बुधवार, 15 मई 2019

नौजवानों को जाति के नाम से भरमाया:मोदी

बिहार के नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित किया गया: पीएम मोदी


बिहार के पालीगंज की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामिलावटी लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया था। 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है, अन्नदाता को सौर ऊर्जा दाता बनाने का काम हाथ में लिया है। इसके लिए बीज से बाजार तक नयी व्यवस्थाएं खड़ी की जा रही हैं। बिहार के गांव-गांव की उम्मीदों को, सपनों को नयी ऊंचाई देने के लिए, गरीब से गरीब तक टेक्नोलॉजी को हम कैसे पहुंचा रहे हैं, इसका उदाहरण है डिजिटल इंडिया अभियान। एनडीए सरकार की नीतियों के कारण आज दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है।पीएम ने कहा कि अपनी जाति के दूसरे लोगों पर दबदबा बनाये रखने के लिए, जाति में जो अच्छे होनहार नौजवान थे, उन्हें भी दबंगई के रास्ते पर चढ़ा दिया। नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित करके, उनके कंधे पर बंदूक रखकर, इन्होंने अपने ही समाज और जाति को बंधक बना लिया। कांग्रेस का नामदार परिवार हो या फिर यहां बिहार का भ्रष्ट परिवार, इनकी संपत्ति आज सैकड़ों-हजारों करोड़ों रुपये में है। आखिर ये पैसे कहां से आए?universalexpress.page


 


विजय माल्या को भुगतान के लिए मिला समय

भगोड़े विजय माल्या को लंदन में मकान के भुगतान के लिये मिला और समय


समस्याओं में घिरे विजय माल्या ने एक गृह-ऋण को लेकर स्विट्जरलैंड के बैंक यूबीएस के साथ कानूनी विवाद का समाधान कर लिया है। बैंक ने माल्या को लंदन के एक महंगे इलाके में एक आवासीय फ्लैट के लिए लिए गए कर्ज के भुगतान के लिये अगले साल अप्रैल तक का समय दे दिया है।


बैंक ने 2.04 करोड़ पौड कर्ज का भुगतान नहीं करने को लेकर माल्या (63) के भव्य कार्नवाल टेरेस अपार्टमेंट को कब्जे में लेने के लिये कदम उठाया था। मामले में सुनवाई पिछले सप्ताह होनी थी। माल्या के खिलाफ भारत में बैंकों के साथ कर्ज में धोखाधड़ी और मनी लांडरिंग जैसे मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है। भारत के कानून के तहत उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है।हालांकि ब्रिटिश उच्च न्यायालय की चांसरी खंडपीठ के न्यायाधीश सिमोन बार्कर द्वारा सोमवार को जारी अदालत के सहमति आदेश के अनुसार मामले में समझौता होने के बाद सुनवाई को रद्द कर दिया गया। न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि माल्या को मकान में रहने की अनुमति दी जाती है। लेकिन अगर 30 अप्रैल 2020 तक कर्ज कर भुगतान नहीं किया जाता है तो बैंक उस सम्पत्ति को अपने अधिकार में ले सकता है।


universalexpress.page


अलवर की रेप पीड़िता से मिलेंगे राहुल

पंजाब में चुनाव प्रचार से पहले अलवर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिलने जाएंगे राहुल गांधी


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को राजस्थान में अलवर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से मुलाकात करेंगे। अनुसूचित जाति की महिला के साथ कथित तौर पर 26 अप्रैल को पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। केवल इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके पति को बुरी तरह मारा था और उनके पास मौजूद दो हजार रुपये लूट लिए थे।


राहुल चुनाव प्रचार के लिए पंजाब जाने से पहले पीड़िता से मिलेंगे। पंजाब में आखिरी चरण की सीटों के लिए रविवार को मतदान होने हैं। गांधी महिला से ऐसे समय पर मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं जब राज्य सरकार को भाजपा इस मामले को लेकर घेर रही है। जब पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो उसे यह कहकर भेज दिया गया कि अभी चुनाव हैं।राजस्थान सरकार ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की। दुष्कर्म का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो दबाव में आकर पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। पांचो आरोपियों जिन्होंने घटना को अंजाम दिया और इसका वीडिया बनाया पुलिस की गिरफ्त में है। छठवां आरोपी जिसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।universalexpress.page


 


एससी ने बंगाल सरकार को फटकारा

ममता मीम केस: प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार


बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट की वकेशन बेंच ने मंगलवार को ही शर्मा को रिहा करने का आदेश दिया था। बंगाल सरकार ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने में वक्त लगता है इसलिए आज सुबह 9.40 पर उन्हें रिहा किया गया कोर्ट ने कहा कि हमारे आदेश के बाद भी बीजेपी नेता को तत्काल रिहा क्यों नहीं किया गया?


सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'जमानत देने के बाद भी प्रियंका को तत्काल रिहा क्यों नहीं किया गया? हमारा आदेश स्पष्ट था और इसका तुरंत पालन होना चाहिए। अगर उन्हें तत्काल रिहा नहीं किया गया तो इसे अवमानना माना जाएगा।इस पर प्रियंका के वकील ने कहा कि उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जवाब में बंगाल सरकार ने कहा कि शर्मा को 9.40 पर रिहा कर दिया गया। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें तत्काल नहीं रिहा किया गया तो हम अवमानना का नोटिस जारी करेंगे।


सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया तो ऐसा लग रहा है कि प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी मनमाने तरीके से की गई। कोर्ट ने कल दिए आदेश में बेल के बाद बीजेपी नेता को ममता बनर्जी से लिखित माफी मांगने का भी आदेश दिया था। हालांकि, शर्मा के वकील ने कहा कि उन्हें रिलीज किया जा रहा है, लेकिन उनसे माफीनामे के पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा है।


universalexpress.page


अब तक की खाश खबरे

अब तक की प्रमुख खबरें 


ममता का पलटवार, पूछा- क्या अमित शाह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता - बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में पत्थरबाजी और झड़प का मामला देर शाम चुनाव आयोग पहुंचा, तो वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या अमित शाह खुद को भगवान समझते हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता है। 


पीएम मोदी की रैली के पास पकौड़ा बेच रहे स्नातक के एक दर्जन छात्र हिरासत में - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ रैली के पास तकरीबन एक दर्जन डिग्री के छात्र मोदी पकौड़ा बेच रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये तमाम छात्र डिग्री रोब्स पहनकर पकौड़ा बना रहे थे, जिसकी वजह से इन्हें हिरासत में लिया गया। 


दिल्ली में ध्रुव त्यागी की हत्या के आरोप में जहांगीर गिरफ्तार - दिल्ली में रविवार को बसाई दरगपुर इलाके में 51 साल के बिज़नेसमैन ध्रुव त्यागी को अपनी 27 साल की बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने चाकूओं से गोद कर मार डाला, जबकि इस घटना में अपने पिता को बचाने आया 19 साल का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


हार से ममता जी डरी हुई हैं, वह लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं- देवेंद्र फडणवीस - पश्चिम बंगाल में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच ठनी हुई है, उसके बाद दोनों ही दलों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से अमित शाह के रोड शो के दौरान पथराव हुआ उसपर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नाराजगी जाहिर की है। 


क्रिश्चियन मिशेल को योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी का शकुनि मामा बताया - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ऑगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को शकुनी मामा बताया है और उसे राहुल गांधी का मास्टमाइंड मामा करार दिया है!


राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने स्कूली किताबों से हटाया नोटबंदी का पाठ - राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने स्कूल की किताबों से नोटबंदी का पाठ हटा दिया है। आने वाले एकेडिमिक सेशन के लिए सिलेबस को रिवाइज कर दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से खबर है क् राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि नोटबंदी एक असफल प्रयोग था। 


राजस्थान में प्रसव पीड़ा को कम करने के लिए हॉस्पिटल में गूंज रहा है गायत्री मंत्र - राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल में प्रसव कक्ष में बजाए जा रहे गायत्री मंत्र को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। एक मुस्लिम कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की है, जिसके बाद इस संबंध में कार्रवाई करने की बात कही गई है। हालांकि, डॉक्टरों का तर्क है कि गायत्री मंत्र से महिलाओं को दर्द में राहत मिलती है। 


बारिश ने थामी मेट्रो की रफ्तार - दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यहां पर सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश से लोगों ने राहत की सांस तो ली लेकिन दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को खासतौर से दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। universalexpress.page


 


पीएम मोदी के भाई बैठे धरने पर

पीएम मोदी के भाई अपने वाहन के साथ एस्कॉर्ट भेजने की मांग को लेकर जयपुर में बैठे धरने पर


