हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 सितंबर 2021

जिम्मेदारी: भूल का सुधार करेगी हरियाणा सरकार

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। कभी खट्टर सरकार के अति विश्वसनीय रहे हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व महानिदेशक आईएएस समीरपाल सरो की सेवाएं की फिर खट्टर सरकार को मानो जरूरत पड़ गयी है। लगभग दो साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि खट्टर सरकार सरो को कोई महत्वपूर्ण पद देकर हरियाणा सिविल सचिवालय में बिठाएगी। कयास बेकार ही साबित हुए। अब किसान आंदोलन से घिरी हरियाणा सरकार को एक बार फिर समीरपाल सरो जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी की याद आयी हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी हरियाणा सरकार पूर्व आईएएस समीरपाल सरो को महत्वपूर्ण विभाग के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंप कर अपनी भूल का सुधार करेगी।

सरकार के बीच चल रहा टकराव हो सकता हैं खत्म

राणा ओबरॉय          
करनाल। हरियाणा में करनाल में किसानों और सरकार के बीच चल रहा टकराव जल्द ही खत्म हो सकता है।करनाल के बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई समेत अन्य मांगों को लेकर किसान यहां धरना दे रहे हैं। अब किसानों और अफसरों के बीच टकराव खत्म हो सकता है और इसके संकेत शुक्रवार देर रात तक चली अफसरों और किसानों की बैठक में मिले। बता दें कि सरकार के निर्देश पर किसानों से बातचीत करने के लिए शुक्रवार को कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह करनाल पहुंचे हुए थे। वहीं, किसानों की ओर से इस बैठक में भाकियू हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत पंद्रह सदस्यीय कमेटी के किसान नेता भी शामिल थे।

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

हरियाणा: मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन बढ़ा

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। करनाल में जिला मुख्यालय में प्रदर्शनरत किसानों का धरना ”अनिश्चितकाल” तक के लिए जारी रहने के बीच हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार आधी रात तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन बढ़ा दिया है। राज्य के गृह विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है, ”करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगी।”करनाल में पिछले महीने पुलिस के लाठीचार्ज पर जिला अधिकारियों और प्रदर्शनरत किसानों के बीच बुधवार को एक अन्य दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे जिला मुख्यालय पर अपना धरना ”अनिश्चितकाल” तक जारी रखेंगे। 
इससे पहले छह सितंबर को रात साढ़े 12 बजे से सात सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गयी थीं और स्थिति के ”अब भी संवेदनशील” होने के कारण यह निलंबन बुधवार आधी रात तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब ताजा आदेश में कहा गया है कि स्थिति की समीक्षा की गयी और इसे अब भी तनावपूर्ण माना गया है। आदेश में प्रदर्शनकारियों के ”अनिश्चितकाल” तक धरना करने के आह्वान का जिक्र करते हुए कहा गया है, ”हरियाणा के एडीजीपी (सीआईडी) नौ सितंबर को मेरे संज्ञान में लेकर आए कि स्थिति की समीक्षा की गयी है और हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है जिससे करनाल जिले में जन सुरक्षा और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।”
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि करनाल जिले में वॉयस कॉलिंग के अलावा मोबाइल नेटवर्क पर मुहैया कराए जाने वाली सभी सेवाएं निलंबित रहेगी। इसमें कहा गयाा है कि मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया मंचों जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर के जरिए गलत सूचनाओं और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन का आदेश दिया गया। 
इस बीच, धरने के तीसरे दिन प्रदर्शनकारी करनाल में लघु सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वार पर डटे हुए हैं।
किसान संघ के नेताओं ने कहा कि अधिकारियों और आम जनता को प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा। उनकी मुख्य मांग आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा से संबंधित है। सिन्हा को किसानों के 28 अगस्त के प्रदर्शन के दौरान एक टेप में पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि अगर प्रदर्शनकारी सुरक्षा तोड़ते हैं तो उनका ”सिर फोड़ देना”। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक स्थल की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान पुलिस के साथ झड़प में करीब 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।


