स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वास्थ्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए ट्राई करें टमाटर

क्या आप अपनी स्किन को निखारने के लिए कई महंगे प्रॉडक्ट यूज करते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आप इन प्रॉडक्ट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल शुरू कर दें, क्योंकि नेचुरल चीजों की सबसे खास बात यह होती है कि इसके साइड इफेक्ट नहीं होते या आमतौर पर न के बराबर होते हैं। आज हम आपको चावले के दो ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे। जिसे आपकी स्किन पर प्राकृतिक रूप से निखार आएगा।

चावल का फैसपैक
एक बोल में दो टी-स्पून चावल का आटा लें और इसमें चार चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें एक टी-स्पून पिघला हुआ घी मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और पैक को डाउन स्ट्रोक के साथ चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट पर इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस पैक से स्किन की ड्राईनेस की समस्या दूर हो जाएगी और स्किन का निखार बढ़ जाएगा।

टेनिंग दूर करेगा टमाटर
एक टमाटर को कद्दूकस कर लें और उसके जूस को छान लें। इस रस में एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। यह मिक्स थोड़ा गाढ़ा बनेगा। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरा साफ दिखने लगेगा। फेस धोने के बाद चाहे, तो चावल का पानी बतौर टोनर लगा सकते हैं, जो रंगत को और निखारेगा।

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

बिमारियों को दूर करता है कच्चा पनीर, फायदें

पनीर खाने के फ़ायदे...
पनीर खाना तो हर किसी को पसंद होता है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन आप जानते है। कि रोजाना कच्चा पनीर खाने के आपकी कई बीमारियां दूर हो जाती है। प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पनीर का सेवन न सिर्फ शुगर को कंट्रोल में रखता है। बल्कि इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। मजबूत हड्डियां। कच्चे पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।फाइबर से भरपूर । फाइबर की कमी होने पर आपको कमजोर इम्यून सिस्टम, बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ना जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है! अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो रोज इसका सेवन करें। दिन में कम से कम 1 बार कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी।.दांत बनाए मजबूत :- प्रोटीन और कैल्शियम होने के कारण इसका सेवन दांतो को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इससे आप दांतों से खून आना, कैविटी और दांतों में दर्द से भी बचे रहते हैं। मजबूत पाचन क्रिया। कच्चा पनीर खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए। कच्चे पनीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जोकि डायबिटीक पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है। मानसिक तनाव । दिनभर काम करने के बाद स्ट्रेस और थकावट होना तो आम है। लेकिन 1 बाउल कच्चा पनीर खाने से आपकी सारी थकावट दूर हो जाती है। इसलिए जब भी आपको स्ट्रेस या थकावट महसूस हो। कच्चे पनीर का सेवन करें। शारीरिक कमजोरी । प्रोटीन के साथ-साथ इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसलिए रोज कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन मांसपेशियों को भी स्थिर रखता है। मोटापे से छुटकारा । प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कच्चे पनीर में लीनोलाइक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होता है। जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी डाइट प्लान में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें। कैंसर से बचाव। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कच्चे पनीर का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। रोजाना कच्चा पनीर खाने से शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है। जिससे आप आप इसके खतरे से बचे रहते हैं। दिल की बीमारियों को रखें दूर। इसका सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है। जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। कब खाएं पनीर। कच्चे पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करें। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

