शनिवार, 14 सितंबर 2019

जनहित के लिए की गई सरकारी घोषणाएं

नई दिल्ली। सस्ते मकान का सपना अब जल्द पूरा हो जायेगा। मोदी सरकार ने रियल सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किये हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है, कि 10 हजार करोड़ का फंड उन प्रोजेक्ट को दिया जायेगा, जिनका काम 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हालांकि इसमें शर्त यह होगी वह प्रोजेक्ट नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी एनपीए न हो। इसके अलावा उन प्रोजेक्‍ट्स को भी यह फंड नहीं मिलेगा। जिनका मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) के पास पहुंच गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि इससे 3.5 लाख घरों को फायदा मिलेगा।


वित्त मंत्री ने कहा, 'अगर आप होम बायर हैं तो बिल्डर से पूछ सकते हैं कि आप NPA या फिर NCLT में हो या नहीं। अगर नहीं हो तो आप जाकर इस स्कीम का फायदा उठाओ जिससे आपको घर जल्द मिल सके। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्‍यवस्‍था को गति देने के लिए कई घोषणाएं की। उन्‍होंने निर्यात प्रोत्साहन के लिए विदेशी बाजारों में भेजे जाने वाले वाणिज्यिक उत्पादों पर कर और शुल्क का बोझ खत्म करने की एक नयी योजना (आरओडीटीईपी) की शनिवार को घोषणा की। निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों की छूट (आरओडीटीईपी) नाम की इस योजना से खजाने पर अनुमानित 50,000 करोड़ रुपये का बोझ आने का अनुमान है। सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब भारत से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त में एक साल पहले की तुलना में 6.05 प्रतिशत नीचे आ गया है।अगस्त में देश से वस्तुओं का निर्यात 26.13 अरब डॉलर रहा.सीतारमण ने यह भी कहा कि माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए पूर्णतया स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक रिफंड की प्रणाली अपनायी जाएगी। इसे इस माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद इनपुट टैक्स क्रेडिट के रिफंड को स्वचालित और तेज बनाना है। उन्होंने कहा कि आरओडीटीईपी मौजूदा प्रोत्साहन योजनाओं का स्थान लेगी। इनके मुकाबले यह ज्यादा उचित तरीके से निर्यातकों को प्रोत्साहन देगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना से सरकारी खजाने पर 50,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।


कांग्रेस ने नेतृत्व बदला नीति नहीं:बराला

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत बहादुरगढ़ पहुंचकर बाजारों में दुकानदारों से सम्पर्क किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंदर दलाल और विधायक नरेश कौशिक भी साथ मौजूद रहे । सुभाष बराला ने महा जन संपर्क के दौरान भाजपा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और पिछली सरकारों की भ्रष्ट नीतियों के बारे में बताया l
बराला ने बताया कि कांग्रेस ने नेतृत्त्व बदला नीति नहीं, जनता को सब मालूम है भूपेंद्र हुडा और कुमारी शैलजा को मिली नई जिम्मेदारी से उनके बारे में जनता का मन नहीं बदल जाएगा 10 साल सत्ता में रही कांग्रेस द्वारा आमजन के हितों से किए गए खिलवाड़ को भुलाया नहीं जा सकता l जिसका सबक जनता ने बीते पौने पांच साल कांग्रेस को सिखाया है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस को और सबक सिखाएगी। अपने राजनीतिक, प्रशासनिक कुकर्मों की बदौलत कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाएगी।
सुभाष बराला ने टिकटों पर बात करते हुए कहा कि भाजपा जल्दबाजी में टिकटों की घोषणा नही करेगी । चुनाव घोषित होने तक भारतीय जनता पार्टी संपर्क के कई दौर पूरा करके हरियाणा के प्रत्येक परिवार तक पहुँच जाएगी और उन्हें 5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और कामों के परिमाण स्वरूप एक बार फिर भाजपा को वोट देकर उनकी अपनी भय भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने की अपील करेंगे ।
बराला ने कहा कि बिना भेदभाव के प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आम नागरिक को मूलभूत सुविधाएं पहुंचा कर लोगों को राहत देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है । प्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देकर कांग्रेस व इनैलो शासनकाल से पर्ची और खर्ची की चली आ रही परंपरा को तोडऩे का कार्य किया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में दक्षिणी हरियाणा की नहरों में अंतिम टेल तक पानी पहुंचा कर किसान व आम जनमानस को खुशहाल करने का कार्य किया है। वही किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य दिलवाया गया बल्कि किसान का एक-एक दाना सरकार ने उचित मूल्य पर ख़रीदा l


प्रशासन का जनता से शत्रु जैसा व्यवहार

प्रशासन का जनता से शत्रु व्यवहार
अविनाश श्रीवास्तव
गाजियाबाद। लोकतांत्रिक राष्ट्र में सुख सुविधा को दरकिनार कर शासन और प्रशासन जनता से शत्रु के जैसा व्यवहार क्यों कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मानो तो बेलगाम हो गए हैं अपने मूल कर्तव्य के साथ खूब आंख मिचौली का खेल, खेल रहे हैं। जबकि जनता को पीड़ा देने के परिणाम सर्वदा अनुचित रहते हैं। जानकारी के अनुसार गोरी पट्टी स्थित 20 फुटा रोड के बीच विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मार रखा गया है। ट्रांसफॉर्मर के द्वारा विद्युत सप्लाई की जा रही है। 400 केवी टासफार्मार के कारण सड़क अत्यंत संकरी हो गई है। जिसके चलते कई वाहन नाले में गिर जाते है। आए दिन किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। विद्युत विभाग को कई बार शिकायत की गई है। लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया है। जनता की समस्या को देखते हुए उपजिला अधिकारी से विद्युत विभाग की शिकायत की गई है। लेकिन समस्या का समाधान अभी भी नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि प्रशासन जनता के प्रति समर्पित नहीं है।