जयपुर होकर हरिद्वार जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी मंगलवार रात को धरने पर बैठ गए। अपने वाहन के साथ एस्कॉर्ट भेजने की मांग को लेकर वह जयपुर-अजमेर हाइवे पर बगरू थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। यह धरना करीब घंटे भर चला।पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार उन्हें दो सुरक्षाकर्मी दिए जा सकते थे, जिन्हें संबंधित व्यक्ति की गाड़ी में ही बैठना होता है, लेकिन वह इनके लिए अलग गाड़ी की मांग कर रहे थे। हालांकि, बाद में वह हमारी बात मान गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ चले गए।universalexpress.page


 


अवैध कब्जे को लेकर, उदार जिला-प्रशासन

 अवैध कब्जे पर उधार है जिला प्रशासन


गाजियाबाद ! लोनी के अंकुर विहार की सभासद व जिला मंत्री भाजपा निशा सिंह के द्वारा डीएम गाजियाबाद से सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत !सभासद निशा सिंह ने बताया 29 अप्रैल को SDM एसडीएम लोनी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लोनी को लाल बाग खते पर कब्जे की लिखीत मे शिकायत दी थी! जिस पर कोइ कार्यवाही नही हुई!  कब्जा करने वाले व्यक्तिओ का होसला बढ गया है !अब उसने गेट भी लगा दिया और खते का रास्ता व गंदे पानी का रास्ता रोक दिया है !इसकी वजय से डीएलएफ अंकुर विहार वार्ड का बुरा हाल हो गया है! गंदा पानी खाली  पड़े प्लाटों व रोड पर भर रहा है! लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं, सभासद की शिकायत पर डीएम कार्यालय से हुऐ जाँच के आदेश!universalexpress.page


 


जयपुर में 51 जोड़े लेंगे ,साथ फेरे


पुष्कर मे क्षत्रिय समाज के 31 जोड़ो का सामुहिक विवाह सम्मेलन कल


राजपुत सभा भवन जयपुर मे 51 जोडे लेंगे 7 फेरे


जयपुर ! क्षत्रिय सामुहिक विवाह समिति पुष्कर कें तत्वाधान मे गुरूवार 16 मई को जयमल कोट मे राजपुत समाज कें 31 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधेगे। समिति कें अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह कडेल ने बताया कि विवाह से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है । कडेल ने क़हा कि क्षत्रिय सामुहिक विवाह समिति व जयमल कोट कें प्रयासो से लगातार 11 वां विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।


*जयपुर मे 18 मई को 51 जोड़ेंगे बनेंगे हमसफ़र*
राजपुत सभा भवन जयपुर द्वारा आयोजित पांचवे विवाह सम्मेलन कि भी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा चुका है। बुधवार को सभा अध्यक्ष गिरिराज सिंह लौटवाडा ने बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। यहा 51 जोड़ो का विवाह होगा।

गजेन्द्र सिंह राठौड़universalexpress.page


जुलाई मे होगा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच

ICC CRICKET WORLD CUP 2019

30 May ENG vs RSA 2:30pm
31 May PAK vs WI 2:30pm
01 June NZ vs SL
01 June AFG vs AUS 5:30pm
02 June RSA vs BD 2:30pm
03 June PAK vs ENG 2:30pm
04 June AFG vs SL 2:30pm
05 June RSA vs IND 2:30pm
05 June BD vs NZ 5:30pm
06 June AUS vs WI 2:30pm
07 June PAK vs SL 2:30pm
08 June ENG vs BD 2:30pm
08 June AFG vs NZ 5:30pm
09 June IND vs AUS 2:30pm
10 June RSA vs WI 2:30pm
11 June BD vs SL 2:30pm
12 June PAK vs AUS 2:30pm
13 June IND vs NZ 2:30pm
14 June ENG vs WI 2:30pm
15 June SL vs AUS 2:30pm
15 June RSA vs AFG 5:30pm
16 June PAK vs IND 2:30pm
17 June WI vs BD 2:30pm
18 June ENG vs AFG 2:30pm
19 June NZ vs RSA 2:30pm
20 June AUS vs BD 2:30pm
21 June ENG vs SL 2:30pm
22 June IND vs AFG 2:30pm
22 June WI vs NZ 5:30pm
23 June PAK vs RSA 2:30pm
24 June BD vs AFG 2:30pm
25 June ENG vs AUS 2:30pm
26 June PAK vs NZ 2:30pm
27 June WI vs IND 2:30pm
28 June SL vs RSA 2:30pm
29 June PAK vs AFG 2:30pm
29 June NZ vs AUS 5:30pm
30 June ENG vs IND 2:30pm
01 July SL vs WI 2:30pm
02 July BD vs IND 2:30pm
03 July ENG vs NZ 2:30pm
04 July AFG vs WI 2:30pm
05 July PAK vs BD 2:30pm
06 July SL vs IND 2:30pm
06 July AUS vs RSA 2:30pm