चाय की ज्यादा सेवन से होते हैं नुकसान, जानिएं

चाय का ज्यादा सेवन करते हैं तो हो जाइए सावधान , जानिए इसके नुकसान
चाय पीना पसंद करते हैं। तो संभल जाइए, चाय आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। कामकाजी लोग अक्सर ब्रेक लेते हैं। ताकि चाय पी सके, लेकिन आप जानते हैं। चाय का ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चाय में कैफीन होता है, एक कप चाय में आमतौर पर 20 से 60 मिलीग्राम के बीच कैफीन की मात्रा होती है। अगर आप दिन में तीन से चार कप चाय पीते हैं। तो आपकी बॉडी में कैफीन की अधिक मात्रा पहुंचेगी जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जानें ज्यादा चाय पीने से सेहत पर कौन-कौन से साइड इफेक्ट होते हैं।
दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है
चाय पीकर भले ही आपके दिल को तसल्ली मिलती हो। लेकिन यह दिल की सेहत के लिए बहुत खराब है। ज्यादा चाय पीने से दिल की धड़कन तेज होती है। और दिल की बीमारियां होने की संभावना में भी इजाफा हो जाता है।
चाय एंटीबायोटिक दवाओं का असर करती है कम
दिन में तीन से चार बार चाय का सेवन करने से एंटीबायोटिक दवाओं का असर बॉडी पर कम होता है।
आंतों पर होता है चाय का असर
चाय पीने का असर आपकी आंतों पर भी होता है। चाय पीने से आंतें खराब हो जाती है। जिससे खाना पचने में दिक्कत होती है।
आयरन का अवशोषण होता है कम
चाय में मौजूद टैनिन शरीर में पहुंच कर आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर देता है। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक चाय आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को 60 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
सीने में जलन पैदा कर सकती है चाय
एक दिन में 4 से 5 बार या फिर उससे भी ज्यादा चाय पीने आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। चाय ज्यादा पीने से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है। ये आंत में अम्ल के उत्पादन को बढ़ा देती है। जो सीने में जलन का कारण है।
ज्यादा चाय पीने से उड़ सकती है नींद।
ज्यादा चाय के सेवन से नींद भी उड़ जाती है। नींद पूरी न होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

सर्दी में 'अंगूर' खाने के जानिए 7 फायदे, हैरानी

सर्दियों में अंगूर खाने के ये 7 फायदे पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप
पालूराम
बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं। एक तो हल्के हरे रंग के और दूसरे काले रंग के। अंगूर खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में कैलोरी, पाइबर, विटामिन सी और विटामिन ई पाई जाती है। इसलिए अंगूर और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं। ये आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आयुर्वेद में भी इसे सेहत का खजाना बताया गया है। अंगूर से होने वाले फायदे बहुत ही कमाल के हैं। आइए हम अंगूर से आपके शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है। तो उनके लिए अंगूर किसी रामबाण से कम नहीं है। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन ेस चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा।
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। अंगूर कई तरह की बीमारियों में काम आता है। इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ीस बीमारियों से होती हैं। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों में अंगूर का सेवन करना लाभप्रद माना जाता है। कुछ समय पहले हुए एक शोध में ये पता चला है। कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।
अगर आप मधुमेह के रोग से ग्रस्त हैं। तो आप अंगूर का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
अगर आपको भूख न लगने की समस्या है। और इसकी वजह से आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है। तो आपको अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है। भूख भी लगने लग जाती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है। या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है। तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा आपका हीमोग्लोबिन भी बढऩे लगता है।
लोगों की जिंदगी में समय नहीं बचा है। वो दिन-रात भागते-दौड़ते रहते हैं और जीवनशैली पूरी तरह से अव्यवस्थित है। तो ऐसे में माइग्रेन की समस्या आम हो जाती है। अगर आपको भी माइग्रेन की समस्या हो तो आप तुरंत ही अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का सेवन करने से आपको माइग्रेन की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

शहद सिर्फ खाने में गुणकारी नहीं, स्किन को राहत

खाने में प्रयोग किया जाने वाला शहद चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगों का चेहरा ऑयली होता है, यानी उस पर तेल जैसी चिपचिपाहट होती है। उसको कम करने में शहद हमारी काफी मदद करता है। साथ ही ये हमारे चेहरे को नमी देने का काम भी करता है। इसके लिए आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी फेस मास्क में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाले दाने और चिपचिपाहट को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए शहद हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

खाना खाने के बाद मीठा खाना क्यों हैं जरूरी ?