चेयरमैन ने नगर को बना रखा है नर्क

चेयरमैन ने नगर को बना रखा है नरक
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका क्षेत्रों की कई कालोनियों की जनता गंदगी और कूड़े के जमाव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं ने जनता का जीवन दूभर कर दिया है। आखिरकार भोली-भाली जनता से किस बात का बदला लिया जा रहा है। जनता को नरकीय जीवन जीने के लिए विवश कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्‍बी नगर, मुस्तफाबाद, हाजी कॉलोनी, गोरी पट्टी, मुगल गार्डन, लक्ष्मी गार्डन आदि कॉलोनियो में गंदगी के अंबार लगे हैं। नालों की स्थिति अत्यंत पीड़ादायक बनी हुई है। दो नंबर स्थित 100 फुटा रोड के किनारे नालों में गोबर और कचरे के जमाव से बदबू ने स्थानीय लोगों का जीवन कष्टदायक बना दिया है। इसमें अधिशासी अधिकारी की कर्तव्य हीनता से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है। नेतृत्व और अकर्मण्य अधिकारी के कारण नगर की जनता को बिना बजह कष्‍ट झेलना पड़ रहा है। नगर की जनता को जानकारी होनी चाहिए नगर की सफाई पर लगभग 2 करोड़ों रुपए मासिक खर्च किया जा रहा है। जनता स्वयं अनुमान लगा सकती है,नगर में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।


हिंदी से अच्छा कौन है? (विविध)


जब हिन्दी से प्रसिद्धि मिलती है तो अंग्रेजी बोलने में शान क्यों समझते हैं?
हिन्दी दिवस पर टॉक शो में लेखिका पूनम पांडे और 92.7 बिग एफएम के आरजे अजय से सार्थक चर्चा। कॉलेज में सम्मान समारोह भी।

14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एसपी मित्तल टॉक शो में लेखिका व गीतकार पूनम पांडे और आरजे अजय वर्मा के साथ हिन्दी पर सार्थक चर्चा हुई। जब हिन्दी की वजह से फिल्मी कलाकारों, नेताओं, अधिकारियों, पत्रकारों, लेखकों को प्रसिद्धि मिलती है, तब ऐसे लोग अंग्रेजी बोलने में अपनी शान क्यों समझते हैं? हिन्दी अपने आप समृद्ध भाषा है। टॉक शो में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेन्द्र माहेश्वरी के द्वारा हिन्दी में फैसले लिखे जाने पर भी चर्चा हुई। हिन्दी दिवस के मौके पर पूनम पांडे ने अपनी मधुर आवाज में गीत भी सुनाया। हिन्दी दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों को लीक से हट कर इस टॉक शो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। यूट्यब पर एसपी मित्तल लिखने से ही टॉक शो मिल जाएंगे। 
कॉलेज में सम्मान समारोह:
हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर को अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के सभागार में लेखकों, पत्रकारों और शिक्षाविदों का सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य मुन्नालाल अग्रवाल ने कहा कि हम अतिथियों का सम्मन कर स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने विचार भी रखे। समारोह में महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष और शिक्षाविद् डॉ बद्री प्रसाद पंचोली, पूर्व प्राचार्य बीएल जोशी, कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक दीपक मेहरा, सहायक निदेशक सुनीता पचौरी, साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया, गीतकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी, पत्रकार रक्तिम तिवाड़ी, सादिक अली, गीतकार गोपाल गर्ग, डॉ. बृजेश माथुर, डॉ. मधुरिमा सिंह, राजेन्द्र गुंजल, लेखिका और कवियत्री पूनम पांडे, डॉ. हरप्रसाद गौड, श्रुति गौतम, दीपक शर्मा, शिवकुमार शर्मा, ब्लॉगर एसपी मित्तल आदि का सम्मान किया गया। 
एस.पी.मित्तल


