हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 सितंबर 2021

एचसीएस अधिकारी का तबादला, आदेश जारी किए

राणा ओबरॉय        

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 19 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तत्काल प्रभाव से तबादले के आज आदेश जारी किए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री वरिंद्र सिंह कुंडू को रोजगार विभाग, सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग तथा मुद्रण एवं लेखन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस), श्री एस. एन. रॉय को वन एवं वन्यजीव विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का एसीएस, डॉ. राजा शेखर वुंडरू को श्रम का एसीएस, श्रीमती. अनुपमा को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रधान सचिव और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2020 का नोडल अधिकारी, श्री अरूण कुमार गुप्ता को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का प्रधान सचिव, श्री विजय सिंह दहिया को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, रेणू एस. फूलिया को अम्बाला मंडलायुक्त, जगदीप सिंह को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, चंद्र शेखर खरे को उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा तकनीकि शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, रिपूदमन सिंह ढिल्लों को भिवानी का उपायुक्त, श्री सुजान सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव, जयबीर सिंह आर्य को हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का निदेशक तथा कॉनफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

सड़क हादसे में महिला कलाकार सपना की मौंत हुईं

राणा ओबरॉय     

सिरसा। सिरसा में एक सड़क हादसे में महिला कलाकार सपना की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं सपना का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात कलाकार मंडली फतेहाबाद से सिरसा आ रही थी। तभी रास्ते में गाड़ी के आगे गाय आ गई। गाय को बचाते हुए गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।

सोमवार, 30 अगस्त 2021

स्टाफ-कार ड्राइवर के पदों पर नोटिस जारी किया

राणा ओबरॉय        
चंडीगढ़। अगर आप 10वीं पास है और सरकारी विभाग में नौकरी की तलास कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं हिंदी में नौकरियों की जानकारी। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने स्टाफ-कार ड्राइवर के पदों पर नोटिस जारी किया है। अगर आप हरियाणा डीसी रेट की जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो  वेबसाइट पर डेली विजिट करते रहें।

इक्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों की सभी पात्रता को पूरा करते हैं और इन पदों पर आवेदन करने की इच्छा रखते हैं। उनसे अनुरोध है कि राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के इन पदों पर आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी किया गया। नोटिस ध्यान से पढकर आवेदन संबंधित पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों पर आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की योग्यता 10वीं पास या या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है।

हरियाणा के सभी 22 जिलों का दौरा करेंगे चौटाला

राणा ओबरॉय        
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौैटाला पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए 1 सितम्बर से ‘कार्यकर्ता मिलन समारोह’ के तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों का दौरा करेंगे।

इनेलो सुप्रीमो रिहाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता से रूबरू होकर भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कृषि कानूनों, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और पैट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम और किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम न मिलने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सीएम ने हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखी

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने 2500 दिनों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त, पेपरलैस और फेसलेस शासन के एक नए युग की शुरुआत करने तथा जातिवाद, क्षेत्रवाद और जिलेवार भेदभाव से ऊपर उठते हुए हरियाणा के विकास की एक नई इबारत लिखी है।

किसानों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाओं से लेकर अंत्योदय की भावना से गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान करके, युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर प्रदान करके और आधारभूत संरचना पर जोर देते हुए हरियाणा के समग्र विकास को सुनिश्चित किया है। अब राज्य सरकार ऐसी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें ईज ऑफ लिविंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए प्रदेशवासियों के आर्थिक उत्थान के साथ-साथ हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाना है।

रविवार, 22 अगस्त 2021

हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” की अवधि 6 सितंबर 2021 की सुबह 5 बजे तक बढ़ाई गई। हरियाणा सरकार ने किया आदेश जारी।

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को पहले ही हटा दिया था। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।


