स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्थानीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 जनवरी 2023

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 


मकर संक्रांति के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व बेसहारा गोवंश हेतु चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन कर किया खिचड़ी वितरण

गोपीचंद 

बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान संबंधता प्राप्त (ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि0) के तत्वावधान में 'मकर संक्रांति' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत पर किया गया और यज्ञ के उपरांत बड़ौत नगर में बेसहारा गोवंश हेतु एक चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें बेसहारा और लावारिस घूमन्तू गोवंशों को हरा चारा खिलाया गया और फिर कार्यक्रम के तीसरे चरण में गीत वेजिटेबल खिचड़ी का वितरण संस्थान के आजाद नगर कार्यालय बड़ौत पर किया गया।

गोवंश सुरक्षा पर बोलते हुए संस्थान के प्रबंधक निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि आज गोवंश एक बड़ी सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। जिसका निस्तारण काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रहा है। गोवंश को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है,परंतु आज गोवंश की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि जनता गोवंश से परेशान है और गोवंश जनता से‌। गोशालाओं में भी गोवंश पीड़ित हो रहा है, गोवंश से संबंधित समस्याओं का सटीक जवाब वह हल खोजने पर भी कहीं नहीं मिल पा रहा है। बेसहारा लावारिस गोवंश पीड़ित है, घायल है, दुखद संवेदनाएं वह जन तिरस्कार को निरंतर झेल रहा है और आम-जन-मानस भी लावारिस गोवंश द्वारा मचाए उत्पातों का दंश झेल रहा है, समस्या का कैसे हो समाधान, कोन समझेगा जिम्मेदारी ? सरकार ने भी बड़ा-बड़ा खर्च किया। गोवंश प्रबंधन पर, लेकिन निष्कर्ष कोई खास नहीं।

क्या देव तुल्य गोवंश एक सामाजिक समस्या ही बन कर रह जाएगा ? रविवार सुबह आजाद नगर बड़ौत के खेतों में किसी के द्वारा एक गोवंश को भाला लगने से मृत्यु हो गई, किसने मारा, भाला कोन है अपराधी ?

गोवंश खुले घूमेंगे, तो शायद ऐसे ही पीड़ित रहेंगे। आज सड़को पर गोवंश असुरक्षित हो गए है और आम-जन-मानस भी उत्पाति गोवंश से अशुरक्षित है। कल्याण भारती सेवा संस्थान का निवेदन और अपेक्षा है कि समाज की सक्षम और दायित्व वान व्यवस्था गोवंश प्रबंधन को करे मजबूत, अन्यथा हिंदुत्व की भावनाएं निरंतर होंगी... आहत और देवत्व होगा अपमानित। 

कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी रहें प्रमोद कुमार, विनीत कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नीतू जैन, पियूष, वह अन्य सहयोगी साथी रहें।

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 


हनुमान मंदिर भरवारी के बाहर श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

कौशाम्बी। 'मकर संक्रांति' का पर्व पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह नगरवासियों ने खिचड़ी भोज आयोजित किया है। भरवारी कस्बे के नया बाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर समाजसेवियों ने खिचड़ी का वितरण किया। मकर संक्रान्ति पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगो को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया इस दौरान सुभाष चंद्र,प्रकाश चंद्र,रवि ,राजेश विशाल वाच,वेद प्रकाश डैनी,निरंजन लाल केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राजू सक्सेना 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। सर्दी का सितम लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते शहर वासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार से आठवीं तक के स्कूल खोले जाने थे। परंतु, रविवार देर रात जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आदेश जारी करते हुए 17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए। 

अब कक्षा-8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी से खोले जाएंगे। इसके अलाव कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के स्कूल खुले रहेंगे। परंतु, 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। चेतावनी दी कि यदि किसी स्कूल ने आदेशों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा सत्र शुरू कराने के लिए 4 वर्षों से प्रयास जारी

