रविवार, 21 जुलाई 2019

होटलों का किया गया औचक निरीक्षण

सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्टेशन के होटलों को किया गया औचक चेकिंग


 



गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी कैंट सहायक पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के नेतृत्व में कैंट इस्पेक्टर रवि राय सहित स्टेशन चौकी इंचार्ज जटेपुर चौकी इंचार्ज विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज चौकी इंचार्ज बेतियाहाता सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु मालकिन होटल में प्रॉपर्टी डीलर बिहार सिवान जसौली निवासी लगभग 2 महीने से रहकर गोरखपुर में जमीन का कार्य करता है सहित होटल में रहने वाले सभी व्यक्तियों के आईडी व होटल में रखे रजिस्टर को विधिवत चेक कर सभी को अगाह किये की अगर कोई सन्दिग्ध व्यक्ति होटल में रहता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे अगर किसी के भी होटल में किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होती है तो संबंधित होटल के मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी किसी भी होटल में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं पकड़ा गया।


छेड़छाड़ का आरोपी डीआईजी गिरफ्तार

रेलवे अधिकारी की पत्नी से ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोपी डीआईजी गिरफ्तार, जमानत पर छोड़े गए


 छुट्टी पर भेजे गए, जबलपुर से दिल्ली हुआ तबादला।


जबलपुर ! चलती ट्रेन में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी आरपीएफ के डीआईजी विजय कुमार खातकर को कल जबलपुर जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी (रेलवे) प्रतिमा पटेल के अनुसार जमानती अपराध होने के चलते खातकर को थाने से ही जमानत दे दी गई परन्तु मामले की जांच जारी रहेगी।
घटनाक्रम के अनुसार 15 जुलाई को इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के साथ एसी-2 कोच में खातकर ने छेड़छाड़ की थी। रेलवे अधिकारी व उनकी पत्नियां खातकर की लगातार गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने डीआईजी खातकर से छुट्टी पर जाने को कहा जिस पर वे एक महीने की छुट्टी पर चले गए। इसी बीच उनका तबादला पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर से उत्तर दिल्ली रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कर दिया गया परन्तु वे जांच के लिए जबलपुर में ही बने रहे।
एसपी जीआरपी जबलपुर प्रतिमा पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने कल डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) विजय कुमार खातकर को गिरफ्तार कर लिया बाद में उन्हे थाने से जमानत दे दी गई।


मेडिकोलीगल,फॉरेंसिक मैडिसिन पर कार्यशाला

मेडिकोलीगल व फॉरेंसिक मेडिसिन के विषय पर एक एक दिवसी कार्यशाला का आयोजन किया गया


बिलासपुर ! पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता एवं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के तत्वाधान में आयोजित की गई।
मेडिको लीगल विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सतपति एवं अन्य वक्ताओं में डॉक्टर प्रियंका सोनी सिम्स बिलासपुर गजेंद्र साहू डीपीओ बिलासपुर ने के द्वारा अपना विशेष अनुभव शेयर किये।
कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के प्रधान और जो टीआई स्तर तक तथा विभिन्न जिलों से चिकित्सक कुल लगभग 220 से अधिक प्रतिभागी ने कार्यशाला में भाग लिया, डॉ सतपति ने बड़ी ही रोचक ढंग से विभिन्न प्रकार की चोटों घावों की जानकारी देते हुए उपस्थित अनुसंधानकर्ता एवं अधिकारी एवं चिकित्सकों को मेडिकल लीगल केस के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा केस के दौरान आने वाली समस्याओं का निराकरण का रास्ता बताया तथा चिकित्सकों को उनकी कार्य क्षेत्र में आने वाली चिकित्सीय चिकित्सक की परेशानियों का निराकरण के संबंध में वैज्ञानिक सलाह दिए।
कार्यशाला में विवेचक तथा चिकित्सक के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का डॉक्टर सतपति द्वारा बहुत ही सटीक जवाब दिया गया जिससे विवेचना तथा चिकित्सकीय कार्य पहले से बहुत बेहतर होने की उम्मीद है। इस कार्यशाला का आयोजन इसी मकसद से पूरा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।