आप सबसे पहले नमकीन खाना जैसे- चपाती, दाल, सब्जी या चावल आदि खाते हैं और उसके बाद ही कुछ मीठा खाते हैं। पूर्वजों का भी यही मानना है कि भोजन की शुरुआत हमेशा मसालेदार खाने से करनी चाहिए और मीठा खाकर समाप्त करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद मीठा खाने से क्या होता है? लेकिन आपने कभी सोचा है कि खाने की शुरुआत में सबसे पहले मीठा क्यों नहीं खाना चाहिए या पहले मसालेदार चीजें ही क्यों खाने चाहिए? जाहिर है यह एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सभी लोग जानना चाहेंगे। वास्तव में कई लोग ऐसा मानते हैं कि यह सालों से चली आ रही एक परंपरा है। लेकिन आपको बता दें कि इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य थे। जब आप स्पाइसी फूड खाते हैं, तो आपका शरीर पाचक रस और एसिड जारी करता है, जो पाचन प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। स्पाइसी फूड्स खाने से यह भी सुनिश्चित होता है कि आपका पाचन सही तरह हो रहा है। दूसरी ओर मीठी चीजों में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है। इसके अलावा मीठे का सेवन एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन के अवशोषण को बढ़ाता है। ट्रिप्टोफैन को सेरोटोनिन लेवल बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो खुशी की भावना से जुड़ा है यानि मीठा खाने से आपको खुशी होती है। यही कारण है कि आप भोजन करने के बाद मीठा खाते हैं।हालांकि वाइट शुगर से बनने वाली मीठी चीजों को हेल्दी नहीं माना जाता है। चीनी से तैयार चीजों का लंबे समय तक सेवन करने से आपको मोटापे और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा हो सकता है। इसके बजाय आपको गुड़ या ब्राउन शुगर से तैयार चीजें ही खानी चाहिए। वास्तव में आर्गेनिक गुड़ आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

नींबू पानी के अनेक फायदे, देसी कोल्ड ड्रिंक

नींबू पानी पीने के ये अनोखे फायदे,जरूर जानिए

नींबू पानी को अगर देशी कोल्ड्र‍िंक कहा जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर यह पेय सेहत और सौंदर्य से जुड़े इतने फायदे देता है। जितने आप सोच भी नहीं सकते। जानिए नींबू पानी के कुछ ऐसे ही फायदे जो आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक हैं। नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रेत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। यह खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है।
पाचन क्रिया, वजन संतुलित करने और कई तरह के कैंसर से बचाव करने में नींबू पानी मददगार होता है। नींबू पानी में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं।
किडनी स्टोन । नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है। इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना। मुख्यरूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है। लेकिन कुछ मामलों में यह यूरीन के बहाव को ब्लॉक कर देते हैं। जो अत्यधिक पीड़ा का कारण बनता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है। और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।
डायबि‍टीज। नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं। या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।
पाचनक्रिया में फायदेमंद। नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है। जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं जैसे एबडॉमिनल क्रैम्प्स, ब्लॉटिंग, जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान होते हैं। उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

ताकतवर फल, सेवन से खत्म हो जाते हैं कई रोग

दुनिया का सबसे ताकतवर फल, सेवन करने से जड़ से खत्म हो जाते है। ये रोग जाने फायदे

आप लोगो ने अपने जीवन में हर तरह के फल खाये होंगे। फल को खाने से सेहत अच्छी रहती है। और फलो के सेवन से हमे शक्ति मिलती है। लेकिन आज हम जिस फल के बारे में बात करने जा रहे है। उस फल के बहुत सारे फायदे है। इसके सेवन से कई रोग जड़ से खत्म हो जाते है। इस फल का नाम आड़ू है। यह खाने में बहुत मीठा होता है। और लोग इसे बहुत चाव से खाते है। इसलिए आज हम आपको इस फल के फायदों के बारे में बताने के लिए जा रहे है !
खाने के फायदे
हड्डियों के लिए फायदेमंद
आड़ू के अन्दर भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हड्डियों के घनत्व को बड़ा देता है। जिससे जोड़ो का दर्द कम हो जाता है। 
दांतो के लिए फायदेमंद
आड़ू के अन्दर फास्फोरस की मात्रा भी पायी जाती है। जो दांतो को मजबूत करने के लिए बहुत ज्यादा कारदार होता है। इसके सेवन से दांत भी मजबूत होते है।
इम्युनिटी सिस्टम
आड़ू का फल इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में बहुत ही सहायक होता है। आंडू के फल का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिससे शरीर में किसी भी प्रकार का रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
इसके अन्दर भरपूर मात्रा में फाइबर तत्व भी पाया जाता है। जो वजन को कण्ट्रोल करने के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। तो कुछ ही दिनों में आपका वजन कम हो जाएगा। इसके अलावा यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