बुधवार, 8 सितंबर 2021

किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश, कार्रवाई की

राणा ओबरॉय       

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के बसताड़ा टोल प्लाजा पर गत 28 अगस्त काे किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई तथा आईएएस अधिकारी और करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा के विवादित आदेशों को लेकर उन्हें निलम्बित करने की मांग को लेकर किसानों का आज यहां लघु सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं राकेश टिकेत, गुरनाम सिंह चड़ूणी और योगेंद्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच दो दौर की बातचीत हुई लेकिन ये बेनतीजा रहीं। किसान नेताओं की मांग है कि बसताड़ा टाेल प्लाजा पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं श्री सिन्हा को निलम्बत किया जाये। किसान नेता लाठीचार्ज में गम्भीर रूप से घायल होने और इलाज के दौरान दम तोड़ देने वाले किसान सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायल किसानों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने लेकिन किसान प्रतिनिधिमंडल की ये मांगे नहीं मानी और कहा कि इस सम्बंध में जांच चल रही है तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा। लेकिन किसान नेता इस पर संतुष्ट नहीं हुये और इन्होंने मांगे माने जाने तक अपना धरना जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं लघु सचिवालय के अंदर और वाहर सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और अर्द्ध सुरक्षा बलों की 40 कम्पनियां तैनात की गई हैं।

टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशासन हमारी नहीं सुन रहा है और जो मांगे उसके समक्ष रखी गई है उन पर भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उनके पास अब धरना आगे जारी रखने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। जब तब मांगे नहीं मानी जाएंगी यह धरना जारी रहेगा। उधर, लघु सचिवालय के बाहर किसानों का जमावड़ा आज दिन भर जारी रहा। किसानों ने पक्का माेर्चा लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टैंट और तम्बू मगाये जा रहे हैं। धरने पर बैठे किसानों के खाने पीने की व्यवस्था के लिय लंगर की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले गत सात सितम्बर को स्थानीय अनाज मंडी में उक्त मांगों को लेकर आयोजित किसान महापंचायत के दौरान भी किसानों की 11 सदस्यीय समिति की जिला प्रशासन के साथ तीन दौर की वार्ता हुई थी लेकिन यह विफल रही थी। इसके बाद किसानों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार लघु सचिवालय का घेराव करने के लिये अनाज मंडी से उस ओर कूच कर दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान रास्ते में स्थापित अनेक अवरोधको को तोड़ते हुये लघु सचिवालय तक पहुंच गये थे जहां इन्हें तितर बितर करने के लिये वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिये टिकैत समेत कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था लेकिन इन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर गत 28 अगस्त को पुलिस ने किसानों पर उस समय लाठीचार्ज किया था जब वे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं को एक बैठक जाने से रोकने के लिये वहां एकत्रित हुये थे। इस लाठीचार्ज में घायल करनाल के रायपुर जाटान गांव के किसान सुशील काजल ने अगले दिन दम तोड़ दिया था। वहीं अनेक किसान घायल हो गये थे। गत 30 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन ने घरौंडा अनाज मंडी में महापंचायत कर राज्य सरकार से सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घायल किसानों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा और लाठीचार्ज के आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा और पुलिस उपाधीक्षक और अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्रजातंत्र में सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात कहने और आंदोलन करने का अधिकार लेकिन इससे किसी अन्य नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिये।

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

किसान महापंचायत पर व्यवस्था के इंतजाम किए

राणा ओबरॉय           
करनाल। राज्य के बसताड़ा टोल प्लाजा पर नए कृषि कानूनों को रदद किये जाने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत की गई किसान महापंचायत को लेकर सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसानों को मिनी सचिवालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई है। मंगलवार को करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया है कि राज्य के अलावा करनाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। मिनी सचिवालय तक आंदोलनकारी किसानों को पहुंचने से रोकने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स सहित सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैैं। 
पुलिस की तीन कंपनियों की भी पंचायत स्थल और उसके इर्द-गिर्द नियुक्ति की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां अलग से लगाई गई है। महापंचायत के मद्देनजर 5 पुलिस अधीक्षक और 25 एचपीएस कम डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही वाटर कैनन और ड्रोन की भी तैनाती की गई है। उन्होंने बताया है कि करनाल शहर का तकरीबन पूरा हिस्सा सील कर दिया गया है। गुड़गांव, करनाल, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी रेंज की फोर्स भी किसान महापंचायत के मददेनजर करनाल में आई हुई है। महापंचायत आयोजन के सुरक्षा के मददेनजर शहर में लगाई गई 10 कंपनियों में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आरएएफ तथा आइटीबीपी शामिल है। 