09 July 1st Semi Final 2:30pm


11 July 2nd Semi Final 2:30pm


14 JULY FINALS 2:30PMuniversalexpress.page


 


मंगलवार, 14 मई 2019

जनता इंडिया फर्स्ट वालों को चुनेगी:मोदी

फैमिली फर्स्ट के बजाए इंडिया फर्स्ट वालों को चुन रहा है देश: पीएम मोदी


चंडीगढ़ ! जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि देश मजबूर सरकार नहीं बल्कि बुलंद हौसले वाली मजबूत सरकार चुन रहा है। देश फैमिली फर्स्ट के बजाए इंडिया फर्स्ट वालों को चुन रहा है। देश आतंकी हमलों के बाद दुबकने वालों को नहीं, आतंकियों को घर में घुसकर मारने वालों को चुन रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि महामिलावटियों ने हमारी हर योजना को अपमानित करने की कोशिश की है। कांग्रेस और उसके दरबारियों का ये वही गैंग है, जो कहता था की भारत की जनता अनपढ़ है। ये लोग कहते थे कि भारत में तो बैंक नहीं हैं, ऐसे में डिजिटल लेनदेन कैसे संभव है? आज भारत डिजिटल पेमेंट्स का एक बहुत बड़ा डेस्टिनेशन है।


पीएम ने कहा कि 8 करोड़ फर्जी लोगों के नाम से जो बिचौलिए मालामाल होते थे, आए दिन मलाई खाते थे, इन सबकी दुकानें इस चौकीदार ने बंद कर दी हैं। हमारी सरकार का डीबीटी है- डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर महामिलावटी लोगों का डीबीटी है- डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर। जिन लोगों ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों से डर-डर कर देश चलाया हो, उनके पास आज नेशनल सिक्योरिटी पर कहने के लिए कुछ नहीं है।universalexpress.page


 


अवैध खनन पूरे देश के लिए चिंता का विषय

अवैध खनन  पूरे देश के लिए चिंता का विषय


संवाददाता-विवेक चौबे


कांडी(गढ़वा) ! प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत-घटहुआं कला निवासी- संजय साह का ट्रेक्टर विगत कई महीनों से लगातार अबैध बालू का उठाव धड़ल्ले से कर रहा है।साथ ही अन्य दूसरे के भी कई ट्रेक्टर शामिल हैं।प्रशाशन मौन है।प्रशाशन की लापरवाही बरते जाने के कारण बालू का उठाव दिन-रात हो रहा है।बता दें कि बालू घाट बंद है ,फिर भी अबैध बालू का उठाव रुकने का नाम ही नहीं लेता।चालक ने बताया कि जबसे बालू घाट बंद हुआ है तबसे लेकर अब तक बालू उठाव जारी है। कोयल व सोन नदी से रोज दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा बालू का उठाव कर 1000 रुपए से 1500 रुपए तक में बेचा जा रहा है. 24 घंटे रात हो या दिन धड़ल्ले से ट्रैक्टरों द्वारा बालू का उत्खनन व ढुलाई जारी है. जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से हैं! इस अवैध कारोबार पर पदाधिकारी व प्रशासन दोनो मौन हैं! राणाडीह बालू घाट जब चालू था उस वक्त रोएल्टी के रुप में 430 रुपए लिए जाते थे. उस वक्त प्रखंड के बेलोपाती,पतहरिया,हरिगावां,लमारी,घोड़दाग,चटनियां,घटहुआं, कांडी में 1200 रुपए से 1500 रुपए तक कीमत लिया जाता था. अब घाट बंद होने के बावजूद मुफ्त बालू उठाव होने पर भी रेट में कई कमी नही आई है!universalexpress.page


