शनिवार, 24 अगस्त 2019

गॉड ऑफ ऑनर के समय नही चली राइफल

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के दौरान सलामी गारद द्वारा राइफल से गोलियां नहीं दाग पाने को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को नीतीश सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने ट्वीट कर राज्य में पुलिस बल की स्थिति पर कटाक्ष किया। 


पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का बुधवार को बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर अनुमण्डल अंतर्गत बलुआ बाजार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। गार्ड आफ ऑनर के समय सभी 22 राइफलों से एक भी गोली नहीं चली थी।इस पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार पुलिस की क्या हालत है। इसका सीधा उदाहरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देख लिया। वो स्वयं इसके चश्मदीद हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की अंत्योष्टि के समय दी जा रही सलामी में राइफलों ने काम नहीं किया और फायर नहीं किए जा सके। निश्चित तौर इससे प्रतीत होता है कि पुलिस महकमे की क्या हालत बना कर रखी गई है। इस पूरे मामले पर भी अगर मुख्यमंत्री माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए।


4 मंजिला इमारत ढही,पांच घायल दो की मौत

भिवंडी। मुंबई उपनगर से सटे भिवंडी में शुक्रवार रात चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।


भिवंडी के पिरानी पाडा, शांतिनगर नागांव में स्थित चार मंजिला इमारत में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दरार पड़ी, इसकी जानकारी संबंधित प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय मुंबई महानगर पालिका (मनपा) कर्मी, फायर ब्रिगेड और पुलिस वहां पहुंची। इमारत में रहने वाले परिवारों को निकालने का काम शुरू किया गया।बचाव कार्य चल ही रहा था कि शनिवार रात करीब दो बजे इमारत गिर गई। इमारत का एक हिस्सा बचाव दल पर भी गिरा, जिसमें एक कर्मचारी फायर ब्रिगेड का और एक मनपा कर्मी घायल हो गया।इमारत में आठ परिवार रहता था। मलबे के नीचे दबे चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए भिवंडी के इंदिरा गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में सिराज अहमद अन्सारी(26) और आखिब (22) की मौत हुई।अब्दुल अजीज सय्यद मुलानी (55), जावेद सलीम शेख (36), नरेन्द्र बवाने (उप क्षेत्रीय अधिकारी), देविदास वाघ(फायरमन) और एक अन्य घायल हुए हैं।  घटना स्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, मनपा कर्मचारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जाता है कि यह इमारत अनधिकृत है, जिसका निर्माण छह साल पहले हुआ था। मुन्नवर अंसारी नामक बिल्डर ने यह इमारत बनाई थी।


अरविंद को इतिहास का कचरा बताया

नई दिल्ली। कभी आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। दरअसल देश में आर्थिक मंदी के संकेतों पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा था कि उन्हें इस बात को लेकर पूरा भरोसा है कि सरकार आर्थिक नरमी से निपटने के लिये ठोस कदम उठाएगी। केजरीवाल के इसी बयान पर विश्वास ने निशाना साधा है। केजरीवाल पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, 'सेना तक के शौर्य पर शक करके सबूत माँगने वाले दिल्ली के आत्ममुग्ध बौने गायतुंडे की चादर फटी। अब कुछ भी करले, लेट भी जा सीधा पर काठ की हांडी नहीं चढ़ेगी। इस बार करोड़ों लोगों के परिवर्तनकारी वैकल्पिक राजनीति वाले सपनों के हत्यारों के लिए “इतिहास का कूड़ेदान” प्रतीक्षारत है।'


