महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 सितंबर 2021

5 पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आया रुपया

कविता गर्ग       
मुंबई। बैंकों और आयातकों में अमेरिकी डॉलर की नई मांग की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारतीय रुपया उसके मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.73 पर आ गया। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में निरंतर तेजी तथा अमेरिकी डॉलर के दूसरी वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर होने से रुपये को कुछ मदद मिली एवं उसमें और गिरावट थम गयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 73.70 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 73.73 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 93.22 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 114.73 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 60,163.20 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 23.25 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,876.45 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 प्रतिशत बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर था। विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 442.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

शनिवार, 25 सितंबर 2021

परिवहन मंत्री अनिल को नया सम्मन जारी किया

कविता गर्ग                          
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में अगले हफ्ते पूछताछ के लिए शिवसेना नेता और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब को नया सम्मन जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। परब (56) को जारी यह दूसरा सम्मान है। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में संसदीय मामलों के भी मंत्री हैं। 
महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के तीन बार के विधायक परब को एजेंसी ने पहली बार 31 अगस्त को पेश होने के लिए सम्मन भेजा था और उन्होंने आधिकारिक कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को अब 28 सितंबर को दक्षिण मुंबई में ईडी के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि परब से देशमुख के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की जानी है।
मामले से जुड़े लोगों और अन्य आरोपियों ने कुछ ‘खुलासे’ किए हैं जिसके बाद परब से पूछताछ की जानी है। ये सम्मन महाराष्ट्र पुलिस में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह में ईडी द्वारा की जा रही आपराधिक जांच से जुड़े हैं। वसूली के आरोपों के कारण देशमुख ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।
ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला तब दर्ज किया जब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कम से कम 100 करोड़ की घूस के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में देशमुख पर मामला दर्ज किया। देशमुख ने कहा था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं। ईडी जेल में बंद पुलिस अधिकारी और मामले में अन्य आरोपी सचिन वाजे के दो बार दर्ज किए गए बयान को लेकर परब से पूछताछ कर सकती है।

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

घटना के 32 घंटे बाद बरामद किया युवक का शव

कविता गर्ग       
मुंबई। महाराष्ट्र के वर्सोवा में अरब सागर में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव घटना के 32 घंटे बाद मंगलवार की सुबह बरामद किया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय पाटिल का शव वर्सोवा में समुद्र से निकाल लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जुहू में कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने पाटिल को ”मृत लाया हुआ घोषित” किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार को पाटिल समेत तीन युवक समुद्र में बह गए थे। दो युवकों के शव सोमवार को बरामद किए गए। उन दोनों युवकों की उम्र क्रमश: 18 और 20 वर्ष थी।
रविवार रात करीब नौ बजे पांच युवक वर्सोवा जेट्टी में समुद्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन अन्य समुद्र में बह गए। मुंबई एवं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के आखिरी दिन रविवार को गणेश और गौरी की प्रतिमा का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया।

सोमवार, 20 सितंबर 2021

कारोबार: 34 पैसे गिरकर 73.82 पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग       
मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले 34 पैसे गिरकर 73.82 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरमी की वजह से भी रुपये को नुकसान हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.82 पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 34 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.48 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत चढ़कर 93.34 पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,552.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.39 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,966.50 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 27.35 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,557.80 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.88 प्रतिशत गिरकर 74.68 डॉलर प्रति बैरल पर था।



सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की

कविता गर्ग            
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर कारोबार के बीच और टाटा स्टील, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में नुकसान के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.27 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,660.62 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह शुरुआती सौदों में निफ्टी 108.50 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 17,476.65 पर आ गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील लगभग छह प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर था, इसके बाद बजाज ऑटो, एमएंडएम, एचडीएफसी, पावरग्रिड और मारुति के शेयर आते हैं। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों को लाभ हुआ। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.27 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,015.89 पर और निफ्टी 44.35 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,585.15 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 1,552.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार के अनुसार, बाजार में अब से उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि विस्तारित क्षेत्र में मूल्यांकन के साथ, सुधार संभव है। विशेष रूप से व्यापक बाजार में सुधार की संभावना है।
सकारात्मक बात यह है कि एफआईआई बाजारों को मजबूती प्रदान करते हुए खरीदारी करना जारी रखते हैं। लेकिन यह जल्दी बदल सकता है। विजयकुमार ने कहा कि निवेशक स्पष्टता आने तक इंतजार करो और देखो की रणनीति अपना सकते हैं। एशियाई शेयर बाजारों में हेंग सेंग (हांगकांग) भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं चीन, जापान और टोक्यो में शेयर बाजार बंद रहे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत फिसलकर 74.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शनिवार, 18 सितंबर 2021

