मंगलवार, 24 सितंबर 2019

पाक ने आतंकियों को प्रशिक्षित किया

न्यूयॉर्क। विदेश संबंध परिषद (सीएफआर) में एक समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान की ओर से कोई जांच कराई गई थी कि कैसे ओसामा बिन लादेन एबटाबाद में रह रहा था।


इस पर उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना, आईएसआई ने अलकायदा और इन सब समूहों को अफगानिस्तान में लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया, उनके संबंध हमेशा से थे, यह संबंध होने ही थे, क्योंकि उन्होंने उन्हें प्रशिक्षित किया।”उन्होंने कहा, “जब हमने इन समूहों से मुंह मोड़ा तो हमसे सब सहमत नहीं हुए। सेना के अंदर भी लोग हमसे सहमत नहीं हुए, इसलिए पाकिस्तान के अंदर हमले हुए।” उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी सेना को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बिन लादेन एबटाबाद में रह रहा था। इमरान ने कहा, “जहां तक मैं जानता हूं पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख, आईएसआई को एबटाबाद के बारे में कुछ पता नहीं था। अगर किसी को पता भी होगा तो वह संभवत: निचले स्तर में होगा।”अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मेट्टिस ने कहा था कि वह पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश मानते हैं, जिसके संबंध में पूछे गए सवाल पर इमरान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि जेम्स मेट्टिस यह पूरी तरह समझते हैं कि पाकिस्तान क्यों कट्टरपंथी (रेडिक्लाइज्ड) हो गया।”उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने 9/11 के बाद आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में शामिल होकर सबसे बड़ी गलती की।


“9/11 के बाद आतंक के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में शामिल होना पाकिस्तान की सबसे बड़ी भूल
इमरान ने कहा, “9/11 के बाद आतंक के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में शामिल होना पाकिस्तान की सबसे बड़ी भूल थी। 70,000 पाकिस्तानी इसमें मारे गए। कुछ अर्थशास्त्री कहते हैं हमारी अर्थव्यवस्था को इससे 150 अरब तो कुछ का कहना है कि हमें इससे 200 अरब की हानि हुई। इसके बावजूद अफगानिस्तान में अमेरिका के जीत हासिल नहीं करने पर हमें जिम्मेदार ठहराया गया।”


उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में सोवियत संघ से लड़ने के लिए जिन समूहों को प्रशिक्षित किया गया था उन्हें बाद में अमेरिका ने आतंकवादी घोषित कर दिया। इमरान ने कहा, “उन्हें बताया गया कि विदेशी ताकतों से लड़ना 'जिहाद' है। लेकिन अब जब अमेरिका अफगानिस्तान में आ गया है तो उन्हें आतंकवादी ठहरा दिया गया।


भारत नही कहेगा,मध्यस्था नहीं करूंगा

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद पर पाकिस्तान को खरी खरी सुनाई। ह्यूस्टन में पीएम मोदी ने साफ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। ह्यूस्टन में हाउडी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर आतंकवाद पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है, जिनसे खुद अपना देश संभल नहीं रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है।


बता दें पाकिस्तान से बातचीत के संबंध में भारत कई बार अपना रुख साफ कर चुका है कि जब तक वह सीमा पार से आतंकवाद बंद नहीं करेगा, बातचीत नहीं हो सकती। कुल मिलाकर कश्मीर पर मध्यस्थता नहीं होनी है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तगड़ा झटका देते हुए साफ कहा कि जब तक भारत नहीं चाहेगा, मध्यस्थता नहीं करूंगा। न्यूयॉर्क में ट्रंप से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने गिड़गिड़ाते हुए कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता की मांग की लेकिन ट्रंप ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत चाहेगा तो ही मध्यस्थता करूंगा।


