बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 मई 2021

बिहार में बरसात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र राज्य के सभी जिलों के येलो अलर्ट जारी कर सात मई तक सचेत रहने को कहा है। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र पटना के फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी मौसम खराब होने की स्थिति में विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है।
आपकों बता दें कि कालवैशाखी की सक्रियता से बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। तेज आंधी-पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। सूबे में कई जगहों पर ओले गिरने की भी सूचना है। हवा की रफ्तार अधिकतम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रहने की वजह से जनजीवन पर इसका असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में उत्तर बिहार में विभिन्न जगहों पर आंधी पानी की तीव्रता थोड़ी अधिक रही। गौनाहा में 30 मिमी, त्रिवेणी में 20 मिमी, माधोपुर, फारबिसगंज और बगहा में 10 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी चंपारण के कुछ भागों में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अलर्ट जारी किया है।

बिहार ग्राम पंचायत प्रशासनिक अधिकारी के हवाले

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार में पंचायतें अब प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले की जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। 15 जून के बाद बिहार की त्रिस्तरीय पंचायतों का कामकाज जनप्रतिनिधियं के बजाए पूरी तरह अधिकारियों के हवाले होगा। 15 जून के बाद व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वार्ड से लेकर ग्राम पंचायत, पंचायती समिति और जिला परिषद तक की विकास योजनाएं बनाने और मंजूर करने का अधिकार प्रखंड से लेकर जिलों के अफसरों को देने की तैयारी की जा रही है। विकास योजनाओं की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार बीडीओ, डीडीसी और डीएम को सौंपने की तैयारी पंचायती राज विभाग कर रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।सरकार की तैयारियों को देख यह कहा जा सकता है कि 15 जून से पहले त्रिस्तरीय पंचायतों में चुनाव कराने के प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पहले तो ईवीएम विवाद और फिर रही सही कसर को कोरोना ने पूरी कर दी। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण ने आयोग की तैयारी पर पानी फेर दिया है। ऐसे में सरकार के पास अब विकल्प के रूप मेें पंचायती राज कानून-2006 में संशोधन ही बचा है। 2006 मेें पंचायती राज अधिनियम बनाने के दौरान विशेषज्ञों को यह अहसास भी नहीं था कि कभी चुनाव टालने की नौबत आएगी। ऐसे में पंचायती राज संस्थाओं के अधिकार दिए जाने के बारे में अधिनियम में कोई उल्लेख नहीं है। लिहाजा वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सरकार को अध्यादेश लाना होगा। हालांकि विचार इसपर भी किया जा सकता है कि पंचायती संस्थाओं के कार्यकाल का विस्तार किया जाए। इस चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि चुनाव कब होंगे, इसका फैसला आयोग करेगा। राज्य सरकार फंड और अन्य इंतजाम करती है। सरकार वह काम कर चुकी है, लेकिन वर्तमान परिवेश में चुनाव कराना संभव नहीं लग रहा है। कोरोना से स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है ऐसे में इस पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। 


जिसके तहत पंचायती राज विभाग कानून में संशोधन का मसौदा तैयार किया जा रहा है। चुनाव पर विचार करने के लिए आयोग ने 21 अप्रैल को 15 दिनों का समय लिया था। आयोग को उम्मीद थी कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद कोरोना की रफ्तार कम होने के बदले बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह तय है कि जून के पहले सप्ताह में मानसून का प्रवेश के कारण आयोग के लिए चुनाव करना संभव नहीं होगा।


बुधवार, 5 मई 2021

आप से नहीं संभल रहा, दायित्व सेना को सौंपे: एचसी

 अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। देशभर समेत बिहार में भी कोरोनावायरस को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वहीं कई पीड़ित लोग ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि अगर आप से स्थिति नहीं संभल रही है तो क्या कोविड का प्रबंधन सेना को सौंप देना चाहिए? अदालत ने कहा कि बार-बार आदेश देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कोर्ट ने यहां तक कह डाला कि ये शर्म की बात है कि हमारे बार-बार आदेश देने के बाद भी लोग मर रहे हैं। इस बीच राज्य में ना तो सरकारी अस्पताल और न निजी अस्पताल में लोगों को बेड मिल रहा है और जो भर्ती हैं उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा है।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच राजनीति गरमाई

अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब जाकर राज्य सरकार ने 10 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है। कोरोना संक्रमण से हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे। सरकार के तमाम दावों के विपरीत अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी है। लोग बिना इलाज के ही मर रहे हैं। इन सब के बीच बिहार में राजनीति भी जारी है। तेजस्वी यादव भले ही बिहार से बाहर हों लेकिन वो ट्वीट पर सक्रिय हैं और लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी ने सीएम नीतीश को हर मोर्चों पर फेल बताया है। तेजस्वी के आरोप पर जेडीयू के कद्दावर नेता और सांसद ललन सिंह ने जवाब दिया है।
किस बिल छुपकर ट्वीट कर रहे- ललन

