प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 जनवरी 2022

उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी, पाबंदियां बढ़ाईं

उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी, पाबंदियां बढ़ाईं    

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रोन के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके अंतर्गत आगामी 22 जनवरी तक पाबंदियां बढ़ा दी है।

1. नाइट कर्फ़्यू की अवधि यथावत रहेगी यानि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।
2. जिम, शॉपिंग, मॉल, सिनेमा, हॉल मनोरंजन, पार्क, सैलून 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति।
3. खेल संस्थान, खेल के मैदान, स्टेडियम 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति।
4. राज्य के स्विमिंग पूल वॉटर पार्क 22 जनवरी तक बंद रहेंगे।
5. सभी सामाजिक समारोह पर 22 जनवरी तक रोक लगा दी गई है।
6. विवाह समारोह में 50% लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।
7. एसओपी के अनुसार, राज्य के आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल आगामी 22 जनवरी तक बंद रहेंगे।
8. 22 जनवरी तक सभी राजनीतिक रेलियों और धरना प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी गई है। 

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 2,682 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर          देहरादून। रविवार को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 2,682 नये मामलें सामने आये हैं। राहत भरी खबर यह है कि राज्य में रविवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिसके साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,99,54 हो गयी है।

बल्कि, 328 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं। जिसके साथ राज्य मे कुल 33,78,65 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 17,223 हो गए हैं।


भाजपा प्रवक्ता ने शराबबंदी कानून को हास्‍यास्‍पद बताया
अविनाश श्रीवास्तव         पटना। शराबबंदी कानून पर छिड़ी बहस के बीच शनिवार को नालंदा में जहरीली शराब से मौत की घटना ने सियासत में भूचाल ला दिया है। विपक्षी दल के साथ सरकार में शामिल भाजपा ने भी इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने शराबबंदी कानून को हास्‍यास्‍पद बता दिया है। उन्‍होंने कहा है कि इस कानून की समीक्षा होनी चाहिए। शराबबंदी कानून का खामियाजा सिर्फ गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। माफिया और बड़े कारोबारी नहीं पकड़े जा रहे हैं।

नालंदा में सात लोगों की मौत को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने शराबबंदी कानून को हास्यास्पद बता डाला। पटेल ने कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए। कार्रवाई के नाम पर गरीब लोगों की गिरफ्तारी हो रही है लेकिन, माफिया और बड़े कारोबारी नहीं पकड़े जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा है कि नालंदा में जहरीली शराब से मौत की जानकारी मिली है। ये दुखद है। बिहार में जहरीली शराब की बिक्री लगातार हो रही है। बिहार में शराबबंदी है। इतना अभियान चलाया जा रहा है। इसके बादवजूद शराब की बिक्री हो रही है। सरकार को इसपर विचार करना चाहिए।

शनिवार, 15 जनवरी 2022

32,000 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

32,000 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू    

नरेश राघानी              जयपुर। राजस्थान में लेवल-1 और लेवल-2 शिक्षकों के पदों पर बम्पर भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020-21 में सफल अभ्यर्थी 32,000 शिक्षक पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-2022 के तहत अध्यापकों के 32,000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। 

जिसके तहत लेवल-1 और लेवल-2, सामान्य शिक्षा एवं विशेष शिक्षा के पदों पर राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 के प्रावधानों के अनुसार, पात्र अभ्यर्थियों से श्रेणीवार रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान शिक्षक भर्ती 2021 में प्राथमिक शिक्षक- गैर अनुसूचित क्षेत्र के 11940 पद और अनुसूचित क्षेत्र 3560 पद भरे जाएंगे। इसी प्रकार से उच्च प्राथमिक शिक्षा में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 13865 और अनुसूचित क्षेत्र के 2635 पद भरे जाएंगे। 


जम्मू: लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को पकड़ा

इकबाल अंसारी           श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को जिंदा पकड़ा गया है। यह जम्मू की सुरक्षा टीमों के लिए बड़ी सफलता है। गिरफ्तारी के वक्त ये आतंकी हथियारों से लैस थे लेकिन पुलिस की टीम इनको पकड़ने में सफल रही। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, दारपोरा में एक ऑपरेशन के दौरान इनको पकड़ा गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, 11 जनवरी को दारपोरा में सोपोर पुलिस द्वारा संयुक्त नाका पर 3 लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 13 पिस्तौल राउंड और एक हथगोला बरामद हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की और उसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार किया गया।


