महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महाराष्ट्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 मई 2021

महाराष्ट्र सरकार ने 1 जून तक बढ़ाईं पाबंदियां

कविता गर्ग             

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए लगाई लॉकडाउन जैसी पाबंदियां गुरुवार को एक जून तक बढ़ा दीं। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक आदेश में कहा कि राज्य में लागू पाबंदियां एक जून सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगी। आदेश के अनुसार, अब राज्य में परिवहन के किसी भी माध्यम से आने वाले व्यक्ति को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली ‘आरटी-पीसीआर’ रिपोर्ट दिखानी होगी। जो राज्य में आने से 48 घंटे पहले जारी की गई हो। आदेश के अनुसार, ‘संवेदनशील क्षेत्रों’ (जहां संक्रमण के मामले अधिक हैं) से आने वाले लोगों पर लगी सभी पाबंदियां अब देश के हर राज्य से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी। उसके अनुसार, माल वाहकों के मामले में, ऐसे वाहनों में दो से अधिक लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

शनिवार, 8 मई 2021

रिलीफ फंड में 24 घंटों के अंदर ₹3.6 करोड़ जमा हुएं

कविता गर्ग             
मुंबई। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मनोरंजन जगत की हस्तियां देश की इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़ -चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए फंड रेजिंग का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विरुष्का के नाम से मशहूर इस कपल ने इस अभियान की शुरुआत दो करोड़ रुपये की राशि के योगदान के साथ की थी। इसके साथ ही दोनों ने लोगों से अपील की थी कि जितना हो सके इस अभियान में अपना योगदान दें। जिसके बाद कोविड 19 रिलीफ फंड में महज 24 घंटों के अंदर 3.6 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। फैंस के इस सपोर्ट के लिए अनुष्का और विराट ने उनका आभार जताया है। अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा -' इस मुहिम में योगदान देने वाले लोगों का दिल से शुक्रिया। हमने आधे से ज्यादा का लक्ष्य़ हासिल कर लिया है। चलिए इसे पूरा करते हैं। वहीं इसे लेकर विराट कोहली ने लिखा कि सिर्फ 24 घंटों में 3.6 करोड़ रुपये, ये दिल खुश करने वाला है। चलिए देश के लोगों की मदद के लिए ऐसे ही लगातार लड़ते रहेंगे।'

अभिनेत्री कंगना कोरोना संक्रमण की चपेट में आई

कविता गर्ग   
मुंबई। सुप्रसिद्ध सिने तारिका कंगना रनौत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। आज शनिवार को उनकी कोविड टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ध्यान मुद्रा में तस्वीर भी पोस्ट की है।कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मैं बीते कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने का सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी।”

रविवार, 2 मई 2021

रविशंकर को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर बनाया

कविता गर्ग          

मुंबई। टी रविशंकर को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है। वह केंद्रीय बैंक की अनुषंगी कंपनी इंडियन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड एलाइड सर्विसेज के चेयरमैन थे। रविशंकर आरबीआई के चार डिप्टी गवर्न स्तर के अधिकारियों में एक होंगे। बीपी कानूनगो के दो अपैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से डिप्टी गवर्नर का चौथा पद खाली था। कानूनगो एक साल सेवा विस्तार के बार सेवानिवृत्त हुए। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शनिवार को रविशंकर की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वह कानूनगो के विभाग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जो फिनटेक, सूचना प्रौद्योगिकी, भुगतान प्रणाली और लोखिम निगरानी के प्रभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि में जो भी पहले होगा, तब तक के लिए की गयी है।

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

तेजी पर विराम, 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ सेंसेक्स

कविता गर्ग              

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. को हुआ। इनमें 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, टीसीएस और मारुति आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ, ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और बजाज ऑटो लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार टूटा।

