सेहत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सेहत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 मार्च 2022

सेहत के लिए फायदेमंद हैं आम की पत्तियांं, जानिए

सेहत के लिए फायदेमंद हैं आम की पत्तियांं, जानिए      

सरस्वती उपाध्याय         

आम एक ऐसा फल है। जिसे शायद ही कोई ऐसा होगा, जो पसंद न करता हो। आम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, इसमें कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं। खाने में बेहद स्वादिष्ट आम के अलावा इसकी पत्तियां भी हमारे शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद मानी जाती हैं। आम की पत्तियां में कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जो हेल्थ ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी हैं। कहते हैं कि आम के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-बी जैसे कई पोषक तत्वों की भरमार होती है। साथ ही इनमें स्टेरॉयड, एल्कलॉइड, राइबोफ्लेविन, थायमिन, फेनोलिक, बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनोइड्स आदि जैसे कंपाउंड होते हैं। इन पत्तियों की खासियत है कि इससे बालों का झड़ना से लेकर स्किन की जलन तक को दूर किया जा सकता है।आम के पत्तों को कई तरीकों से स्किन और बालों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हम आपको स्किन और बालों के लिए आम की पत्तियों को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, ये बताने जा रहे हैं।

स्किन की जलन और ड्राईनेस...

आम की पत्तियों की खासियत है कि इससे स्किन की ड्राइनेस के अलावा जलन को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको आम की पत्तियों को जलाना होगा। आम की पत्तियों को जलाने के बाद इनकी राख को प्रभावित एरिया पर लगाएं। इससे जलन में राहत मिलेगी और ड्राइनेस भी दूर होगी।

ताजी पत्तियां...

आप चाहे तो आम की ताजी पत्तियों का फेस मास्क भी बना सकते हैं। इसके लिए 4 से 5 आम की पत्तियां लें और इन्हें पीसने के बाद इनमें एक चम्मच शहद मिलाएं।अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद नॉर्मन पानी से चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें और आप कुछ दिनों में फर्क देख पाएंगे।

बालों के लिए...

आम की पत्तियों में विटामिन-ए और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसे अगर सही तरीके से बालों में लगाया जाए, तो हेयर ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए आम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट को स्कैल्प लगाएं। करीब 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें। आम की पत्तियों से जुड़ी इस टिप को अपनाने से बालों की रंगत सुधरती है और उनमें मजबूती भी आती है।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