रविवार, 31 जनवरी 2021

सबसे आसान तरीकों से बनाई जाती है मिस्सी रोटी

बनाए मिस्सी रोटी ये सबको पसंद आएगी। मिस्सी रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक होती है। इसे आसानी से बनाई जा सकती है। घर में रखे कुछ समानों से ही आप इसे तैयार कर सकती है।  

सामग्री :
गेहूं का आटा
बेसन
अजवाइन
बारीक कटी प्याज
चुटकीभर हींग
हल्दी
कसूरी मेथी
बारीक कटी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी आटा गूंदने के लिए

विधि :
- एक बर्तन में आटा और बेसन लेकर उसमें नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर पानी डालते हुए धीरे-धीरे नरम आटा गूंदें और 20 मिनट तक ढककर रख दें।
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।
- धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें।
- तवे के गर्म होते ही एक लोई लें और इसे गोलाकार में बेल लें।
- तवे के गर्म होते ही रोटियों को दोनों साइड से सेंक लें।
- तैयार है गर्मागर्म मिस्सी रोटी। रोटी पर मक्खन या घी लगाकर सर्व करें।

पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है

मंदाग्नि अभी के समय में आम समस्या बन गई है। पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है। खाने का समान शुद्ध खाद्य पदार्थ के स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने लगे हैं। इसकी वजह से मंदाग्नि रोग में बढ़ोतरी होती जा रही है। सेंधा नमक, पानी और सौंफ का उपयोग करें, आराम मिलेगा। 

सेंधा नमक : सेंधा नमक एक भाग और देशी चीनी(बूरा) चार भाग – दोनों को मिलाकर बारीक पीस लें। आधा चम्मच नित्य तीन बार गरम पानीसे लेने पर वायु गोला एवं वायु विकार ठीक हो जाता है।

पानी : खाना खाने के बाद एक गिलास गरम पानी(जितना गरम पिया जा सके) लगातार कुछ सप्ताहतक पीते रहने से वायु विकार में लाभ होता है।

सौंफ : नीबू के रस में भीगी हुई सौंफ भोजन के बाद खाने से पेट का भारीपन दूर होता है। गैस निकलती है, भूख लगती है तथा मल भी साफ होता है।

शनिवार, 30 जनवरी 2021

बंद नाक को खोलने के लिए आजमाएं घरेलू उपाय

कई बार आपने भी अनुभव किया होगा कि जुकाम नहीं होता है, पहली चीज जो नाक बंद करती है। इससे सांस लेने में भी कठिनाई होती है। जिसके लिए मुंह से सांस लेना जरूरी है। और बंद नाक को खोलने की कोशिश में नाक साफ करने पर कुछ नहीं निकलता। बहुत से लोगों की यह गलती नाक में बलगम जमने का कारण बनती है। और नाक बंद हो जाती है। लेकिन अक्सर फ्लू, वायरल संक्रमण या एलर्जी राइनाइटिस साइनस में मौजूद रक्त वाहिकाओं में सूजन की ओर जाता है। और इसी वजह से नाक बंद हो जाती है।

बंद नाक खोलने का उपाय...

1. भाप लें: अपने आसपास की हवा में नमी बढ़ाने के लिए भाप एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। भाप लेना नाक से जमा हुए बलगम को आसानी से बाहर निकालने में भी मदद करता है। आप चाहें तो स्टीमर की मदद से भाप ले सकते हैं। या एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और अपने चेहरे को बर्तन की तरफ झुकाएँ और अपने सिर को एक तौलिये से ढँक लें, ऐसा करने से गर्म भाप नाक को खोलने में मदद करने के लिए नासिका द्वारा शरीर में प्रवेश करती है। 2. गर्म पानी से स्नान: यदि आपको भाप लेने में कठिनाई होती है, तो आप गर्म स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी। गर्म पानी से नहाने के दौरान निकलने वाली भाप नाक में सूजन की समस्या को कम करती है और इससे नाक से सांस लेने में आसानी होती है। 3. गर्म चाय या सूप आपकी नाक बंद होने पर अधिक तरल पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसीलिए गर्म चाय या सूप का सेवन करना चाहिए। इस गर्म पेय को पीने से नाक में भाप बनती है जिससे बलगम पतला होता है और आसानी से बाहर निकलता है। और नाक खुल जाती है। 4. एक गर्म पट्टी लागू करें: यदि आप बंद नाक को खोलना चाहते हैं तो आप सिर पर गर्म पट्टी का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से नाक को खोलने में मदद मिलेगी। इसके लिए, गर्म पानी में एक पट्टी या तौलिया रखें, इसे कम करें और फिर इसे नाक और सिर पर लगाएं। इस की गर्मी नाक में सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाती है।

