रविवार, 21 अप्रैल 2019

श्रीलंका में बम धमाकों से मरने वालों की संख्या हुई 129

श्रीलंका मे बम धमाकों से मरने वालों की संख्या हुई 129


श्रीलंका ! ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल गया। इन बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 129 हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अस्पताल सूत्रों के अनुसार बताया है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।श्रीलंका में ईस्टर के दिन तीन चर्च और तीन होटल में बम धमाके को लेकर कई भारतीय भी वहां रह रहे अपने परिचितों को लेकर फिक्रमंद हैं। इस हमले में कई विदेशियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल किसी भारतीय के हताहत होने की खबर तो नहीं है।इसी बीच श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं। श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है- +94777902082 +94772234176 ।


साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस

साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग का नोटिस


लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट से उम्मीदवार और अपने बयान को लेकर विवादों में घिरीं साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने प्रज्ञा को नोटिस थमा दिया है।साध्वी प्रज्ञा ने ताजा बयान में कहा कि वह न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे गिराने में भी मदद की थी। चुनाव आयोग ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए साध्वी प्रज्ञा को चुनाव संहिता का उल्लंघन करने के लिए नोटिस थमा दिया। एमपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी एल कांता राव ने चेतावनी देते हुए सभी राजनीतिक दलों को एक सलाह भी जारी की। उन्होंने कहा, 'बार-बार चुनाव और आचार संहिता के उपयोग और आचार संहिता का उल्लंघन व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने की वजह से कड़ी कार्रवाई होगी !universalexpress.page


 


कांग्रेस ने सत्ता को तिजोरी भरने का माध्यम बनाया :मोदी

कांग्रेस ने सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया: मोदी


चित्तौड़गढ़! राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को विश्वास है कि मोदी खुद पर वार झेल सकता है, अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा सकता है, लेकिन देश को कभी झुकने नहीं दे सकता, देश को कभी कमजोर नहीं होने दे सकता। महाराणा प्रताप और रानी पद्मिनी के संस्कार आप लोगों में हैं, तो आप से मैं पूछता हूं कि आप मजबूर भारत देखना चाहते हैं या मजबूत भारत !पीएम मोदी ने आगे कहा कि यहां राजस्थान में किसी ने यहां कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा? कर्ज माफ हुआ क्या? लेकिन बताया तो यही जा रहा है कि राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ हो गया। कांग्रेस में ईमानदारी होती, देश के लिए कुछ करने का जज्बा होता, तो वो सत्ता के इतने वर्षों में बहुत कुछ कर सकती थी। लेकिन उसने वोटबैंक की राजनीति की, सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया और लोगों से झूठ बोलकर उन्हें धोखा दिया।


पीएम मोदी बोले कि जनता से झूठ बोलने वालों की केवल तीन सच्चाई हैं। इनके आचार, विचार, व्यवहार में तीन बातें पक्की हैं- नामदार परिवार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों की भरमार, इसके अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने आपसे वोट तो लिया लेकिन आपके हिस्से का पानी पाकिस्तान को पिलाती रही है। आप प्यासे रहे और कांग्रेस पाकिस्तान की प्यास बुझाने की चिंता करती रही। अगर कांग्रेस ने सिंधु जल संधि के मुताबिक हमारे हिस्से का पानी रोक लिया होता तो आज राजस्थान में पानी की किल्लत न होती।universalexpress.page


 


शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़ दी है। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो भी चेंज कर लिया है। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रोफाइल में 'राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस' जोड़ा हुआ था। उन्होंने अब अपनी ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना के संपर्क में है।


प्रियंका ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए मेहनत करने वाले नेताओं की जगह गुंडों को तरजीह दी जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी का मसला उठाया था। इस पत्र के मुताबिक कुछ महीनों पहले प्रियंका ने राफेल डील पर मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनके साथ 'बदसलूकी' की थी।


कांग्रेस नेताओं के इस बुरे बर्ताव की शिकायत प्रियंका ने पार्टी से की। पत्र के अनुसार शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोपी नेताओं को निलंबित कर दिया था लेकिन अब उन्हें बहाल करने का फैसला किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाने वाले नेताओं की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकियां दीं वे बच गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।'universalexpress.page


 


गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

बीजेपी के राजकुमार कांग्रेस में शामिल होंगे

 बीजेपी के राजकुमार कांग्रेस में होंगे शामिल


रतनगढ़ ! लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान की वसुंधरा सरकार में देवस्थान मंत्री और रतनगढ़ से तीन बार विधायक रहे राजकुमार रिणवा अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिणवा का टिकट काट दिया था और वो निर्दलीय चुनाव में उतरे और पराजित हुए थे।राजकुमार गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। राजकुमार रिणवा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए काम करूंगा। अविनाश पांडे, सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट से बात हुई है, तीनों नेताओं ने कांग्रेस में आने का न्योता दिया universalexpress.page


डीएम ने सांसद भोला सिंह को किया नजरबंद

डीएम ने सांसद भोला सिंह को किया नजरबंद



बुलंदशहर ! जिलाधिकारी ने भाजपा सांसद, एंव प्रत्याशी को नज़रबन्द करने का किया फैंसला।
 डीएम अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को नज़रबंद करने की कही बात।
भाजपा प्रत्याशी का बूथ में जाने का वीडियो हुआ था वायरल, वीडियो में सांसद, मतदाता से कांधे पर हाथ रखे आ रहे हैं नज़र।
दावा किया जा रहा है कि सांसद मांग रहे हैं मतदाता से आश्रीवाद।
डीएम ने प्रत्याशी के खिलाफ जारी किया नोटिस, प्रत्याशी को किया गया नज़रबंद


तूफान में मरने वालों के परिजनों को 6-6 लाख की सहायता

तूफान मे मरने वालों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए 


राजस्थान! राजस्थान में तूफान-बारिश में हताहतों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं केंद्र सरकार की ओर से भी 2-2 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की ऐलान किया गया है. इस तरह से इस प्राकृतिक आपदा का शिकार परिवारों को कुल 6-6 लाख रुपए आर्थिक सहायता मिलेगी.


जानकारी के अनुसार शाम तक प्राकृतिक आपदा में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी जो अब बढ़कर 25 होना बताया जा रहा है. सर्वाधिक हताहत झालावाड़, उदयपुर और जयपुर से हैं. बता दें कि राजस्थान में 60 किमी की रफ्तार से आई आंधी और फिर बारिश और ओलावृष्टि ने मंगलवार को जबरदस्त तबाही मचाई. मौसम के इस कहर में बुधवार सुबह तक 18 लोगों की मौत की पुष्टी हुई. करीब 150 पशुओं के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है. प्रदेशभर में मची तबाही में कहीं दीवारें गिरीं तो कई छतें भी उड़ गईं. कई जगह बिजली के खंभे उखड़ गए. अकेले जयपुर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ उखड़ कर रास्तों, घरों और बिजली के खंभों पर गिर गये!


कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...