उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

झाड़ियों के किनारे पड़ा हुआ मिला 'वृद्धा' का शव 

झाड़ियों के किनारे पड़ा हुआ मिला 'वृद्धा' का शव 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों के किनारे एक वृद्धा का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत बनभूलपुरा थाने को दी। सूचना पर एसआई मनोज यादव मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतका महिला की शिनाख्त 75 वर्षीय कलावती पत्नी रामस्वरूप जवाहरनगर वार्ड नंबर 15 बनभूलपुरा के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला बीते गुरूवार को बिना कुछ कहे घर से चली गई थी। आज उनका शव यहां रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है। मृतका बुजुर्ग महिला की आंख में चोट के निशान भी मिले है। एसआई मनोज यादव ने कहा महिला की हत्या हुई या किसी अन्य कारणों से मौत हुई है यह अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चल पायेगा।

बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराया, मिष्ठान वितरण 

स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराया, मिष्ठान वितरण 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक पूजा लटवाल, सदस्य यश सिंह के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दीपावली पर्व के तत्पश्चात् संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर उनतालीस के स्वच्छता कर्मियों को जलपान कराकर मिष्ठान वितरण किया‌‌। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल ने संयुक्त रूप से कहा, कि संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है, उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है। क्योंकि, लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। क्योंकि, केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है। इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे, तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी।

वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है, परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा, जब हम समाज को ही अपना परिवार माने तभी मानवता में सज्जानता निहित है, जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है। इस दौरान मिष्ठान वितरण करने में संस्था मार्गदर्शक पूजा लटवाल, आशा शुक्ला, यश सिंह, रितिक साहू, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 23 अक्तूबर 2022

251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दिया। शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा पार्क में 251 दीयें जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका जीना ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है, तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है।

तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है। इसलिए हम सभी भारतीयों का यह फर्ज है कि हमारी सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत व भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है, तो हम सभी भारतीयों को भी अपनी भारतीय सेना के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था निष्ठा रखते हुए हमेशा भक्ति भाव प्रकट करना चाहिए। इसलिए संस्था पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम, 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति भक्ति भाव प्रकट किया।

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सचिव नन्दकिशोर आर्या, मार्गदर्शक आशा शुक्ला, पूजा लटवाल, अलका जीना, काजल खत्री, प्रगति जीना, निशिता शुक्ला, रितिक साहू, जगदीश बिष्ट, भरत चिलवाल, अभिषेक साहू, शालीन शिखर शुक्ला, संदीप यादव, सुशील राय, सूरज मिस्त्री, अमित आर्या, मनीष साहू, गणेश बिष्ट, विशाल कुमार, नवीन तिवारी, दीपांशु वर्मा, नवीन मूलनिवासी, विनोद आर्या, नीलेश गुप्ता, मुकेश बिष्ट, रॉबिन भारती, अमन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

रोडवेज कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात 

रोडवेज कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात 

पंकज कपूर 

देहरादून। परिवहन निगम की ओर से लिए गए कई बड़े फैसलों के अंतर्गत रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात दी गई है। रोडवेज कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने से उनकी बल्ले बल्ले हो गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 32 वी बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद वर्धन की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर हुई बैठक में सचिव परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन के अतिरिक्त अन्य निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बोर्ड के लोग मौजूद रहे।

निदेशक मंडल द्वारा बैठक में लिए गए पहले निर्णय के तहत निगम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के संबंध में अवगत कराते हुए आय एवं व्यय के खर्च की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस साल के सितंबर महीने तक निगम को कुल 16 करोड़ 90 लाख रुपए का लाभ हुआ है। बोर्ड बैठक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के माध्यम से निगम को अपने रिटेल पंप लगाए जाने की भी सहमति प्रदान की गई। इस दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम के कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि कर महंगाई भत्ता 34ः प्रतिशत किए जाने का निर्णय लिया गया।

मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

संस्था अध्यक्ष साहू को टोपी पहनाकर सम्मानित किया 

संस्था अध्यक्ष साहू को टोपी पहनाकर सम्मानित किया 

पंकज कपूर 

देहरादून/हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से किए जा रहे समाजहित एवं भारतहित में कार्यों के लिए संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू को हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति के द्वारा पद्मश्री यशोधर मठपाल ने पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मान-पत्र देकर समर्पण सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने इस सम्मान स्नेह आशीर्वाद के लिए पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा सचिव शांति जीना का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था की जिस दिन से स्थापना हुई है, उसी दिन से संस्था लगातार समाजहित एवं भारतहित में कार्य कर रही है। क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है, जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है और हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए। इसलिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। क्योंकि केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है।