पशुओं की खरीद करने वालों को टैक्स देना पड़ेगा

राणा ओबराय                    
चंडीगढ़। हरियाणा में लगने वाले पशु मेलों में पशुओं की खरीदो-फरोख्त करने वालों को अब टैक्स देना पड़ेगा। यही नहीं, पशु मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 10 रुपये एंट्री फीस भी देनी होगी, जिसे पंजीकरण फीस का नाम दिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी दी।
बेशक, सदन में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी, लेकिन किरण चौधरी ने सरकार के इस फैसले को पशु पालक विरोधी बताया है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने पशु मेलों के आयोजन को निजी हाथों में सौंपने, पशुओं की खरीदो-फरोख्त पर कर लगाने के मामले सरकार से स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की थी।
दुष्यंत ने बताया कि पशु मेले में प्रवेश करने वाला प्रत्येक व्यक्ति प्रवेश द्वार पर ही दस रुपये एंट्री फीस देकर अपना पंजीकरण करवाएगा। पशु मेले में पशु बेचने वाला प्रत्येक व्यक्ति सौ रुपये की अदायगी करके पंजीकरण प्रमाण-पत्र हासिल करेगा।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पशु मेले में पशुओं को खरीदने और बेचने वाले व्यक्ति का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को 2 साल से अधिक आयु के पशु जिनमें गाय, भैंस, ऊंट, गधा, घोड़ा और खच्चर की बिक्री पर 4 प्रतिशत अथवा एक हजार रुपये अदा करना होगा। इनमें से जो राशि अधिक बनेगी वह सरकार के खजाने में जमा होगी।
इसके अलावा भेड़, बकरी, गाय, भैंस, ऊंट, गधा, घोड़ा तथा खच्चर के बच्चों जिनकी उम्र छह से 24 माह के बीच होगी उनकी खरीदो-फरोख्त पर 4 प्रतिशत कर अथवा तीन सौ रुपये फीस अदा करनी होगी। सरकार के नियम के अनुसार, खरीदार को 75 प्रतिशत तथा बेचने वाले को 25 प्रतिशत अनुपात में फीस का भुगतान करने पर पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी होगा।
दुष्यंत ने साफ किया कि बड़े पशुओं के साथ उनके बच्चे जिनकी आयु 6 माह से कम होगी उनके लिए कोई फीस नहीं लागू की गई है।
उन्होंने साफ किया कि हरियाणा में पशुओं की खरीदो-फरोख्त के काम को सुचारू ढंग से चलाने तथा पशु मेला स्थलों पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सरकार अपनी तरफ नियम व शर्तों को ड्राफ्ट करवा रही है।
इसे बाद में मेलों का आयोजन व प्रबंधन ई-नीलामी के माध्यम से निजी एजेंसियों को सौंपा जा सकता है। सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसानों व पशु पालकों के विरोध में फैसले ले रही है। राज्य में पशुपालन का धंधा पहले ही समाप्त होता जा रहा है। अब सरकार छोटे-छोटे पशु पालकों से यह कर लेकर उन्हें नुकसान पहुंचा रही है।

 

बसें चलाने की योजना हो रहीं हैं पूरी तरह से तैयार

राणा ओबराय                
चडींगढ। हरियाणा में छात्राओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार की तरफ कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्पेशन बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें कॉलेज तक आने जाने की फ्री सुविधा होगी।
रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा को लेकर छात्राओं और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल सकेगी। प्रदेश भर में ऐसी 600 बसों को संचालित किए जाने की योजना है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए शुरू से ही गंभीर है। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जहां लड़कियों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
वहीं उनकी सुरक्षा के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उनके गांव से कॉलेज तक जाने व छुट्टी होने पर वापस गांव तक आने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।
इस सुविधा से जहां लड़कियों को घंटों वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं उनको बसों में पर्याप्त सीटों की उपलब्धता होगी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से छात्राओं को बस स्टैंड से कॉलेज तक व कॉलेज से बस स्टैंड तक राह में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।
छात्राओं को बस गांव के बस स्टॉप से लेकर कॉलेज गेट तक छोड़ेगी। इसी तरह कॉलेज से गांव तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा, जिससे छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार इस सुविधा को बहुत शीघ्र लागू कर देगी।