शिक्षा सत्र शुरू कराने के लिए 4 वर्षों से प्रयास जारी


समाजसेवी राशिद अली की जनहित याचिका से प्रदेश में शिक्षा हित में क्रांतिकारी कदम 

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। प्रमुख समाजसेवी राशिद अली (वारसी),सचिव आर डब्ल्यू ए प्रेमनगर, गाजियाबाद द्वारा प्रेमनगर और मुस्तफाबाद लोनी में 5 वर्ष पूर्व बने खड़े 2 इंटर कालेजों एवं प्रदेश के 85 विद्यालयों में शिक्षा सत्र शुरू कराने के लिए पिछले 4 वर्षों से प्रयास किया जा रहा है। राशिद अली द्वारा शासन प्रशासन से अनेको बार अनुरोध करने के पश्चात निराश होकर माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद में जनहित याचिका (राशिद अली बनाम उत्तर प्रदेश सरकार-2088/2022) दायर करनी पडी जिसमे मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल व न्यायाधीश जेजे मुनीर, उच्च न्यायालय द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग, सचिव अल्पसंख्यक विभाग भारत सरकार, वित्त विभाग, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग को नोटिस भेज तलब किया गया लेकिन अधिकारीगण विदेश यात्रा पर सरकारी कार्य का प्रयोजन बताकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए।

न्यायाधीश ने न्यायालय के आदेश को नजर अंदाज किए जाने पर यह कहते हुए कि अफसर सरकारी धन का लुत्फ उठाने विदेश यात्रा पर चले गए हैं उनके पास अदालत में शपथ पत्र के साथ जवाब देने का पर्याप्त समय था अधिकारियों को यात्रा पर जाने से पहले शपथ पत्र के साथ संबंधित जवाब दाखिल कराना चाहिए था पर ऐसा नहीं किया गया। अफसरों की यह प्रवृत्ति कतई उचित नहीं है। कोर्ट ने बहुत सख्त आदेश किए कि प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग शपथ पत्र स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें और बताए कि उत्तर प्रदेश में कितने विद्यालय हैं तथा निर्मित होने के पश्चात भी इनमें वर्षो से शिक्षा सत्र शुरू क्यों नही किया गया।

उसी क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश 85 स्कूलो में शिक्षा सत्र 2023-24 में 01अप्रैल 2023 से शुरू करने के लिए संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को दिनांक 21-12-2022 पर आदेश जारी कर शपथ पत्र के साथ माननीय उच्च न्यायालय में पेश किया गया। हाईकोर्ट ने प्रदेश में बने सरकारी स्कूलों की संख्या मांगते हुए बंद पड़े हुए व  संचालित हो रहे दोनों की जानकारी मांगी थी। जनहित याचिका पर अधिवक्ता शहाबुद्दीन व सैयद मोहम्मद नवाज ने बहस करते हुए तर्क रखा था कि प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त काफी संख्या में सरकारी स्कूल हैं जो पर्याप्त शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति न होने के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेश में तमाम सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी ही नहीं है। इससे स्कूल संचालित ही नहीं हो पा रहे हैं।

अब लोनी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश में बने खड़े 85 विद्यालयों में शिक्षा सत्र शुरू होने से लाभान्वित होगी। जनहित में समाजसेवी राशिद अली की सरकार के विरुद्ध जनता के हित के लिए शिक्षा क्षेत्र में यह बहुत बड़ी जीत है।

बुधवार, 11 जनवरी 2023

संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया 

संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया 


जिलाधिकारी ने अलवारा झील का किया स्थलीय निरीक्षण

अलवारा झील के संरक्षण, सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन को आकर्षित करने के दृष्टिगत विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के दिए निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अलवारा झील के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी एवं प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. राम सिंह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अलवारा झील का अवलोकन कर तहसीलदार से झील का क्षेत्रफल आदि जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को अलवारा झील के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने को भी दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को आगामी गर्मी के समय में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। 

प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि अलवारा झील को जलीय जैव विविधिता पार्क एवं नौकायन आदि के रुप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अलवारा झील में आधारभूत सुविधाओ के विकास, वॉच टावर एवं जन-जागरूकता करने के लिए वन विभाग द्वारा रू0 25 लाख की धनराशि उपलब्ध करायी गई है। शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी।