इसलिए मानव होने के नाते जब तक हम दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे, तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी, वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है, परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही अपना परिवार माने तभी मानवता में सज्जानता निहित है, जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है। जिससे हमारे भारत देश की अटूट स्वतंत्रता को बनाऐं रखने में हम सभी भारतवासियों के साथ भारत देश को भी और मजबूती मिलेगी। इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करती है और आगे कई हजार गुना तेजी से कार्य करेगी, जिससे हमारा भारत देश जल्द से जल्द विश्व गुरु बन सके।

इस दौरान संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, पूजा लटवाल, मार्गदर्शक आशा शुक्ला, पूर्व चेयरमैन रेनू, अधिकारी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमित्रा प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी पुनर्नवा, महिला समिति अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, कोषाध्यक्ष सुरभि कालाकोटी, प्रचार सचिव कल्पना रावत, अंजना बोरा, मंजू बनकोटी, किरन बिष्ट, कुसुम बोरा, जानकी पोखरिया, उषा नयाल, प्रेमा बृजवासी, तुलसी रावत, जया बिष्ट, रितिक साहू, सुशील राय, दीपक कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

केदारनाथ से 2 किलोमीटर दूर हादसा, हैलीकॉप्टर क्रैश 

केदारनाथ से 2 किलोमीटर दूर हादसा, हैलीकॉप्टर क्रैश 

पंकज कपूर 

देहरादून। बाबा केदार की नगरी से तकरीबन दूर 2 किलोमीटर दूर हुए हादसे में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत होना बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर में केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु सवार थे। मंगलवार को केदारनाथ से 2 किलोमीटर दूर हुए हादसे में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

आर्यन हेली कंपनी उत्तरकाशी का यह हेलीकॉप्टर उस समय हादसे का शिकार हुआ, जब खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर ने श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भर ली। पैकेज टूर देने वाली कंपनी के हेलीकॉप्टर में श्रद्धालु सवार होकर बाबा केदार के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राहत टीमों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

महाराष्ट्र के 70 लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार बनें 

महाराष्ट्र के 70 लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार बनें 

श्रीराम मौर्य   

देहरादून। सरकारों के तमाम दावों के बाबजूद केदारनाथ आने वाले तीर्थ यात्री हेली टिकटों की आनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं, ताजा मामला महाराष्ट्र के 70-सदस्यीय दल का है जो आनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं, महाराष्ट्र से यहां पहुंचे सभी तीर्थ यात्रियों को बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा, दल के लीडर श्रीरामपुर-महाराष्ट्र निवासी देवीदास वाकचौरे ने बताया कि उन्होंने 5.89 लाख की धनराशि जमा कर 70 तीर्थ यात्रियों के टिकट आनलाइन बुक कराए थे, लेकिन, शुक्रवार को हेली कंपनी पवन हंस के दफ्तर में पहुंचने पर पता चला कि सारे टिकट फर्जी हैं, इस संबंध में पूछने पर कंपनी की ओर से उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम के बुकिंग काउंटर पर जाने का कहा गया, वहां भी टिकट नकली बताए गए, इस पर उन्होंने साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं पूरे मामले में एसपी रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल का कहना है कि हेली टिकटों में ठगी की कई शिकायतें प्राप्त हो रही हैं पुलिस इनमें लगातार कार्यवाही कर रही है।

8417.93 लाख की 30 योजनाओं का लोकार्पण 

8417.93 लाख की 30 योजनाओं का लोकार्पण 

पंकज कपूर   

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले शुभारंभ करने के साथ ही चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ भी किया।


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य किए जाने एवं कॉलेज के अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा की भांति तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत मासिक स्तर पर मानदेय दिए जाने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मेले में पंहुचे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी ली, साथ ही उन्होंने रोजगार हेतु विभिन्न क्षेत्रों से आए बेरोजगार युवाओं से भी वार्ता करते हुए कहा कि वह इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले में जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य एवं बाहरी प्रदेशों से बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, वहीं संपूर्ण राज्य में आयोजित होने वाले इस तरह के रोजगार मेले से अनेकों युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। चंपावत विधानसभा में आयोजित इस मेले से कई युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बलबूते पर हमारे युवा उत्तराखंड राज्य एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवी देवताओं की भूमि चंपावत हमेशा उनमें नई ऊर्जा प्रदान कराती है। उन्होंने कहा आज का दिन युवाओं के लिए बहुत विशेष है। आज प्रतिभावान युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी युवाओं से अपील की कि वे रोजगार लेने के साथ-साथ रोजगार देने वाले बनें, यहां के युवा अपनी प्रतिभा से जिस भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का आभार व्यक्त किया 