राजस्‍थान:सरकार का कर्मचारियों से मोह भंग

रिटायर रोडवेज कर्मियों और प्रदेश के बेरोजगारों का नौ माह में ही कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो गया। भाजपा सरकार को उखाडऩे में जी जान लगा दी थी।
यूं तो मौजूदा कांग्रेस सरकार से अनेक संगठन और लोग नाराज होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा पीड़ा रोडवेज के रिटायर कार्मिकों और प्रदेश के बेरोजगारों को हो रही है। असल में इन दोनों के लोगों ने गत भाजपा सरकार को उखाडऩे में जी जान लगा दी थी। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव भाजपा शासन में आंदोलन करने पर कई बार जेल भी गए। बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग से लेकर जयपुर में विधानसभा और सचिवालय के बाहर तक तम्बू लगाए। प्रदेशभर के बेरोजगारों को एकजुट कर सरकार विरोधी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दु:खी और परेशान बेरोजगारों ने भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया। दिसतम्बर 2018 में राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनवा कर ही चैन की सांस ली। लेकिन अब 9 माह से बेरोजगारों का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि 12 सितम्बर को जयपुर में स्कूली शिक्षा के सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज करवा कर कांग्रेस सरकार ने दर्शा दिया है कि वह भाजपा से भी ज्यादा अत्याचारी है। परिणाम जारी नहीं होने से 8 हजार अभ्यर्थी पहले ही परेशान है और अब सरकार लाठियों से पीट रही हैं। आरपीएससी ने अभी तक भी परीक्षा का कलेंडर जारी नहीं किया है। अधिकांश परीक्षाओं के परिणाम कोर्ट में फंसे पड़े हैं। यानि बेरोजगारों का जो हाल भाजपा शासन में था, वहीं कांग्रेस शासन में भी है। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस सरकार के खिलाफ ही अंादोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मोबाइल नम्बर 9460297575 पर पीडि़त बेरोजगार उपेन यादव से संवद कर सकते हैं। 
रिटायर रोडवेज कर्मी भी परेशान:
विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए रोडवेज के रिटायर कर्मचारियों ने भी शहरों में रैली निकाली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट को जीताने के लिए टोंक में बड़ा प्रदर्शन भी किया। पायलट तो सरकार में डिप्टी सीएम बन गए, लेकिन रिटायर कर्मचारी वहीं खड़े हैं। रिटायर कर्मचारियों के प्रतिनिधि गिरधारी तंवर ने बताया कि साढ़े तीन हजार कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय गे्रच्युटी,उपार्जित अवकाश, ओवर टाइम की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारी भाजपा के शासन में तीन वर्षों तक परेशान रहे और कांग्रेस सरकार ने 9 माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया है। चुनाव में अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जो भरोसा दिलाया है, वह अब टूट गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास तो सिर्फ बयानबाजी करते हैं। सरकार को 500 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। रिटायरमेंट पर राशि नहीं मिलने से कर्मचारी की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हमारी नजर में भाजपा और कांग्रेस की सरकार में कोई फर्क नहीं है। कांग्रेस सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतर रही है। लोकसभा चुनाव में बुरी हार से भी कांग्रस कोई सबक नहीं ले रही है। सरकार का यदि ऐसा ही रवैया रहा तो पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। जिस प्रकार भाजपा के शासन में विरोध किया, उसी प्रकार अब कांग्रेस शासन में भी कर्मचारियों को सड़कोंपर उतरना पड़ेगा। रिटायर रोडवेज कर्मियों के आंदोलन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9461164713 पर गिरधारी कुमावत से ली जा सकती है। 
एस.पी.मित्तल


राजे का भाजपा संगठन में महत्व कम

अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा विधायकों से मुलाकात करने का सिलसिला शुरू किया। भाजपा संगठन में नहीं है कोई महत्त्व।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने भाजपा के तीन विधायक रामस्वरूप लाम्बा (नसीराबाद), हरेन्द्र नीनामा (घाटोल) तथा कैलाश मीणा (गढ़ी) से जयपुर स्थित अपने आवास पर एक मिनट की मुलाकात की। एक समय था जब वसुंधरा राजे से एक मिनट की मुलाकात के लिए मंत्री, केन्द्रीय मंत्री, आईएएस अफसरों, विधायकों और बड़े नेताओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। मुलाकात पूरी तरह वसुंधरा राजे के मूड़ पर निर्भर करती थी। सब जानते हैं कि 2013 से 2018 तक वसुंधरा राजे ने किस राजशाही अंदाज में राजस्थान में भाजपा की सरकार चलाई। वसुंधरा राजे के इस रवैए की कीमत भाजपा को अपनी सरकार गवां कर चुकानी पड़ी। वसुंधरा राजे का भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति बेरुखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया तो आज तक भी इस दायित्व को नहीं संभाला है। यही वजह रही कि पिछले लोकसभा चुनाव में राजे की कोई भूमिका नहीं रखी गई। भाजपा ने राजे के बगैर ही प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की। गत विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजे भाजपा की राजनीति से अलग थलग हैं। प्रदेश संगठन सारी रणनीति राजे की गैर मौजूदगी में ही तैयार कर रहा है। यह तब है कि जब मदनलाल सैनी के निधन के बाद से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है। इस समय प्रदेश संगठन की कमान संगठन महासचिव चन्द्रशेखर के हाथ में हैं। चन्द्रशेखर इस दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं। चूंकि राजे को अब संगठन में कोई महत्त्व नहीं मिल रहा है, इसलिए भाजपा के विधायकों से मिलने का सिलसिला शुरू किया है। ऐसे विधायक अपनी इच्छा से राजे के निवास पर नहीं जा रहे ताकि उन्हें राजे से मुलाकात करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अब तो मुलाकात के बाद कक्ष के बाहर आकर विधायकों के साथ राजे फोटो भी  खींचवा रही हैं। राजे और उनके चमचों को भी पता है कि राजे की विधायकों से मुलाकात वाली खबर अखबरों में भी हीं छपेगी। इसलिए वसुंधरा राजे खुद अपने फेसबुक पेज पर फोटो को पोस्ट कर रही है। सवाल यह भी है कि आखिर भाजपा विधायकों से मुलाकात का सिलसिला राजे ने क्यों शुरू किया है? क्या राजे भाजपा की राजनीति में अपना महत्त्व दिखाना चाहती हैं? लेकिन राजे वो इस राजनीति को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि जिस व्यक्ति के पास ताकत होती है उसके पास विधायक जाते हैं। 
गहलोत की मेहरबानी से सरकारी बंगले में:
वसुंधरा राजे जयपुर के सिविल लाइन के जिस सरकारी बंगाल संख्या 13 में मुफ्त में रह रही हैं, उसमें कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मेहरबानी है। हाईकोर्ट ने विगत दिनों ही आदेश दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगले और अन्य सुविधाओं के हकदार नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजे की यह बंगला खाली करना चाहिए, लेकिन अब राजे मुख्यमंत्री गहलोत की मेहरबानी से बंगले में रह रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गहलोत का कहना रहा कि सरकार वसुंधरा राजे को विधायक होने के नाते भी इसी बंगले को आवंटित कर सकती है। अब देखना है कि धौलपुर राजघराने की महारानी वसुंधरा राजे कांग्रेस सरकार की मेहरबानी से सरकारी बंगले में रहती है या फिर हाईकोर्ट के आदेश और नैतिकता के तौर पर बंगले को खाली करती है। 
पेड़ भी लगाए:
14 सितम्बर को राजनीतिक मजबूरी के चलते पूर्व सीएम राजे ने भाजपा के सेवा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में जयपुर के मूक बधिर विद्यालय में पौधरोपण भी किया। सेवा सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जा रहा है। 
एस.पी.मित्तल