हरियाणा: पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्रारंभ
राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। किसानों की इनकम डबल करने के लिए हरियाणा में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड की शर्तें मोदी सरकार की किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की तरह ही है। इसके तहत अधिकतम 3 लाख रुपये तक की रकम गाय, भैंस, भेड़, बकरी और मुर्गी के पालन के लिए मिलेगी। इसमें 1.60 लाख रुपये तक की रकम लेने के लिए कोई गारंटी नहीं देनी होगी।
बैंकर्स कमेटी ने सरकार को आश्वासन दिया है कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ सभी पात्र आवेदकों को मिलेगा। इस योजना की जानकारी के लिए बैंकों द्वारा शिविरों का आयोजन भी किया जाना चाहिए। पशु चिकित्सक पशु अस्पतालों में विशेष होर्डिंग लगा कर योजना की जानकारी दें। प्रदेश में लगभग 16 लाख परिवार ऐसे हैं। जिनके पास दुधारु पशु हैं और इनकी टैगिंग की जा रही है।

शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

चंडीगढ़: 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज

चंडीगढ़: 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज         
अमित शर्मा            चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। हरियाणा का हिसार कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सिरसा में भी सर्द रात रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिटग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से अधिक है। पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। राज्य के गुरदासपुर में भी रात सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, मोगा और लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 5.9 और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

एमपी: बैंकों का समय बदलने की मांग, सख्ती बढ़ाईं
मनोज सिंह ठाकुर           
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राजधानी भोपाल में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी हैं। एक जनवरी से लेकर अब तक यहां 5 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एक तरफ सरकार ने जहां सख्ती की है। वहीं, अब बैंककर्मियों ने भी बैंकों के समय को बदलने की मांग उठाना शुरू कर दी है।
कर्मचारियों ने कहा, कि बैंक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खोले जाएं। साथ ही 50% स्टॉफ को बुलाने की मांग उठाई है। जिससे बैंककर्मी कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं। कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान कई बैंककर्मी संक्रमित हुए थे, प्रदेश में कुछ बैंक तो ऐसे भी थे। जहां सभी कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बैंकों को बंद करना पड़ा था। वहीं अब थर्ड वेव में कई बैंककर्मी संक्रमित हो रहे हैं। जिसे लेकर अब मांग उठ रही है कि बैंकों का टाइमिंग कम किया जाए, बैंकों में 5 डे वर्किंग और 50% स्टॉफ को ही बुलाया जाए। 
वहीं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्टेट को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा का कहना है कि समय रहते अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो जल्द ही बैंक भी कोरोना का हॉट स्पॉट बन जाएंगे। बैंककर्मियों की मांगे हैं कि कोरोना काल में बैंक सप्ताह में केवल 5 दिन ही खोले जाएं, बैंकों का टाइमिंग सुबह 10 बजे खुले और दोपहर 2 बजे तक ही हो, रोजाना 50 प्रतिशत स्टॉफ को रोटेशन के साथ बुलाया जाए। सभी बैंककर्मियों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगाया जाए। बैंकों में आने वाले ग्राहकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जाए। जिससे बैंककर्मी के साथ अन्य ग्राहक संक्रमण से बच सकते हैं।

980 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती, विज्ञापन जारी
राणा ओबरॉय           चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़, दुरुस्त और लगातार संचालित करने के उद्देश्य से जल्द ही 980 मेडिकल अधिकारियों (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज ग्रुप-ए) की भर्ती की जाएगी और इस संबंध में एक विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल अधिकारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 980 रिक्त पदों के तहत इन मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जाएगी और इन पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित भर्ती के तौर पर रखा जाएगा। 
इसी प्रकार, श्री विज ने बताया कि इन 980 पदों में से 270 पद सामान्य श्रेणी, 472 पद अनुसूचित जाति श्रेणी, 80 पद बीसी-ए श्रेणी, 25 पद बीसी-बी श्रेणी, 133 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण का लाभ तथा आवेदन फॉर्म, पात्रता इत्यादि की जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की वेबसाइट  पर जाकर देखी जा सकती है।

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में गुुुरुवार को कोरोना के कुल 3005 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में गुरुवार को 977 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 335677 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, गुरुवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3005 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 1224, हरिद्वार से 426, नैनीताल जिले से 431, उधमसिंह नगर से 399, पौडी से 106, टिहरी से 47, चंपावत से 35, पिथौरागढ़ से 44, अल्मोड़ा 103, बागेश्वर से 59, चमोली से 71, रुद्रप्रयाग से 20, उत्तरकाशी से 40 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