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

कोई भी उबटन त्वचा के लिए हानिकारक

त्वचा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए लोग अक्सर कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्किन टाइप के अनुसार सभी ब्यूटी उत्पाद लोगों की त्वचा को सूट करे ये जरूरी नहीं है। ऐसे में घरेलू उपचारों का इस्तेमाल ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अगर आप उबटन का उपयोग करते है। तो आपको काफी फायदा होगा। उबटन का उपयोग त्वचा के लिए कारगर साबित हो सकता है। 
पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा के लिए उबटन -
2 चम्मच नीम पाउडर, 3 चम्मच बेसन पाउडर, 2 चम्मच पिसा हुआ खीरा, 2 चम्मच चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी इन सबकों मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। थोड़ा गाढ़ा पेस्ट ही बनाएं इसके बाद चेहरे पर लगाने के बाद धीरे-धीरे हाथों से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें कुछ दिन बाद आपको खुद फर्क दिखने लगेगा। बता दें कि बहुत लोगों को नीम उनके स्किन को शूट नहीं करता है। तो इसने नहीं भी डाल सकती हैं।
उबटन से निखारे त्वचा
2 चम्मच दूध, 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर और चाहे तो गुलाब जल भी कुछ बूंद ले सकती हैं। गुलाबजल से त्वचा को ठंडक मिलती है। और निखार भी अच्छा आता है। अब इन सबको एक बर्तन में अच्छे मिला लें। इस पैक को आप चेहरे के साथ ही बॉडी पर भी लगा सकती हैं। इस उबटने से आपके शरीर और त्वचा में निखार आएगा।ये हमारी त्वचा पर जमी हर गंदगी को निकाल देती हैं।

सावधान: इंसानों में पथरी होने के लक्षणों को जानिए

पथरी से आजकल बहुत लोग जुज रहे हैं। मरीज को इसके बारे में पता भी नहीं चलता। अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ खास बातों का ही ख्याल रखें तो हम पथरी से कोसों दूर रह सकते हैं। पथरी होने के ये लक्षण है। 
तेज दर्द- किडनी में पथरी होने पर बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द पेट में या पेट और पीठ के निचले हिस्से पर होता है। साथ ही कभी कभी एकदम से तेज दर्द होने लगता है। ऐसा बार-बार होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और पथरी के बारे में पूछना चाहिए।
रुक रुककर पेशाब आना- पथरी होने पर मरीज को रुक रुककर और बार-बार पेशाब आता है। साथ ही कई बार मरीज को पेशाब में खून आने की शिकायत भी होती है।
पेशाब का रंग बदलना- किडनी में पथरी होने पर सबसे ज्यादा असर पेशाब पर ही पड़ता है। पथरी होने पर पेशाब का रंग बदल जाता है। और अलग रंग का पेशाब आने लगता है। आप इससे भी पता लगा सकते हैं। कि आपको पथरी से जुड़ी हुई कोई शिकायत तो नहीं है।
उल्टी दस्त होना। किडनी में पथरी होने से पेट पर भी असर पड़ता है। जिसकी वजह से बार-बार उल्टी होना या दस्त होने की शिकायत होती रहती है। अगर आपको कुछ गलत खाने-पीने की वजह से उल्टी-दस्त हो रहे हैं। तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
बुखार आना- मूत्र रोग या संक्रमण होने पर रोगी को तेज बुखार और कंपकपी आने लगती है। उनके शरीर से पसीना बहने लगता है।

आलू भरा मसाला, मिर्ची वड़ा स्वाद से भरपूर है

 आलू भरा मसाला मिर्ची वडा स्वाद से भरपूर है। जो बनाने में भी आसान है। ये खाने में बहुत ही स्पाइसी और क्रिस्पी है। ये तीखा खाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। 
समाग्री...
हरी मिर्च (बड़ी व मोटी)
आलू (उबले व मसले हुए)
जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला
बेसन...
अदरक-लहसुन का पेस्ट
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
विधि...
-मसले हुए आलू में लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
हरी मिर्चों में चीरा लगाकर बीज निकाल लें और आलू वाला मिश्रण भरें।
एक अन्य बाउल में बेसन अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी मिलाकर घोल बना लें।
भरवां हरी मिर्च को घोल डुबोकर गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें।