घुमंतू गाने वाली बनी बॉलीवुड गायक

मुंबई । पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाने वाली रानू मंडल अपने इस टैलेंट को लेकर रातोरात ही सुपरस्टार बन गईं। अपने एक वीडियो के चलते रानू मंडल ने पूरे देश में अपनी दमदार पहचान बना ली है।खास बात यह है कि रानू मंडल अब बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। दरअसल, बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए गाना 'तेरी मेरी कहानी…' रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं.
अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, अब तक कमाए इतने करोड़। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा, “दिव्य आवाज वाली रानू मंडल के साथ मैं 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का नया गाना 'तेरी मेरी कहानी…' रिकॉर्ड कर रहा हूं। आपके सभी सपने सच हो सकते हैं, अगर हम उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखें। एकसकारात्मक नजरिया वास्तव में सपना सच कर सकता है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” हिमेश रेशमिया के इस कदम के लिए लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “हैट्स ऑफ टू यू, जबरदस्त हिमेश।”
बता दें कि पश्चिम बंगाल की महिला रानू मंडल का एक वीडियो फेसबुक के पेज बारपेटा टाउन द प्लेस ऑफ पीस से शेयर हुआ था। इस वीडियो में वह लता मंगेश्कर की आवाज में उन्हीं का गाना प्यार का नगमा है गाती नजर आ रही थीं। इस पेज के मालिक कृष्ण दास जुबू ने बताया कि वीडियो को पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर शूट किया गया था। उनके इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा था।


लाइनमैन की ऑफिस में पीट-पीटकर हत्या

बिलासपुर। पैसों के लेनदेन और पुरानी रंजिश की वजह से बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन की उसके ही कार्यालय में पीट-पीटकर हत्या कर दीगयी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में घटी इस घटना से पूरे शहर में सनसनी है। राजाराम महरा बतौर लाइनमैन काम करता था। शुक्रवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर नेहरू नगर स्थित ऑफिस में ही था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली विभाग में ही ठेकेदार के तहत काम करने वाला सोनू माझी ऑफिस पहुंचा और विवाद के बाद राजाराम महरा पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राजाराम संभल नहीं पाया और वही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल राजा राम को सिम्स पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कुछ घंटों में ही हालांकि आरोपी सोनू माझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या की असली वजह की पता की जा रही है।


सर्च अभियान के दौरान पांच नक्सली ढेर

बस्तर। नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंट में सुरक्षा बल के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल भी हो गए हैं। वहीं कुछ और नक्सलियों के मारे जाने और कुछ के घायल होने की भी खबर मिल रही है। बस्तर (Bastar) आईजी विवेकानंद सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टी की है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग खत्म हो गई है, जवानों इलाके की सर्चिंग कर रहे है, अभी फोर्स जंगल में ही है। वहीं गोली लगने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। जिसे अस्पताल पहुंचाने की कवायद की जा रही है। सुबह से ही अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच रूक रूक कर मुठभेड़ हो रही थी। बता दें कि अबूझमाड़ नक्सलियों का गढ़ है, वहां पहुंचना ही पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह कार्रवाई बहुत अंदर तक घुसकर की जा रही है। नक्सलियों की मांद में सुरक्षाबल घुसे हुए हैं। कहा जा रहा है कि जवानों को नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। नक्सली मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल के जवान ऑपरेशन के लिए निकले थे। ओरछा इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि फोर्स और नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे तक लगातार फायरिंग होती रही। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सलियों के शव को बरामद भी कर लिया है, फिलहाल जवान इलाके की सर्चिग कर रहे है।


प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल का कश्मीरी दौरा

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर के लिए जाने वाले विमान में सवार हो चुके हैं। राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहा है।अनुच्छेद 370 हटने के बाद राहुल गांधी आज जम्मू कश्मीर का करेंगे दौरा। 11 विपक्षी नेताओं के साथ हालात का जायजा लेने गये। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि विपक्षी नेता कश्मीर ना आएं और सहयोग करें। अभी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं है।यदि विपक्षी नेता जनता के बीच पहुंचते हैं। जनता संवेदक हो सकती है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।  किसी भी स्थिति में घाटी की शांति से समझौता नहीं किया जा सकता है। घाटी में यदि कोई अप्रिय घटना घटती है उसका संपूर्ण दायित्व विपक्ष के नेताओं का रहेगा। प्रशासन  प्रयासरत है कि जल्द से जल्द घाटी की स्थिति पूरी तरह सामान्य हो सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।


अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर होगी,यूएइ पहुंचे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव, संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएइ) पहुंच चुके हैं।अबू धाबी में पीएम मोदी की मुलाकात क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से होगी।


दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय मसलों के साथ-साथ अंतरराष्‍ट्रीय मुद्दों पर भी बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी को यूएइ सरकार की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' दिया जाएगा।यूएइ भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और देश में कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है।पीएम मोदी क्राउन प्रिंस के साथ संयुक्त रूप से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए एक डाक टिकट जारी करेंगे। इसी के साथ मोदी विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रूप से रूपे कार्ड लॉन्च करेंगे।


बहरीन किंग हमद बिन इसा अल खलीफा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करेंगे। यह भारतीय प्रधानमंत्री का पहला बहरीन का दौरा होगा।इसका महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है, जब पाकिस्तान निराशा में मुस्लिम देशों से समर्थन पाने की कोशिश कर रहा है।भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद पाकिस्तान समर्थन जुटाने में लगा है।किंग हमद भारत की आलोचना से दूर रहे और इमरान खान से कहा कि बहरीन कश्मीर के हालात पर कश्मीर करीब से नजर रखे हुए हैं और सभी मुद्दे बातचीत के जरिए हल किए जाने चाहिए।प्रधानमंत्री तीन देशों के दौरे पर गए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। यूएइ के बाद वह जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए फिर से फ्रांस लौटने से पहले बहरीन की भी यात्रा करेंगे।


रुके हुए कार्य पूरे होंगे:मीन

 राशिफल


 मेष-आज की अवधि मिक्षित प्रभाव प्रदान करती है। प्रगति और सम्मान पाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप धर्मी और आदर्शवाद बनेंगे। संघर्षों के मामले में विजयी बनेंगे। किसी भावनाओं में न आएं सावधान रहने की आवश्यकता है। उधार देने या लेने से बचना चाहिए। आपको सट्टा निवेश करने से बचना चाहिए। आज का समय सोच-समझ कर चलने वाला है।


वृष-हड्डियों और किड़नी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आज का समय मुश्किल भरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों में आपसी मतभेद हो सकता है। अशांति आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। ऐसे में आप ज्यादा समय व्यर्थ की बातों पर न दें। जिससे आपका कीमती समय बर्बाद 


मिथुन-आज का दिन आपके कार्य में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा है। आज आप चौतरफा सफलता हासिल करेंगे। आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग लोग आपकी खूब मदद करते नजर आएंगे। आप अपने किसी पुराने परिचित से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आपको आगे चलकर सफलता मिलेगी।


कर्क-आप अपने मन की बात अपने परिवार के सदस्य से कह सकते हैं। इस बार आप अपने समझदारी से सफलता प्राप्त कर पाएंगी। बिना वजह की चीजों को ज्यादा छेड़-छाड़ न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप में से कुछ लोग पहाड़ की यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह-आप अपने कार्य में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। इससे आपको कोई रोक नहीं सकता है। आपकी मेहनचत रंग लाएगी आज आपको अपने मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंदमयी समय बीतेगा। संतान को लेकर आपकी चिंता हो सकती है। ऐसे में आप अपने परिवार के बारे में सोचेंगे।


कन्या-नौकरी वाले लोग आज काम का अधिक बोझ समझ सकते हैं। अपने कार्य को आगे बढ़ाते चले। अगर आज परिवार से जुड़ा मामला चल रहा है तो इस पक्ष में आज कुछ सकारात्मक फैसला आ सकता है। पारिवारिक विवादों में खुद को दोष न दें। खुलकर अपने आप को रखें।


तुला-आप जो काम कर रही है वह खुलकर आपके काम में आगे बढ़ाने का काम करेगा। आपके पास कुछ महंगे चीज आ सकते हैं। जिससे आपको फायदा होगा। प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। संपत्ति निवेश पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है।