1 व्यक्ति को जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया

कविता गर्ग       
मुंबई। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने कथित रूप से आतंकवादियों से संपर्क रखने के मामले में एक व्यक्ति को मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान जाकिर शेख के रूप में हुई है, जिसने गिरफ्तार आतंकवादी जान मोहम्मद शेख को आतंकी गतिविधियों में मदद की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर जान मोहम्मद को देश भर में हथियार पहुंचाने का निर्देश देता था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
जान मोहम्मद शेख उन छह आतंकवादियों में से एक है जिन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 14 सितम्बर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

पीएम ने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा

अमित शाह द्वारा पौधारोपण करने के साथ ही इस सुरक्षा एजेंसी ने देश में एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गृह मंत्री ने कहा, ”जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने सबसे पहले जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसका संस्थागत प्रबंधन सुनिश्चित किया।

सचिव पलांडे को भ्रष्टाचार के केस में निलंबित किया

कविता गर्ग    
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। पलांडे की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद यह कदम उठाया गया है। पलांडे को इस वर्ष 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी आदेश में कहा गया कि पलांडे को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के अनुसार, 26 जून को गिरफ्तार किए जाने के वक्त से अगले आदेश तक वह निलंबित माने जाएंगे। यह आदेश 16 सितंबर को जारी किया गया।
आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान पलांडे का मुख्यालय मुंबई शहर के जिला कलेक्ट्रेट में होगा और वह जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई शहर नहीं छोड़ सकेंगे। पलांडे अतिरिक्त जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी थे। ईडी ने 31 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को पलांडे की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत रखे जाने के संबंध में जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि पलांडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से शहर के होटलों और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

मुंबई: 58,875.78 के उच्च स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग          
मुंबई। भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़कर 58,875.78 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी शुरुआती सत्र में 50 अंक से अधिक बढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.58 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 58,875.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50.30 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 17,569.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई।
इसके अलावा टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और भारती एयरटेल भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचयूएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी में गिरावट हुई। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 476.11 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 58,723.20 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 139.45 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 17,519.45 पर बंद हुआ।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान लाल निशान में थे। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 232.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 75.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

मुंबई: पूर्व विजेता ने की खुदखुशी करने की कोशिश

कविता गर्ग          
मुबंई। ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता के पूर्व विजेता ने की आत्महत्या करने की कोशिश। (भाषा) ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने मुंबई के उपनगर ओशिवारा में अपने आवास पर कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पाटिल की प्रबंधक परी नाज़ ने बताया कि घटना बुधवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच ओशिवारा में साईलीला इमारत स्थित उनके घर पर हुई। पाटिल के परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल ले कर गए,जहां उनकी हालत ”गंभीर” बताई जा रही है। नाज़ ने बताया कि पाटिल एक मॉडल हैं।
कुछ दिन पहले पाटिल ने ओशिवारा पुलिस को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी। नाज़ ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग भी की थी। इस बीच, ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
उन्होंने कहा, ” हमारे अधिकारी कूपर अस्पताल गए थे, जहां पाटिल भर्ती है।” पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और उन्होंने 2016 में ‘मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप’ जीती थी।

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.61 पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग           
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे चढ़कर 73.61 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.62 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 73.61 पर आ गया। शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरकर 73.65 पर पहुंच गया था।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.68 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 92.58 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेसेंक्स 244.08 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,421.84 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,426.05 पर कारोबार कर रहा था। वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 74.06 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