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

शरीर को स्वस्थ रखने में चीनी-नमक की भूमिका

शरीर को स्वस्थ रखने में चीनी या नमक की अहम भूमिका है। दोनों की जरूरत से ज्यादा और कम मात्रा शरीर के लिए हानिकारक होती है। आइए जानते हैं कि नमक और चीनी की असंतुलित मात्रा शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है और दोनों में से किसका असर दिल पर ज्यादा पड़ता है। नमक का दिल पर असर- जब भी हम ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियों के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहला ख्याल नमक का ही आता है।इसके लिए कई लोग लो-सोडियम डाइट भी फॉलो करते हैं। हालांकि, ये सोचना गलत है कि सोडियम कम करने से दिल को कोई खतरा नहीं होता है।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

सर्दी में आंवला खाने के जबरदस्त फायदे, जानियें

सर्दी में आंवला खाने के हैं इतने जबरदस्त फायदे, जानें आयुर्वेद के अनुसार कैसे करें सेवन और जाने लाभ

खाने-पीने की जब भी बात आती है। तो मौसम का अहम रोल होता है। जैसे, अक्सर लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं। कि सर्दियों में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए या गर्मियों में जो चीजें वे फिट रहने के लिए खाते आ रहे हैं। क्या ठंड में उनका सेवन छोड़ देना चाहिए। आंवले के बारे में भी ज्यादातर लोग सोचते हैं। कि ठंड में आंवला नहीं खाना चाहिए लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में आंवले का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है। आंवला जिसे इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है।हमारे स्वाथ्यय  के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए, जानते हैं। ठंड में आंवला खाने के फायदे
बॉडी को डिटॉक्स करता है। आंवला
आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। यह शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
विटामिन सी से भरपूर होता है। आंवला 
आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा  स्रोत है। इसमें एक संतरे की तुलना में 8 गुना अधिक विटामिन सी होता है। और 1 आंवले में संतरे से 17 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता है। विटामिन सी के साथ-साथ यह कैल्शियम का भी एक समृद्ध स्रोत है। यह आपको कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ सर्दी या खांसी में भी राहत दिलाता है।
वायरल इंफेक्शन से बचाव 
आंवला में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी आपके मेटाबॉलिज्मह को बढ़ावा देने और सर्दी और खांसी सहित वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों को रोकने में मदद करता है। आंवले का कसैला स्वाद ही आपकी सेहतमंद रखता है। इसलिए आप इसकी कैंडी या फिर आंवला, गुड़ और सेंधा नमक के मिश्रण से तैयार करके सेवन कर सकते हैं।
स्किन और बालों को रखें स्वस्थ
आंवला आपकी त्वाचा और बाल दोनों के लिए अच्छा है। यह बालों के लिए टॉनिक का काम करता है। क्योंंकि यह रूसी से लेकर बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है। इससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। वहीं त्वचा की बात की जाए, तो आंवला सबसे अच्छा एंटी एजिंग फल है।
इस तरह इस्तेमाल करें आंवला
आयुर्वेद के अनुसार यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं। तो आप दमकती हुई और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 2 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे दिन में तीन से चार बार ले सकते हैं। इस उपाय को प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता है।  