वृश्चिक-आज आप भावनात्मक रूप से परेशान चल रहे हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है। इस संबंध में आपको अच्छे कदम उठाना चाहिए। आपके माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी माता का सेहत बिगड़ सकता है। आपको वाहन चलाना आना जरूरी हो सकता है।


धनु-आज आपके जीवन में कुछ घटित हो सकता है। अगर आप मेहनत के बल पर नौकरी तलाश रहे हैं तो आपको अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सफलता आपकी कदम चूमेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक होगा।


मकर-आज आप अपने खर्चे से परेशान रहेंगे। आपकी गलत जानकारी आपके रिश्ते को खराब कर सकती हैं। काम पर अनुशासित रहने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आप मानसिक शांति के लिए अपना सकारात्मक रवैया अपनाएं। किसी तरह की शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे आपका दिन अच्छा बन जाएगा।


कुंभ-आज आपको अच्छा परिणाम मिलेंगे। चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सामाजिक कार्य या राजनीतिक कार्य में भी आपको सफलता मिल सकती है। आपको कुछ अनावश्यक खर्च भी करने पड़ सकते हैं। इससे बचने की कोशिश करें। संतान का विवाह पक्का हो सकता है।


मीन-आज आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। इससे आपको आगे भी सफलता मिल सकती है। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफको अपने घरवालों के तरफ कोई सरप्राइज मिल सकती है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्रधिकृत प्रकाशन विवरण
August 25, 2019 • RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-22 (साल-01)
2. रविवार,25अगस्‍त 2019
3.शक-1941,भादप्रद कृष्‍णपक्ष नवमी,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:52,सूर्यास्त 6:56
5.न्‍यूनतम तापमान -26 डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै., हवा में आद्रता रहेगी, बरसात की संभावना!
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा!
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


फाइबर-ऑप्टिक संचारण प्रणाली

फाइबर-ऑप्टिक संचारण एक प्रणाली है जिसमें सूचनाओं की जानकारी एक स्थान से दूसरे स्थान में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से प्रकाश बिन्दुओं के रूप में भेजी जाती हैं। प्रकाश एक विद्युत चुम्बकीय तरंग वाहक विकसित करता है जो विधिवत् रूप से जानकारी को साथ ले जाते हैं। 1970 के दशक में इसे सबसे पहले विकसित किया गया, फाइबर-ऑप्टिक संचार प्रणाली ने दूरसंचार उद्योग में क्रांतिकारी परिवर्तन किया है और सूचना युग के आगमन में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। विद्युत संचरण पर इसके फायदे के कारण, विकसित दुनिया में कोर नेटवर्क में ताबें की तारों की जगह काफी हद तक ऑप्टिकल फाइबर ने ले ली है।


फाइबर-ऑप्टिक्स के उपयोग की संचारण प्रक्रिया में निम्नलिखित मूल चरण होते हैं: एक ट्रांसमीटर के प्रयोग को शामिल कर ऑप्टिकल संकेत बनाना, फाइबर के साथ संकेत प्रसार करना, सुनिश्चित करना कि संकेत विकृत अथवा कमजोर नहीं हो, ऑप्टिकल संकेत प्राप्त करना और उसे एक विद्युत संकेत में परिवर्तित करना।


कई दूरसंचार कंपनियां टेलीफोन संकेतों को संचारित करने के लिए, इंटरनेट संचारण और केबल टीवी के सिगनल के लिए ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग करती हैं। बहुत कम क्षीणन और हस्तक्षेप के कारण लंबी दूरी और उच्च-मांग अनुप्रयोगों में मौजूदा तांबे के तार की तुलना में ऑप्टिकल फाइबर के बहुत फायदे हैं। हालांकि, शहर के भीतर बुनियादी ढांचों का विकास अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले थे और फाइबर ऑप्टिक सिस्टम को स्थापित और संचालित करना जटिल और महंगा था। इन कठिनाइयों के कारण, फाइबर ऑप्टिक संचार प्रणालियों को प्राथमिक रूप से लंबी दूरी के अनुप्रयोगों के लिए स्थापित किए गए, जहां वे अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रसारण के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, वृद्धि की लागत समायोजित की गई। 2000 के बाद से फाइबर ऑप्टिक-संचार की कीमतों में काफी गिरावट आई है। नेटवर्क आधारित एक तांबे के रोल की तुलना में घर के लिए फाइबर के रोल की कीमत वर्तमान में अधिक किफायती है। अमेरिका में $ 850 प्रति ग्राहक के दर से कीमतें गिर गई हैं और नीदरलैंड जैसे देशों में जहां खुदाई की लागत कम है वहां और कम हो गई हैं।