सोमवार, 6 सितंबर 2021

ट्रांसपोर्ट विभाग में आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। हरियाणा गृहमन्त्री अनिल विज व मुख्य सचिव विजय वर्धन की असहमति के बावजूद भी हरियाणा सीएम खट्टर ने ट्रांसपोर्ट विभाग में आईपीएस अधिकारी कला रामचंद्रन की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा की आईएएस लाबी पहले से सीएम खट्टर के इस निर्णय के खिलाफ है। गृहमन्त्री विज भी दूसरे विभागों में आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री को अपने विचारों से अवगत करा चुके हैं। वैसे तो मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है कि वह किसी भी अधिकारी को कही भी नियुक्त कर सकते हैं। परन्तु जब प्रदेश का मुख्य सचिव औऱ प्रदेश का गृहमन्त्री सवैधानिक बात करे तो उसे मानना भी चाहिए ? परन्तु यहाँ सब विपरीत है, मुख्यमंत्री ने विरोध के बावजूद अपनी मर्जी की नियुक्ति करी। इस फैंसले का परिणाम यह होगा प्रशासनिक अधिकारियों का एक वर्ग अंदर ही अंदर सरकार की नीतियों का विरोध करने लग जायेगा।प्रदेश की जनता में मुख्यमंत्री खट्टर की पहचान एक अहंकारी शासक के रूप में देखी जाने लगेगी। इसलिए सीएम खट्टर को फैंसले लेते वक्त अपने सहयोगी मन्त्री की बात और उनके मान सम्मान का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

शनिवार, 4 सितंबर 2021

कांग्रेस टिकट किसी को नही जाने देगा शाह परिवार

राणा ओबराय          
पानीपत। युवा नेता बिक्रम शाह के मित्रो के अनुसार पानीपत शहरी सीट पर शाह परिवार कांग्रेस टिकट किसी और को नही जाने देगा। 
पिछली बार भी बुल्लेशाह के चुनाव न लड़ने के कारण कांग्रेस की टिकट गैर शाह परिवार में चली गयी थी। बिक्रम के दोस्तो की माने तो पूर्व मंत्री बलबीरपाल शाह के आशीर्वाद से उनके पुत्र बिक्रम शाह को चुनाव लड़ाने का हमने पूरी तरह से मन बना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिक्रम शाह अब की बार चुनाव अवश्य लड़ेंगे चाहे उसे आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही चुनाव लड़ना पड़े। पूरे प्रदेश औऱ पानीपत की जनता पूर्व मंत्री बलबीर शाह की ईमानदारी के बारे में भली भांति जानती है। जिसका पूरा लाभ बिक्रम शाह को चुनाव लड़ने के मौके पर मिल सकता है। बिक्रम के दोस्तो को पूरा विश्वास है कि अब की बार पानीपत शहरी सीट से बिक्रम ही विधायक बनेगा?

बुधवार, 1 सितंबर 2021

एचसीएस अधिकारी का तबादला, आदेश जारी किए

राणा ओबरॉय        

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 19 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तत्काल प्रभाव से तबादले के आज आदेश जारी किए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री वरिंद्र सिंह कुंडू को रोजगार विभाग, सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग तथा मुद्रण एवं लेखन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस), श्री एस. एन. रॉय को वन एवं वन्यजीव विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का एसीएस, डॉ. राजा शेखर वुंडरू को श्रम का एसीएस, श्रीमती. अनुपमा को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रधान सचिव और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2020 का नोडल अधिकारी, श्री अरूण कुमार गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का प्रधान सचिव, श्री विजय सिंह दहिया को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, रेणू एस. फूलिया को अम्बाला मंडलायुक्त, जगदीप सिंह को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, चंद्र शेखर खरे को उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा तकनीकि शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, रिपूदमन सिंह ढिल्लों को भिवानी का उपायुक्त, श्री सुजान सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, जयबीर सिंह आर्य को हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का निदेशक तथा कॉनफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

सड़क हादसे में महिला कलाकार सपना की मौंत हुईं

राणा ओबरॉय     

सिरसा। सिरसा में एक सड़क हादसे में महिला कलाकार सपना की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं सपना का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात कलाकार मंडली फतेहाबाद से सिरसा आ रही थी। तभी रास्ते में गाड़ी के आगे गाय आ गई। गाय को बचाते हुए गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।

सोमवार, 30 अगस्त 2021

स्टाफ-कार ड्राइवर के पदों पर नोटिस जारी किया

राणा ओबरॉय        
चंडीगढ़। अगर आप 10वीं पास है और सरकारी विभाग में नौकरी की तलास कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं हिंदी में नौकरियों की जानकारी। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने स्टाफ-कार ड्राइवर के पदों पर नोटिस जारी किया है। अगर आप हरियाणा डीसी रेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो  वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहें।

इक्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों की सभी पात्रता को पूरा करते हैं और इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं। उनसे अनुरोध है कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के इन पदों पर आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी किया गया। नोटिस ध्यान से पढकर आवेदन संबंधित पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की योग्यता 10वीं पास या या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है।