सेंसेक्स में 180 अंक से अधिक की उछाल आईं

कविता गर्ग                 
मुंबई। खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी की वजह से बाजार में लिवाली की भावना बढ़ने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 180 अंक से अधिक की उछाल आयी। शेयर दलालों ने कहा कि इसके अलावा दूसरे एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आयी। मंगलवार सुबह 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 186.98 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,364.74 पर कारोबार कर रहा था। 54.65 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,409.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद डॉ रेड्डीज, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा। वहीं इंफोसिस, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को नुकसान हुआ। सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने अगस्त में घटकर 5.3 प्रतिशत हो गयी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 5.3 प्रतिशत हो गयी, जो एक साल पहले इसी महीने में 6.69 प्रतिशत थी।

वहीं खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त 2020 के 9.05 प्रतिशत से बहुत तेजी से घटकर 3.11 प्रतिशत हो गयी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 127.31 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,177.76 पर बंद हुआ था। वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी 13.95 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 17,355.30 पर बंद हुआ था।

एशिया में शंघाई, सियोल, टोक्यो और हांगकांग के शेयर बाजार मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 73.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

सोमवार, 13 सितंबर 2021

मुंबई: तेजी के साथ 53,500 पर पहुंचा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         
मुबंई। आज बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 558 प्वाइंट से अधिक तेजी के साथ 53,500 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 115 प्वाइंट की तेजी के साथ पहली बार 16,000 के पार गया है। निफ्टी इसी साल 5 फरवरी को 15,000 के स्तर पर पहुंचा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 प्वाइंट या 0.69 फीसदी चढ़ा था।
शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 238.95 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति में शुक्रवार के
बंद भाव के बाद से 3 लाख 45 हजार 729 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिन के कारोबार में सबसे अधिक लगभग चार फीसदी की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।


रविवार, 12 सितंबर 2021

अगले साल में होने वाले चुनाव लड़ेगी 'शिवसेना'

कविता गर्ग         
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने उनकी पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जताई है। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 80 से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि गोवा में पार्टी करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 और गोवा में 40 सीटें हैं। राज्य सभा सदस्य ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने शिव सेना का समर्थन करने की इच्छा जताई है और हम छोटी पार्टियों के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं। गोवा में एमवीए जैसे समीकरण के रास्ते तलाशे जा रहे हैं। देखिए, हमें इसमें कितनी सफलता मिलती है। राउत ने कहा कि इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं और पार्टी सफलता और विफलता को किनारे कर चुनाव लड़ती रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है, बाहर के लोगों को इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।
मैं रूपाणी को तब से जानता हूं, जब वह मेरे साथ राज्य सभा के सदस्य थे। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार भाजपा बस बहुमत का आंकड़ा (182 सीटों वाली विधानसभा में) किसी तरह पार कर गई थी। पार्टी के लिए इस बार हालात अच्छे नहीं हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ठाकरे के पास राष्ट्रीय नेता बनने की क्षमता है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री राष्ट्रीय नेता होता है।

शनिवार, 11 सितंबर 2021

रेप: 34 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

कविता गर्ग           
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में रेप के निजी अंगों में रॉड की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 वर्षीय महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की रॉड से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।
उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के पांच छात्र संक्रमित मिलें

कविता गर्ग          
नागपुर। महाराष्ट्र के वानाडोंगरी में दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के पांच अन्य छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि उन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके है।
सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार एमबीबीएस प्रथम वर्ष के संक्रमित पांचों छात्रों में से चार छात्राएं और एक छात्र है।
सूत्रों ने बताया लड़कियां छात्रावास में हैं और उन्हें वानडोंगरी में उसी परिसर में कॉलेज के शालिनिताई मेघे अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (एसएमएचआरसी) में स्थानांतरित किया गया है।
दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज (डीएमएमसी) ने एसएमएचआरसी में 100 छात्रों का कोरोना परीक्षण किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में उनके 11 सहपाठी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
सूत्रों ने बताया कि अभी तक 16 मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित हो चुके है। नागपुर नगर निगम द्वारा उनके संस्थागत क्वारंटीन का निर्णय लिया गया है। सभी छात्र ठीक है और अधिकतर में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक पहले राउंड में पांच दिन के बाद डीएमएमसी सभी छात्रों का फिर से आरटीपीसीआर परीक्षण कर सकती है।