1990 जब से ऑप्टिकल प्रवर्धन प्रणाली वाणिज्यिक रूप से उपलब्ध हो गई थी, दूरसंचार उद्योग ने ट्रांसओशनिक फाइबर इंटरसिटी लाइनों के संचार के लिए एक विशाल नेटवर्क रखा। 2002 तक एक अंतरमहाद्वीपीय नेटवर्क, 250,000 किलोमीटर की क्षमता वाले सबमेरीन संचार केबल 2.56 Tb/s के साथ जिसका काम पूरा हो चुका है, यद्यपि विशेषाधिकार प्राप्त जानकारी, दूरसंचार निवेश रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि नेटवर्क क्षमता 2004 के बाद से नाटकीय रूप से बढ़ गयी है।


सूचना प्रौद्योगिकी पद्धतियां

यह सुझाव दिया जाता है कि इस लेख या भाग का सूचना प्रौद्योगिकी के साथ विलय कर दिया जाए।
भाषा, अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। भाषा मानव जीवन का अभिन्न अंग है। संप्रेषण के द्वारा ही मनुष्य सूचनाओं का आदान प्रदान एवं उसे संग्रहित करता है। सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक अथवा राजनीतिक कारणों से विभिन्न मानवी समूहों का आपस में संपर्क बन जाता है। गत शताब्दी में सूचना और संपर्क के क्षेत्र में अद्भुत प्रगति हुई है। इलेक्ट्राॅनिक माध्यम के फलस्वरूप विश्व का अधिकांश भाग जुड गया है। सूचना प्रौद्योगिकी क्रांती ने ज्ञान के द्वार खोल दिये है। बुद्धि एवं भाषा के मिलाप से सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे आर्थिक संपन्नता की ओर भारत अग्रसर हो रहा है। इलेक्ट्राॅनिक वाणिज्य के रूप में ई-कॉमर्स, इंटरनेट द्वारा डाक भेजना, ई-मेल द्वारा संभव हुआ है। ऑनलाईन सरकारी कामकाज विषयक ई-प्रशासन, ई-बैंकिंग द्वारा बैंक व्यवहार ऑनलाईन, शिक्षा सामग्री के लिए ई-एज्यूकेशन आदि माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के बहु आयामी उपयोग के कारण विकास के नये द्वार खुल रहे हैं। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में विभिन्न प्रयोगों का अनुसंधान करके विकास की गति को बढाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी में सूचना, आँकडे (डेटा) तथा ज्ञान का आदान प्रदान मनुष्य जीवन के हर क्षेत्र में फ़ैल गया है। हमारी आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक तथ अन्य बहुत से क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी का विकास दिखाई पड़ता है। इलेक्ट्रानिक तथा डिजीटल उपकरणों की सहायता से इस क्षेत्र में निरंतर प्रयोग हो रहे हैं। आर्थिक उदारतावाद के इस दौर के वैश्विक ग्राम (ग्लोबल विलेज) की संकल्पना संचार प्रौद्योगिकी के कारण सफ़ल हुई है। इस नये युग में ई-कॉमर्स, ई-मेडीसिन, ई-एज्यूकेशन, ई-गवर्नंस, ई-बैंकिंग, ई-शॉपिंग आदि इलेक्ट्राॅनिक माध्यमों का विकास हो रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी आज शक्ति एवं विकास का प्रतीक बनी है। कंप्यूटर युग के संचार साधनों में सूचना प्रौद्योगिकी के आगमन से हम सूचना समाज में प्रवेश कर रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस अधिकतम देन के ज्ञान एवं इनका सार्थक उपयोग करते हुए, उनसे लाभान्वित होने की सभी को आवश्यकता है।