आप लोगों का हृदय से धन्यवाद।

ब्लॉग 6 हजार के पार होने पर अब टॉक शो भी शुरू। 
मेरे प्रति पाठकों और दर्शकों का स्नेह बना रहे।
  मेरा यानि एसपी मित्तल 6002वां ब्लॉग पाठकों के सामने हैं। जीवन में गणित का आंकड़ा कोई मायने नहीं रखता है, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंचने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। पाठकों ने हौंसला अफजाई की उसका परिणाम है कि आज ब्लॉग अजमेर जिले की सीमा को लांघकर राजस्थान से होते हुए देश के अधिकांश हिन्दी भाषी राज्यों में पहुंच रहे हैं। पाठकों से फीडबैक के अनुसार मेरे ब्लॉग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से कोई पचास लाख लोगों तक पहुंच रहे हैं। मैं ऐसे सभी पाठकों का आभारी हंू जो मुझे रोज पढ़ते हैं। वाटसएप, फेसबुक पेज आदि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों के प्रति मेरा विशेष आभार है। पाठकों की इस हौंसला अफजाई की वजह से ही अब एसपी मित्तल टॉक शो की शुरुआत भी की गई है। मेरा प्रयास है कि सप्ताह में कम से कम चार-पांच दिन टॉक शो के माध्यम से किसी शखिसयत से रूबरू किया जाए। शुरुआत में ही टॉक शो को भारी सफलता मिली। दर्शक टॉक शो को यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। इसे पाठकों का स्नेह ही कहा जाएगा कि यूट्यूब पर एसपी मित्तल लिखने के साथ ही मेरे टॉक शो देखने को मिल जाएंगे। मेरा दर्शकों से विशेष आग्रह है कि यू ट्यूब चैनल को लाइक करें। मेरा टॉक शो एक अलग अंदाज में प्रस्तुत हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस टॉक शो पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त करेंगे। टॉक शो यूट्यूब के साथ साथ मेरे फेसबुक पेज पर भी देखा जा सकता है। 
एस.पी.मित्तल


पीजीआई नर्सिंग ऑफिसर ने लगाए आरोप

राणा ओबराय
चंडीगढ़। पुलिस फिर सुर्खियों में, PGI के नर्सिंग ऑफिसर ने लगाया मारपीट का आरोप
चंडीगढ़। शहर की पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और क्यों आ गई है यहां जाने- दरअसल शनिवार यानी आज सारंगपुर के रहने वाले 32 साल के शिवनाथ अपनी पत्नी के साथ सेक्टर 22 के एमडीएवी स्कूल में अपने बच्चे की पेरेंट्स मीटिंग अटेंड करने आये हुए थे|वहीँ, पेरेंट्स मीटिंग खत्म होने के बाद शिवनाथ अपने बच्चे और अपनी पत्नी को लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से अपने घर के लिए निकले| बताते हैं कि जब शिवनाथ सेक्टर 22 किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो रेड लाइट हो गई जिसके कारण उन्होने अपनी मोटरसाइकिल को रोक लिया।इसी दौरान वहीँ, पास में खड़ी पुलिस वैन में बैठी पुलिस ने शिवनाथ की पत्नी को बिना हेल्मेट के देखा, जिसके बाद पुलिस की गाड़ी शिवनाथ के मोटरसाइकिल के पास आई और उसमे बैठे पुलिसवालों ने शिवनाथ से उनकी पत्नी के हेल्मेट न लगाए जाने पर सवाल-जबाब किया| पुलिसवालों ने कहा कि नए ट्रैफिक रूल्स के अंतर्गत महिलाओं को हेल्मेट लगाना अनिवार्य है लेकिन आप लोग मानते नहीं है|
बताया जाता है कि, यह हेल्मेट न लगाए जाने वाली बात काफी ज्यादा हद तक बढ़ गई|पुलिस और शिवनाथ में काफी बहस छिड़ गई|जहां शिवनाथ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बहस के दौरान उनके साथ मारपीट की|यही नहीं, पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ भी बर्बरता की|
उधर, पुलिस शिवनाथ द्वारा सभी प्रकार के आरोपों को झूठा करार दे रही है|फिलहाल शिवनाथ ने अपनी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी है|शिकायत पाकर मौके पर पहुंचकर पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है| पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक शिवनाथ पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है।बता दें कि इस मामले से रिलेटेड कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं|