हिमाचल: संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हुआ
श्रीराम मौर्य           शिमला। हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हो गया है। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। नए वेतनमान के नियम अनुबंध कर्मचारियों पर तो लागू नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन नियमित कर्मचारियों को नया वेतनमान देने के आदेश के बाद अब नए नियमों को भी लागू किया गया है। अनुबंध कर्मचारी विभागाध्यक्षों को बताएं कि नए प्रारूप पर वेतन चाहिए या मौजूदा पर देना होगा। 
इस कार्यालय आदेश में स्पष्ट है कि अनुबंध कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान मिलेगा। अनुबंध कर्मचारी का नया वेतन उसके स्तर के संबंधित नियमित कर्मचारी के पे मैट्रिक्स के आधार पर बढ़ेगा। ऐसे नियमित कर्मचारी के लिए तय पे मैट्रिक्स के मान्य स्तर में सबसे पहले प्रकोष्ठ में दी राशि पर 60 फीसदी तक वेतन बढ़ोतरी होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने साफ किया है कि नियमित कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के लागू होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में संशोधन पहले से ही प्रस्तावित रहा है। ऐसे में अनुबंध कर्मचारियों को भी नए वेतन प्रारूप में शिफ्ट होने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसे भी एक जनवरी 2022 से लागू किया जाना है। अगर अनुबंध कर्मचारी चाहें तो नए नियमों के अनुसार संशोधित वेतन लाभ ले सकते हैं। उन्हें भी इस बारे में संबंधित विभागाध्यक्ष को जानकारी देनी होगी। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी नए कार्यालय आदेश जारी हुए हैं।

24 घंटे में 7,591 नए मामलें सामने आए: हरियाणा
राणा ओबरॉय           चंडीगढ़। हरियाणा के 15 जिलो में कोरोना के नए मामलों की संख्या 100 पार हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद में संक्रमण चरम पर है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7591 नए मामले सामने आए। जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35979 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। एक दिन में 49513 नमूने लिए गए। रिकवरी दर 95 प्रतिशत बनी हुई है और मृत्यु दर 1.23 फीसदी है। कोविड की सकारात्मकता दर 15.40 फीसदी रही। 
वहीं, ओमिक्रॉन के अभी तक 169 मामले सामने आए हैं। जिनमें से नौ सक्रिय हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद तीसरी लहर के हॉटस्पॉट गुरुग्राम में 3031, फरीदाबाद में 1107, हिसार में 114, सोनीपत में 420, करनाल में 285, पानीपत में 163, पंचकूला में 701, अंबाला 647, सिरसा में 132, रोहतक में 101, यमुनानगर में 127, भिवानी में 85, कुरुक्षेत्र में 110, महेंद्रगढ़ 29, जींद 70, रेवाड़ी 126, झज्जर 103, फतेहाबाद 44, कैथल 102, पलवल 15, चरखी दादरी 159 और नूंह में 20 नए मामलो की पुष्टि हुई है। अंबाला और फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

बुधवार, 12 जनवरी 2022

मुंबई: शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबई: शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स
कविता गर्ग     
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स अच्छी तिमाही आय की उम्मीदों पर सवार होकर बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 400 अंक चढ़कर 61,000 के स्तर के पार पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 397.48 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 61,014.37 पर था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 96.50 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,152.25 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट,आरआईएल, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और टाटा स्टील बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज, टाइटन, मारुति और विप्रो लाल निशान में आ गए। पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि आईटी क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों के अच्छे परिणामों से बाजार में जुझारूपन आने की उम्मीद है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 111.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यूके: 24 घंटे में 2,915 नए कोरोना संक्रमित मिलें
पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को राज्य में 2,915 नए संक्रमित मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और उनका पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। जिला महिला अस्पताल में जांच के बाद 12 दिन का नवजात शिशु भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11.29 प्रतिशत के चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले राज्य में 26 मई 2021 को 2991 नए मरीज मिले थे। तब के बाद से राज्य में बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को देहरादून में सर्वाधिक 1361, नैनीताल में 424, हरिद्वार में 374, यूएस नगर में 217, अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चम्पावत में 119, पौड़ी में 131, पिथौरागढ़ में 70, रुद्रप्रयाग में नौ, टिहरी में 63 और उत्तरकाशी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है। एम्स ऋषिकेश में एक, नैनीताल में एक जबकि पौड़ी के कोटद्वार अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 57 हजार 219 हो गई है। जबकि अभी तक कुल 7433 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के बाद अपनी जान गंवाई है। बुधवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से 1335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 8018 हो गई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर चिंताजनक स्तर से आगे बढ़ गई है। 10 प्रतिशत की संक्रमण दर को चिंताजनक माना जाता है। 
लेकिन राज्य में बुधवार को संक्रमण की दर 11.29 प्रतिशत रही। राज्य की विभिन्न लैब से 22 हजार 906 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 29 हजार 599 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घटते हुए 93 फीसदी के करीब पहुंच गई है। हरिद्वार जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया। खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और उनका पुत्र भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय के तीन अन्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 149 कोरोना के मरीज रुड़की शहर में मिले हैं। उधर, मेला अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगियों की संख्या सात हो गई है।

