सोमवार, 23 सितंबर 2019

सड़क हादसे में 9 की मौत,15 घायल

 शिवसागर। असम के शिवसागर जिले में सोमवार को एक बस और एक मिनीबस के बीच टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर देमोव में हुई। गोलाघाट से डिब्रूगढ़ आ रही बस विपरीत दिशा से आ रही मिनीबस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गए। सहायक उप निरीक्षक के.अली ने बताया कि दोनों वाहनों से कुछ शव निकाले गए जबकि बुरी तरह से घायल कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मारे गए ज्यादातर लोग वे ही हैं जो मिनीबस में सवार थे। घायलों को देमोव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से 15 लोगों को डिब्रूगढ स्थित असम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।


चैन से नहीं सो पाएंगे पाक प्रधानमंत्री

ह्यूस्टन। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कार्यक्रम में पाक का नाम लिए बगैर इमरान खान पर कई हमले किए, जिसके कारण आज रात को कम से कम वो सो नहीं पाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के भारत के फैसले से वे लोग परेशान हैं, जो अपने ही देश को नहीं संभाल पा रहे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ 'निर्णायक लड़ाई' का भी आह्वान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए यह बात कही। उन्होंने पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम लिए बिना दोनों पर निशाना साधा।


मोदी ने कहा, अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद एवं अलगाववाद को बढ़ावा दिया। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को 5 अगस्त को निरस्त कर दिया और संसद में इस कदम को मंजूरी दी गयी। प्रधानमंत्री ने इस फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के सामने 70 साल से एक बड़ी चुनौती थी, जिसे कुछ दिन पहले भारत ने 'फेयरवेल' दे दिया है। प्रधानमंत्री के इतना कहते ही एनआरजी स्टेडियम में बैठे करीब 50 लोगों ने तालियां बजाकर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया।


 


विश्व मंच से ट्रंप ने मोदी की प्रशंसा की

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री का अपना बेहतरीन परिचय देने और अमेरिका के मेहमान बनने के लिए शुक्रिया किया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी को जीत की बधाई और हाल ही में हुए पीएम मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध अब तक के दौर में सबसे अच्छे हैं। उन्होंने दोनों देशों के अच्छा दोस्त होने की बात कही। उन्होंने दोनों देशों की साझा विरासत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्य भी एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के ही संविधान तीन सुंदर शब्दों 'वी द पीपल' से शुरू होते हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित के लिए इमेज परिणाम'पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में 30 करोड़ लोग आए गरीबी रेखा से बाहर'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ऊंचाई तक पहुंचा है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के तीस करोड़ लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबी से बाहर निकाला जा सका है।भारत और अमेरिका दोनों ही जगह एक जबरदस्त बात देखी जा रही है कि दोनों ही जगहों पर लालफीताशाही के अंत के साथ हमारे लोगों की समृद्धि बढ़ी है। उन्होंने भारतीय अमेरिकियों से कहा कि मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा प्रयासरत रहता है।


'अमेरिका में लगातार हर तबके में बेरोजगारी में कमी आई है'
ट्रंप ने नौकरियों की बात भी की और कहा कि हम लगातार टेक्सास में भी नौकरियां बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास में अभी तक टेक्सास में सबसे कम बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि हर तरह के अमेरिकी नागरिकों के बीच आज बेरोजगारी की दर सबसे कम है.उन्होंने कहा कि अमेरिकी भारतीयों के बीच भी बेरोजगारी में 33% की कमी आई है। उन्होंने कहा है कि एक औसत अमेरिकी अपने घर औसतन अब 1000 रुपये ज्यादा ले जाता है जो टैक्स वगैरह मिलाकर उसके लिए करीब 3 हजार डॉलर हो जाता है।


'भारत और अमेरिका दोनों अपने लोगों को ज्यादा समृद्ध जिंदगी देना चाहते हैं'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने सबसे ज्यादा टैक्स कट और टैक्स रिफॉर्म्स को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा है कि इतने बड़े स्तर पर हमारे स्तर पर कभी कोई सुधार नहीं हुआ था।
उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि मैं आपके साथ आगे भी काम करना चाहता हूं और चाहता हूं कि हम मिलकर अपने लोगों को और ज्यादा समृद्धि भरी जिंदगी दे सकें।


भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की ट्रंप ने की तारीफ
2013 में भारत की JSW स्टील की 500 मिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितने बड़े स्तर पर भारत अमेरिका में निवेश कर रहा है वैसे ही अमेरिका भी भारत में निवेश कर रहा है। उन्होंने इसी क्रम में NBA बास्केटबॉल के भारत में निवेश की बात भी की और कहा कि भारत जल्द ही NBA बास्केटबॉल गेम को देखने के लिए मुंबई में जुटेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे भी मुंबई में बास्केटबॉल का खेल देखने अगले हफ्ते आ सकते हैं।


'अमेरिका और भारत दोनों करेंगे अपनी सीमाओं की सुरक्षा'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों के लिए ही सीमाओं की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका हो या भारत दोनों ही अपनी सीमाओं की सुरक्षा करेंगे। ऐसे में उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। ट्रंप ने यह भी कहा कि जो लोग हमें सीमा पर नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें रोकना हमारा काम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंक के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि हम कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से मासूम देशवासियों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


कार्यों में बाधा की आशंका रहेगी:कर्क

राशिफल


वृषभ:रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। आज आपको धन लाभ के साथ यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग भी बन रहा है।


मिथुन:कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। मार्ग प्रशस्त होता नजर आएगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ती दिखेगी, हालांकि सावधान रहने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। 


कर्क:कार्यों में बाधा की आशंका है। धैर्य से काम लेकर काम करने की जरूरत है। कठिनाइयों का सामना करते हुए आज आप अपने उद्देश्य में सफल रहेंगे। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। 


सिंह:सुखद यात्रा का संयोग है। उन्नति का समाचार मिलेगा। किसी काम में पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से खुशी महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। 


कन्या:ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होने की आशंका है। आज आपको सतर्क होकर काम करना चाहिए क्योंकि गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। 
तुला:भाग्य का साथ आपको सफलता दिला सकता है। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहारकुशलता और शांति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कार्य करने से ही सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आज उन्नति का अवसर मिलेगा।


वृश्चिक:व्यर्थ का वाद-विवाद होने की आशंका है। चोट-चपेट भी लग सकती है, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। संभव है कि आपके आस-पास का वातावरण अशांत रहे। बेकार की यात्रा से बचें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान कर, रक्षा करेगी।


धनु:कई दिनों से आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास रंग लाएगा, जल्द ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का भी संयोग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, अपनों का सहयोग भी मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। 
मकर:धन लाभ की पूर्ण संभावना है। मनोकामना पूर्ति होगी। आज आपका दिन शुभ रहेगा। मंगलमय यात्रा का योग है। अचानक लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा किए गए अल्प प्रयासों से यश और कीर्ति हासिल करेंगे।


कुंभ:भागीदारी में लाभ न के बराबर हासिल होने की आशंका है लेकिन इससे हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी दिखती प्रतीत हो रही है। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है, विवाद से बचना श्रेयस्कर है।


मीन:अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा।


आदमी का सबसे अच्छा दोस्त

प्रारंभिक मानव के लिए कुत्तों का मूल्य, कुत्तों को दुनिया भर के संस्कृतियों में सर्वव्यापी बनाने में सहायक था। मानव समाज पर कुत्तों प्रभाव से कुत्तों को उपनाम "आदमी का सबसे अच्छा दोस्त" मिला।


भेड़ियों और उनके कुत्ते वंशज, मानव शिविरों के पास रहने से उनका महत्त्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा जैसे- अधिक सुरक्षा, अधिक विश्वसनीय भोजन स्रोत और अधिक मौका प्रजनन करने का।साथ ही मनुष्य को भी अपने शिविरों के पास रहने वाले कुत्तों से भारी लाभ प्राप्त हुआ होगा। कुत्ते बर्बाद खाने की सफाई करते थे और वे शिकारियों या अजनबियों की उपस्थिति के बारे में शिविर को सतर्क कर देते होगे। मानवविज्ञानी यह विश्वास करते हैं कि प्रारंभिक मानव को शिकार में कुत्तो की संवेदनशील सूंघने की शक्ति का महत्वपूर्ण लाभ मिला होगा।आपसी सहअस्तित्व से प्रारंभिक मानव और आद्य-कुत्तों की जीवित रहने की संभावना बहुत बढ़ी। साइबेरिया से उत्प्रवासी संभावना साथी के रूप में कुत्तों के साथ बेरिंग जलसन्धि को पार किये होगे। मूल अमेरिकी आदिवासीयो में कुत्तों का महत्व अधिक था, वे वजन ले जाने के लिए उन्हें इस्तेमाल किया करते थे।


कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में रखने का एक लंबा इतिहास है। पुरातत्त्ववेत्ता को इसराइल में खुदाई के दौरान एक बुजुर्ग मानव और एक चार से पांच महीने की उम्र के पिल्ले के अवशेष एक साथ दफन मिले।शुरू में कुत्तों को घर की रक्षा के लिए पालतू जानवर के रूप में रखा जाता था।लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ कुत्ते, मानव जीवन और परिवार का हिस्सा बन गये। कुत्ते टीवी पर आदर्श पालतू जानवर के रूप में दिखाये गए और कई लोकप्रिय टीवी शो किये गए जिनमे कुत्तों को नायक के रूप में दिखाया गया।2009-2010 में राष्ट्रीय पालतू जानवर के मालिक के सर्वेक्षण के अनुसार केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में 7,75,00,000 लोगो के पास पालतू कुत्ते है।


यमाचार्य नचिकेता वार्ता

गतांक से...


मुझे स्मरण आता रहता है शतपथ ब्राह्मण के ऋषि ने एक बहुत ही ऊंची वार्ता प्रकट की। देखो वेद का ऋषि याज्ञवल्क्य मुनि कहता है कि एक समय था वाजपेई यज्ञ जब हो रहा था तो यज्ञ को, वर्णीअस्‍ते, काला हिरण यज्ञ को ले गया। उस शौर्य को ले जाकर के उसने वत्रासुर को अर्पित कर दिया। वत्रासुर ने उसकी वृष्टि कर दी और वृष्टि करके वहां बैल की, गो के बछड़े की वहां बली का वर्णन आया। बलि का अभिप्राय यह है कि पुरुषार्थ करना, बलि से पुरुषार्थ करके पृथ्वी पर वत्रासुर ने वृष्‍टि की। इस पृथ्वी के गर्भ से नाना प्रकार का खाद पदार्थों को उत्पन्न करने का नाम भी गान के रूप में परिणत किया गया है। वैदिक साहित्य ने बहुत सी ऊंची युक्तियां देते हुए कहा कि कौन गाता है। धुंध ने उसी को वितरकों को प्रदान कर दिया। वत्रासुर नाम मेगो का कहा गया है। मेघों ने उसकी धीमी वृष्टि कर दिया, देखो अन्‍न की उत्पत्ति हो गई है। मानव की परिक्रमा करने लगा, उससे गाने लगा अद्भुत प्रेम, देवा अन्नादम इस प्रकार का गान जब स्वर धमनियों में परिणत होता है। ऐसा स्मरण है जहां मानव यह गाना गाता है, मल्हार होता है। जिससे मेधा उत्पन्न होकर के प्रारंभ हो जाती है। यह चर्चाएं तुम्हें कहां तक करूंगा। वैदिक साहित्य की चर्चा काल आता रहेगा। मैं वर्णन करता रहूंगा। परंतु आज का विचार-विनिमय क्या है कि गायत्री मां तू गाई जाती है। प्रत्येक वेद मंत्र को गायत्री कहते हैं। गान रूपों में गाई जाती है। जब गाई जाती है तो गाना गाने वाला गा रहा है। इसी प्रकार एक दूसरा प्राणी की परिक्रमा कर रहा है।मानव एक, दूसरे लोगो की परिक्रमा कर रहा है। जैसे पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही है, सूर्य बृहस्पति की परिक्रमा कर रहा है। बृहस्पति अरुण मंडल की परिक्रमा कर रहा है। अरुण मंडल ध्रुव की परिक्रमा कर रहा है।   मंडल जेष्‍ठा नक्षत्र की परिक्रमा कर रहा है, जेष्‍ठा या नक्षत्र स्वाति नक्षत्र की परिक्रमा कर रहा है। स्वाति नक्षत्र आश्रयतू मंडल की परिक्रमा कर रहे हैं। आश्रयतू मंडल अचल मंडलों की परिक्रमा कर रहे हैं। अचल मंडल कीर्ति मंडलों की परिक्रमा कर रहे हैं। कीर्ति मंडल कौनकेतु मंडल की परिक्रमा कर रहे हैं। मंडल गंधर्व लोगों की परिक्रमा कर रहे हैं। लोक,लोको की परिक्रमा कर रहे हैं। इंद्र से लेकर पृथ्वी से लेकर के 1 सौरमंडल बन गया है। एक सौरमंडल यह विशाल है। इसमें अरबों खरबों लोक लोक अंतर्गत परिक्रमा कर रहे हैं। मुनिवरो, प्रमाण के रूप में इनका सूत्र बना हुआ है। एक चेतना है जो एक दूसरे को पिरोने वाली चेतना ही महान है ।