ओडिशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ओडिशा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

1800 किलो गांजा जब्त, 3.5 करोड़ है कीमत

1800 किलो गांजा जब्त, 3.5 करोड़ है कीमत, पुलिस ने ऐसे चलाया पूरा ऑपरेशन 

भुवनेश्वर। ओडिसा से चला और रायपुर से होता हुआ मुंबई पहुंचा गांजा लेकिन रायपुर पुलिस को नहीं लगी भनक। मुंबई पुलिस ने 1800 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में अबतक आकाश यादव और दिनेश सरोज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यादव के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। ये जानकारी जॉइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस 1800 किलो गांजा की कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गांजा उड़ीसा से मुंबई लाया गया था। आरोपी उड़ीसा के कंधमाल इलाके से ड्रग्स लेकर आते थे। जोकि नक्सल प्रभावित जिला है। यहां गांजा की खेती होती थी। फिर नक्सल ग्रस्त इलाकों से गांजा महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था। मुंबई पुलिस कई दिनों से गांजा को जब्त करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी। कल मुंबई ठाणे रोड (विक्रोली) पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और एक टेंपू का पीछा किया। इस टेंपू में करीब 3.5 करोड़ रुपये का 1800 किलो गांजा था। जिसे नारियल के नीचे छुपाकर रखा गया था। ये लोग हर कंसाइनमेंट के लिए नए टेंपू को भाड़े पर लेटे थे। पुलिस को अब संदीप सातपुते नाम के आरोपी की तलाश है। जिसका भिवंडी इलाके में एक गोडाउन है। वह ठाणे के लुइस वाड़ी इलाके में रहता है। और करीब 5 साल से गांजा का व्यापार कर रहा है। बतायाा जा रहा है। कि सातपुते ही मुंबई ठाणे और आसपास के इलाकों में गांजा की सप्लाई करता था। यह गैंग सिर्फ महाराष्ट्र में हर महीने 5 से 6 टन गांजा सप्लाई करता था। जिसमें से 4 टन गांजा हर महीने सिर्फ मुंबई में बेचा जाता था।

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

ओडिशा में पलटी पिकअप, 10 की मौत 15 घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में एक पिकअप वैन के पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...