कर्मचारी चयन ने 88 भर्तियों में धांधली पकड़ी
राणा ओबराय          चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2021 के आखिरी तीन महीनों में करीब 88 भर्तियों में धांधली पकड़ी है। उम्मीदवार कभी आर्थिक सामाजिक आधार पर मिलने वालों अंकों में धोखाधड़ी कर रहे हैं तो कभी उम्मीदवार की जगह पर दूसरे उम्मीदवार परीक्षा देते पकड़े जा रहे हैं। गड़बड़ी मिलने के कारण ही अभी तक भर्ती प्रकिया सिरे नहीं चढ़ पाई। आयोग ने पिछले तीन महीने में पुलिस इंस्पेक्टर, पुरुष कॉन्स्टेबल सहित करीब 88 अलग-अलग विभागों में चल रही भर्ती में धांधली का प्रयास करने के मामले पकड़े हैं। 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 400 सब इंस्पेक्टर व 65 महिला सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। सामाजिक आर्थिक आधार पर 5 प्रतिशत अंक के लिए करीब 360 उम्मीदवारों ने शपथ पत्र दिए थे कि उनके परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है। साथ ही जिनके परिवार में बच्चे के पिता की मौत 15 वर्ष से पहले हो गई थी, उन्हें भी 5 प्रतिशत अंक का लाभ मिलना था। कुल 50 उम्मीदवारों के शपथ पत्र देकर इन अंकों का लाभ लिया और मेरिट में चयनित हो गए। लेकिन आयोग ने अपनी जांच में इन्हें झूठा पाया। इसके बाद 50 उम्मीदवारों को प्रकिया से बाहर कर दिया गया और 465 उम्मीदवारों की जांच चीफ सेक्रेटरी ने जिलों के डीसी से करवाई। अब रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 86 अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। सामाजिक आर्थिक आधार पर 5 अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों ने झूठे शपथ पत्र दे दिए। आयोग ने 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शपथ पत्र वापस लेने का एक मौका दिया। अब तक 760 से ज्यादा उम्मीदवार अपने शपथ पत्र वापस ले चुके हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि उम्मीदवार अब भी कार्यालय में आकर शपथ पत्र वापस ले रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पंचकूला पुलिस को 5500 कांस्टेबल की भर्ती प्रकिया में संदिग्ध पाए गए लोगों की सूची सौंपी है। इन युवाओं को 3 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक चलने वाली स्क्रूटिंग के दौरान पकड़ा गया। कुछ ने स्वीकार कर लिया कि हमनें पेपर ही नहीं दिया था। अब 102 उम्मीदवार हैं, जिन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती प्रकिया से बाहर कर दिया और पुलिस को इस मामले की जांच सौंप दी है।

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

तमिलनाडु: लॉकडाउन को 31 तक बढ़ाने की घोषणा

तमिलनाडु: लॉकडाउन को 31 तक बढ़ाने की घोषणा   

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए ज्यादा प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मशवरे और दैनिक कोरोना मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 31 जनवरी तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है।

गौरतलब है, कि बढ़ती भीड़ के मद्देनजर राज्य सरकार ने 14 से 18 जनवरी तक सभी मंदिरों, चर्चों, मस्जिदों और अन्य पूजा स्थलों में सार्वजनिक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।जिससे 13 जनवरी से शुरू होने वाले चार दिवसीय पोंगल त्योहार में लोगों का उत्साह फीका पड़ गया। पोंगल के आखिरी दिन 16 जनवरी को लोग बड़ी संख्या में समुद्र तटों, मनोरंजन पार्क, पर्यटक खेल, वंडालूर चिड़ियाघर और अन्य स्थानों पर पहुंचते हैं।

सेंसेक्स के तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, समर्थन मिला

कविता गर्ग         मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स के लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 221 अंक मजबूत होकर फिर 60,500 के स्तर को पार कर गया। मुख्य रूप से आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान तेजी रही और एक समय यह दिन के उच्चस्तर 60,689.25 अंक तक चला गया था।

अंत में यह 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और एसबीआई 4.3 प्रतिशत तक लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान वाले शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक शामिल हैं।

सोमवार, 10 जनवरी 2022

राजस्थान: 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान

राजस्थान: 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा तापमान   
नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है और राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माउंटआबू में न्यूनतम तापमान एक डिगी सेल्सियस गिरावट केे साथ शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
माउंटआबू में वाहनों, पेड़ों एवं बाग बगीचों एवं बाहर पड़े बर्तनों में बर्फ जमा नजर आया और सुबह लोग कुछ देर से घर से निकले और जगह जगह अलाव लगाकर इससे बचने का प्रयास करते नजर आये। राज्य में अन्य स्थानों पर भी सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे। हालांकि धूप निकलने सेे थोड़ी राहत महसूस की जाने लगी।