ट्रंप ने कहा, “नरेंद्र मोदी और इमरान खान दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं. मैं तैयार हूं. कश्मीर का मुद्दा जटिल है। अगर दोनों पक्ष तैयार हों तब ही मैं मध्यस्थतता कर पाऊंगा।” ट्रंप से मुलाकात के दौरान इमरान खान ने इस बात का भी दुखड़ा रोया कि भारत बातचीत को तैयार नहीं है। इमरान खान ने कहा कि यह एक बड़े संकट की शुरुआत है। हम मामले को सुलझाने के लिए अमेरिका की ओर देखते हैं।


लाभप्रद गुणकारी दही (विविध)

दही एक दुग्ध-उत्पाद है जिसका निर्माण दूध के जीवाणु किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज का किण्वन लैक्टिक अम्ल बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही मे बदल देता है। साथ ही इसे इसकी खास बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है। सोया दही, दही का एक गैर दुग्ध-उत्पाद विकल्प है जिसे सोया दूध से बनाया जाता है।खाने में दही का प्रयोग पिछले लगभग 4500 साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।


इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे- अपच, कब्ज, गैस जैसी बीमारियाँ घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, मट्ठा, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गरमी दूर हो जाती है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।


दही में छुपा है खूबसूरती का ख़जाना-दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो खाने में स्वास्थ्यवर्धक तो है ही साथ ही ये सौंदर्य निखारने के लिए भी अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में अक्सर तेज धूप शरीर पर पड़ने से त्वचा झुलस या टैन हो जाती है, ऐसे में दही टैनिग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नही दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है।


परिजनों का अच्छा सहयोग मिलेगा:कन्या

राशिफल


मेष-आपको अपने शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उन्हें विरोधी नहीं बनाना चाहिए। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है।पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते है और तनाव की स्थिति में रह सकते है। यदि आपको अपनी आंखों की दृष्टि से कोई असुविधा है, तो आपको नेत्र संबंधी सलाह लेनी चाहिए।


वृष-आपकी मां की स्वास्थ्य-स्थिति आपको चिंतित बनाए रखेगी। बच्चों का स्वास्थ्य भी चिंताजनक हो सकता है किंतु भौतिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए आज का दिन लाभदायक है। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा।आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते है। पारिवारिक संदर्भ में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते है, जो आपको खुश करेंगे।


मिथुन-आज आप कुछ धार्मिक कर्म में संलग्न हो सकते है, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी संभव है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे।आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य का साथ मिलने के कारण आप आर्थिक रूप से स्थिर स्थिति में रहेंगे।


कर्क-इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और शोहरत हासिल करेंगे। आपके विरोधि निष्क्रिय रहेंगे और आपको महत्पूर्ण अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।जीवनसाथी के साथ संबंध सुखद रहेंगे, परंतु रिश्तेदारों के साथ आपका मतभेद हो सकता है। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपना अधिक ध्यान रखिये।


सिंह-आज अनुकूल ग्रह स्थिति आपकी बेहतरी और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। आप आज व्यापारिक विस्तार की योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर रहेगा।आप भूमि में निवेश कर सकते है। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी और कुछ के विवाह संबंध भी पक्के हो सकते है। कामकाज संबंधी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।


कन्या-आज लाभकारी विकास संभव है जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा। आज आपको अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं।आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नए सौदे भी प्रगति करेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप किसी पवित्र स्थान की यात्रा भी कर सकते है।


तुला-आज आप कठिनाइयों को दूर करने और प्रगति की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपके पास अपने आर्थिक पक्ष में वृद्धि लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर होंगे।वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। आज आप थोड़े लापरवाह भी हो सकते है। आपको संपत्ति के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखनी चाहिए।


वृश्चिक-नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।अपने अधिकारियों पर हावी होने की कोशिश न करें वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती। माता के सुख में सामान्य कमी आपको अनुभव हो सकती है। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने भी जा सकते है


धनु-आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे ।सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश के लिए परिपक्व है जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।


मकर-प्रभावी सहकर्मींं आपकी कार्यशैली को और बेहतर करने के लिए बहुत सारे विचार प्रदान कर सकते हैं। आपको अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों के लोगों के पास खुद को व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त काम होगा। यह माता-पिता के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और अपने बच्चों का विवाह करने का एक आदर्श समय है।