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

सीएम ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से आह्वान किया है कि वे विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान करें और साथ ही वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनके कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद करें। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ‘प्रतिस्मृति: पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर ऑनलाइन माध्यम से संबोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों के लिए एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल बहु-उद्देशीय खेल हाल के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एल्यूमनी पंजीकरण पोर्टल पर सबसे पहला पंजीकरण मुख्यमंत्री का किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा के कोर्स में प्रथम छात्र के रूप में पंजीकरण हेतु सहमति भी दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतिस्मृति एल्यूमनी रि-कनेक्ट स्मारिका के साथ-साथ आजादी का अमृत महोत्सव से सम्बन्धित जिंगल का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षिक संस्थान के पूर्व विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों से न केवल संस्थान का नाम रोशन करते हैं बल्कि उसकी प्रगति में भी योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियों से न केवल आप सब ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है बल्कि इस विश्वविद्यालय के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है। जो कि हरियाणा बनने से भी 10 साल पहले स्थापित हुआ था। आज के विकसित हरियाणा को बनाने में इस विश्वविद्यालय से निकली प्रतिभाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेता, विभिन्न भाषाओं के विद्वान, भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कर कमलों से हुई थी। उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसकी स्थापना के समय इस शिक्षण संस्थान से जो उम्मीद की थी अपने 65 साल के इतिहास में यह उन पर खरा उतरा है।

महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया

राणा ओबरॉय        

चंडीगढ़। हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। दरअसल यहां एक महिला ने 24 अंगुलियों वाले बच्चे को जन्म दिया है। जो चर्चा का विषय बन गया है। बच्चे के हाथ-पांवों में ये अंगुलियां देख परिजन ही नहीं चिकित्सक भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार कुंजपुरा स्वास्थ्य केंद्र में रचना डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। जिसने नार्मल रूप से बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन यहां तैनात चिकित्सक उस समय चौंक गए जब उन्होंने बेबी केयर ले जाकर बच्चे की जांच की और दोनों हाथ व दोनों पांवों में छह-छह अंगुलियां मिली।

बुधवार, 18 अगस्त 2021

दसवीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

राणा ओबरॉय        

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए। इसलिए अब वह अंग्रेजी विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दे रहे हैं। 

उन्होंने इस पेपर की पूरी तैयारी की है। विश्वास है कि वह अच्छे अंक लेकर इस पेपर में पास होंगे। सिरसा के आर्य समाज रोड पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाहरवीं कक्षा की भी परीक्षा दी हुई है। लेकिन भिवानी बोर्ड ने उनका परिणाम रोक लिया है।उन्होंने इसकी वजह दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में पास न होना बताया है।

सोमवार, 16 अगस्त 2021

अग्रवाल को डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला

राणा ओबराय।     
चंडीगढ़। नए डीजीपी का चुनाव कर लिया गया है। सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीके अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। यूपीएससी ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से तीन नामों-1988 बैच के पी.के अग्रवाल, 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अकील और 1989 बैच के रमेश चंद्र मिश्रा को पैनल में शामिल किया था। फिलहाल सतर्कता ब्यूरो के महानिदेशक अग्रवाल तीनों अधिकारियों में वरिष्ठ हैं।
बता दें कि प्रशांत कुमार अग्रवाल मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वो डीजी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे। प्रशांत कुमार अग्रवाल 30 जून, 2023 को रिटायर होंगे। उन्हें वर्ष 2004 में पुलिस मेडल और 2015 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किए जा चुके है।
रविवार को जारी आदेश के अनुसार, ‘संघ लोक सेवा आयोग से मिले पैनल की सिफारिश के आधार पर हरियाणा के राज्यपाल को प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने से दो साल का होगा।

शनिवार, 14 अगस्त 2021

चंडीगढ़: अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। हरियाणा के नये डीजीपी के लिए 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। 
वरिष्ठता सूची के आधार पर टॉप-थ्री अधिकारियों को ही पैनल में रखा है। इस तरह महानिदेशक (जेल) शत्रुजीत कपूर दौड़ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर के लिए कई ‘स्तर’ पर लॉबिंग हो रही थी। कपूर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव भी हैं। वह बिजली निगमों के सीएमडी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। यदि निजी सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार पद के लिए अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है।