कोरोना के कारण स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाया
राणा ओबरॉय       
चंडीगढ़। हरियाण में स्कूलो की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है। प्रदेश में अब 26 जनवरी 2022 तक स्कूलो की छुट्टियां रहेगी। इससे पहले प्रदेश में 12 जनवरी 2022 तक स्कूलों की छुट्टियां की गई है। कोरोना महामारी के चलते स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाया गया है। अब 26 जनवरी तक प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे। हरियाणा में कोरोना और ओमिक्रॉन के मद्देनजर एक बार फिर सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी, क्रेच बन्द। सिनेमा हॉल, स्टेडियम बन्द। मॉल-दुकानें शाम 5 बजे तक खुल सकेंगी। हरियाणा में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। 

तमाम स्कूल-कालेज, पालिटेक्निक, आइटीआइ, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी, प्रशिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच 12 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। अंतिम संस्कार में 50 और शादियों में 100 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। रात्रि कर्फ्यू रात 11:00 से सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। धार्मिक स्थलों में एक समय में केवल 50 लोग इकट्ठे हो सकते हैं।

रविवार, 9 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट 

दुष्यंत टीकम            रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर मौसम ​में बदलाव हुआ है। पेंड्रा से लगे अमरकंटक इलाके में शनिवार दोपहर से बारिश हो रही है। वहीं, पेंड्रा जिले के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते इलाके में घना कोहरा भी छाया हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ और ऊपरी हवाओं के चक्रवात के असर से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण पूर्वी नमी युक्त हवाओं के कारण ज्यादातर जगहों के तापमान में वृद्धि हुई है।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 1,413 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में रविवार को 1413 मामले सामने आए है। राज्य में आज 270 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। राज्य में अब 4118 एक्टिव कोरोना केस हो गए हैं। जबकि 482 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। रविवार को राज्य में 1,413 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 505, हरिद्वार से 299, नैनीताल जिले से 139, उधमसिंह नगर से 203, पौडी से 147, टिहरी से 22, चंपावत से 12, पिथौरागढ़ से 08, अल्मोड़ा जिले में 02, बागेश्वर से 03, चमोली से 34, रुद्रप्रयाग से 12, उत्तरकाशी से 08 सैंपल पॉजिटिव मिले है।

शनिवार, 8 जनवरी 2022

मुंबई: 10 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला

मुंबई: 10 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला        

कविता गर्ग           मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 10 जनवरी से रात का कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। पहले से बंद स्कूल और कॉलेज को 15 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने अब निजी कार्यालयों को 50% क्षमता पर संचालित करने के लिए कहा है। रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑडिटोरियम को आधी क्षमता से काम करने को कहा गया है। वहीं जिम, ब्यूटी सैलून भी बंद रहेंगे।

माहाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने का फैसला ऐसे समय में किया गया है जब राज्य में कोरोना के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 41,434 ताजा मामलों के साथ, राज्य ने शनिवार को एक दिन में 40,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं 133 नए मामलों के साथ राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 1,000 को पार कर गई है। राज्य में अब ओमिक्रॉन के 1,009 मामले हैं। आदेश में राज्य सरकार ने कहा कि मनोरंजन पार्क, चिड़ियाघर, संग्रहालय और अन्य सभी पर्यटक स्थल बंद रहेंगे। रात के कर्फ्यू के हिस्से के रूप में, रात 11 बजे के बाद किसी भी आवाजाही की अनुमति नहीं है। दिन में भी राज्य में कहीं भी पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू 

पणजी। भारत निर्वाचन आयोग ने गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि 4 फरवरी 2022 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने बताया कि 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 28 जनवरी तक प्रत्याशी नामांकन कर पाएंगे और 29 जनवरी तक नामांकनों की स्क्रूटनी हो जाएगी। इसके साथ ही 31 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। राज्य में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी। आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि राज्य में सरकार भाजपा ने बनाई थी। पिछली बार गोवा में 4 फरवरी 2017 को चुनाव हुए थे और 11 मार्च 2017 को चुनावी नतीजे सामने आए थे। 2017 विधानसभा चुनाव में राज्य में 83% वोटिंग हुई थी। 

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में गोवा की 40 सीटों में से कांग्रेस और भाजपा ने 36-36 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से कांग्रेस को 17 तो बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली थीं। वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने चार सीटों पर चुनाव लड़कर तीन सीटों पर जीत का परचम फहराया था। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी (एमजीपी) ने 34 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसे सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत मिली थी। इसके अलावा 3 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में और एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में गई थी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी।

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद गोवा में जमकर राजनीतिक उठापटक हुई थी। भाजपा ने जीएफपी और एमजीपी के साथ दो निर्दलीय विधायकों की मदद से गोवा में बहुमत के जादुई आकड़े को छूते हुए सरकार बनाने में कामयाबी पाई थी। जिसके बाद मनोहर पार्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि 17 मार्च 2019 को पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया       

श्रीनगर। कश्मीर में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास रहा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, उससे एक दिन पहले रात को यहां तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जहां रविवार रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल: कोरोना के 511 नए मामलें सामने आए