नाले-नदियों की सफाई में ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले

नाले-नदियों की सफाई में ठेकेदारों की बल्ले-बल्ले


लखीमपुर खीरी ! नदी, नाले,नहरो आदि की सील्ड सफाई में संबंधित विभाग की मिलीभगत से हो रहा करोड़ों का गोलमाल ! आपको बताते चलें कि जहाँ एक तरफ सरकार किसानों तथा बाढ़ ग्रस्त इलाके के जनमानस हित लाभ को देखते हुए नदी,नाले,नहरों आदि की सील्ड सफाई कराये जाने का फरमान जारी किया ! वही दूसरी ओर नहर विभाग से संबंधित ठेकेदारों की बल्ले बल्ले हो गई। नहर के समीप गाँव के निवासियों की मानें तो सील्ड माफिया ठेकेदार नहरों की सही ढंग से सील्ड सफाई न करके नहर विभाग के आला अधिकारियों की षडयंत्रकारी मिलीभगत से शासन से भेजी गई मोटी रकम हड़पने का काम कर रहे हैं। साथ ही यह माना जा रहा है कि दिखावे के रूप में कुछ जे0 सी0 बी0 मशीने नहरों में चलवाई जा रही है कि जिससे लगे नहरों की सील्ड सफाई अभियान उच्च स्तर पर चला रहा हो । वही संबंधित विभागीय कर्मचारी अपने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में तत्काल नहरों में पानी भी छोड़ देते हैं। जिसके कारण सील्ड सफाई का कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कारण साफ कि इस अभियान का भौगोलिक स्थिति में शासन की मंशा के अनुरूप नहीं हो रहा है। और शासन द्वारा भेजी गई सारी करोड़ों रुपये कि रकम सील्ड माफिया ठेकेदार व नहर विभाग के आला अफसर डकार गये। अब देखना यह है कि क्या है नहर की सील्ड सफाई का मानक ? और उस मानक पर खरा न उतरने वाले ठेकेदार व विभाग के आला अधिकारियों के विरुद्ध जाँच व आवश्यक कार्रवाई हेतु कौन खोलेगा मोर्चा या फिर ये सब यूँ ही चलता रहेगा। 


डी0पी0 आर्य universalexpress.page


आखिरकार क्या कर रही है योगी सरकार?

आखिरकार  क्या कर रही है योगी सरकार?


गाजियाबाद ! बालू खानन पर छापेमारी के दौरान  स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गोली दागने वाले खनन माफिया को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया था! लेकिन कुछ देर बाद ही उसे छोड दिया गया। जबकि विधायक प्रतिनिधि ललित शर्मा ने खनन माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ट्रॉनिका सिटी थाने में तहरीर भी दी थी! लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नही की है। जिससे साबित हो गया है कि खनन माफिया भारी रसूक वाला है और योगी सरकार के विधायक पर कातिलाना हमला करने के बाद भी उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नही हुई। सूत्रों की माने तो खनन माफिया ने अवैध बालू खनन करने के लिए दर्जनों बदमाशों को खान पर नियुक्त किया हुआ था। जो बदमाश किसी को भी खान पर नही जाने देते थे। जिसके चलते उसका अवैध धंधा धडल्ले से चल रहा था। प्रश्न यह उठता है कि अगर योगी सरकार में भाजपा विधायक ही सुरक्षित नही और उन पर गोली दागने वालों पर ही कोई कार्रवाई नही की जा रही तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा?universalexpress.page


काशी के मन में कमल का भरोसा:मोदी

मोदी ने कहा-मुझे काशी के मन में कमल होने का भरोसा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम, वाराणसी से उम्मीदवार भी हैं। यहां अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। ये हैं उनके संदेश की 10 बड़ी बातें:


मुझे मौका देकर काशी ने मेरा जीवन धन्य कर दिया। मेरा जीवन काशी के काम आया, इसका संतोष है। जन भागीदारी से काशी का विकास संभव हुआ। मेरे रोम-रोम में काशी है। जो काशी आया वह यहीं का होकर रह गया। वाराणसी आमूल चूल परिवर्तन का गवाह बना है। काशी के नए रूप से लोग अभिभूत हैं। काशी ने विकास की नई लकीर खींची है।पांच साल में हमने बहुत कुछ किया है और अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है। काशी में रोड शो के बाद लोगों ने कहा, आप मत आइए हम सब संभाल लेंगे। मुझे विश्वास है कि काशी के मन में कमल है। भारत के भाग्य को बाबा विश्वनाथ की धरती से अंकित करेगा। काशी को मेरे लिए, जब पूरा देश उसकी ओर देख रहा होगा तो उसे मतदान का नया रिकॉर्ड भी बनाना होगा।क्यों न देश भर का रिकॉर्ड तोड़ा जाए।आप सोशल मीडिया पर वोटिंग के बाद सेल्फी जरूर डालिए, उसे देखकर मुझे आनंद होगा। मैं तो काशी वासी बन गया हूं तो अंत में यही कहूंगा--हर हर महादेव, हर हर गंगे।universalexpress.page