कुंभ-आप अपने सहभागी के संवेदनशील मुद्दों को समझने में उसकी मदद कर सकते है। व्यापारी ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे, इसलिए आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी सच्ची भावनाओं को छिपाएं नहीं।अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी खबर मिलेगी और आप अपने परिवार में एक उत्साहजनक नई भूमिका निभा सकते हैं।


मीन-पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर सुना और देखा जा सकता है जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा।तुरंत पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है I


भू-वितरणवाद का पूंजीवाद

आधुनिकता शब्द आमतौर पर उत्तर-पारंपरिक, उत्तर-मध्ययुगीन ऐतिहासिक अवधि को संदर्भित करता है, जो सामंतवाद (भू-वितरणवाद) से पूंजीवाद, औद्योगीकरण धर्मनिरपेक्षवाद, युक्तिकरण, राष्ट्र-राज्य और उसकी घटक संस्थाओं तथा निगरानी के प्रकारों की ओर कदम बढ़ाने से चिह्नित होता है। (बार्कर 2005, 444) अवधारणा के आधार पर, आधुनिकता का सम्बन्ध आधुनिक युग और आधुनिकता से है, लेकिन यह एक विशिष्ट अवधारणा का निर्माण करती है। जबकि इन्लाईटेनमेंट, पश्चिमी दर्शन में एक विशिष्ट आंदोलन की ओर इशारा करता है, आधुनिकता केवल पूंजीवाद के उदय के साथ सम्बंधित सामाजिक जुड़ाव को संदर्भित करती है। आधुनिकता, बौद्धिक संस्कृति की प्रवृत्तियों को भी संदर्भित कर सकती है, विशेष रूप से उन आन्दोलनों को जो धर्मनिरपेक्षीकरण और उत्तर-औद्योगिक जीवन के साथ जुड़े हुए हैं, जैसे कि मार्क्सवाद, अस्तित्ववाद और सामाजिक विज्ञान की औपचारिक स्थापना. इस संदर्भ में, आधुनिकता को 1436-1789 के सांस्कृतिक और बौद्धिक आंदोलनों के साथ जोड़ा गया है जिसका विस्तार 1970 के दशक तक या उसके बाद तक हुआ है। यह बहुत सी सही कहा गया हैं कि "आधुनिकीकरण पुरानी प्रक्रिया के लिए चालू शब्द हैं. यह सामाजिक परिवर्तन की वह प्रक्रिया हैं जिससे काम विकसित समाज विकसित समाजो की सामान्य विशेषेताओं को प्राप्त करते हैं"