श्रीराम मौर्य          शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे है। उससे प्रदेश में जल्द तीसरी लहर आने की आंशका है। शुक्रवार को प्रदेश में 511 नए कोरोना मामलें सामने आए हैं। जबकि, जिला मंडी में 37 वर्षीय व्यक्ति ने दाम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार पारकर 2153 पहुंच गई है। बीते चार दिनों के भीतर ही प्रदेश में तीन गुणा रफ्तार से कोविड-19 मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिलासपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से कोरोना का फीडबैक लिया।

उन्होंने विभाग को सैंपल बढ़ने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रदेश में 7667 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसे 10 हजार करने को कहा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपायुक्तों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना को लेकर उपायुक्तों के साथ बैठक की गई। इसमें अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्तों को व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल जाने को कहा गया है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना से निपटने के इंतजाम, दवाइयां, मास्क आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।


गुरुवार, 6 जनवरी 2022

राजस्थान: कई हिस्सों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ीं

राजस्थान: कई हिस्सों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ीं

नरेश राघानी          जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर में 26.2 मिलीमीटर, बीकानेर में 20.4, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 18.5, पिलानी में 13.6, अलवर में 12.5, नागौर में 12, जोधपुर में 11.6, अंता में 11, सीकर में 10, जयपुर में 8, जबकि बूंदी और सिरोही में 7-7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रांतीय राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाये हुए हैं और धुंध तथा कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


बिहार: 21 जनवरी तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
अविनाश श्रीवास्तव          पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिये हैं। 21 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, ऑफिस 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।

 नये आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों, महाविद्यालय, शिक्षण, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान एवं उससे संबंधित छात्रावास को तत्काल प्रभाव से बंद रहंगे। वहीं उनके कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।


बुधवार, 5 जनवरी 2022

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए 

कविता गर्ग         मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए केस दर्ज किए गए हैं। फिल्म नगरी में अब पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी पर पहुंच गया है। मुंबई में फिलहाल 87 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले हैं। पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस की संख्या 61,923 हो गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार के मुक़ाबले मुंबई में करीब 5 हजार ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए थे। वहीं, मुंबई और इसके उपनगर में सार्वजनिक बसों का परिचालन करने वाली बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई (बेस्ट) सेवा के पिछले कुछ दिनों में 66 कर्मी और अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तराखंड: नाइट कर्फ्यू की अवधि 2 घंटे बढ़ाईं

पंकज कपूर          देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ ही कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। 

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनो डोज का प्रमाण-पत्र अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इससे पहले रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय नाइट कर्फ्यू को लेकर था। 

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया 
अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। निर्दलीय उम्मीदवार 'गामा' ने जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुए जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं सोनू सिंह के द्वारा किए गए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। जिला पार्षद विद्या भारती को बक्सर जिले के निकाय की चेयरमैन चयनित किया गया है। विद्या भारती के पति गामा यादव ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव को दिया। गामा यादव ने बताया कि मेरी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव की इस विजय में अहम भूमिका है।
बक्सर जिले के तमाम जनता जनार्दन को नमन करते हुए जीत का आभार प्रकट किया। अपने दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है, कि बक्सर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनता की सेवा सबसे पहली प्राथमिकता है। 
उन्होंने बताया कि मैं एक निर्दलीय उम्मीदवार था और जनता के द्वारा मेरे पक्ष में मतदान किया जनता की जीत के साथ हम विजयी हुए है। जनता के द्वारा प्रदान किए गए स्नेह और आशीर्वाद के कारण आज हम इस विजय के हकदार बने हैं और मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं। जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए एकटक बिना रुके संघर्षशील रहूंगा। जहां तक हो सकेगा जनता की मूल समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। जिस प्रकार भी जिस मद में भी क्षेत्र का विकास हो सकेगा, सभी प्रकार के प्रयास करूंगा जनता का स्नेह और आशीर्वाद मुझ पर इसी प्रकार बना रहे, इसलिए हम जनता के कृतज्ञ हैं।

सभी जेलों में मुलाकात की व्यवस्था पर रोक: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव            पटना। कोरोना को देखते हुए अब बिहार के जेलों में बंद कैदियों से अब उनके परिजन नहीं मिल सकेंगे। राज्य के जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने सभी जेलों में मुलाकातियों की व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक 31 जनवरी तक जारी रहेगी। सोमवार को जेल आईजी ने अपने आदेश में कहा कि बिहार में कोरोना महामारी के तीसरे लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने अपने दिए निर्देश में कहा कि जेलों में बंद कैदियों में तीसरे लहर को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है।

जेल आईजी ने यह भी माना कि बाहर से आने वाले मुलाकातियों की तलाशी लिए जाने के दौरान जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उनके मुताबिक अपने दायित्व निर्वहन के दौरान सुरक्षाकर्मी जेल में बंद कैदियों के भी संपर्क में आते हैं। जिससे उनके संक्रमित होने की संभावनी बनी रहती है।