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

याचिका पर पीठ सुनवाई करे या खंडपीठ: एचसी

कविता गर्ग             
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 13 सितंबर को इस पर फैसला करेगा कि धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जारी सम्मन के खिलाफ उनकी याचिका पर एकल पीठ सुनवाई करे या खंडपीठ।
देशमुख ने ईडी द्वारा जारी पांच सम्मन को रद्द कने का अनुरोध करते हुए पिछले हफ्ते याचिका दायर की थी। जब याचिका सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति एस के शिंदे की एकल पीठ के समक्ष आयी तो ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषाार मेहता ने कहा कि इस याचिका पर दो न्यायाधीशों वाली खंडपीठ को सुनवाई करनी चाहिए।
उन्होंने इसके लिए उच्च न्यायालय के पंजी विभाग द्वारा जारी एक पत्र का भी उल्लेख किया। मेहता ने कहा, ”अगर पंजी ने आपत्ति जतायी है तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि एकल पीठ शायद याचिका में कुछ मुद्दों और चुनौतियों पर फैसला लेने के लिए सक्षम नहीं है। देशमुख की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी और अनिकेत निकम ने इसका विरोध किया और कहा कि एकल पीठ को याचिका पर सुनवाई का अधिकार है।
न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा कि वह इस मामले पर विचार करेंगे और 13 सितंबर को आदेश देंगे। ईडी ने देशमुख और उनके सहायकों के खिलाफ जांच शुरू की थी। सीबीआई के भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के आरोपों पर 21 अप्रैल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने यह जांच शुरू की। अपनी याचिका में देशमुख ने कहा कि ईडी की कार्रवाई ”राजनीतिक प्रतिशोध” का नतीजा है।

बुधवार, 8 सितंबर 2021

घरेलू शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटा रुपया

कविता गर्ग              
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे टूट गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नीचे आया। बाद में यह 23 पैसे के नुकसान से 73.65 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.53 पर पहुंच गया।


शुरुआती कारोबार में 42 अंको तक टूटा सेंसेक्स

कविता गर्ग               
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 42 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में मामूली लाभ के साथ खुला, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे में यह नुकसान में आ गया।
बाद में यह 41.84 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,237.64 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 15.35 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 17,346.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। पावरग्रिड, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, मारुति और बजाज ऑटो के शेयर भी नुकसान में थे।


सोमवार, 6 सितंबर 2021

शिवसेना ने जावेद अख्तर के खिलाफ खोला मोर्चा

कविता गर्ग        

मुंबई। आरएसएस की तुलना तालिबान से किए जाने को लेकर शिवसेना ने जावेद अख्तर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गाहे-बगाहे आमतौर पर भाजपा का विरोध करने वाली शिवसेना का जावेद अख्तर के बयान के मुद्दे पर भाजपा को साथ मिला है। जिसने जावेद अख्तर से अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की है। शिवसेना ने आरएसएस और वीएचपी की तुलना तालिबान से किए जाने को लेकर जावेद अख्तर के बयान को हिंदू संस्कृति का अपमान करार दिया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे लेख में कहा है कि आजकल कुछ लोग फैशन के तौर पर तालिबान की किसी से भी तुलना करने में लगे हुए हैं। जबकि सभी लोग जानते है कि तालिबान समाज और मानवता के लिए एक बड़ा संकट है। जिसका चीन और पाकिस्तान जैसे देश समर्थन कर रहे हैं जिसे किसी भी तरह से लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि खुद इन देशों में मानवाधिकार के लिए कोई जगह नहीं है। शिवसेना ने कहा है कि हम एक लोकतांत्रिक देश है, जहां लोगों की व्यक्तिगत आजादी का सम्मान बढ़ चढ़कर किया जाता है। ऐसे हालातों में आरएसएस और वीएचपी की तुलना तालिबान से करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। भारत हर तरह से विश्व के अन्य देशों के मुकाबले पूरी तरह से सहिष्णु हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी शुक्रवार को एनडीटीवी से बातचीत करने के दौरान जावेद अख्तर ने आरएसएस और वीएचपी की तुलना तालिबान से कर दी थी। जावेद अख्तर ने कहा था कि जैसे तालिबान इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है वैसे ही भारत में भी कुछ लोग हैं जो हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। इन लोगों की मानसिकता एक ही है, भले ही यह लोग हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, यहूदी हो। तालिबान जो भी कर रहा है वह बर्बर है। लेकिन आरएसएस, वीएचपी और बजरंग दल का समर्थन करने वाले लोग भी वैसे ही हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...