गणेश साहू 

सोमवार, 9 जनवरी 2023

आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया 

आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया 


कालोनी की बिजली काटे जाने से नाराज महिलाओ ने पावर हाउस का किया घेराव

आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लेटकर किया सड़क जाम

कौशाम्बी। जिला मुख्यालय मंझनपुर कांशीराम कालोनी की बिजली कनेक्शन काटे जाने से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर दिया। सैकड़ो महिलाओं ने किन्नरों के साथ पहुंच कर पावर हाउस पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। महिलाओ के प्रदर्शन को देखकर पावर हाउस को छोड़कर जेई और कर्मचारी भाग निकले।आक्रोशित महिलाओ ने सड़क पर लेटकर सड़क को जाम कर दिया। महिलाओ के प्रदर्शन की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई और महिलाओ को समझाने का प्रयास किया।

कांशीराम कालोनी की बिजली का बिल बकाया होने पर कर्मचारियों ने बिजली का कनेक्शन लगभग 15 दिन पहले काट दिया था। जिसे जोड़ा नही गया था। भीषण ठंड में लोग परेशान हुए तो पावर हाउस पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाए किन्नरों के साथ पहुंची और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

अरविंद कुमार मौर्य

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

डीएम ने गौशाला 'बिदांव' का निरीक्षण किया: कौशाम्बी 

डीएम ने गौशाला 'बिदांव' का निरीक्षण किया: कौशाम्बी 


बिदांव गौशाला का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला के बाउंड्री निर्माण में व्यवधान डालने वालों पर थानेदार दर्ज करें मुकदमा

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गुरुवार को गौशाला बिदांव का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गौशाला की टूटी हुई तार फेसिंग का अवलोकन करते हुए सहायक अभियंता यूपी सिडको को तार फेसिंग का कार्य पिलर सहित मजबूती से एक सप्ताह के अन्दर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को राज्य वित्त के तहत धनराशि प्राप्त हो जाने पर गुणवत्तापूर्ण बाउण्ड्रीवाल का निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने थानाध्यक्ष, कौशाम्बी से कहा कि गौशाला के बाउण्ड्री का कार्य शासकीय कार्य है, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधान को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न न किया जाएं।          

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला में तार फेसिंग का कार्य पूर्ण हो जाने पर गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश देते हुए कहा, कि गौशाला में भूसा-चारा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि केयर टेकर रात्रि में गौशाला में अवश्य उपस्थित रहें। जिला पंचायत राज अधिकारी श्री बालगोविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि बिदांव गौशाला की देख-भाल में शिथिलता बरतने के कारण ग्राम प्रधान के विरूद्ध पंचायतीराज एक्ट-95(झ) के तहत नोटिस जारी की गई है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कृष्ण नारायण एवं खण्ड विकास अधिकारी, कौशाम्बी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सुशील केसरवानी 

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

जिला महासचिव ने महिला पदाधिकारी की मीटिंग ली

जिला महासचिव ने महिला पदाधिकारी की मीटिंग ली

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। उपाध्याय चेतना मंच संगठन शामली, महिला विंग जिला महासचिव श्रीमती सोनिया नागवान ने मंगलवार को अपने आवास पंडित दीनदयाल कालोनी शामली में महिला पदाधिकारी की मीटिंग ली। जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए संगीता उपाध्याय को शामली नगर अध्यक्ष, राधा उपाध्याय को नगर महामंत्री बनाया एवं ऊषा उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया।

जिला महासचिव श्रीमती सोनिया नागवान ने कहा की आज महिलाओ पर घरेलू, हिंसा, दहेज, उत्पीड़न, अत्याचार  बहुत हो रहा है, जो चिंता का विषय है। यह संगठन कुरीतियों को ख़त्म करने का काम करेगा। आज महिलाओं को भी संगठित व शिक्षित होने की जरूरत है। महिलाए शिक्षित और संगठित होकर ही अपनी बात महबूती से रखा सकेगी। सोनिया नागवान ने कहा की महिलाओ का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। अब महिलाए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है। महिलाओं का सम्मान भी होना  चाहिए।