मोदी को मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से कई सारे उपहार मिलते रहते हैं। वह जब भी किसी देश का दौरा करते हैं तो उन्हें अक्सर ही उस देश के राष्ट्र प्रमुख द्वारा कुछ न कुछ उपहार दिया जाता रहा है। वहीं, अब उन उपहारों की नीलामी का फैसला किया गया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 2,700 से अधिक उपहारों की 14 सितंबर को ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। संस्कृति मंत्रि प्रह्लाद पटेल ने इस बात की जानकारी दी । मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुल 2,772 उपहार ऑनलाइन नीलाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति चिन्ह का न्यूनत मूल्य 200 रुपये है और वही उच्चतम मूल्य ढ़ाई लाख रुपये है। इसी साल जनवरी में शुरू हुई एक नीलामी में प्रधानमंत्री को मिले 1,800 से अधिक उपहार बेचे गए। नीलामी से प्राप्त की गई राशि को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में दान कर दिया गया, जो कि गंगा की सफाई के लिए केंद्र सरकार की एक परियोजना है ।


प्रदूषण नियंत्रण में सबसे फिसड्डी प्रशासन

पवन बंसल


गाजियाबाद। लोनी स्‍थित आर्यनगर,रूपनगर,लक्ष्मी गार्डन,बेहटाहाजीपुर,डीएलएफ अंकुर विहार के साथ मिलक गुजरान,विकास नगर, चमनविहार, बंथला चौकी क्षेत्र में अफजलपुर गांव के पास सैकडों जींस रंगाई डाई फैक्टरियां चल रहीं हैं। रूपनगर एवं आर्यनगर को छोड़कर अधिकांश फैक्टरियों का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। रूपनगर एवं आर्यनगर औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश जींस फैक्टरियों में दिखावे के लिए ईटीपी तो बने हैं, लेकिन वह बंद पडे रहते और उनसे निकलने वाले दूषित पानी को सीधा नालों में बहा दिया जाता है। जिसके कारण क्षेत्र का भूजल दूषित हो गया है।अंधाधुंध भूजल दोहन से निरंतर गिर रहा है भूजल स्तर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सैकडों की संख्या में चल रहीं जींस फैक्टरियों में अंधाधुंध भूजल दोहन किया जाता है। जिसके कारण क्षेत्र का भूजल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। गत एक वर्ष के दौरान भूजल स्तर 60 फुट से करीब 100 फुट पर पहुंच गया है। जिसके कारण क्षेत्र में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपम्प फैल हो गए है तथा उन्हे रिबोर कराना पड रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में करीब 13 सौ सरकारी हैंडपम्प लगे हुए है, लेकिन अधिकांश फैल हो चुके हैं। जिनको नगर पालिका जलनिगम से रिबोर करा रही है। क्षेत्रवासियों ने सभी अवैध जींस रंगाई फैक्टरियों को बंद कराने की मांग की है।30 सितम्बर के बाद सीजीडब्लूए की अनुमति के बिना नही चलेगी फैक्टरियां भूजल दोहन करने वाली सभी फैैक्टरियों को 30 सितम्बर 2019 तक सेन्ट्रल ग्राउंड वॉटर अथॉरिटी सीजीडब्लूए से एनओसी लेनी होगी। जिन फैक्टरियों के पास  एनओसी नही होगी वह नही चल सकेगी और स्थानीय प्रशासन को उन्हे बंद करना पडेगा। एनजीटी ने कई माह पूर्व यह आदेश जारी किए थे। लोनी में चल रही अधिकांश बर्फ एवं जींस रंगाई आदि भारी मात्रा में भूजल दोहन करने वाली फैक्टरियों के पास सीजीडब्लूए की एनओसी नही है।


भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का नंगा नाच

डूडा कार्यालय में दलालो से नही करोगे बात तो नही होगा कोई काम



गाजियाबाद। लोनी खन्‍ना नगर स्थित डूडा कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना को अधिकारी जमकर बट्टा लगा रहे है। अगर आप किसी दलाल से नही मिलोगे तो आपका काम नही होगा और आप कार्यालय के चक्कर लगा लगाकर थक जाएंगे। सूत्रों की माने तो जिस व्यक्ति ने साल भर पहले फार्म भर रखा है और अभी तक काम नही हुआ तो आपको दलाल को 40 से 50 हजार घूस (दलाली) न देने की चक्कर कटा कर सजा दी जा रही है। अगर आप दलाल को उक्त निर्धारित दलाली दे देते है तो आपका काम 2 - 3 महीने में हो जाएगा। हद तो तब हो रही है कि भ्र्ष्टाचार के चक्कर मे कुछ दलालो के खिलाफ मुकदमे भी लिखे गए है। अधिकारी , कर्मचारियों के ट्रांसफर भी हुए है। लेकिन अधिकारी , कर्मचारी सुधरने का नाम नही ले रहे है।


जानकारी के अनुसार खन्ना नगर स्थित तहसील, नगर पालिका में कैंटीन कर रहा मांगे राम व अन्‍य दलाल जमकर गरीबो से लूटपाट कर रहा है और इसकी कई शिकायतें भी मिल चुकी है लेकिन कोई उक्त प्रभावशाली कैंटीन चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नही हैं। सवाल उठता है कि आखिर इन दलालो को किसका संरक्षण प्राप्त है कि कार्यालय से दलाली खत्म होकर लोगो का सीधा काम क्यो नही होता ?
ऐसा प्रतीत होता है कि खुद अधिकारी भी भ्र्ष्टाचार में लिप्त होकर प्रधानमंत्री आवास योजना पर बट्टा लगा रहे है और गरीब जनता को लूटकर अपनी जेब भर रहे है। लोनी विधायक माननीय श्री नन्द किशोर गुर्जर जी व उपजिलाधिकारी लोनी प्रशांत तिवारी जी से अनुरोध है कि कृपया संज्ञान लेने का कष्ट करें। जिससे जनता को सीधे लाभ मिल सके।