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

लीवर से संबंधित बीमार हल्दी के दूध से बचें

इन लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी वाले दूध का सेवन
हल्दी वाले दूध में गजब की हीलिंग पावर होती है। चोट लग जाने या फिर सर्दी-जुकाम के लिए हल्दी वाले दूध को बेहद कारगर माना जाता है लेकिन हल्दी वाला दूध सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है। इसके कई कारण हैं। हल्दी की तासीर गर्म होती है। जिससे हल्दी वाला काफी गर्म होता है। जिन लोगों के शरीर का तापमान बहुत गर्म रहता है। उन्हें भूलकर भी हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं। कि किन लोगों को हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए
लिवर की समस्या है। तो न पिएं 
किसी व्यक्ति को अगर लिवर से जुड़ी कोई बीमारी या फिर समस्या है। तो हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। इस समस्या में हल्दी वाले दूध का सेवन इस बीमारी को और भी बढ़ा सकता है।
एलर्जी की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को 
जिस व्यक्ति को मसाले या गर्म चीजें खाने से एलर्जी की समस्या होती है। उसे भी हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हल्दी वाला दूध आपकी एलर्जी को और बढ़ा सकता है। हल्दी गॉलब्लैडर में स्टोन बनाने का भी काम कर सकती है।
शरीर का तापमान गर्म रहने वाले लोग 
हर व्यक्ति के शरीर का तापमान अलग-अलग होता है। आमतौर पर जिन लोगों को गर्म चीजें खाने पर जल्दी असर होता है। उन्हें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है। जिससे आपको पिम्पल, कब्ज, खुजली और बैचेनी जैसी समस्या हो जाती है।

त्वचा की चमक के लिए देखभाल की जरूरत

 त्वचा की चमक और इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए, आपको अपनी स्किन की देखभाल करने की आवश्यकता है। गंदगी और प्रदूषण से त्वचा को छुटकारा दिलाने के लिए अपने ब्यूटी रूटीन में स्किन डिटॉक्सीफिकेशन को शामिल करना जरूरी है। प्रदूषण और ज्यादा मेकअप की वजह से चेहरे के हानिकारक बैक्टीरिया जम जाते हैं। इससे आगे स्किन पर मुंहासे ड्राई स्किन और डलनेस रेडनेस दाग धब्बे हो जाते हैं। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए स्किन को डिटॉक्स करना चाहिए। स्किन डिटॉक्स करने से स्किन का पीएच स्तर नॉरमल रहता है। डिटॉक्स करने से आपकी त्वचा हेल्दी और ब्राइट दिखेगी।
डिटॉक्स बाथ स्टीम लें एक्सफोलिएट करें फेस मास्क लगाएं फेशियल करें।

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

ब्लड प्रेशर में खाने-पीने का रखें ध्यान, परहेज

 ब्लड प्रेशर जब भी 140/90 एमएमएच की ऊपरी सीमा रेखा को पार कर जाता है। तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर का अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है। तो यह हार्ट समस्याओं को पैदा कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज होता है।
कैफीन
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैफीन वाली चीजों से दूर ही रहें तो बेहतर चाय, कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
मसाले
अधिक मसाले वाला खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाने में इस्तेमाल होने वाला मसाला ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकता है।
पैक फूड्स
ब्लड प्रेशर के रोगियों को पैक फूड्स से भी बचकर रहना चाहिए। डिब्बाबंद और पैक किए गए स्टॉक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।
शुगर
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को शुगर या मीठी चीजों से बचना चाहिए।शुगर का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
नमक
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपने खाने में नमक का कम सेवन करनें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है।
अचार
भोजन को संरक्षित करने के लिए नमक की आवश्यकता होती है। नमक भोजन को जल्दी सड़ने से बचाकर उसे लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखता है। नमक वाली सरंक्षित चीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए परेशानी का कारण हो सकता है।
अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार के सेवन से भी बचना चाहिए।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

जुखाम व खांसी हो सकता है साइनस रोग

नई दिल्ली। साइनस नाक का एक रोग है। सर्दी के मौसम में नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, आधे सिर में बहुत तेज दर्द होना, नाक से पानी गिरना इस रोग के लक्षण हैं। इसमें रोगी को हल्का बुखार, आंखों में पलकों के ऊपर या दोनों किनारों पर दर्द रहता है। तनाव, निराशा के साथ ही चेहरे पर सूजन आ जाती है। इसके मरीज की नाक और गले में कफ जमता रहता है। 

साइनस के घरेलू उपाय :
-अदरक साइनस के उपचार में फायदेमंद
-लहसुन और प्याज का सेवन साइनस के उपचार में फायदेमंद
-हल्दी साइनस के उपचार में फायदेमंद 
-काली मिर्च साइनस के उपचार में फायदेमंद
-दालचीनी साइनस के उपचार में फायदेमंद
-तुलसी साइनस के उपचार में फायदेमंद

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...