उपाध्याय चेतना मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय जी का आभार व्यक्त करते है। जिन्होंने महिलाओ को संगठित होने के लिए जागरूक किया। जिनके कुशल नेतृत्व मे महिलाओ का संगठन बड़े स्तर पर तैयार हो चुका है। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला उपाध्याय, बिर्जेश उपाध्याय, श्रीमती ममतेश उपाध्याय, विधि उपाध्याय, मितलेश, माया, संतरेश उपाध्याय आदि मौजूद रही।

सोमवार, 2 जनवरी 2023

निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलाई: उपाध्याय 

निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलाई: उपाध्याय 


नवनिर्मित ग्राम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं का शपथग्रहण

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत/छपरौली। क्षेत्र के गाँव ककौर कला में नवनिर्मित ग्राम सेवा संगठन द्वारा आयोजित शपथग्रहण में यज्ञ के बाद ग्राम सेवा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रेरणा स्रोत समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के बिना संगठन के नियमों का पालन करते हुए, निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ दिलाई। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, कि समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा कि हमें पवित्र मन से समाज सेवा के पवित्र मार्ग पर चलते हुए नशे जैसे दुर व्यसनों दूर रह कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।

मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित प्रधान प्रतिनिधि सचिन सरोहा ने कहा नशे का विरोध करने वाले युवाओं का संगठन गाँव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ग्राम सेवा संगठन का ग्राम सभा पूर्ण सहयोग करेगी। संगठन के संरक्षक योगेन्द्र सरोहा, अमित हुड्डा कानूनी सलाहकार रविकुमार एडवोकेट व अध्यक्ष रविकुमार उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदकीराम हवलदार और संचालन अमितकुमार हुड्डा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित कुमार हुड्डा, मा०रविकुमार, अंकित कुमार, अभय, डॉ०रामकुमार, आर०आर०डी०उपाध्याय, नितिन गिरि, प्रदीप पाँचाल, मा० योगेन्द्र सरोहा, फिरोज खान, सोनू सैन, दीपक, नदीम मलिक, मनोज, सोनू कुमार, रामपाल पंडित, विलेन्द्र ठेकेदार, रामफल उपाध्याय, संदीप आदि उपस्थित रहे।

रविवार, 1 जनवरी 2023

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 


'नववर्ष' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व कम्बल वितरण     

गोपीचंद 

बागपत। 1 जनवरी, 2023 'नववर्ष' के उपलक्ष में कल्याण भारतीय सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर निकट गली न0 5 पर हमारा आजाद नगर मौहल्ला कमेटी बड़ौत के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन किया गया। यज्ञ में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना कि और कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र उज्ज्वल, महासचिव राजीव कुमार, महामंत्री/ मीडिया प्रभारी गोपी चन्द सैनी ने कहा कि यह नव वर्ष पूरे विश्व के लिए शांति खुशहाली, उन्नति और उत्साह से भरा हों और अन्य प्राकृतिक वह भौतिक आपदाओं सम्पूर्ण विश्व सुरक्षित बनी रहें।

यज्ञ के उपरांत धर्मार्थ कार्य को प्राथमिकता देते हुए नव वर्ष की शुभ व मंगल कामनाओं के साथ आजाद नगर के कुछ पात्र गरीब परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक श्री राजकुमार रुहेला, संगठन मंत्री श्री सुंदर लाल रुहेला श्रीमती रुक्मणि, विनीत कुमार, परमा काले, सोनू और अन्य सहयोगी भाई बहन उपस्थित रहें।

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 


पांच रुपये में भरपेट भोजन की शुरुआत सारथी की रसोई के साथ

गोपीचंद 

बागपत। नववर्ष के अवसर पर नई सोच का परिचय देते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में बड़ौत पंचवटी में सारथी की रसोई की शुरुआत की। जिसमे पांच रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन किया गया। काफी अच्छी उपस्थिति रही ,सभी बहुत उत्साहित और खुश थे। इसका उद्धघाटन सी ,ओ  रमाला-बड़ौत सवीरत्न सिंह ने किया। थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरोही और पूरे प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि अमन जैन ने किया।