कानून विरोध, संगठनों का प्रदर्शन 9 माह से जारी

राणा ओबराय              
जींद। हरियाणा में 15 अगस्त के मौके पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च होने वाला है। ऐसे में उन्होंने शनिवार को इसकी रिहर्सल की। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन पिछले 9 महीने से जारी है। राजधानी दिल्ली की सीमा समेत देश के अलग-अलग हिस्सो में किसान लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकालने की योजना बनाई है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। परेड में जैली, गंडासा, हुक्का, बैलगाड़ी, जेसीबी समेत अन्य चीजों को प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरियाणा में किसानों ने अपने प्रस्तावित स्वतंत्रता दिवस ट्रैक्टर परेड से एक दिन पहले जींद के उचाना कलां में रिहर्सल किया। जिसका नेतृत्व महिला किसान करेंगी। एक किसान ने बताया कि 15 अगस्त की परेड में करीब 5,000 वाहन और 20,000 किसान हिस्सा लेंगे।
वहीं, कुछ अन्य किसानों का कहना था कि यह तो महज एक ट्रेलर है। 15 अगस्त के दिन असल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। 
गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन किसानों ने राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। जिसकी वजह से राजधानी की कानून व्यवस्था बाधित हो गई थी। ट्रैक्टर परेड में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने लाल किले में एक धर्म विशेष का झंडा फहराया। मामला इतने में ही नहीं थमा लाल किले की ऐतिहासिक चीजों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा आईटीओ चौराहे पर हिंसक झड़पें तक हुईं।

देश में प्रकार के स्थलों की संख्या बढ़कर 46 हुईं

राणा ओबराय                              
चडींगढ। हरियाणा के दो एवं गुजरात के दो यानी कुल चार और भारतीय स्थलों को ‘रामसर संधि’ के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों के तौर पर मान्यता दी गई है और देश में अब इस प्रकार के स्थलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा की दो आर्द्रभूमियों-गुरुग्राम के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और झज्जर स्थित भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य- को रामसर सूची में शामिल किया गया है।
रामसर सूची का उद्देश्य ”आर्द्रभूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना और बनाए रखना है जो वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र घटकों एवं प्रक्रियाओं के रखरखाव एवं लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं”। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण के प्रति चिंता के कारण भारत में आर्द्रभूमियों की देखभाल के तरीके में समग्र सुधार हुआ है।
हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चार और भारतीय आर्द्रभूमियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों के रूप में रामसर की मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि गुजरात के थोल एवं वाधवाना और हरियाणा के सुल्तानपुर एवं भिंडावास को रामसर ने मान्यता दी है। भारत में रामसर स्थलों की संख्या अब 46 है। हरियाणा का भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य मानव निर्मित ताजाजल आर्द्रभूमि है। यह हरियाणा में सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है। वर्षभर पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियां इस अभयारण्य का उपयोग विश्राम स्थल के रूप में करती हैं।
यह स्थल मिस्र के गिद्ध, स्टेपी ईगल, पलास की फिश ईगल और ब्लैक-बेलिड टर्न सहित विश्व स्तर पर 10 से अधिक विलुप्तप्राय प्रजातियों के उपयुक्त है। हरियाणा स्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान उसके मूल पक्षियों, शीतकालीन प्रवासियों और स्थानीय प्रवासी जलपक्षियों की 220 से अधिक प्रजातियों के लिए उनके जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों में अनुकूल है। इनमें से 10 से अधिक अधिक प्रजातियां वैश्विक स्तर पर विलुप्तप्राय श्रेणी में आती है।

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

मार्केटिंग ने भूमि की जांच करवाने का लक्ष्य रखा

राणा ओबरॉय           

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि आगामी तीन वर्षों में कृषि विभाग व मार्केटिंग बोर्ड ने प्रदेश की 75 लाख एकड़ भूमि की मृदा की जांच करवाने का लक्ष्य रखा हैं। वर्ष 2021-22 में प्रदेश की 25 लाख एकड़ भूमि की मृदा जांच की जाएगी।

उन्होंने आज यहां कहा कि अन्न उत्पादन में हमें क्वांटिटी के साथ-साथ क्वालिटी का भी ध्यान रखना है और भूमि परीक्षण प्रयोगशालाएं। इसमें बहुत कारगर साबित होगी। कृषि विभाग प्रत्येक स्तर पर निरंतर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के तहत प्रदेश के चौदह जिलों में 40 नई भूमि परीक्षण प्रयोगशालाओं के उद्घाटन किया।