सरताज खान


शिक्षकों ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

आकांशु उपाध्याय


गाजियाबाद। मुरादनगर प्रेरणा एप को लेकर गाजियाबाद के शिक्षक संघ ने अतुल गर्ग राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ अनुज त्यागी ने बताया की प्रेरणा एप के अंतर्गत सरकार द्वारा सेल्फी से अपनी उपस्थिति देना किसी भी शिक्षक को बिल्कुल मंजूर नहीं है।गूगल के माध्यम से किसी भी शिक्षक की निगरानी करना निजता का उल्लंघन है।सर्वोच्च न्यायालय ने भी निजता के अधिकार को मौलिक अधिकारों में शामिल किया है।इसलिए इसका संरक्षण करना सरकार का दायित्व है।अतः सेल्फी द्वारा उपस्थिति को शिक्षक संघ पूरी तरह से नकारता है।बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में नित्य नये नये आयाम देते हुए । गुणवत्ता परख शिक्षा दे रहे हैं। गत वर्ष नामांकन में लाखों बच्चो की वृद्धि हुई लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ और शासन व विभाग द्वारा अन्य अनुपयोंगी प्रणाली को लागू किया जा रहा है।शिक्षा की गुणवत्ता व विकास हेतु प्रदेश के सभी शिक्षक सरकार की किसी भी योजना को अग्रसारित करने को तैयार है परन्तु शिक्षकों का कहना हैं। की किसी भी सूरत में वे सेल्फ़ी से अपनी उपस्थिति नहीं देंगे।यह किसी की मॉनिटरिंग का कोई उचित माध्यम नहीं है।सरकार चाहे तो प्रत्येक विद्यालय में बायोमेट्रिक लगवा दे परन्तु सेल्फी मंजूर नहीं।शिक्षकों पर उनके व्यक्तिगत फोन में ही ऐप डाउनलोड करने का दबाब बनाया जा रहा है।ऐप के अतिरिक्त शिक्षकों की अन्य भी कई समस्याएं हैं।माह मार्च से अब तक किसी भी विद्यालय को मिड डे मील की कन्वर्जन कॉस्ट उपलब्ध नहीं हुई है।शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी माँगों को रखने एवं उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण कराने का निवेदन किया।इस पर उन्होंने शिक्षक प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की उनकी हर समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रांतीय मंत्री डॉ अनुज त्यागी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल,अध्यक्ष लोनी मनोज डागर,अमित गोयल, कनक सिंह, अमित यादव उपस्थित रहे।


गाजियाबाद में नहीं रुक रही अवैध पार्किंग

गाजियाबाद नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बाद भी की जा रही है। अवैध पार्किंग
गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम की कनावनी पुलिस चौकी क्षेत्र स्‍थित शांति गोपाल हॉस्पिटल के बाहर नो पार्किंग का गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बोर्ड लगाए जाने के बाद भी की जा रही है अवैध रूप से पार्किंग। पुलिस द्वारा कई बार कारवाई की जा चुकी है।पर मगर लगता है कि हॉस्पिटल वालो को सिर्फ अपनी कमाई से मतलब है।चाहे उस कमाई के लिए अवैध पार्किंग ही क्यों ना करानी पड़े।बताते चलें कि शांति गोपाल हॉस्पिटल व उसके आसपास की रोड पर काफी संख्या में की जा रही है। ये अवैध पार्किंग,लगता है कि इन लोगो को ना तो प्रशासन का कोई डर है और ना ही पुलिस का। हमें लगता है कि इस अवैध पार्किंग के लिए हॉस्पिटल समेत जितने भी ऑफिस है। उन सब पर भी कारवाई होनी चाहिए। तभी ये लोग खुद पुलिस व प्रशासन की मदद करेंगे,और लोगो को इस अवैध पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
रिपोर्ट-केके शर्मा


5 किमी परिक्रमा कर योगी ने दर्शन किए

चित्रकूट। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह चित्रकूट में कामतानाथ लक्ष्मण पहाड़ी में बने रोप-वे का उद्घघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कामदगिरि पर्वत की 5 किमी पैदल परिक्रमा लगाने के बाद बरहा हनुमान जी के दर्शन किये।कामदगिरि पर्वत की 5 किमी पैदल यात्रा कर योगी ने किए बरहा हनुमान जी के दर्शन।


मुख्यमंत्री ने खोही ग्राम पंचायत भवन में एक छोटी जनसभा को भी सम्बोधित किया व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद कर्वी के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय कर्वी चित्रकूट का भी निरीक्षण किया और मरीजों का हाल जाना। योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य से भेंट करके जगदगुरु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जगदगुरु व मुख्यमंत्री के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में एकांत में वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के लिए राशि भी उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंत्री महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री नंद गोपाल “नंदी” व चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी मुख्यमंत्री के साथ रहे मौजूद।