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

वायरस: शेयर बाजार में 1.76 प्रतिशत की गिरावट

कविता गर्ग        

मुंबई। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फिनसर्व रही। इसमें 6.60 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज और सन फार्मा में भी मजबूती आयी। दूसरी तरफ बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एल एंड टी, एसबीआई और महिंद्रा आदि शेयरों में गिरावट रही। इन शेयरों में 1.76 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में अनुबंधों के समाप्त होने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। फेडरल रिजर्व ने उदार मौद्रिक नीति बरकरार रखते हुए तथा बांड खरीद के जरिये आक्रमक तरीके से समर्थन देने की फिर से प्रतिबद्धता जताकर आर्थिक भरोसा बढ़ाया है।” उन्होंने कहा, ”मजबूत परिदृश्य के साथ धातु कंपनियों के शेयर चमक में रहे।” इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,83,76,524 हो गए है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है।

महामारी को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने को कहा

कविता गर्ग                 
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र को कोविड-19 महामारी को ”राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने के लिए कहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 प्रबंधन के ”महाराष्ट्र मॉडल” को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करना चाहिए। उन्होंने इस मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।राउत ने कहा कि ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठकों के दौरान और केंद्र को पत्र लिखकर कोविड-19 संकट को ”राष्ट्रीय आपदा” घोषित करने के लिए कहा है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ”ठाकरे एक महीने से यह कह रहे हैं और यह अच्छी बात है कि उच्चतम न्यायालय ने भी इस पर गौर किया है।उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को मंगलवार को ”राष्ट्रीय संकट” बताया था और कहा था कि वह ऐसे वक्त में मूक दर्शक बने नहीं रह सकता। राउत ने कहा, ”उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय फिक्रमंद हैं और मामले पर गौर कर रहे हैं। यह अच्छी बात है और देश के लिए फायदेमंद होगी।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ”छवि बिगाड़ने” की सभी कोशिशों के बावजूद राज्य सरकार इस महामारी से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शिवसेना नेता ने कहा कि देश के बाकी राज्यों को कोविड-19 प्रबंधन के ”महाराष्ट्र मॉडल” को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ”हर किसी को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों पर गौर करने और देश में बाकी जगहों पर भी महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या-44,73,394 हुईं

कविता गर्ग                         
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र: अस्पताल में आग, 4 संक्रमितों की मौंत

कविता गर्ग                   
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने के बाद चार संक्रमितों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मरीजों की मौत आग लगने के बाद दूसरे अस्पतालों में ले जाते वक्त हुई न कि जलने के कारण। हो सकता है कि आग लगने के बाद उनके शरीर में धुआं घुस गया हो।इससे पांच दिन पहले पालघर जिले के विरार में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे के समीप मुंब्रा इलाके में कौसा में स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। अस्पताल में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं था।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पांच एम्बुलेंस भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती छह मरीजों समेत 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री और स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि आग से अस्पताल की पहली मंजिल जलकर खाक हो गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हादसे की जानकारी दी गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे।

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

तेजी के साथ 558 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

कविता गर्ग              

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 558 अंक उछलकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 557.63 अंक यानी 1.15 प्रतिशत मजबूत होकर 48,944.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.05 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,653.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एल एंड टी रहा। इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ मारुति, एनटीपीसी, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और डा. रेड्डीज आदि शेयरों में गिरावट रही।

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर पहुंचा सेंसेक्स

कविता गर्ग              
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के साथ अन्य कंपनियों में जोरदार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज एक प्रतिशत से अधिक की तेजी में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 508.06 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.65 अंक यानी एक प्रतिशत चढ़कर कारोबार की समाप्ति पर 14,485 अंक पर बंद हुआ। अच्छे तिमाही परिणाम के दम पर आईसीआईसीआई बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। बीपी के साथ मिलकर केजी-डी6 बेसिन में गहरे समुद्र में दूसरे कूप से गैस उत्पादन शुरू करने की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पौने दो प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।बीएसई का मिडकैप 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,073.07 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत चढ़कर 21,190.37 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर साढे चार प्रतिशत के करीब चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक के अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट में भी साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर दो से ढाई प्रतिशत के बीच चढ़े। एचसीएल टेक्नोलॉजीज में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट रही।
विदेशों में मिश्रित रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.99 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.36 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.95 प्रतिशत और हांगकांग के हैंग सेंग में 0.43 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोपीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान जर्मनी का डेक्स 0.20 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10 फीसदी टूट गया।