 


आरएसएस ने छोड़ा मोदी का साथ:मायावती

मायावती का पीएम मोदी पर बयान, कहा आरएसएस छोड़ चुका है पीएम का साथ


लखनऊ ! बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान देते हुए कहा है कि इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की नैया डूब गई है और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने भी प्रधानमंत्री मोदी का साथ छोड़ दिया है। मंगलवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो ने यह बयान दिया है।मायावती ने कहा ''पीएम श्री मोदी सरकार की नैया डूब रही है, इसका जीता-जागता प्रमाण यह भी है कि आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है व इनकी घोर वादाखिलाफी के कारण भारी जनविरोध को देखते हुए संघी स्वंयसेवक झोला लेकर चुनाव में कहीं मेहनत करते नहीं नजर आ रहे हैं जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे हैं।''


मायावती ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिनपर चुनाव आयोग कुछ समय के लिए प्रचार पर रोक लगाता है और वह प्रचार तो नहीं करते लेकिन मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करना शुरू कर देते हैं। मायावती ने कहा कि ऐसे लोगों के मंदिरों में जाने को बड़े पैमाने पर मीडिया में कवर किया जाता है जिसपर रोक लगनी चाहिए और चुनाव आयोग को इसपर कदम उठाने चाहिए।universalexpress.page


 


मीडिया की वजह से सीएम बना:गहलोत

23 मई के बाद भी राजस्थान का मुख्यमंत्री बना रहूंगा-अशोक गहलोत।
मीडिया की वजह से सीएम बना। भाजपा का संघ में विलय हो जाना चाहिए।

आए दिन मीडिया को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह का समर्थक बताने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब कहा है कि वे मीडिया की वजह से ही तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। 13 मई को जयपुर में पत्रकारों से संवाद करते हुए गहलोत ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव से पहले और फिर परिणाम के बाद मीडिया ने जो माहौल बनाया, उसका परिणाम रहा कि मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बना। गहलोत ने कहा कि वर्ष 2013 के परिणाम के बाद वे तो राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो गए थे। लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव के मौके पर अखबार मालिकों और मेरे पत्रकार दोस्तों ने जो सकारात्मक भूमिका निभाई उसी की वजह से मैं सीएम बन सका। जब एक पत्रकार ने 23 मई के बाद लोकसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया जानना चाहता तो गहलोत ने कहा कि वे 23 मई के बाद भी राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि आप लोग मुझे फिर से दिल्ली क्यों भेजना चाहते हैं। गहलोत ने कहा कि दिल्ली में वे अपने भूमिका वेणुगोपाल को सौंप कर आए हैं और वेणुगोपाल हाईकमान के भरोसे पर खरे उतरे हैं। मेरा दोबारा से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने का कोई इरादा नहीं है। लोकसभा चुनाव के परिणाम पर हारजीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह सेहरा प्रदेश की जनता के सिर पर ही बंधेगा क्योंकि जनता की जीताती है और जनता ही हराती है।
संघ में भाजपा का विलय:
गहलोत ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में भाजपा की कमान पूरी तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हाथ में थी। संघ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संघ की सक्रियता पर मुझे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन मैं संघ के प्रमुख मोहन भागवत को सलाह देना चाहता हंू कि भाजपा का विलय संघ में कर लिया जाए। आज भाजपा की सभी राजनीतिक गतिविधियां संघ के इशारे पर ही होती है। सरकार के निर्णय भी संघ करता है। सरकार के महत्वपूर्ण पदोंं पर संघ के स्वयं सेवक बैठे हुए हैं। संघ की भाजपा राजनीति में इतनी सक्रियता है, लेकिन पूरा देश जनता है कि महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ के पदाधिकारियों ने तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को लिखकर दिया था कि संघ सिर्फ सांस्कृतिक गतिविधियों तक ही सीमित रहेगा। तभी संघ पर से प्रतिबंध हटा था, लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि संघ किस प्रकार राजनीति में सक्रिय हैं।universalexpress.page