वशिष्ठ सदस्यों के रूप में राधे श्याम एडवोकेट दीपक शर्मा  एडवोकेट ,दिनेश गुप्ता,  मनोज वेशनोई, दीपक वर्मा, हरी नाम भजन समिति मौजूद रही। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता जी ने बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वाभिमान के साथ सभी को भर पेट भोजन कराना है। नगरवासियों द्वारा यह कार्यक्रम बहुत बहुत सराहा गया। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के रूप में वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, रेणु गुप्ता, शिवानी कंसल, नीतु ,विकास गुप्ता, रितेश जैन,अमित जैन,सचिन खोखर,रूपेण जैन, अभिषेक वर्मा,मोंटू प्रजापति ,विकास गुप्ता,आदित्य भारद्वाज, विवेक शर्मा,अनुज जैन,सुदेश पाल,विभा जैन,अंकित,शलेश,पंकज,पूनम तोमर,रोहित ,मनु तिवारी,मोहित राजपूत,डॉक्टर sk सुमन, बिट्टू, दीपा जैन , राजदीप ,राधेश्याम,आशीष ,टीनू आदि का भरपूर सहयोग रहा।

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया

जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया


जन्मदिन एक दूजे के चेहरे पर मलकर नही जरूरतमंद के साथ बनाएं

गोपीचंद 

बागपत। शनिवार को सरथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में मुख्य सदस्य अक्षय जैन के जन्मदिन पर छपरौली रोड बड़ौत में झुक्की झोपड़ियों के बच्चों और उनके परिवारों के साथ जन्मदिन मनाया। सबके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी। अक्षय जैन ने सब जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। उन्होनें बताया, जो जन्मदिन की खुशी इन बच्चो के साथ मिली।

वो खुशी अलग ही महसूस हुई और जन्मदिन ऐसे ही सबको बनाना चाहिए। इस मौके पर अध्य्क्ष वन्दना गुप्ता, उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, विकास गुप्ता, ऋषभ जैन, अक्षय जैन आदि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

कौशाम्बी। सिराथू बिकास खण्ड में ग्राम प्रधान प्रधानाध्यकप की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, कौशांबी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिराथू,डायट प्राचार्य बी डीओ सिराथू, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सचालित विभिन्न योजनाओं के विषय पर चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ब्लॉक के शिक्षक कुंवर मार्तंड सिंह, गौरव सिंह, अरुण बाजपेई, राकेश कुमार, प्रतीक कुमार, अजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया।

विजय कुमार 

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

असामाजिक तत्वों पर 'पुलिस' की नजर, अभियान 

असामाजिक तत्वों पर 'पुलिस' की नजर, अभियान 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन पर जीआरपी थानाप्रभारी संजय कुमार यादव व थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिया व आरपीएफ थाना पुलिस एवं इंस्पेक्टर एल आई यू आकाश सक्सेना एवं डॉग स्क्वाड टीम ने रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

'मुज़फ्फरनगर' पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी गंभीर, रखी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन पर नववर्ष को लेकर शहर व रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर असामाजिक तत्वों पर जीआरपी व थाना एवं एलआईयू की पुलिस टीम अपनी पैनी नजर बनाए हुए तथा वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी गंभीर भी बनी हुई है। शुक्रवार को जीआरपी थानाप्रभारी संजय कुमार यादव व थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोतिया व आरपीएफ थाना पुलिस एवं इंस्पेक्टर एल आई यू आकाश सक्सेना एवं डॉग स्क्वाड टीम ने संयुक्त होकर आज मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया और इस अभियान में संयुक्त टीम ने आगामी नववर्ष को मद्देनजर नजर यह अभियान चलाया हैं।

नववर्ष के आगमन को लेकर संयुक्त टीम में जीआरपी थानाप्रभारी संजय कुमार यादव व थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिया व आरपीएफ थाना पुलिस एवं इंस्पेक्टर एल आई यू,व डॉग स्क्वाड ने सतर्कता बरते हुए रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई तथा उनके बैग व अन्य सामान की भी जांच की। स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को चेक किया और संयुक्त पुलिस टीम ने यात्रियों से कहा है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध वस्तु लावारिस हालत में मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

