शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

जनता पर चालान का बोझ,पुलिस की मौज

आम जनता पर चालान का बोझ, वर्दी धारी कर रहे मौज


वाराणसी। अब इस महाशय वर्दी धारी को देख लीजिये ये वाराणसी पुलिस के सिपाही हैं, बिना हेलमेट ये वाहन चलाते नजर आ रहे हैं, जब इनका चालान ऑनलाइन चेक किया  गया तो इनके वाहन UP27K3049 का बिमा 2008 में समाप्त हो चूका था, ये तस्वीर सिगरा थाना क्षेत्र के कैन्ट रेलवे स्टेशन के बाहर रोड की हैं। परंतु इनका अभी तक कोई चालान नही कटा हैं, जबकि वाहन चेकिंग अभियान तो काफ़ी समय से चल रहा है। लेकिन इनके लिए क्यों नही, इनके जैसे पता नही कितने वर्दी धारी होंगे जो ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाते हैं, परंतु ट्रैफिक विभाग के लोग सब देख कर भी अनदेखा कर देते हैं।, आखिर ऐसा क्यों? क्या ये पुलिस विभाग के हैं तो इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होता हैं... जबकि शहर में अभियान चला कर वाहनों की चेकिंग की जा रही हैं, परंतु इन जनाब पर आखिरकार किसी ट्रैफिक पुलिस या अधिकारी की नज़र क्यों नही पड़ी इतने सालों से बिना बिमा की इनकी गाड़ी शहर में दौड़ रही हैं, वही आम पब्लिक का चालान पर चालान किया जा रहा हैं, बस ये आम जनता के ऊपर ही चालान का बोझ लागू होता है , आखिर इनके ऊपर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस अधिकारियों की निगाहें अभी तक क्यों नही पड़ी? क्या ये महाशय वर्दीधारी हैं इसलिए इनके ऊपर कोई नियम कानून लागू नही होते?


दुख:पहुंचा मजदूर का शव,परिजन बेहाल

अविनाश श्रीवास्तव


इलिया के मजदूर का शव पहुंचा गांव, गर्भवती पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


चंदौली। महाराष्ट्र कमाने गए जनपद के इलिया थानान्तर्गत खखड़ा निवासी मजदूर दिलीप उम्र (32) का शव शुक्रवार को गाँव पहुँचते ही कोहराम मच गया। बता दें क मजदूर दिलीप दो हफ्ता पहले ही अपने पिता प्यारे राम के साथ महाराष्ट्र के नागपुर के पास क्रेशर में काम करने गया था। गुरूवार को भोर में काम के दौरान अचानक गिट्टी भहराकर मजदूर दिलीप के ऊपर गिर गया। जिससे मजदूर दिलीप कि मौके पर मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद निजी एम्बुलेंस से मजदूर का शव शुक्रवार को दोपहर में खखड़ा गाँव में लाया गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा पत्नी गर्भवती है। बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव देखते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह, योगेश कुमार, रतीश कुमार, गुड्डु सिंह, अशोक कुमार, सतीश, घासी राम, चंद्रमा, विजय आदि ने शासन से मुआवजा की मांग की है।


25 हजार का इनामी, मुठभेड़ में घायल

अश्वनी उपाध्याय


पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार* *रुपये का एक इनामी/वाछिंत बदमाश 


गाजियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग काशीराम हिंडन पुल पुस्ता रोड के पास समय करीब 21:00 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर नही रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश सुहेल उर्फ आशु पुत्र अनीस अहमद निवासी D-1418 गली नं.13  थाना गोविंदपुरी दिल्ली को गोली लगने से घायल हो गया है व दूसरा बदमाश  मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश जारी है । पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश सुहेल व मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुहेल थाना विजयनगर के मु0अ0सं0-809/19 धारा 392 भादवि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा  25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है तथा थाना विजयनगर के मु0अ0सं0- 856/19 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी है। अभियुक्तगण के कब्जे  से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट,चोरी व पुलिस मुठभेड़ के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।


हटकर:एसएसपी ने चलाया श्रेष्ठ अभियान

मुजफ्फरनगर पुलिस नशे के सोदाग़रो पर लगा रही लग़ाम


थानां सिविल लाइन पुलिस ने नशे की गोलीयों के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


तस्लीम बेनकाब


मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल के नेतृत्व में नशाखोरी के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस जबरदस्त अभियान चलाए हुए हैं तथा नशा करने वाले व नशा के कारोबार करने वाले अपराधियों को मुजफ्फरनगर पुलिस गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला रही है।


इसी क्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन समय पाल अत्री के नेतृत्व में एस आई अनित यादव व हैड कॉस्टेबल अरविंद कुमार ने नशे के सौदागरो पर नकेल कसते हुए दो शातिर नशा का कारोबार करने वाले को नशे की 500, 500 गोली के साथ आर्य समाज रोड डीएवी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों शातिर नशे की गोलियों का कारोबार करते थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम रिहान पुत्र इनाम पठान निवासी दीन मोहम्मद कॉलोनी सुजड़ू थाना कोतवाली व दूसरे आरोपी का नाम साकिब पुत्र शहजाद निवासी दीन मोहम्मद कॉलोनी सुजड़ू थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हैं पकड़े गए दोनो आरोपियों से 500/500 नशे की गोलियां थानां सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर दोनो आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा लिख कर भेजा जेल। वही थानां सिविल लाइन पुलिस के द्वारा इस नशे के कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने पर यकीनन नशे पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।


लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा में पिछले 36 घण्टे से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिसके चलते सवारी वाहनों के पहिये भी थम गए हैं और कोयलीबेड़ा का संपर्क भी टूट गया है। कोयलीबेड़ा-अंतागढ़ मार्ग को जोडऩे वाला दोनों पुलों से लगभग 5 से 6 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


बंधक बनाकर, बारी-बारी 6 ने किया रेप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गैंगरेप की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस बार गैंगरेप कि पीड़िता आंगनबाड़ी सहायिका हुई है। 6 लोगों ने बंधक बनाकर पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला अंबिकापुर के लोधिमा गांव का है। जहां आधा दर्जन युवकों ने आंगनबाड़ी सहायिका को बंधक बनाकर उसकी असमत लूट ली। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


11 साल बाद मिशन पूरा: चद्रंयान-2

दिल्ली। चंद्रयान 2 भारत का वो मिशन है, जिसका इंतजार हर हिंदुस्तानी कर रहा है। चंद्रयान-2 का विक्रम कुछ घंटों के बाद चांद पर अपना कदम रखेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है और ऐसे में अंतिम समय में हर कोई इसके सफल होने की कामना कर रहा है।  18 सितंबर, 2008 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चंद्रयान-2 मिशन को मंजूरी दी थी। अब आज 11 साल बाद ये मिशन पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज रात बेंगलुरु में इसरो सेंटर में मौजूद रहेंगे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। चंद्रयान-2 का विक्रम देर रात 01.30 से लैंड करना शुरू करेगा, ये प्रक्रिया सात सितंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। भारत का ये मिशन चंद्रयान-2 कई बातों में खास है, मिशन से जुड़ी कई जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें हर किसी को जानना जरूरी है। क्योंकि भारत के वैज्ञानिक इतिहास रचने के कगार पर खड़े हैं। इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर इस मिशन की कुछ अहम जानकारियां साझा की गई हैं।


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...