सूचना प्रौद्योगिकी व्याख्या 
संपादित करें
1. सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित संक्षिप्त विश्वकोश में -
सूचना प्रौद्योगिकी को सूचना से संबद्ध माना गया है। इस प्रकार के विचार डिक्शनरी ऑफ़ कंप्यूटिंग में भी व्यक्त किए गए है। मैकमिलन डिक्शनरी ऑफ़ इनफ़ोर्मेशन टेक्नोलाॅजी में सूचना प्रौद्योगिकी को परिभाषित करते हुए यह विचार व्यक्त किया गया है कि कंप्यूटिंग और दूरसंचार के संमिश्रण पर आधारित माईक्रो-इलेक्ट्रानिक्स द्वारा मौखिक, चित्रात्मक, मूलपाठ विषयक और संख्या संबंधी सूचना का अर्जन, संसाधन (प्रोसेसिंग), भंडारण और प्रसार है।


2. अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी को इन शब्दों मे परिभाषित किया गया है-
सूचना प्रौद्योगिकी का अर्थ है, सूचना का एकत्रिकरण, भंडारण, प्रोसेसिंग, प्रसार और प्रयोग। यह केवल हार्डवेअर अथवा सॉफ़्टवेअर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस प्रौद्योगिकी के लिए मनुष्य की महत्ता और उसके द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना, इन विकल्पों के निर्माण में निहित मूल्य, यह निर्णय लेने के लिए प्रयुक्त मानदंड है कि क्या मानव इस प्रौद्योगिकी को नियंत्रित कर रहा है। और इससे उसका ज्ञान संवर्धन रहा है।


3. युनेस्को के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी की परिभाषा -
सूचना प्रौद्योगिकी, "वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीय और इंजीनियरिंग विषय है। और सूचना की प्रोसेसिंग, उनके अनुप्रयोग की प्रबंध तकनीकें है। कंप्यूटर और उनकी मानव तथा मशीन के साथ अंत:क्रिया एवं संबद्ध सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक विषय।'


4. डॉ जगदिश्वर चतुर्वेदी ने सूचना प्रौद्योगिकी के सूचना तकनीकी शब्द को परिभाषित करते हुए लिखा है -
सूचना तकनीकी (प्रौद्योगिकी) का किसी भी उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाए वह वस्तुत: उपकरण तकनीक है। यह सूचनाओं को अमूर्त संसाधन के रूप में मथती है। यह 'हार्डवेअर और सॉफ़्टवेअर' दोनों पर आश्रित है। इसमें उन तत्वों का समावेश भी है जो "हार्डवेअर और सॉफ़्टवेअर' से स्वतंत्र है।


5. सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्गत वे सब उपकरण एवं पद्धतियाँ सम्मिलित हैं, जो "सूचना' के संचालन में काम आते हैं। यदि इसकी एक संक्षिप्त परिभाषा देनी हो, तो कहेंगे -


"सूचना प्रौद्योगिकी एक ऐसा अनुशासन है जिसमें सूचना का संचार अथवा आदान प्रदान त्वरित गति से दूरस्थ समाजों में, विभिन्न तरह के साधनों तथा संसाधनों के माध्यम से सफ़लता पूर्वक किया जाता है।'


6. सूचना प्रौद्योगिकी के संदर्भ में हम जब सूचना शब्द का प्रयोग करते है, तब यह एक तकनीकी पारिभाषिक शब्द होता है। वहाँ सूचना के संदर्भ मे "आँकडा और "प्रज्ञा' "विवेक' "बुद्धिमत्ता' आदि शब्दों का भी प्रयोग मिलता है। प्रौद्योगिकी ज्ञान की एक ऐसी शाखा है, जिसका सरोकार यांत्रिकीय कला अथवा प्रयोजन परक विज्ञान अथवा इन दोनों के समन्वित रूप से है।


अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...