लूट-हत्या के तीन आरोपी मुठभेड़ में घायल

कृष्णानगर के आरके ज्वैलर्स में लूट-हत्या करने
वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल


 केसरीखेड़ा में तड़के हुई मुठभेड़, एक सिपाही को भी गोली लगी।
लखनऊ । कृष्णानगर थाना क्षेत्र के केसरी खेड़ा में आज तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए, एक सिपाही को भी गोली लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के अनुसार ये तीनों बदमाश किसी अपराधिक वारदात के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने सूचना मिलने पर इनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए जिनकी टिकूं नेपाली, मोहन जोशी व लईक अहमद के रूप में पहचान हुई है। बदमाशों व घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी के अनुसार कृष्णानगर के आरके ज्वैलर्स के यहां हुई लूट व हत्या की घटना में इन बदमाशों की तलाश थी। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।


आज का दिन शुभ नहीं :कन्या

राशिफल 


मेष ----आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान का भाग्य प्रबल है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य संपन्न होंगे। शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष में कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।


वृष -----आज का दिन सामान्य है। धन संबंधी कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। परिवार में कोई नई वस्तु को खरीदने की व्यवस्था करेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ध्यान रखें किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। संतान के विचारों में कुछ मतभेद होने के कारण विवाद की स्थिति बनती है।


मिथुन ----आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा, दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में कार्य करने के लिए स्फूर्ति बनी रहेगी। वर्तमान में आप किसी परिस्थिति का अनुमान पहले से ही लगा पाएंगे। आज के दिन आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क---- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं बात-बात पर क्रोध आने लगेगा। मन में किसी प्रकार का अंजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की सही सलाह को सुनने का प्रयास करें इससे लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।


सिंह ----आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी कार्य की योजना को अच्छी तरह से बना पाएंगे। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। किसी अच्छे कार्य में धन खर्च हो सकता है। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद आप के ऊपर पूर्ण रूप से बना रहेगा। संतान संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से आनंदपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा।


कन्या ----आज का दिन शुभ नहीं है। दिन सामान्य रहेगा तथा मन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। धन संबंधी चिंता सताएगी। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित आएंगे। पिता के द्वारा आपको सही सलाह मिलने से आपका कार्य सफल होगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। एंटी होम लोगों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।


तुला -----आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे एवं परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। समाज में किसी प्रकार का पद प्राप्त हो सकता है। पिता से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में भी लाभ प्राप्त होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए आप महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।


वृश्चिक---- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा किसी बात को लेकर तनाव व्याप्त रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार में मन कम लगेगा, ईश्वर आराधना में आस्था बढ़ेगी। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।


धनु -----आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की अनुभूति होगी। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों का उचित हल निकाल पाएंगे। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।


मकर----- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा में कुछ कमी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रक्त से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। संतान का भाग्य अच्छा है। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य होंगे। आपको अपनी आदतों पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।


कुंभ ---आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। तकनीकी माध्यमों में आपका दिमाग वर्तमान में अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान घर पर होने के योग हैं। आप भाइयों की मदद कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। संतान के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली है। संतान का दिमाग तकनीकी कार्यों में अधिक सक्रिय रहेगा।


मीन -----आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों का कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली हैं। माता से विवाद ना करें। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अधिक तनाव के कारण सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आप किसी कठिन परिस्थिति से उबर सकते हैं।


जीवन संदेश (आत्ममंथन)

 जीवन संदेश 


वशिष्ठ चौबे लखनऊ


हम जिंदगी में कामयाब होना उतना ही जरूरी समझते हैं जितना जरूरी, जिंदा रहने के लिए साँस लेना है तो हम अवश्य कामयाब होंगे। हम सहस्त्र बार नीचे गिरकर फिर से सहस्त्र बार ऊँचे उठने का प्रयास करते हैं तो जरूर सफल हो जाएंगे। हमारे लक्ष्य में इतनी जान है कि उसे हासिल करने के लिए अपनी जान लगा दें तो हम जरूर इतिहास रच जाएंगे, यही सफलता प्राप्त करने का अव्यर्थ साधन है।


