगों को सोमवार को कमानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया होंगे। कार्यक्रम में सिसोदिया के अलावा हिंदी अकादमी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की सचिव मनीषा सक्सेना भी शामिल होंगी। अकादमी ने शलाका सम्मान के लिए विश्वनाथ त्रिपाठी, शिखर सम्मान के लिए शीला झुनझुनवाला, विशिष्ट योगदान सम्मान के लिए सुधाकर बाबू पाठक, काव्य सम्मान के लिए माणिक वर्मा, गद्य विद्या सम्मान के लिए डॉ. श्यौराज सिंह बैचेन, ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान के लिए डॉ. यतीश अग्रवाल, बाल साहित्य सम्मान के लिए घमंडी लाल अग्रवाल, नाट्य सम्मान के लिए राधावल्लभ त्रिपाठी, हास्य व्यंग्य सम्मान के लिए वरुण ग्रोवर, अनुवाद सम्मान के लिए हरजेंद्र चौधरी, पत्रकारिता सम्मान (इलेक्ट्रॉनिक) के लिए सुप्रिय प्रसाद, हिंदी सेवा सम्मान के लिए सलिल चतुर्वेदी और सहभाषा सम्मान के लिए डॉ. पृथ्वी सिंह को चुना है। शलाका सम्मान के तहत पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है जबकि शिखर सम्मान विजेता को दो लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।    हिन्दी अकादमी संचालन समिति की वार्षिक बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग श्रेणियों में कुल 15 सम्मानों की अगस्त में घोषणा की थी।


अफरीदी ने 370 पर खेली जहरीली पारी

वैसे तो क्रिकेटर क्रिकेट के मैदान में ज्यादा बोलते हैं। लेकिन पाकिस्तान के क्रिकेटरों का कुछ नहीं कह सकते कहां बोले और क्या बोले यह भी भरोसा नहीं रहता।


क्रिकेट की दुनिया के बदनाम खिलाड़ी और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर उगला जहर,क्रिकेट को शर्मसार करने वाले क्रिकेटर ने कश्मीर मुद्दे पर नापाक बयान दिया है। अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर एक ट्वीट किया है। पीएम इमरान के कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें, में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे इसके लिए मजार-ए-कायद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाइयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़े 6 सितंबर को मैं शहीद के घर का दौरा करूंगा और जल्दी में एलओसी पर भी जाऊंगा।अफरीदी का यह ट्वीट पाक प्रोपेगेंडा का हिस्सा लग रहा है। जिसमें पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पाकिस्तान के क्रिकेटरों को भी कश्मीर मसले से जोड़कर आवाम को गुमराह कर रहे हैं वैसे पहला मौका नहीं है। जब पाकिस्तान के बदनाम क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कोई विवादित बयान दिया हो इससे पहले भी वह कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट कर चुके हैं। जिससे उनकी जमकर किरकिरी भी हुई थी और उन्हें टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने भी लताड़ लगाई थी।


12 घंटे में तीन आतंकी हमले, जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया है। राज्य के गांदरबल और रामबन जिले में हुई आतंकी मुठभेड़ों में जवानों ने 4 आतंकियों को ढेर किया है। रामबन में एक परिवार को बंधक बनाने की कोशिश करने तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। रामबन के अलावा गांदरबल जिले में एक आतंकी ढेर किया गया है। 
एक जवान हुआ शहीद 


जम्मू-कश्मीर के आईडी मुकेश सिंह ने रामबन के बटोत मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हुए हैं जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। ऑपरेशन समाप्त हो गया है। 
बंधक बनाने का किया था प्रयास 
सुरक्षाबलों के अनुसार, रामबन में आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बनाने का प्रयास किया था, जिसके बाद जवानों ने इस परिवार को किसी प्रकार घर से निकाल लिया। परिवार को रेस्क्यू करने के बाद यहां मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 3 आतंकी मार गिराए गए। रामबन में आतंकी मुठभेड़ खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं काउंटर ऑपरेशन में सेना का 1 जवान शहीद हुआ है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