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बिल में छुपकर ट्वीट कर रहे हैं। इसकी जानकारी सार्वजनिक करें। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि संकट की घड़ी में नेता प्रतिपक्ष कहां हैं.ललन सिंह ने आगे कहा कि जब भी संकट आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। 

तेजस्वी यादव आपको बिहार की जनता खोज रही-जेडीयू

जेडीयू सांसद ने कहा कि बिहार में लॉक डाउन कब लगाना है,राज्य सरकार ने इस मंथन किया और लॉकडाउन लगाया गया। तमाम परिस्थितियो को देखकर मुख्यमंत्री ने लॉकडाउ लगाया। सिर्फ आरोप लगा देने भर से कुछ नही होता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आपको बिहार की जनता खोज रही है।


मंगलवार, 4 मई 2021

बिहार में 15 तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा

अविनाश श्रीवास्तव         

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों के बारे में संकट प्रबंधन समूह फैसला करेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को चर्चा करने के बाद यह फैसला किया गया। बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 11,407 मामले आए तथा 82 और लोगों की मौत हो गयी।


बुधवार, 28 अप्रैल 2021

बिहार: आग लगने से 4 बच्चों की मौंत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव              
पटना। बिहार में पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह आग से झुलसकर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलादीन चक गांव निवासी छोटू पासवान के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने से आग लग गयी। इस दुर्घटना में चार बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान छोटू पासवान की पुत्री डॉली (12) ,राखी (06) ,आरती (05) और पुत्र अंकित (04) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रविवार, 25 अप्रैल 2021

तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत

अविनाश श्रीवास्तव                     
खागडिया। बिहार में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। खगड़िया जिले में बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया है। घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है। जहां पिपरा चौक के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस बड़े हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया है। दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बाकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना के आक्रोश में आकर पिपरा गांव के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया है।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

जमुई में कोरोना के 79 नए संक्रमितों की पहचान

अविनाश श्रीवास्तव             
जमुई। जिले में रविवार को 79 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट में जमुई के 29, खैरा के 15, सोनो के 13, बरहट के तीन, चकाई के दो, गिद्धौर के पांच, अलीगंज के दो, लक्ष्मीपुर के सात तथा सिकंदरा के दो नए संक्रमितों की पहचान हुई। रविवार को बरहट के गुगुलडीह, खादीग्राम, मलयपुर में दो, कटौना सहित सदर के इंदपै, अभयपुर, खैरा के खुटौना, झुंडो, हरदीमोड़, मोहालीगढ़, नवडीहा, पूरना खैरा, लक्ष्मीपुर के बेला, मटिया, खिरया, हरला, सोनो के पेलवाजन, डूमरी, रजौन आदि गांवों में भी संक्रमित पाए जाने के अलावा सोनो प्रखंड कार्यालय, एसबीआइ लक्ष्मीपुर, पीएचसी खैरा, जीविका जमुई,एसएसबी पकरी, सिविल कोर्ट के कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।
लखीसराय के भी एक संक्रमित पाए गए हैं। अनुश्रवण सह मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 3514 संक्रमित की पहचान हुई है।

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

सीएम नीतीश ने पटना में उच्चस्तरीय बैठक बुलाईं

अविनाश श्रीवास्तव     
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इससे होने वाली मौत के आकड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलायी है। मीटिंग सचिवालय सभागार में 4ः30 बजे से होनी है। जिसमें कई विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। पटना में शुक्रवार को कोरोना से अब तक नौ लोगों की मौत  हो गयी है। पीएमसीएच में पांच और एनएमसीएच में चार लोागों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक होनी है। बैठक में आये सुझावों की समीक्षा  के बाद अन्य फैसले लिये जायेंगे।

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

बिहार में 2 आईएएस अधिकारी पाएं गए पॉजिटिव

अविनाश श्रीवास्तव      
पटना। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार लोगों की जान ले रही है। धीरे-धीरे मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को भी कोरोना वायरस ने अपना शिकार बना लिया। आईएएस विजय रंजन (59) का मंगलवार को देहांत हो गया। वह चार दिनों पूर्व पटना एम्स में भर्ती हुए थे। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वैशाली के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ललन कुमार राय (62) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

इमारत-ए-शरिया के संस्थापक रहमानी का निधन

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। विख्यात इस्लामी विद्वान और इमारत-ए-शरिया के प्रमुख वली रहमानी का यहां शनिवार को निधन हो गया। उनकी जांच में एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रहमानी 78 वर्ष के थे और बिहार के मुंगेर जिले के निवासी थे। वह एक बार राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। रहमानी जिस अस्पताल में भर्ती थे। उसके निदेशकों में से एक डॉ. अब्दुल हई के अनुसार रहमानी ने आज सुबह अंतिम सांस ली। डॉ. हई ने कहा, “उन्हें तीन-चार दिन पहले भर्ती किया गया था। उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होने से एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। टीके की दूसरी खुराक लेने के कम से कम दो सप्ताह बाद टीके का वास्तविक असर होता है।”