इन 3 आसान होममेड आई मास्क से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती जानिए
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। खूबसूरत आंखें। खासतौर पर लडकियां आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं। और मेकअप से आंखों को खूबसूरत बढ़ाती हैं। लेकिन मेकअप से आंखों की खूबसूरती कुछ ही देर तक कायम रहती है।
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। घर में आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली चीज़ों से तैयार होने वाले आई मास्क से आँखों के नीचे के डार्क सर्कल और झाइयों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे होममेड आई मास्क के बारे में जिनसे आप अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकती हैं।
दूध और बेकिंग सोडा का आई मास्क
दूध का इस्तेमाल आँखों की थकान दूर करने का एक कारगर नुस्खा है। दूध में बेकिंग सोडा मिलाकर आई मास्क तैयार किया जाता है। 
आवश्यक सामग्री 
कच्चा दूध – 4 बड़े चम्मच 
बेकिंग सोडा – 2 बड़े चम्मच 
बनाने का तरीका 
एक छोटे बाउल में दोनों सामग्रियों को डालें। 
दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं हुए पेस्ट तैयार करें। 
तैयार पेस्ट को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। 
आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है। 
इस्तेमाल का तरीका 
तैयार मास्क को आँखों के नीचे के भाग में लगाएं। 
20 मिनट तक लगा रहने दें और आँखें बंद करके लेट जाएं। 
फ्रिज में रखने की वजह से ये आँखों को ठंडक प्रदान करेगा।  
20 मिनट बाद चेहरा और आँखें पानी से धो लें। 
इस मास्क का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें इससे आँखों के नीचे की झुर्रियों से राहत मिलेगी। 
पाइन एप्पल और हल्दी का आई मास्क
पाइन एप्पल यानी कि अनानास में त्वचा को खूबसूरती प्रदान करने वाले कई गुण पाए जाते हैं। साथ ही हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्वचा के कई विकारों को दूर करते हैं। इन दोनों के मिश्रण से तैयार आई मास्क आंखों के नीचे की सूजन को कम करके आंखों को खूबसूरत बनाता है। 
आवश्यक सामग्री 
अनानास का रस – 4 चम्मच 
हल्दी पाउडर -1 चम्मच 
बनाने और इस्तेमाल का तरीका 
ये आई मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। 
तैयार पेस्ट को आँखों के नीचे वाले भाग पर अच्छी तरह से लगाएं। 
लगभग 25 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें जिससे ये त्वचा में अवशोषित हो जाए। 
आई मास्क सूखने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लें। 
ठंड के मौसम में चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। 
इस आई मास्क के हफ्ते में एक दिन इस्तेमाल से आँखों के नीचे की सूजन कम हो जाएगी। 
कॉफी और शहद का आई मास्क
कॉफी और शहद से बने इस होममेड आई मास्क से आँखों की खूबसूरती तो बढ़ाई ही जा सकती है। आँखों के नीचे के काले घेरों से भी छुटकारा मिलता है।
आवश्यक सामग्री 
कॉफी पाउडर – 1 चम्मच 
शहद -1 चम्मच 
विटामिन ई कैप्सूल- 4 -5 
बनाने का तरीका 
ये आई मास्क बनाने के लिए कॉफी पाउडर और शहद को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। 
विटामिन ई कैप्सूल से तेल बाहर निकाल लें और कॉफी और शहद के मिश्रण में मिलाएं। 
सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। 
आई मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है। 
इस्तेमाल का तरीका
तैयार मास्क को आँखों के नीचे लगाएं या कॉटन पैड को मिश्रण में डिप करके बंद आंखों में रखें। 
लगभग 15 मिनट तक आंखों को बंद रखें और आराम की मुद्रा में लेटे रहें। 
15 मिनट बाद कॉटन पैड को आंखों से हटाएं। 
यदि आपने आंखों के नीचे आई मास्क लगाया है तो चेहरा पानी से धुलें। 
इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से आंखों की थकान दूर हो जाती है। 
ये सभी आई मास्क पूरे तरह से प्राकृतिक हैं। और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

रविवार, 3 जनवरी 2021

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते आजकल कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। जिनमें एक मोटापा है। मोटापे से कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इनमें डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, उच्च रक्त चाप और ह्रदय रोग शामिल हैं। यह एक आनुवांशिक बीमारी है। जो पीढ़ी देर पीढ़ी चलती रहती है। इसके अलावा, जंक फ़ूड के अधिक सेवन से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए डाइट में कम कैलोरीज लें। विशेषज्ञों की मानें तो केवल खानपान पर ध्यान देने से वजन कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज जरूरी है। एक्सरसाइज वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप रोजाना एक्सरसाइज के अलावा वॉकिंग और जॉगिंग का भी सहारा ले सकते हैं। साथ ही वर्कआउट जरूर करें।  अगर आप सभी हथकंडे अपना चुके हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन को कम करने में सफलता नहीं मिली है, तो सहारा ले सकते
इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सीफ़ूड खाने की सलाह दी जाती है। चिकन और अंडे भी इस डाइट के हिस्से होते हैं। साथ ही रेड मीट को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, रिफाइंड ऑयल आदि चीज़ों से परहेज करें। जबकि, सीमित मात्रा में अल्कोहल का सेवन कर सकते हैं। यह डाइट सभी के लिए फ्लेक्सिएबल है। 

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...