अमूल्या अकादमी ने डाक्टरों को सम्मानित किया

अमूल्या अकादमी ने डाक्टरों को सम्मानित किया


संयुक्त पहल स्वस्थ के क्षेत्र अमूल्या हर्ब्स ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील के पश्चिम शरीरा सब्जी मंडी में गुरुवार को अमूल्या अकादमी ने प्राइवेट डाक्टरों को सम्मानित किया। इस बीच अमूल्या अकादमी के डायरेक्टर मि. राम नरेश सिंह मुख्य अतिथि ने बताया कि अमूल्य अकादमी एक बिजनेस स्कूल की तरह काम करता है। जो लोगो के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका देता है। उन्होंने अमूल्या हर्बस प्रोडक्ट के बारे मे बताया कि अमूल्या हर्बस एक ऐसे प्रोडक्ट का उत्पादन करती हैं। जो डी.एन.ए.एप्रूब्ड करके बनाया जाता हैं।

ये प्रोडाक्ट लोगो को बीमारी से बचाता है तथा अमूल्या हर्बस प्रोडक्ट्स आयुर्वेद विभिन्न बीमारियों से निजात दिलाने मे सहायता प्रदान करता है और सभी लोगो से अपील करते हुए कहा की स्वेच्छा पूर्वक लोग इस आयुर्वेद, प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि अमूल्या हर्बस के प्रोडक्ट का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस मौके पर सुरेश कुमार गुप्ता, मीनुपाल मैनेजर, शिवराम कुशवाह, आशीष पाल, शिव शंकर पाल, कुलदीप दादा आदि लोग मौजूद रहे।

विजय कुमार

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

सेनेटरी पैड वितरण कर छात्राओं को जागृत किया

सेनेटरी पैड वितरण कर छात्राओं को जागृत किया


सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने किया छात्राओं को जागरूक

गोपीचंद 

बागपत। सोमवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में के.डी.आर. पब्लिक स्कूल बागपत में सेनेटरी पैड वितरण कर छात्राओं को जागृत किया। छत्राओ को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन चैयरपर्सन वन्दना गुप्ता द्वारा हाइजीन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वही, मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े से होने वाली बीमारियों के बारे में सचेत किया जा रहा है। के .डी .आर. पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दुष्यंत चौहान का पूरा पूरा सहयोग रहा।

इस स्कूल में एक घंटा बच्चों को योगा ओर शारीरिक व्यायाम भी कराया जाता है। जिससे बच्चे शारारिक व मानसिक रूप से मजबूत बने। इस मौके पर अध्यक्ष वन्दना गुप्ता, श्रीमती रीता कौशिक,श्रीमती रीना,कुमारी अलका आदि मौजूद रही।

कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में 2 दिन का अवकाश 

कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में 2 दिन का अवकाश 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। वातावरण में आकर लगातार कोहराम मचा रहे कोरे सर्दी के सितम को झेलते हुए स्कूल जा रहे बच्चों को कंप-कंपाती ठंड से निजात दिलाने के लिए डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों में 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली राहुल मिश्र ने जिलाधिकारी जगजीत कौर की अनुमति से वर्तमान में जनपद शामली पढ़ रही अत्यधिक ठंड व कोहरे के प्रकोप से बच्चों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में 27 एवं 28 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि जिलाधिकारी आदेश तो अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर 8 तक संचालित सभी परिषदीय सहायता प्राप्त एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय 27 एवं 28 दिसंबर को बंद रखे जाएंगे। अवकाश अवधि में पहले से गतिमान प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम संचालित यथावत चलते रहेंगे। बीएसएकी ओर से इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मदन व अटल की 'जयंती' विवेक के आवास पर बनाई 

मदन व अटल की 'जयंती' विवेक के आवास पर बनाई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। देश की दो महान विभूति, भारत रत्न परम पूजनीय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पंडित विवेक भारद्वाज के आवास पर बनाई गई और और सभी वक्ताओं ने इन विभूतियों के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मोहल्ला ब्रह्मांनान मे स्थित पंडित विवेक भारद्वाज समाजसेवी के आवास पर अरविंद कौशिक (जिलाध्यक्ष) अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की अध्यक्षता में व पंडित विपिन शास्त्री के संचालन में आयोजित की गई।