बुधवार, 31 मार्च 2021

पंचायत चुनाव को लेकर विवाद, 1 की मौत 1 घायल

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिये बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुये थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलनी लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

गुरुवार, 25 मार्च 2021

तेजस्वी ने 26 को बिहार बंद करनें का किया ऐलान

अविनाश श्रीवास्तव  
 पटना। नीतीश सरकार के बिहार विशेष सशस्त्र के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी हाल में बिहार सरकार को इस काला कानून को वापस करना पड़ेगा या इसमें संसोधन करना पड़ेगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में विधायकों के साथ हुए अत्याचार को लेकर 26 मार्च को महागठबंधन ने बिहार बंद का एलान किया है और पार्टी इस दिन काला दिवस मनाएगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरना देने की परंपरा पहले भी रही है। उस वक्त नीतीश कुमार जी भी सदन के सदस्य थे और कर्पूरी ठाकुर जी तीन दिन तक धरना पर बैठे रहे थे। लेकिन विधानसभा में हुई घटना पर नीतीश जी सदन में खेद प्रकट करने की जगह अधिकारियों को क्लीन चिट देने में जुटे हैं।

लॉ आर्डर पर सीएम नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

अविनाश श्रीवास्तव           
पटना। बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं और होली को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी के साथ-साथ मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। नेक संवाद में सीएम आवास पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि होली के मद्देनजर मुख्यमंत्री की इस लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग को अहम माना जा रहा है। इस बैठक के बाद होली को लेकर कई तरह के गाइडलाइन्स जारी किये जा सकते हैं। साथ ही त्यौहार के समय विधि व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में डीजीपी एसके सिंघल के साथ-साथ सभी जिले के डीएम और एसपी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

सरकारी स्कूल में नर्सरी की पढ़ाई करेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी अधूरी पढ़ाई फिर से शुरू करेंगे। जिसके लिए बकाएदा एक सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन भी दिया गया है। इस आवेदन में कहा गया है कि बिहार में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव को भी नामांकन कराया जाए। जिस स्कूल में यह आवेदन दिया गया है। उस स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, तेजस्वी यादव की पढ़ाई की जिम्मेदारी उनके परिवार या राजद ने नहीं, बल्कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने ली है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एडमिशन कराने के लिए जदयू के कुछ लोग इसे पूरा राजकीय मध्य विद्यालय में पहुंचे।

बुधवार, 24 मार्च 2021

बिहार विधानसभा हंगामा प्रकरण पर बोली राबड़ी

 अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार के विधानसभा में कल जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी विधायको की मांग थी, कि सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 वापस लिया जाए। इस दरमियान विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे से निकलने से विपक्ष की कोशिश थी कि रोका जाए। सरकार को इस पुरे हंगामे को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस फ़ोर्स बुलानी पड़ी। अब कल हुई घटनाओं का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष दुबारा सरकार पर हमलावर हो गया है। आज आये वीडियो के अनुसार सदन में पुलिस ने कथित तौर पर आरजेडी विधायक सतीश कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विधानसभा से स्ट्रेचर पर लेकर आया गया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए, एक निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ आज कैसे पेश आया गया। इस दौरान विपक्ष की महिला विधायकों को भी महिला सुरक्षाकर्मियों ने विधानसभा भवन से बाहर कर दिया था। इस दौरान राबड़ी देवी के आरोपों को आधार माने तो महिला विधायक की साडी भी खुल गई। कल हुवे घटनाक्रम के अनुसार विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर निकलने से मना कर रहे थे। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर विधानसभा में हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिन में पांच बार स्थगित करनी पड़ी।

शुक्रवार, 19 मार्च 2021

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव    
पटना। नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हमला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं। लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी  हैं। किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था। इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। 
एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। इसमे पूरी जानकारी है।18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन आपराधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.जिस स्कूल में शराब मिली मंत्री राम सूरत राय स्कूल के संस्थापक है। स्कूल के बाहर बोर्ड में लिखा है। इसे लेकर मंत्री राम सूरत राय ने सदन को गुमराह किया है।

बिहार: घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, जुर्माना

 अविनाश श्रीवास्तव       

बांका। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं। जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोपी युवक के परिजनों ने जुर्माना राशि देने से भी मना कर दिया पूरा मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते एक युवक पास के एक घर में घुस गया. जहां युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय युवती के परिजन सोये हुए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना लिया और खूब बवाल काटा।

बुधवार, 17 मार्च 2021

बिहार परिषद के 12 सदस्य किए गए मनोनीत

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत किया। निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित राज्य सरकार द्वारा जारी एक गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों में अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ एवं संजय सिंह तथा भाजपा से जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह शामिल हैं।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

तेजस्वी ने सदन में सुनाई पोशाक-राजा की कहानी

अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोशाक, राजा और दरजी की कहानी सुनाई। कहानी के जरिये तेजस्वी ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री के ऊपर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ वैसे लोगों को ही सुशासन नजर आता है।जो ताबड़तोड़ तेल मालिश यानी कि टीटीएम करते हैं।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...