बंबई एचसी ने यौन उत्पीड़न के मामलें को खारिज किया

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने कहा, कि व्हाट्सऐप समूह के संचालक पर समूह के दूसरे सदस्य द्वारा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के लिए आपराधिक कार्यवाही नहीं हो सकती। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 33 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज कर दिया। आदेश पिछले महीने जारी हुआ था और इसकी प्रति 22 अपैल को उपलब्ध हुई। न्यायमूर्ति जेड ए हक और न्यायमूर्ति ए बी बोरकर की पीठ ने कहा कि व्हाट्सऐप के एडमिनिस्ट्रेटर के पास केवल समूह के सदस्यों को जोड़ने या हटाने का अधिकार होता है और समूह में डाले गए किसी पोस्ट या विषयवस्तु को नियंत्रित करने या रोकने की क्षमता नहीं होती है।अदालत ने व्हाट्सऐप के एक समूह के संचालक याचिकाकर्ता किशोर तरोने (33) द्वारा दाखिल याचिका पर यह आदेश सुनाया। तरोने ने गोंदिया जिले में अपने खिलाफ 2016 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (1) (4) (अश्लील टिप्पणी), 509 (महिला की गरिमा भंग करना) और 107 (उकसाने) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत दर्ज मामलों को खारिज करने का अनुरोध किया था।

रविवार, 25 अप्रैल 2021

मुंबई को 4 लाख 35 हजार इंजेक्शन भेजने का निर्णय

कविता गर्ग                
मुंबई। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार देर रात प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है।
महाराष्ट्र सरकार के निवेदन पर केंद्र 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन भेजने जा रही है। इसकी आपूर्ति 30 अप्रैल तक की जाएगी। केंद्र के इस निर्णय से महाराष्ट्र सरकार राहत महसूस कर रही है। सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

शराब नहीं मिलीं, सैनिटाइजर पीने से 6 लोगों की मौत

कविता गर्ग          

मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शराब नहीं मिलने के बाद सैनिटाइजर पीने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों ने मारे गए तीन लोगों की मौत का कारण सैनिटाइजर पीना बताया है। जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले बाकी तीन लोगों का पुलिस को बिना बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार को सूचित किया गया था कि वाणी के ग्रामीण अस्पताल में तीन लोगों को उल्टी आने एवं असहज महसूस करने के बाद भर्ती कराया गया था, जिनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजन ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया था। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में जांच जारी है।

वसूली मामले में अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मनोज सिंह ठाकुर                 
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने कथित वसूली मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही जांच एजेन्सी ने उनके कई ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अनिल देशमुख को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की है। बीते दिनों अनिल देशमुख से पूछताछ करने से पहले केंद्रीय एजेंसी ने देशमुख के दो निजी सहायकों से पूछताछ की थी। इसके अलावा एजेंसी ने एनआईए की गिरफ्त में चल रहे मुंबई पुलिस के निलंबित सचिन वाझे के 2 ड्राइवरों से भी पूछताछ की थी।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार मिलने के मामले में एपीआई सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को खत लिखकर आरोप लगाया था कि वाझे को अनिल देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का आदेश दिया था। हाल ही में वाझे ने भी एनआईए कोर्ट को लिखे खत में ये आरोप लगाए हैं। 
गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर अधिवक्ता जयश्री पाटिल द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इसके बाद गृहमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे में देशमुख ने कहा था कि, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मेरे पास पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मैंने पद छोड़ने का निर्णय किया है। कृपया मुझे मेरे पद से कार्यमुक्त करें। उनके इस्तीफे के बाद सीबीआई ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की थी। 