852 करोड ,मे अजमेर से जयपुर जाएगा पानी


अजमेर का बचा कुचा पानी जयपुर जाने वाला है और अजमेर की राजनैतिक जमात मौन 
बीसलपुर से अजमेर का पानी जयपुर भेजने हेतु 852 करोड़ की योजना


 


 अजमेर  ! जिला जल समस्या से जूझ रहा है। जिस तरफ देखो पानी के लिए लोगों की तड़प खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के अपने ही पदाधिकारी जल समस्या को लेकर लोगों की शिकायतें सुन सुन कर परेशान है। कोई विरोध के तो कोई सेवा के रास्ते जल समस्या का समाधान करने में लगा हुआ है । वहीं दूसरी ओर कांग्रेस शासित राजस्थान सरकार ने, 11 मई को जयपुर की जल समस्या सुलझाने के चक्कर में, कुछ ऐसे फैसले ले डाले हैं। जिसके चलते आने वाले समय में अजमेर जिले की जल समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है । आपको बता दें कि - जयपुर में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में बेहतर जल आपूर्ति के लिए 400 नलकूपों का निर्माण कर 40 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाने की बात कही है। साथ ही बीसलपुर बांध से अजमेर और टोंक तथा जवाई बांध से पानी जयपुर जिले को उपलब्ध कराने की कार्य योजना पर सरकार काम करने जा रही है। जिसके लिए 852 करोड रुपए की योजना की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है ।
अब बताइए यह हालत है। और ऐसे हाल में अजमेर की जनता आखिर इस राजनीतिक जमात पर विश्वास करें तो कैसे ?जिसके लोकसभा प्रत्याशि चुनाव प्रचार के चलते जलापूर्ति के बड़े-बड़े वादे करते हुए दिखाई दे रहे थे। अजमेर में पार्टी चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों को ही केवल वोटर का वोट लेने से मतलब दिखाई देता है । चलिए प्रत्याशी का तो चुनाव प्रचार के दौरान सबसे बड़ा सिरदर्द यही होता है कि , कैसे भी करके अपने राजनीतिक दल को सीट जीत कर दे दे। तो बेचारे दोनों प्रत्याशी चुनाव के दौरान अजमेर वासियों को चांद तारे तोड़ कर लाने जैसी बातें करते दिखाई दे रहे थे। परंतु कम से कम भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के संगठनों की तो यह जिम्मेदारी बनती है की वह इस बात पर अपना मुखर विरोध दर्ज कराएं । हालांकि विरोध दर्ज कराने से किस सरकार को कितना असर पड़ता है ,यह सब हम गुजरे कल में अच्छी तरह देख चुके हैं । परंतु ऐसे मौकों पर अपना मत व्यक्त करना एक राजनेता के लिए मेरे ख्याल में बहुत जरूरी है। जो कि दोनों ही राजनीतिक दल अब तक नहीं कर रहे हैं। इससे जनता की समस्या कितनी हल होती है या कितनी हल नहीं होती ,यह तो बाद की बात है । *लेकिन इससे राजनीति क्षेत्र में काम कर रहे हैं इन नेताओं के चाल और चरित्र का पर्दाफाश जरूर होता है । जिससे शहर का आम आदमी बड़े आराम से इस खोखली राजनीतिक जमात की असलियत को देख सकता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अपने नजरिया से जयपुर की जलापूर्ति करना प्राथमिकता समझी होगी। क्योंकि वह खुद जयपुर में बैठते हैं ।और आए दिन रोज लगभग हर तीसरा मिलने वाला जल समस्या के बारे में उनसे बात करता है । परंतु अजमेर का क्या ? अजमेर का पानी ऐसी हालत में अगर बीसलपुर से जयपुर चला जाता है तो जल समस्या के निवारण हेतु जनता से चुनाव के दौरान किए हुए वादों का क्या ?
कुछ ऐसे ही सवाल आज हमने फोन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन से पूछे। जिस पर जैन ने कहा कि - राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला उनके नजरिए से सही हो सकता है। परंतु अजमेर शहर का कांग्रेस कार्यकर्ता जिले की जल समस्या की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं रहेगा ।अपनी ही पार्टी की सरकार के सामने खड़े होकर यह काम विजय जैन कैसे करेंगे ? यह तो जैन ही जाने। परंतु फिर भी अपनी ही सरकार के अहम फैसले के सामने अपने जिले के हित की आवाज को इस तरह से पेश करने के लिए जैन वाकई साधुवाद के पात्र हैं। अब बस इंतजार है तो भाजपा की अजमेर इकाई की प्रतिक्रिया का, जो की अब तक तो इस मुद्दे पर बोलते हुए सुनाई नहीं दी है।