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का आभार व्यक्त किया 

पंकज कपूर 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की शुरुआत को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है साथ ही उनके इस फैसले की सराहना करते हुए स्वागत किया है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड में चरणबद्ध तरीके से राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, पहले चरण में पुलिस थानों से सटे राजस्व क्षेत्रों को सिविल पुलिस क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने ही सर्वप्रथम राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की बात कही थी, जिसको लेकर उन्होंने 24 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त कर सामान्य पुलिस को जिम्मेवारी दिए जानें की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने/चौकी स्थापित किए जाने की नितांत आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है।

वहीं, ऋषिकेश शहर से मात्र 15 कि०मी० की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है। गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से अंकिता भंडारी आज हमारे मध्य होती। सरकार द्वारा पहले चरण में राजस्व क्षेत्र में 6 नए थाने वह 20 चौकियां खुलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पौड़ी के अंतर्गत यमकेश्वर में भी थाना खुलने जा रहा है। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह यमकेश्वर से पहले विधायक रही है और यहां पर थाना या चौकी ना होने से स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा की सरकार के इस फैसले से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी एवं अपराधों में भी कमी आएगी। राजस्व क्षेत्र में ग्रामीणों को अब समय पर न्याय मिलेगा।

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

यूके: महापौर ने सफाई अभियान का शुभारंभ कराया

यूके: महापौर ने सफाई अभियान का शुभारंभ कराया

पंकज कपूर 

ऋषिकेश। नगर निगम में सम्मलित हुए नये वार्डों के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर अनिता ममगाई की अगुवाई में मंगलवार को जोरदार तरीके से सफाई अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में डेंगू एवं सक्रामक बीमारियों से लोगो के बचाव के लिए निगम प्रशासन ने आज दिनभर अपने सफाई अमले को झोंके रखा। मंगलवार को निगम के बापूग्राम स्थित शाखा कार्यालय में महापौर ने सफाई अभियान का शुभारंभ कराया। करीब चार घंटों तक अभियान में स्वयं महापौर जुटी रही। उन्हें स्वच्छता अभियान का मोर्चा संभालते देख बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी अभियान में जुट गये। महापौर ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य निगम की प्रथम प्राथमिकता है। बताया कि मानसून का सीजन इस वर्ष लंबा खिचता जा रहा है।

बारिश का दौर ना थमने से डेंगू एवं सक्रामक रोगों के फेलने का खतरा लगातार बना हुआ है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निगम प्रशासन लगातार स्वच्छता अभियान छेड़े हुए है। चरणबद्ध तरीके से तमाम क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर फोगिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से पालीथीन का प्रयोग ना करने की अपील करते हुए कहा कि पालीथिन की वजह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियां चौक हो रही हैं जिससे बीमारियों के पनपने का खतरा भी उत्पन्न हो रहा है। महापौर ने स्वच्छता अभियान में सहयोग का हाथ आगे बड़ाने वालें ग्रामीणों का आभार भी जताया । कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता की एक नई लहर उठने लगी है। जो काम अब तक नहीं हुए थे, वो अब हो रहे हैं।

इस दौरान पार्षद विजय बडोनी, जयेश राणा, राधा रमोला, गौरव कौशिक, धीरेन्द्र कुमार, यशवंत रावत,गोपाल रावत, महावीर चमोली,विजय बिष्ट, कुलदीप टंडन, सुयेश,सफाई निरिक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, नरेश खेरवाल, मुकेश खेरवाल, अमित कुमार, विनेश राकेश, कुमार खेरवाल, अजय बागड़ी, विनोद कुमार, सूद रवि, भारती, सुरेंदर, जितेंद्र सुभाष, राजेश डोगरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सोमवार, 26 सितंबर 2022

सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी

सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी

पंकज कपूर 

हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे मतदान में सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई है। उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाल रहे है। 28 सितंबर को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित करते हुए जनप्रतिनिधियों का ऐलान किया जाएगा। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप जैन ने बताया है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही मतदान प्रक्रिया सभी बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जनपद के सभी छह ब्लाकों में बने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे मतदाता उत्साह के साथ लाइन में लगकर अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाल रहे हैं।