लोमस और कागभुसडं कार्यकलाप

लोमस ऋषि और कागभुसडं कार्य-कलाप


मुनिवरो, आज हम तुम्हारे समक्ष पूर्व की भांति कुछ मनोहर वेद मंत्रों का गुणगान गाते चले जा रहे हैं। यह भी तुम्हें प्रतीत हो गया होगा, आज हमने पूर्व से जिन वेद मंत्रों का पठन-पाठन किया। हमारे यहां इन वैदिक साहित्य में, वैदिक मंत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार का वर्णन होता है। क्योंकि वास्तव में यह वैदिक ज्ञान है। यह परमपिता परमात्मा की प्रतिभा कहलाती है। जिससे परमपिता परमात्मा में निष्ठा होती है और वह परमात्मा का ज्ञान और विज्ञान है। इसमें प्रत्येक मानव परंपरागतो से ही अनुसंधान करता रहता है। बहुत पुरातन काल हुआ ऋषि मुनि वेद मंत्र के ऊपर, उसके गर्भ में परिणत होकर के एक ऊंची उड़ान उड़ते रहे हैं। परंतु ऋषि-मुनियों का एक विशेषता 'ब्रह्मवाचा: वर्णोंति हिरण्यम' रहा है कि परमपिता परमात्मा का जो ज्ञान और विज्ञान है। वह इतना नितांत है इतना विचित्र है कि हम उस ज्ञान को चिंतन और मनन में लाने वाले मौन हो जाते हैं। प्रत्येक अवस्था में मानव मौन हो जाता है तो वह उनकी प्रवृत्ति मानव के हृदय में प्रविष्ट हो रही है। एक बड़ा विचित्र गंभीर ऋषि मुनियों का अध्ययन के प्रति क्रिया उनके समीप आती रही है। आज मै कोई विशेष विवेचना देने नहीं आया हूं। केवल कुछ परिचय देने आया हूं कि ऋषि-मुनियों ने यही कहा है कि हम परमपिता परमात्मा की सृष्टि में जब शिशु के रूप में दृष्टिपात आते हैं। कितना ही ज्ञान और विज्ञान में रमण कर जाएं, परंतु जब उसके अंतिम छोर पर हम परिणत होते हैं। तो शिशु के रूप में आते है। बहुत पुरातन काल हुआ मुझे काल स्मरण आ रहा है। जब महर्षि लोमश और कागभुसडं अपने-अपने स्थानों पर विद्यमान हो करके बहुत गंभीर अध्ययन करते रहते थे। एक समय ऋषि लोमस ने कागभुसडं जी से यह प्रश्न किया कि महाराज यह ब्रह्म यज्ञ और आंतरिक यज्ञ क्या है तो देखो कागभुसडं जी ने ॠषि जी से कहा कि भौतिक जगत और आंतरिक जो है यह जो प्रवृत्ति वाला गुण है। इसका समन्वय परमपिता परमात्मा की सृष्टि से माना गया है। परंतु यह जो हो रहा है इसमें जो सचहोता बने हुए हैं। वह नाना प्रकार की वस्तुओं को हृदय रूपी यज्ञशाला में यज्ञ कर्म कर रहे हैं। अथवा वह जो ज्ञान रूपी अग्नि प्रदीप्त हो रही है। उस ज्ञान रूपी अग्नि में ब्रह्म जगत से लाकर के आंतरिक जगत में जो हो रहा है वह चित्र में दृष्टिपात आता है। क्योंकि जो भी आंतरिक जगत में हो रहा है इंद्रियां जो श्रोता बनी हुई है। वैसा करके एकत्रित करके प्रवेश करा देती है। उससे मुनिवर संस्कारों का जन्म होता है। संस्कारों की उपलब्धियां होती है। 19 संस्कारों का समन्वय हमारा चित्र मंडल में प्रवेश करता है। चित्र मंडल का संबंध अहंकार से होता है। अहंकार का संबंध ही चतुरांतकरण से बंद करके वह प्रकृति का विशाल मंडल हमें दृष्टिपात आता है। तो बेटा यह योगिकवाद वाक्य कहलाते हैं। आज मैं तुम्हें एक विशाल क्षेत्र में ले गया कि मैं ऋषि कागभुसडं जी ने ॠषि लोमस मुनि को यह वाक्य प्रकट कराया। परंतु देखो उन्होंने कहा कि इसका कोई छोर नहीं है तो कागभुसडं जी ने कहा कि मानव चिंतन और मनन करता ही रहता है। जितना भी संसार का औसत है जितना भी संसार का रूप हमें दृष्टिपात आता है। परंतु जब इसको ज्ञान लेते हैं तो मौन हो जाते हैं। जब मौन हो जाते हैं तो मौन होने के पश्चात वही शिशु के शिशु बन जाते हैं। क्योंकि जैसे बालक आपदा में पीड़ित हुआ। आपदा जैसे शांत हुई और वह बालक मौन शिशु बना रहता है। परंतु देखो इसी प्रकार परमपिता परमात्मा के अनुपम जगत में प्रत्येक मानव शिशु के रूप में रहता है। चाहे कोई कितनी भी विशाल उडान उड़ने वाला क्यों ना हो?


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 25, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-53 (साल-01)
2. बुधवार,25 सितबंर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि एकादशी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:15,सूर्यास्त 6:10
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...