नरेश राघानी


देवी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई

देवी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई


संवाददाता-विवेक चौबे


कांडी(गढ़वा) ! प्रखण्ड के नवाडीह गांव में विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सोमवार को नव निर्मित देवी मंदीर में देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।ईससे पूर्व गांव व आस पास के सैकडो श्रद्धालू महिलाएँ व पुरूष भक्तों ने मंदीर प्रांगन से हांथों में कलश व धर्म ध्वजा लिए आधुनिक बाजा- डी जे साउन्ड के साथ मां देवी की जय घोष करते पैदल पांव दो किलोमीटर चल कर सोन नदी में स्नान ध्यान के बाद अभीमंत्रित जल भर कर मंदीर में कलश को स्थापित किया । तत्पश्चात बृंदावन से पधारे पंडीत दिपकृश्ण महाराज, सत्यदेव महाराज, अचार्य-अनिल कुमार के द्वारा 33 करोड़ देवी देवताओं की अह्वान व विधी-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। मौके पर- प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि-मनोज चंचल, बीडीसी-प्रमोद राम,राजेन्द्र मेहता, श्रवण चौहान,चन्द्रदेव चौहान, सुरेश चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे।universalexpress.page


झोलाछाप डॉक्टरों की आई बाढ़


झोलाछाप डॉक्टर की आई बाढ़


सहारनपुर ! थाना चिलकाना ग्राम चौराकला मैं अवैध रूप से चल रहे नेशनल क्लीनिक जिस के संचालक डॉ0 गुलफान खान के विरुद्धमुख्य चिकित्साधिकारी एवं परिवार कल्याण ने लिया संज्ञान!सरसावा ब्लॉक मे झोलाछाप डॉक्टरों की आई बाढ़! जिन की बढ़ती आबादी से ग्रामीण क्षेत्रों में घट रही है कहीं ना कहीं घटना ,जो कि स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक झोलाछाप डॉक्टर बड़े-बड़े क्लीनिक खोल मरीजों को प्रभावित करने के लिए डिग्री होल्डर बताते हैै!  विशाल बोर्ड लगाकर अनेकों बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हैं! भोली-भाली जनता के ठगने के साथ-साथ ही भोली भाली जनता के स्वास्थ्य के साथ कर रहे हैं खिलवाड़ ! ऐसे ही एक झोलाछाप डॉक्टर गुलफाम खान संचालक नेशनल क्लीनिक गांव चोराकला तहसील सदर के विरुद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर ने दिए जांच के आदेश !


शहजाद अली universalexpress.page


बारात के बीच दूल्हे की हत्या

बारात के बीच दूल्हे की हत्या


अयोध्या ! खुशियां मातम में बदली।बारात में ही दूल्हे की हत्या ,कैंची से गोदकर की गई! हत्या दुल्हन के प्रेमी ने जनवासे में ही पहुंचकर की ! हत्या प्रेमी सहित 3 कस्टडी में ,थाना कुमारगंज के तिन्दौली गांव का मामला !इनायतनगर क्षेत्र से गई थी बारात।universalexpress.page


नाबालिक के साथ की गई दरिंदगी

नाबालिक के साथ की गई दरिंदगी


बुलंदशहर ! थाना पहासू क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की घटना से क्षेत्र की लोगों में दहशत का माहौल !रिश्तो को किया कलंकित ,युवती की हालत गंभीर,दरिंदगी के बाद युवती कोमा में चली गई ! युवती ने कागज पर लिख कर बताया पूरा मामला,पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार ! दूसरा आरोपी फरार पुलिस दूसरे आरोपी की कर रही है धर पकड़ ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बताया कि किसी भी कीमत पर इस तरह की मानसिकता रखने वाले अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा ! बुलंदशहर से मोहम्मद इकराम के साथ संवाददाता वसीम अहमद सिद्दीकी की रिपोर्टuniversalexpress.page


 


डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...