हिंदी ने उर्दू और अंग्रेजी को पछाड़ा

हिंदी भाषा की सहजता,सरलता के कारण इसकी लोकप्रियता दर परत दर बढ़ती जा रही है। भारत की कुल आबादी हिंदी को भली-भांति समझती है। कुछ राज्य अल्प हिंदी भाषी होने के कारण हिंदी के विशेष महत्व को नहीं समझ पा रहे हैं। हालांकि उन लोगों तक पहुंच बनाई गई है।  हिंदी के प्रयोग के कारण देश के सभी नागरिक हिंदी भाषा से भली-भांति परिचित है। इसी वजह से यह दुनिया की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा बनती जा रही है। भाषा के विकास की बात की जाए तो हिंदी एक विकसित भाषा है।  जो सरलता के साथ-साथ अति सामान्य और साधारण भी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा के प्रति आकर्षित अनुपात इसकी पुष्टि करता है। देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज स्कूल-कॉलेज के साथ विभिन्न शासकीय संस्थाओं में हिन्दी से जुड़े अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस देश में अंग्रेजों की गुलामी के दिनों से लेकर मुगल शासन के दौरान देश के कामकाज की मुख्य भाषा उर्दू के स्थान पर आजादी के बाद कैसे हिन्दी ने अपना स्थान बनाया। अपने प्रभुत्व को स्थापित करते हुए हिंदी भाषा ने उर्दू और अंग्रेजी भाषा को पछाड़ा है।


देश को आजादी मिलने के साथ हिन्दी और अंग्रेजी दोनों को ही नए राष्ट्र की भाषा चुना गया था, लेकिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि के साथ हिन्दी को राजभाषा के तौर पर स्वीकार करते हुए इस दिन को हिन्दी दिवस मनाने का फैसला लिया। हालांकि, इस फैसले पर जाकर 1953 में अमल हो पाया।


 


इंदौर को मिली मेट्रो रेल की सौगात

इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाले इंदौर पहुंचेंगे। सीएम कमलनाथ आज यहां मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार एमआर-10 टोल नाके के पास कुमेड़ी में इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री कमलनाथ आजसुबह 10.30 बजे करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम होगा। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह विशेष अतिथि रहेंगे।


इंदौर जिले के प्रभारी और गृहमंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, महापौर मालिनी गौड़, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कुमेड़ी में खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट 11 पुजारियों के साथ मेट्रो के शिलान्यास को लेकर पूजा संपन्न कराएंगे।


चार साल में पूरा होगा काम


इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। यह प्रोजेक्ट एयरपोर्ट से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10 ब्रिज कुमेड़ी, चंद्रगुप्त चौराहा, सुखलिया, विजय नगर, रेडिसन चौराहा, रिंग रोड, बंगाली चौराहा, पलासिया, हाई कोर्ट, रीगल तिराहा, कोठारी मार्केट, राजवाड़ा होते हुए बड़ा गणपति, कालानी नगर और वापस एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।इस तरह लगभग 31.5 किलोमीटर का यह रूट एक रिंग बनाएगा। इसमें 29 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसमें छह स्टेशन अंडरग्राउंड हैं। इस रूट का काम लगभग चार साल में पूरा होगा। इसमें गांधी नगर से इंदौर रेलवे स्टेशन के एलिवेटेड सेक्शन का कार्य 31 दिसंबर 2022 तक पूरा होगा, जबकि रेलवे स्टेशन से गांधी नगर तक अंडरग्राउंड सेक्शन का कार्य 31 जुलाई 2023 तक पूरा होगा। डिपो लाइन का कार्य 28 फरवरी 2023 तक और सिस्टम लाइन का कार्य 31 अगस्त 2023 तक पूरा होगा।


राजस्व विभाग में पटवारी पद के लिए भर्ती

शिमला। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग ने पटवारी के पद पर भर्ती के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्व विभाग मोहाल और सेटलमेंट डिपोर्टमेंट में पटवारियों के पदों के लिए एक संयुक्त स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करेगा। राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन 30 सितंबर 2019 को या उससे पहले ऑफलाइन मोड के माध्यम से भरे जाएंगे।


यह उन उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा अवसर है जो जिले में पटवारी बनना चाहते हैं। राजस्व विभाग विभिन्न प्रभागों में 1195 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 1195 रिक्तियों में से 933 पद मोहाल साइड के लिए हैं, 262 सेटलमेंट साइड के लिए हैं और 17 पात्र कांगड़ा और शिमला के सेटलमेंट विभाग के हैं।