पंजाब: 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

अमित शर्मा         चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और दोनों राज्यों में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, लुधियाना में 12.4 डिग्री और पटियाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा फरीदकोट में 10.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 13.7 डिग्री, फिरोजपुर में 11.9 डिग्री, जालंधर में 10.9 डिग्री और संगरूर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार, 3 जनवरी 2022

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

अविनाश श्रीवास्तव           पटना। बिहार में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन साफ रहने के बावजूद तेज बह रही पछुआ हवा के कारण रविवार को प्रदेश में ठंड बढ़ने का एहसास किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला और यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में ठंड महसूस की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंचा
पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 11 जनपदों में सोमवार को कोरोना वायरस के 189 नये मामले सामने आए है। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 4, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 6 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 1 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

रविवार, 2 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का आगमन, पारा गिरेगा

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का आगमन, पारा गिरेगा

दुष्यंत टीकम         रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से तेज हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है तथा छत्तीसगढ़ में मुख्यतः आकाश साफ है। इसलिए प्रदेश में कल दिनांक 2 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आ रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से, हम अगले 48 घंटों में इस क्षेत्र में छिटपुट वर्षा या हिमपात की उम्मीद कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि 4 जनवरी से, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव में 4-7 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। यह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें डालेगा। वहीं पारा गिरने के भी आसार जताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।अगले दो दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी।

वहीं निचले स्तरों में तमिलनाडु के तट से दूर तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर पर श्रीलंका तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। चेन्नई सहित कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहेगी। दिल्ली में शनिवार की सुबह धुंध हुई है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। यह पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ेगा और इसकी तीव्रता कम होगी लेकिन वर्षा की गतिविधि पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगी।जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत के पास आता है, तापमान बढ़ता है। इसलिए, उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हम जो शीत लहर की स्थिति का अनुभव कर रहे हैं, वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

आईएमए की कॉन्फ्रेंस में 17 डॉक्टर संक्रमित मिलें

अविनाश श्रीवास्तव         पटना। कोरोना संक्रमण के मामले में एक अहम खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए की जिस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया था। उसमें शामिल 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री काफी देर तक रुके थे और अपने भाषण में तीसरी लहर के खतरे की ओर इशारा किया था। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले सभी डॉक्टर नालंदा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री उन डॉक्टर्स के संपर्क में आए थे अथवा नहीं। इसे देखते हुए संक्रमित डॉक्टर की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट में इन्हें पॉजिटिव पाया गया है। आरटी पीसीआर टेस्ट का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दरअसल, बीते सोमवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आईएमए का 96 वां कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले दिन इसमें शामिल हुए थे। सीएम ने कांफ्रेंस में काफी समय बिताया था।

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आशंका होने पर कुल 70 डॉक्टर्स के सैंपल लिए गए।  उन सभी सैंपल की रैपिड एंटीजन कीट के जरिए जाँच कराई गई। जांच रिपोर्ट में 17 जूनियर डॉक्टर्स पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। अधीक्षक डॉ विनोद सिंह ने बताया कि सभी पॉजिटिव डॉक्टर्स को उनके हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है  और उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट कराया जा रहा है। उनका  आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पॉजिटिव आए लोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है। पटना में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए डीएम ने निर्देश दिया है कि पटना में 50% आइसोलेशन और कोर्ट सेंटर को फिर से शुरू किया जाए।

शनिवार, 1 जनवरी 2022

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

हरिओम उपाध्याय           लखनऊ। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ कोरोना की रफ्तार उत्तर प्रदेश के भीतर भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। अचानक से आई कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी ने विशेषज्ञों की चिंताओं में इजाफा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में केवल 3 दिन के भीतर 562 मामले मिल चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले राजधानी दिल्ली से जुड़े एनसीआर इलाके में देखने को मिल रहे हैं। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद एवं जनपद मेरठ में पॉजिटिव आए केसों की संख्या 229 तक पहुंच गई है।

राजधानी लखनऊ में भी 3 दिन के भीतर एक सैकड़ा नए मामले सामने आ चुके हैं। हालातों पर मुख्यमंत्री खुद योगी आदित्यनाथ निगाह रखते हुए स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं। लखनऊ के लोहिया संस्थान के कोविड-19 अस्पताल का दौरा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग के 7 हाई लेवल मीटिंग करके मुख्यमंत्री ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की थी।


पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 श्रमिकों की मौंत 

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में शिवकाशी के नजदीक मेट्टुपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से शनिवार को चार श्रमिकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह आरकेवीएम पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी, जिसके कारण सिलसिलेवार धमाके हुए। इस हादसे की वजह से कम से काम सात गोदाम और शेड्स गिर गए। इन गोदामों में काफी मात्रा में पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भारी भंडार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट रसायनिक पदार्थों में घर्षण के कारण हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयीं। घायलों को उपचार के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है।