इतिहास में कई ऐसे लोग हुए है जिन्होंने लगन, निरंतर प्रयास और परिश्रम के बल पर फर्श से अर्श तक कामयाबी की उड़ान भरे हैं, क्योंकि उन्हें खुद पर विश्वास था। हम उनकी कहानियां पढ़कर खुश होते हैं लेकिन कभी यह नही सोचते कि हमें भी कुछ ऐसा कर गुजरना चाहिए कि हमारे नाम की सफल कहानी लिखी जाए, कभी नही सोचते और सोचते भी हैं तो केवल सोचकर ही रह जाते हैं, करते नही। अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर निकलना ही नही चाहते। अपने आप से पूछिये, खुद से सवाल कीजिये कि क्या हम ऐसे ही दुनिया से चले जायेंगे? हम जाएंगे तो हमें याद करने वाला कोई नही होगा?


सच तो यह है कि जिस तरह हम जी रहे हैं। डर, भय और आलस्य में जी रहे हैं। ऐसे में तो हमें याद करने वाला कोई भी नही होगा। लोग हमें याद तभी रखेंगे जब जब इतिहास रचेंगे। कुछ ऐसा कर जाएं जो केवल हम ही कर पाएं और कोई वह सोच भी न सके तभी हम इतिहास रचेंगे। इसके लिए दृढ़-संकल्पित होना पड़ेगा, खुद में जिद पैदा करना पड़ेगा, पागलपन की हद तक जुनून पैदा करना होगा, अपने अंदर जज्बे की आग को जलाना होगा, ठानना पड़ेगा, डटना पड़ेगा क्योंकि इतिहास डरने से नही डटने से रचे जाते हैं।


कावड़-यात्रा के महत्व (आस्‍था)

हर साल श्रावण मास में लाखों की तादाद में कांवडिये सुदूर स्थानों से आकर गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गांव वापस लौटते हैं! इस यात्राको कांवड़ यात्रा बोला जाता है। श्रावण की चतुर्दशी के दिन उस गंगा जल से अपने निवास के आसपास अथवा संकल्प के अनुरूप शिव मंदिरों में शिव का जल-अभिषेक किया जाता है। कहने को तो ये धार्मिक आयोजन भर है, लेकिन इसके सामाजिक सरोकार भी हैं। कांवड के माध्यम से जल की यात्रा का यह पर्व सृष्टि रूपी शिव की आराधना के लिए हैं। पानी आम आदमी के साथ-साथ पेड-पौधों, पशु - पक्षियों, धरती में निवास करने वाले हजारो लाखों तरह के कीडे-मकोडों और समूचे पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक वस्तु है। उत्तर भारत की भौगोलिक स्थिति को देखें तो यहां के मैदानी इलाकों में मानव जीवन नदियों पर ही आश्रित है।


धार्मिक महत्व


कांवड उठाता कांवडिया (भोला)
धार्मिक संदर्भ में कहें तो इंसान ने अपनी स्वार्थपरक नियति से शिव को रूष्ट किया है। कांवड यात्रा का आयोजन अति सुन्दर बात है। लेकिन शिव को प्रसन्न करने के लिए इन आयोजन में भागीदारी करने वालों को इसकी महत्ता भी समझनी होगी। प्रतीकात्मक तौर पर कांवड यात्रा का संदेश इतना भर है कि आप जीवनदायिनी नदियों के लोटे भर जल से जिस भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हें वे शिव वास्तव में सृष्टि का ही दूसरा रूप हैं। धार्मिक आस्थाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से रची कांवड यात्रा वास्तव में जल संचय की अहमियत को उजागर करती है। कांवड यात्रा की सार्थकता तभी है जब आप जल बचाकर और नदियों के पानी का उपयोग कर अपने खेत खलिहानों की सिंचाई करें और अपने निवास स्थान पर पशु पक्षियों और पर्यावरण को पानी उपलब्ध कराएं तो प्रकृति की तरह उदार शिव सहज ही प्रसन्न होंगे।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...