हरियाणा के सभी 22 जिलों का दौरा करेंगे चौटाला

राणा ओबरॉय        
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौैटाला पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए 1 सितम्बर से ‘कार्यकर्ता मिलन समारोह’ के तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों का दौरा करेंगे।

इनेलो सुप्रीमो रिहाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता से रूबरू होकर भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कृषि कानूनों, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और पैट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम और किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम न मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सीएम ने हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखी

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने 2500 दिनों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त, पेपरलैस और फेसलेस शासन के एक नए युग की शुरुआत करने तथा जातिवाद, क्षेत्रवाद और जिलेवार भेदभाव से ऊपर उठते हुए हरियाणा के विकास की एक नई इबारत लिखी है।

किसानों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाओं से लेकर अंत्योदय की भावना से गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान करके, युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर प्रदान करके और आधारभूत संरचना पर जोर देते हुए हरियाणा के समग्र विकास को सुनिश्चित किया है। अब राज्य सरकार ऐसी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें ईज ऑफ लिविंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए प्रदेशवासियों के आर्थिक उत्थान के साथ-साथ हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना है।

रविवार, 22 अगस्त 2021

हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” की अवधि 6 सितंबर 2021 की सुबह 5 बजे तक बढ़ाई गई। हरियाणा सरकार ने किया आदेश जारी।

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को पहले ही हटा दिया था। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।


पशुओं की खरीद करने वालों को टैक्स देना पड़ेगा

राणा ओबराय                    
चंडीगढ़। हरियाणा में लगने वाले पशु मेलों में पशुओं की खरीदो-फरोख्त करने वालों को अब टैक्स देना पड़ेगा। यही नहीं, पशु मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 10 रुपये एंट्री फीस भी देनी होगी, जिसे पंजीकरण फीस का नाम दिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी दी।
बेशक, सदन में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी, लेकिन किरण चौधरी ने सरकार के इस फैसले को पशु पालक विरोधी बताया है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने पशु मेलों के आयोजन को निजी हाथों में सौंपने, पशुओं की खरीदो-फरोख्त पर कर लगाने के मामले सरकार से स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की थी।
दुष्यंत ने बताया कि पशु मेले में प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति प्रवेश द्वार पर ही दस रुपये एंट्री फीस देकर अपना पंजीकरण करवाएगा। पशु मेले में पशु बेचने वाला प्रत्येक व्यक्ति सौ रुपये की अदायगी करके पंजीकरण प्रमाण-पत्र हासिल करेगा।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पशु मेले में पशुओं को खरीदने और बेचने वाले व्यक्ति का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को 2 साल से अधिक आयु के पशु जिनमें गाय, भैंस, ऊंट, गधा, घोड़ा और खच्चर की बिक्री पर 4 प्रतिशत अथवा एक हजार रुपये अदा करना होगा। इनमें से जो राशि अधिक बनेगी वह सरकार के खजाने में जमा होगी।
इसके अलावा भेड़, बकरी, गाय, भैंस, ऊंट, गधा, घोड़ा तथा खच्चर के बच्चों जिनकी उम्र छह से 24 माह के बीच होगी उनकी खरीदो-फरोख्त पर 4 प्रतिशत कर अथवा तीन सौ रुपये फीस अदा करनी होगी। सरकार के नियम के अनुसार, खरीदार को 75 प्रतिशत तथा बेचने वाले को 25 प्रतिशत अनुपात में फीस का भुगतान करने पर पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी होगा।
दुष्यंत ने साफ किया कि बड़े पशुओं के साथ उनके बच्चे जिनकी आयु 6 माह से कम होगी उनके लिए कोई फीस नहीं लागू की गई है।
उन्होंने साफ किया कि हरियाणा में पशुओं की खरीदो-फरोख्त के काम को सुचारू ढंग से चलाने तथा पशु मेला स्थलों पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सरकार अपनी तरफ नियम व शर्तों को ड्राफ्ट करवा रही है।
इसे बाद में मेलों का आयोजन व प्रबंधन ई-नीलामी के माध्यम से निजी एजेंसियों को सौंपा जा सकता है। सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसानों व पशु पालकों के विरोध में फैसले ले रही है। राज्य में पशुपालन का धंधा पहले ही समाप्त होता जा रहा है। अब सरकार छोटे-छोटे पशु पालकों से यह कर लेकर उन्हें नुकसान पहुंचा रही है।

 