वही सूत्र कहलाता है। सौरमंडल आकाशगंगा में गति कर रहे हैं, आकाशगंगा में गणना करने वाले ने कहा है कि आकाशगंगा में लगभग 1 के लगभग सौरमंडल कहलाते हैं। और ऐसी ऐसी आकाशगंगा ऋषि मुनियों के विज्ञान के अनुसार लगभग 972 आकाशगंगा दृष्टिपात आती रहती है। मुनिवरो, इस प्रकार का विज्ञान हमारे राष्ट्र में वैदिक साहित्य में आता रहा है। सौरमंडल में मैंने तुम्हें वर्णन कराया है कई काल में वर्णन कराया है। आज भी तुम्हें परिचय दे देता हूं। 3000000 पृथ्वी है जो सूर्य की परिक्रमा कर रही है। एक सहस्त्र सूर्य है जो अरुण मंडल की परिक्रमा कर रहे हैं। एक सहस्त्र आरुणि है जो ध्रुव मंडल की परिक्रमा कर रहे हैं। एक सहस्त्र गुरु है जो मूल नक्षत्र की परिक्रमा कर रहे हैं। एक सहस्त्र जेष्‍ठा नक्षत्र है जो मूल नक्षत्रों की परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे ऐसे चल मंडल एक सहस्त्र चल मंडलों की परिक्रमा कर रहे है। कृति मंडलों की परिक्रमा गंधर्व लोक, एक सहस्त्र लोक इस इंद्र की परिक्रमा करते हुए यहां एक सौरमंडल बनता है। यह सौरमंडल बना और सौरमंडल भ्रमण करने लगा।एक आकाशगंगा में इसमें एक अरब 99 करोड के लगभग सौरमंडल है। ऐसी ऐसी आकाशगंगा याज्ञवल्क्य ऋषि, ऋषि भारद्वाज के विद्यालय में उनके यहां विज्ञान शालाओं के अनुसार 972 आकाशगंगा दृष्टिपात आती रही है। मुनिवर यह ब्रह्मांड एक दूसरे में नृत्य कर रहा है। गाना गा रहा है एक सूत्र में पिरोया हुआ है। जैसे मानव के मस्तिष्क में एक आनंदावनी होती है उस आनंद ध्वनि को जानकर के दीपमालिका का गाना गाते हैं कहीं मल्हार गाना गाते हैं कहीं श्रुति गान गाते हैं। कहीं जटा गान गाते हैं कहीं उदार, तनुदार स्वरों की धनि बन जाती है। मेरे प्यारे, मैं विशेष विवेचना देने नहीं आया हूं। मैं गंभीर समुद्रों में चला गया हूं। इन समुद्रों में जाने के लिए नहीं आया हूं। विचार-विनिमय क्या है कि मुझे देखो परमपिता परमात्मा की आराधना करते हुए देव की महिमा का गुणगान गाते हुए। हम उसका गाना गाते रहे। मां गायत्री तू गान के रूप में गाई जाती है और तेरे घर स्थल में सर्वत्र ब्रह्मांड का गान हो रहा है। आज का वाक्य उच्चारण करने का अभिप्राय यही है कि परमपिता परमात्मा की आराधना करते हुए उस देव की महिमा का गुणगान गाते हुए इस संसार सागर से पार हो जाए। आज का वाक्य समाप्त होता है। शेष चर्चाएं कल प्रकट करूंगा, अब वेदों का पठन-पाठन होगा।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


september 24, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-52 (साल-01)
2. मंगलवार,24 सितबंर 2019
3. शक-1941,अश्‍विन, कृष्‍णपक्ष,तिथि दशमी,विक्रमी संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 6:15,सूर्यास्त 6:10
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै., हवा की गति धीमी रहेगी, बरसात की संभावना रहेगी।
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...