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

मुंबंई: मशहूर सिंगर श्रवण का कोरोना से निधन हुआ

कविता गर्ग                     
मुंबई। मशहूर सिंगर श्रवण राठौड़ का गुरुवार रात निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और मुंबई के रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और दो दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स की लगातार कोशिश के बाद भी श्रवण को बचाया नहीं जा सका। श्रवण राठौड़ का निधन संगीत जगत की एक अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है। वहीं मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रंद्धाजलि दे रही हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने श्रवण राठौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सोशल मीडिया के जरिये श्रंद्धाजलि दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा-''म्यूजिक कंपोजर श्रवण जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। नदीम-श्रवण ने 90 के दौर और उसके बाद की कई फिल्मों के संगीत का जादू चलाया। इनमें से मेरे करियर की एक लीजेंडरी फिल्म धड़कन भी शामिल है। उनके परिवार के लिए गहरी सांत्वनाएं।

महाराष्ट्र: आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर                    

विरार। महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक वातानुकूलन (एसी) इकाई में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी और हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को शोक जताया तथा इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषण की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना दु:खद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 11 की मौत

कविता गर्ग  
मुबंई। कोरोना वायरस संकट के बीच महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया है। हादसे में 11 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, 25 लोगों की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी। टैंक में से हुए रिसाव के चलते पूरे इलाके में ऑक्सीजन फैल गई थी। खबर है कि इस दौरान अस्पताल में 25 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर जारी था। कई मरीजों का हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा 60 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी। महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है। 
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘नासिक में टैंकर के वाल्व लीकेज के चलते बड़े स्तर पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है।  उन्होंने कहा ‘जिस अस्पताल पर यह जा रही थी। वहां इसका निश्चित असर हुआ होगा।  लेकिन मुझे अभी और जानकारी जुटाना बाकी है। हम और जानकारी जुटाने के बाद प्रेस नोट जारी करेंगे। 
अधिकारी ने बताया ‘12.30 बजे कॉल आया था। कि ऑक्सीजन टैंक से लीक हो रहा है।  हम मौके पर पहुंचे और पाया कि ऑक्सीजन टैंक का वॉल्व खुला हुआ था।  जहां से ऑक्सिजन लीक हो रहा था।  एक टैंकर से ऑक्सीजन टैंक में ऑक्सीजन भरा जा रहा था। उन्होंने जानकारी दी ‘जो वॉल्व खुला था।  उसे हमने बंद कर दिया है। लेकिन काफी ऑक्सीजन लीक हो चुका है।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

वायरस मिल जाता तो फडणवीस के मुंह में डाल देतें

मनोज सिंह ठाकुर        
बुलढाणा। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड ने कहा है कि यदि उन्हें कहीं कोरोना वायरस मिल जाता तो वह उसे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देते। रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली एक दवा कंपनी के शीर्ष अधिकारी से दवा की कथित जमाखोरी को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के मामले में महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ दल पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साध रहे हैं। यहां संवाददाताओं से बातचीत में बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ से पूछा गया था कि महामारी के इस दौर में यदि फडणवीस मुख्यमंत्री होते तो वह क्या करते। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों का समर्थन करने के बजाए भाजपा नेता उनका मजाक बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह प्रदेश सरकार को विफल किया जा सकता है। गायकवाड ने कहा, ”इसलिए, यदि मुझे कोरोना वायरस मिल जाता तो मैं उसे देवेंद्र फडणवीस के मुंह में डाल देता।

महाराष्ट्र में कोरोना के 68,631 नए मामलें सामने आएं

मनोज सिंह ठाकुर          
मुंबई। कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे महाराष्ट्र ने अन्य स्थानों से ‘कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद’ रोकने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा पांच राज्यों को संवेदनशील घोषित किया है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में केरल, गोवा, गुजरात, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान और उत्तराखंड को रविवार को संवेदनशील स्थान घोषित किया गया। आदेश के अनुसार, इन स्थानों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने से पहले 48 घंटे के भीतर कराई गई आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। जिनमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो। बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की रोकथाम और ‘अन्य स्थानों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों दिल्ली में रविवार को संक्रमण के एक दिन के भीतर अब तक से सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 68,631 नए मामले सामने आए और 503 मरीजों की मौत हो गई। आमद को रोकने’ के लिए यह फैसला लिया गया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...