डीजल के बिना चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेगी बसें

राणा ओबराय                        
चंडीगढ़। डीज़ल बसों के बजाय चंडीगढ़ की सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी।
चंडीगढ़ यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने आज राज भवन से एक इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। परीक्षण के दौरान बस पीजीआई-मनीमाजरा वाया मध्य मार्ग रूट पर चलेगी। आम लोेगों के लिए सितंबर के प्रथम सप्ताह में यह बस चलेगी।
दो महीनों में बसों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। जबकि 40 और बसें अगले वर्ष खरीद ली जाएंगी क्योंकि भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्योग मंत्रालय ने फेम इंडिया स्कीम के दूसरे चरण में 80 बसों की मंजूरी दी हुई है। पहली 40 बसों के लिए मेसर्स अशोक ले लैंड से दस वर्षों के लिए करार किया जा चुका है। करार में बसों की चार्जिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में चार्जर समेत ट्रांसफार्मर, बसों की देखरेख, चालक मुहैया कराने समेत अन्य बातें शामिल हैं।
वातानुकूलित बसों में 35 यात्री बैठकर और 20 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। हर सीट पर मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा होगी।
परिवहन विभाग की योजना चंडीगढ़ की 358 डीजल बसों को 2027-28 तक इलेक्ट्रिक बसों में तब्दील करने की योजना है।

रविवार, 8 अगस्त 2021

छूट: हरियाणा के तहत राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब 23 अगस्त सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि छूट पहले की तरह जारी रहेंगी। हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” की अवधि 23 अगस्त 2021 की सुबह 5 बजे तक बढ़ाई गई। नए नियमों के तहत समय संबंधित पाबंदी हटाई गई। साथ ही नाईट कर्फ्यू भी हटाया गया। हरियाणा सरकार ने किया आदेश जारी।मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश के जारी।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

जननायक जनता पार्टी को हुआ सर्वाधिक नुक्सान

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान जननायक जनता पार्टी को ही हुआ है। किसानों की माने जाने वाली पार्टी जेजेपी से आज हरियाणा में ग्रामीण वर्ग काफी नाराज दिख रहा है। इसीलिए, हरियाणा की सत्तारूढ़ मुख्य पार्टी भाजपा जेजेपी नेताओं को खूब छका रही है। हरियाणा में बात चाहे सरकारी कामों की हो या राजनीतिक नियुक्तियों की हो अथवा मंत्रिमंडल विस्तार की हो बीजेपी आलाकमान और मुख्यमंत्री अब पहले की तरह दुष्यंत चौटाला को पहले की तरह तवज्जों नही दे रहे हैं। भाजपा आलाकमान व मनोहरलाल खट्टर इस बात को अच्छी तरह से जान गए किसान आंदोलन के बुरे असर के कारण अब पहले वाला आक्रामक रूख दुष्यंत चौटाला का नहीं रह गया है।
निजी सुत्रो के अनुसार काफी समय से जेजेपी पार्टी मुखिया ने अपने कार्यकर्ताओं की लिस्ट सरकारी पदों पर नियुक्त करने के लिए भेज रखी है। परन्तु सीएम खट्टर ने उसको किसी कोने में फेंक रखा है! पिछले लंबे समय से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से सम्पर्क करते नजर आ रहे है परन्तु उनको सफलता नही मिली। अपनी असफलता छुपाने के लिए दिल्ली दौरे पर गए दुष्यंत मीडिया औऱ जनता से कहते हैं, कि वह सरकारी कार्यों से दिल्ली जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली गए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की थी। जनता पूछती है कि नड्डा से कौन सा काम था। सिर्फ एक ही काम हो सकता है अपनी पार्टी से हरियाणा सरकार में मन्त्री बनवाना ? एक बात साफ हो चुकी है। अब जेजेपी पार्टी को खट्टर सरकार में बना रहना मजबूरी सी बनती जा रही है ? मंत्रिपद की आस देख रहे विधायको औऱ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आस भी दम तोड़ते जा रही है?

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

हरियाणा में 1 बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन व मानसून टर्फ का पाश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना से हरियाणा में मौसम आमतौर पर 7 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। वीरवार को राज्य के पाश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश मगर उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा हवा व गरजचमक के साथ 6 व 7 अगस्त को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, तथा मानसून टर्फ का पाश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना से हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। परन्तु 4 व 5 अगस्त को राज्य के पाश्चिमी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश परन्तु उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा हवायों व गरजचमक के साथ 6 व 7 अगस्त को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण पाश्चिमी मॉनसून हरियाणा राज्य में 27 जुलाई से पूरी तरह से सक्रिय होने से भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकडो के अनुसार 1 जून से 3 अगस्त तक 321.4 मिलीमीटर बारीश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश (224.1मिलीमीटर) से 43 प्रतिशत अधिक हुई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...