जिसमें सर्वप्रथम अरविंद कौशिक, पंडित विवेक भारद्वाज आदि ने देश की दो महान विभूति भारत रत्न परम पूजनीय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर अरविन्द कौशिक ,संजय गोयल,अरुण कुमार ,कार्तिक गर्ग ,पं. मोहित शास्त्री ,पं. मांगे राम ,विजय संगल, पं. चंद्रशेखर ,पं. मुन्नालाल , डा. पंकज गोयल , मोहित गर्ग ,पं. आदित्य नारायण ,अशोक शर्मा ,अशोक कश्यप , रोहन कश्यप , अनुराग कश्यप ,रवि वर्मा , नितिन वर्मा ,प्रमोद शर्मा, सतीश कौशिक ,धैर्य भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा ,पं. विवेक भरद्वा, अमर कुमार , आर्यवंश भरद्वाज आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की l

जिला उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक 

जिला उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। डीएम संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों, खम्भों, स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य समस्याओं/शिकायतों को 10 दिनों के अंदर ठीक कराये जाने के लिए कहा है।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को ट्रासफार्मरों को जाली के अंदर लगाये जाने के लिए कहा है, जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने खराब हो चुके बिजली के खम्भों की सूची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। व्यापारियों के द्वारा झूंसी अंदावा चैराहे से निष्ठा हाॅस्पिटल तक पानी के निकास की समुचित व्यवस्था न होने की शिकायत की गयी, जिसपर डीएम ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम की टीम को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। डीएम ने नगर निगम को बाजारों में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए कहा है। कहा, कि बाजारों में इधर-उधर वाहनों के खड़े रहने से लगातार जाम की समस्या आती है, आप लोग अपने स्तर से यह देख ले कि गाड़ी सही जगह पर खड़ी की जाये, जिससे कि जाम न लगे।

डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक करते हुए मे0 भार्गव पैकटेक, इण्डियन प्रेस, कर्नलगंज से सम्बंधित प्रकरण के निराकरण के बारे में जानकारी लिए जाने पर विद्युत विभाग खण्ड टैगोर टाउन के अधिशाषी अभियांता द्वारा बताया गया कि टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द से जल्द प्रकरण का निस्तारण कर दिया जायेगा। इसी प्रकार मे0 तरूण इण्टरप्राइजेज, शेड नं0 20 एनएसआईसी नैनी द्वारा जमा धनराशि विद्युत विभाग द्वारा रिफंड न किये जाने की शिकायत की गयी, जिसपर डीएम ने विद्युत विभाग खण्ड नैनी के अधिशाषी अभियंता को एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में मे0 त्रिवेणी इलेक्ट्रोप्लास्ट प्रा0लि0 के प्रकरण में आईटीआई नैनी के प्राचार्य को प्रशिक्षण का पैसा दिलाये जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी योजना से सम्बंधित बैंको में लम्बित प्रकरणों को 10 दिनों में निस्तारण कराते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त वाणिज्यकर सहित उद्योग बंधु से मुरारी लाल अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी सहित अन्य उद्यमी/व्यापारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन: कौशाम्बी 

'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन: कौशाम्बी 


धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में शनिवार को 'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्य्रकम की शुरुआत की। जिसमें हजारों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में अभिभावक अतुल सिंह, मनोज कुमार साहू, अनुज शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार द्विवेदी, ललित कुमार, रमाकान्त शर्मा, वरुण, प्रकाश जोशी ने अपने विचार अभिभावकों के समक्ष रखें। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी गया।

प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य, चन्द्रकान्त पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय लोकतंत्र सेनानी, रामप्रकाश त्रिपाठी, मारुति, नन्दन त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय पूर्व-प्रधान, फूलसिंह चन्देल पूर्व जिला विकास अधिकारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अभिभावको के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

गणेश साहू 

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...