आकाशीय बिजली से 10 झुलसे,2 की मौत

सवांददाता-कासिम खाँन


बाँदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पर आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोग झुलस गए । जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको डायल हंड्रेड व कोतवाली पुलिस ने सभी झुलसे हुए लोगों को बबेरु सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने देखते ही दो को मृत घोषित कर दिया। तथा पांच की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


आपको बता दें पूरा मामला बबेरु कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली गांव के पास का है। जहां पर तेज बारिश के चलते लोग यात्री शेड के नीचे बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी , जिसमें 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें एक युवक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर डायल हंड्रेड व कोतवाली पुलिस पहुंचकर अपनी गाड़ी पर लेकर बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने रवि कुमार पुत्र अरविन्द उम्र 18 वर्ष निवासी दतौरा व केसनिया पत्नी राजाराम उम्र 60 वर्ष निवासी परसौली को देखते ही मृत घोषित कर दिया औऱ 5 लोगों की हालत खराब होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक रवि कुमार के चाचा ने बताया कि, रवि अपने भाई जीतू के साथ पुणे महाराष्ट्र से मजदूरी कर वापस आ रहा था। तभी यह गांव के पास हादसा हो गया ।जिसमें रवि की मौत हो गई हैं।
वहीं अस्पताल परिसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह वा बबेरु उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर सभी के नाम लिखकर और शासन द्वारा आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।


एसडीएम से जनता को लूटने की सिकायत

भारतीय जनता पार्टी से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रधान निठौरा ने उप जिलाधिकारी से जन सुविधा केंद्र मे चल रही लूट की, की शिकायत।लोनी की भोली-भाली जनता को भ्रष्टाचारियों के द्वारा लूटा जा रहा है। जन सुविधा केंद्र में कागजों में कमी बताकर किया जा रहा है। रकम लूटने का काम फैलाया जा रहा है भ्रष्टाचार,


सचिन वाशौरिया


गाजियाबाद,लोनी। नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र मे मातृ शक्तियों व गरीब लोनी की जनता के साथ किया जा रहा है खिलवाड़। जी हां बताते चले कि लोनी की भोली-भाली जनता के कागजातों में कमी बताकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी से भाजपा किसान मोर्चा गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रधान ने लोनी उपजिलाधिकारी से की है। इसकी गहनता से जांच कर लोनी की जनता को न्याय दिलाकर, जन सुविधा केंद्र की जांच कर, उन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। यह कोई पहला मामला ऐसा नहीं है।ऐसे अन्य कई मामले पहले भी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश के सामने आए हैं। सत्य प्रकाश प्रधान ने बताया कि लोनी की जनता के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो कोई भी कर्मचारी से लेकर अधिकारी भ्रष्ट हैं। उन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी। जिससे लोनी की भोली-भाली जनता को इंसाफ मिले।


गाजियाबाद पुलिस ने 3 शातिर चोर दबोचे

गाज़ियाबाद थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा 03 शातिर वाहन चोर गिरफ़्तार
गाज़ियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में चोरी करने वाले 03 शातिर वाहन चोरों को मय 08 चारपहिया वाहनों व अवैध असलहा,कारतूस व चाकू सहित दबोचा। जिसमे अभियुक्त लल्लू खां जनपद अलीगढ़ क्षेत्र इग्लास में विधायक मलिखान की हत्या में शामिल अभियुक्त को, अन्य दो साथियों समेत इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। ये अभियुक्त पहले घूम-घूमकर वाहनों की रेकी करते थे। फिर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मौका पाकर वाहन चुरा लेते थे। ये लोग बहुत ही शातिर प्रवृति के अपराधी है।प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक शर्मा थाना इंदिरापुरम ने एक पुलिस टीम गठित कर तत्परता से कारवाई करते हुए। इन वाहन चोरों को शिप्रा अंडर पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार किया गया और पुलिस ने इनके अपराधिक इतिहास की जांच कर इन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट-शकील खान


चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...