एमपी: कोरोना संक्रमितों की संख्या-1,53,791 

मनोज सिंह ठाकुर            भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। मध्यप्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 1,53,791 हो गई है। जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं। मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल के बुजुर्ग हैं। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज 

श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शुक्रवार को लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के कारण दिन में ठंड और रात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़त: 58,253.82 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         मंबई। बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ टाइटन सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इन्फोसिस शामिल हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.24 प्रतिशत जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत लाभ में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार शुक्रवार को बंद रहे।

भ्रष्टाचार मामलें में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित किया

राणा ओबराय          चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के भी आदेश दिए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोप में शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शमशेर सिंह दहिया का मुख्यालय कार्यालय जेल महा निदेशक, हरियाणा, पंचकूला रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।


गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अमित शर्मा    
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद और पंचकूला में कल रात तापमान क्रमश: 3.2, 4.4, 6, 4.8, 3.7 और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पंजाब के बठिंडा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पाटियाला, पठानकोट, फरीदकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा और संगरूर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4, 3.7, 3.3, 4.3, 3.4, 4.3, 3.7, 3.2 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू: सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई दो मठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या अब छह हो गई है।
कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में आतंकवादियों की मौजूदी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी थे और मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था।
कुमार ने ट्वीट किया, ”दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है। जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो अन्य के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। अन्य दो आंतकवादी स्थानीय नागरिक थे।

 लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले: शासन

पंकज कपूर          देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले किए हैं। सहायक सूचना निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। जबकि सहायक सूचना निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया। तथा साथ ही 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। 

हल्द्वानी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट को बागेश्वर भेजा गया है। उनके स्थान पर ज्योति सुंदरियाल को रूद्रप्रयाग से हल्द्वानी भेजा गया है। गिरिजा जोशी को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून भेजा गया है। रतिलाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग भेजा गया है। रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान में कई दिनों की बारिश और सर्द हवाओं के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई और मंगलवार की रात फतेहपुर सबसे सर्द रहा। जहां का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, पिलानी में 5.8 डिग्री, सीकर में 6.4 डिग्री, गंगानगर में 7.3 डिग्री व नागौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 2: 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रक से टकराया ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन, 3 की मौंत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार सुबह ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से दो स्कूली छात्रों तथा एक महिला की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए।बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमयूवी, दक्षिण गुजरात के वापी से सौराष्ट्र के राजकोट की ओर जा रही थी और बगोदरा कस्बे के पास यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। 

उन्होंने कहा कि हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में एमयूवी में सवार करीब 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अहमदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूके: 'ओमिक्रोन' के कुल 4 मामलों की पुष्टि हुईं 

पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,881 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 05, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

सीजी में भारी बारिश, मौसम में बड़ा परिवर्तन

सीजी में भारी बारिश, मौसम में बडा परिवर्तन        

दुष्यंत टीकम        रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई स्थान में मौसम परिवर्तन हो गया है और बारिश चालू हो गई है। जैसा कि मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान किया था कि 28, 29, 30 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी व ओले भी गिर सकते हैं। बेमौसम बरसात होने की वजह से फसलों को भारी नुकसान होगा।

बता दे कि कोरिया, दुर्ग, अम्बिकापुर व पेंड्रा रोड जिले में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। नए साल के प्रवेश से ठीक पहले जहां उत्तर-भारत के पहाड़ी राज्यों पर जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई थी। जैसा कि आज 28 दिसंबर है और कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में बारिश हो रही है। इसका सीधा नुकसान यहां के किसानों को होगा और वही ठंड भी बढ़ेगी।

महाराष्ट्र: संक्रमितों की संख्या-5,72,439 हुईं

कविता गर्ग       मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 211 नए मरीज सामने आने से महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,72,439 हो गयी। जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या-11,610 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और मरीजों की मौत सोमवार को हुई। 

ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,39,193 हो गये हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,314 है।

केरल: वैन और लॉरी के बीच टक्कर, 4 की मौंत

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम जिले के चावरा में वैन और लॉरी के बीच टक्कर होने से चार मछुआरों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ 34 मछुआरों को बेपोर बंदरगाह लेकर जा रहा वैन रास्ते में नींदकारा फिशिंग हार्बर जा रही लॉरी से टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि वैन पर सवार 34 मछुआरों में से 12 मछुआरे तमिलनाडु के रहनेवाले हैं। मृतकों में बीजू (35), जस्टिन (56), बर्चुमन (45) और करुणाबारम (56) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो मछुआरों को तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को करुणागपल्ली तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...