दुनिया में दो तरह के दुष्‍ट लोग: राधेश्याम

लखनऊ। हिन्दू जन सेवा समिति के सदस्य सतीश भगत द्वारा श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन अयोध्या से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राधेश्याम शास्त्री ने श्रोताओं से विचार व्यक्त करते कहा कि एक वो जो दूसरों को सताते हैं और एक वो जो अपने को सताते हैं।पहले तरह के दुष्ट उतने खतरनाक नहीं हैं।क्योंकि दूसरा कम से कम अपनी रक्षा तो कर सकता है।दूसरे प्रकार के दुष्ट बहुत खतरनाक हैं,जो अपने को सताते हैं।वहां कोई रक्षा करने वाला भी नहीं है।अब अगर आप अपने ही शरीर में कांटे चुभाओ,तो कौन रक्षा करेगा? खुद को ही भूखा मारो,कौन रक्षा करेगा?अंग काट डालो,आंखें फोड़ लो,कान फोड़ दो,कौन रक्षा करेगा?सड़ाओ अपने को, कौन रक्षा करेगा?लेकिन ये दूसरे तरह के दुष्ट बड़े तपस्वी हो जाते हैं।इनके जीवन में सिवाय मूढ़ता के कुछ भी नहीं होता।तुम कोई लंपट न देखोगे इनके जीवन में प्रतिभा की।उनकी आंखों में तुम्हें कोई ज्योति न मिलेगी। दुष्टता तुम उनकी आंखों में पाओगे,महापाप,घृणित भाव,हिंसा,मूढ़ता और खतरनाक हैं।वे किसी भी वक्त झगड़े के लिए तैयार है, हठी व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।उसमें से नौ प्रतिशत तुम पाओगे कि राजसी हैं,जो मान—प्रतिष्ठा के लिए कर रहे हैं।कभी भूल से तुम्हें वह एक आदमी मिलेगा,जो सात्विक है।जो उपवास कुछ पाने के लिए नहीं कर रहा है,जिसका उपवास आनंद है।जिसका उपवास परमात्मा के निकट होने की सिर्फ एक दशा है।सात्विक व्यक्ति उपवास करता है।उपवास का अर्थ है,उसके पास होना,आत्मा के पास होना या परमात्मा के पास होना।शब्द का भी वही अर्थ है।उसका भूखे मरने से कोई लेना—देना नहीं है सीधा।लेकिन जब सात्विक व्यक्ति उसके निकट होता है,तो शरीर को भूल जाता है। कुछ घड़ियों के लिए न भूख लगती है,न प्यास लगती है।भीतर ऐसी धुन बजने लगती है।जैसे तुम भी कभी—कभी नृत्य देखने बैठे हो,कोई सुंदर नर्तक नाच रहा है;या कोई गीत गा रहा है,और गीत ऐसा प्यारा है कि धुन बंध गई,तारी लग गई,तो तीन घंटे तुम्हें न भूख लगती है,न प्यास लगती है।तुम सब भूल ही जाते हो।जब संगीत बंद होता है,अचानक तुम्हें पता चलता है कि पेट में तो हाहाकार मचा है,भूख लगी है, कंठ सूख रहा है।इतनी देर तक पता क्यों न चला!ध्यान लीन था।सात्विक व्यक्ति का उपवास ऐसा है कि उसका ध्यान इतना भीतर परमात्मा में लीन होता है कि वह भूल ही जाता है,प्यास लगी है,भूख लगी है।जब लौटता है अपने ध्यान से,तब भूख और प्यास का पता चलता है।इसलिए उसका नाम उपवास है,परमात्मा के निकट वास।


दरिंदा बाप, बेटी से करता रहा दुष्कर्म

कोरिया। जिले के खड़गंवा थाना इलाके में इंसानियत के साथ खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही बेटी से लगातार दो सालो तक द्वारा-धमकाकर बलपूर्वक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है। इस पूरी घटना की जानकारी पीड़ित बेटी ने अपने मां को दी थी तब जाकर माँ ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही आरोपी बलात्कारी बाप को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक खड़गंवा इलाके की एक महिला ने इस बात की शिकायत की थी कि उसका पति उनकी बेटी की आबरू लूटता है। यह पूरी बात उसे उसकी बेटी ने बताई थी। इतना ही नहीं बेटी का आरोप यह भी है कि पिता उसके साथ मारपीट भी करता है। पूरे मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस के कानों तक पहुंची जिला एसपी और एएसपी के निर्देशन पर तत्काल पुलिस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल बलात्कार का आरोपी पिता पुलिस के कब्जे में है। वही पीड़ित बेटी को सीडब्ल्यूसी करने की तैयारी की जा रही है।


राजेश उपाध्याय


4 दिन बैंक बंद,समय से निपटाए काम

नई दिल्ली। बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएनबी समेत देश के कई बड़े बैंकों के विलय का ऐलान किया था। सरकार के इस फैसले के विरोध में बैंकिंग सेक्टर के अलग-अलग ट्रेड यूनियन हड़ताल पर जाने वाले हैं। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इस महीने लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे।


दरअसल, बैंकिंग सेक्‍टर के चार ट्रेड यूनियन संगठनों ने 25 सितंबर की आधी रात से 27 सितंबर की मध्यरात्रि तक हड़ताल बुलाई है। यानी 26 और 27 सितंबर को आम लोगों के बैंकिंग से जुड़े कामकाज प्रभावित होंगे।
इसके बाद 28 सितंबर को महीने का चौथा सप्ताह और 29 सितंबर रविवार है। इस तरह लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि समय रहते 25 सितंबर तक बैंकिंग से जुड़े काम निपटा लें। इसके 4 दिन के इंतजार के बाद 30 सितंबर को बैंक से जुड़े काम हो सकेंगे।


बता दें कि सरकार के विलय के फैसले के लागू होने के बाद 4 नए बैंक अस्तित्‍व में आ जाएंगे। मतलब यह कि 6 बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय जाएगा। पहला विलय पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक का होगा। बीते 5 सितंबर को पीएनबी के निदेशक मंडल ने विलय को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे भी दी है।इसी तरह दूसरे विलय के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक एक हो जाएंगे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने भी इस विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक शामिल होगा। जबकि चौथे विलय की बात करें तो इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक शामिल होगा। इस विलय के बाद देश में 12 PSBs बैंक रह जाएंगे। इससे पहले साल 2017 में पब्‍लिक सेक्‍टर के 27 बैंक थे।


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...