बसें चलाने की योजना हो रहीं हैं पूरी तरह से तैयार

राणा ओबराय                
चडींगढ। हरियाणा में छात्राओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार की तरफ कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्पेशन बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें कॉलेज तक आने जाने की फ्री सुविधा होगी।
रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा को लेकर छात्राओं और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल सकेगी। प्रदेश भर में ऐसी 600 बसों को संचालित किए जाने की योजना है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए शुरू से ही गंभीर है। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जहां लड़कियों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
वहीं उनकी सुरक्षा के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उनके गांव से कॉलेज तक जाने व छुट्टी होने पर वापस गांव तक आने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।
इस सुविधा से जहां लड़कियों को घंटों वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं उनको बसों में पर्याप्त सीटों की उपलब्धता होगी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से छात्राओं को बस स्टैंड से कॉलेज तक व कॉलेज से बस स्टैंड तक राह में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।
छात्राओं को बस गांव के बस स्टॉप से लेकर कॉलेज गेट तक छोड़ेगी। इसी तरह कॉलेज से गांव तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा, जिससे छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार इस सुविधा को बहुत शीघ्र लागू कर देगी।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

सीएम ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया है कि वे विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान करें और साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनके कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद करें। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ‘प्रतिस्मृति: पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ऑनलाइन माध्यम से संबोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों के लिए एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल बहु-उद्देशीय खेल हाल के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल पर सबसे पहला पंजीकरण मुख्यमंत्री का किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा के कोर्स में प्रथम छात्र के रूप में पंजीकरण हेतु सहमति भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिस्मृति एल्यूमनी रि-कनेक्ट स्मारिका के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव से सम्बन्धित जिंगल का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्थान के पूर्व विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों से न केवल संस्थान का नाम रोशन करते हैं बल्कि उसकी प्रगति में भी योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों से न केवल आप सब ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है बल्कि इस विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है। जो कि हरियाणा बनने से भी 10 साल पहले स्थापित हुआ था। आज के विकसित हरियाणा को बनाने में इस विश्वविद्यालय से निकली प्रतिभाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेता, विभिन्न भाषाओं के विद्वान, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कर कमलों से हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसकी स्थापना के समय इस शिक्षण संस्थान से जो उम्मीद की थी अपने 65 साल के इतिहास में यह उन पर खरा उतरा है।

महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया

राणा ओबरॉय        

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। दरअसल यहां एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। जो चर्चा का विषय बन गया है। बच्चे के हाथ-पांवों में ये अंगुलियां देख परिजन ही नहीं चिकित्सक भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में रचना डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। जिसने नार्मल रूप से बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन यहां तैनात चिकित्सक उस समय चौंक गए जब उन्होंने बेबी केयर ले जाकर बच्चे की जांच की और दोनों हाथ व दोनों पांवों में छह-छह अंगुलियां मिली।

बुधवार, 18 अगस्त 2021

दसवीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

राणा ओबरॉय        

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए। इसलिए अब वह अंग्रेजी विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दे रहे हैं। 

उन्होंने इस पेपर की पूरी तैयारी की है। विश्वास है कि वह अच्छे अंक लेकर इस पेपर में पास होंगे। सिरसा के आर्य समाज रोड पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाहरवीं कक्षा की भी परीक्षा दी हुई है। लेकिन भिवानी बोर्ड ने उनका परिणाम रोक लिया है।उन्होंने इसकी वजह दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में पास न होना बताया है।

सोमवार, 16 अगस्त 2021

अग्रवाल को डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला

राणा ओबराय।     
चंडीगढ़। नए डीजीपी का चुनाव कर लिया गया है। सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से तीन नामों-1988 बैच के पी.के अग्रवाल, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के रमेश चंद्र मिश्रा को पैनल में शामिल किया था। फिलहाल सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक अग्रवाल तीनों अधिकारियों में वरिष्ठ हैं।
बता दें कि प्रशांत कुमार अग्रवाल मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वो डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे। प्रशांत कुमार अग्रवाल 30 जून, 2023 को रिटायर होंगे। उन्हें वर्ष 2004 में पुलिस मेडल और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किए जा चुके है।
रविवार को जारी आदेश के अनुसार, ‘संघ लोक सेवा आयोग से मिले पैनल की सिफारिश के आधार पर हरियाणा के राज्यपाल को प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने से दो साल का होगा।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

चंडीगढ़: अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। हरियाणा के नये डीजीपी के लिए 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। 
वरिष्ठता सूची के आधार पर टॉप-थ्री अधिकारियों को ही पैनल में रखा है। इस तरह महानिदेशक (जेल) शत्रुजीत कपूर दौड़ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर के लिए कई ‘स्तर’ पर लॉबिंग हो रही थी। कपूर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव भी हैं। वह बिजली निगमों के सीएमडी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। यदि निजी सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार पद के लिए अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...