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया है कि जनपद के बहादराबाद, भगवानपुर, रुड़की, नारसन, लक्सर और खानपुर ब्लाक के सभी गांव में बने मतदान बूथों पर मतदान प्रक्रिया को सुचारू संपन्न कराने के लिए पुलिस के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी महावतपुर गांव के पंचायत घर में बने पोलिंग स्टेशन पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया और एक पार्टी के प्रत्याशी के ऊपर बिना कार्ड के एजेंट को अंदर दाखिल करने का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने मतदान में फर्जीवाड़े के आरोप भी लगाए हैं। वैसे मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदाताओं में चुनाव को लेकर कितना उत्साह है। कई मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग एवं बीमार लोग भी वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।

बुधवार, 21 सितंबर 2022

10 से 12 दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंपी 

10 से 12 दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंपी 

पंकज कपूर 

देहरादून‌। उत्तराखंड में भर्ती घोटाले के बाद एसटीएफ की पड़ताल का शिकंजा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 2015 एसटीएफ ने 10 से 12 संदिग्ध दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी है। जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। भर्ती की गड़बड़ी में भी हाकम सिंह व सैय्यद सादिक मूसा का हाथ होने की संभावना है। वर्ष 2015 में भर्ती हुए कुछ दारोगा विजिलेंस की जांच की जद में आ गए हैं। एसटीएफ ने 10 से 12 संदिग्ध दारोगाओं की सूची विजिलेंस को सौंप दी है, विजिलेंस अब संदिग्ध दारोगाओं की भूमिका की जांच करेगी।

उनके दस्तावेजों के साथ उनकी उत्तर पुस्तिका की भी जांच की जाएगी। जांच में यदि गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।विजिलेंस ने परीक्षा करवाने वाले गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय से भी रिकार्ड मंगवा लिया है। वर्ष 2015 में हुई दारोगाओं की यह सीधी भर्ती तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में हुई थी। 339 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर को दी गई थी।

23 सितंबर तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी 

23 सितंबर तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी 

पंकज कपूर 

देहरादून। मौसम विभाग ने दोपहर में एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 23 सितंबर तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है पल-पल बदल रहे हैं। मौसम के मिजाज के बाद एक बार फिर 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार भी हो सकती है‌। मौसम विभाग ने 22 सितंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तथाचंपावत जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि क्षेत्रों में कहीं और आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार हो सकती है।

23 सितंबर को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर और 25 सितंबर को अपना मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कही कही गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर से 23 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, तथा कहीं-कहीं नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की संभावना से भी नहीं इंकार किया है।

रविवार, 18 सितंबर 2022

सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश: यूके

सड़क पर झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश: यूके 

पंकज कपूर   

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला आधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शनिवार, 17 सितंबर 2022

5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, उत्तराखंड

5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, उत्तराखंड

 श्रीराम मौर्य   

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है , राज्य के कई जनपदों में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में शनिवार दोपहर में उत्तराखंड राज्य के के लिए 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 5 जनपदों नैनीताल अल्मोड़ा चंपावत उधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जनपदों में अगले 3 घंटेेे भारी बरसात की संंभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 


बता दें कि पिछले 24 घंटे से नैनीताल उधम सिंह नगर चंपावत समेत आसपास के जनपदों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है मौसम विभाग द्वारा बनबसा टनकपुर हल्द्वानी चोरगलिया रुद्रपुर देहरादून पंतनगर समेत तमाम इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।



शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन व स्वच्छता, निर्देश 

सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन व स्वच्छता, निर्देश 

पंकज कपूर 

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता को लेकर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम अधिकारियों के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रोस्टर बनाकर एवं सर्वे कर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, कि जिन अधिकारियों के क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित नही होती है तो उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को जनपद के समस्त प्रधानाचार्य को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता हेतु विकासखण्ड वार प्रत्येक विद्यालय का तिथिवार रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन प्लास्टिक के कूडे़ द्वारा होने वाले नुकसान के प्रति संवेदनशील करने के उद्देश्य से विचार-विर्मश किया जाय ताकि विद्यालय ही नहीं, छात्र-छात्रायें अपने-अपने घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले खतरों से माता-पिता व अन्य को आगाह करें तथा किस प्रकार का कूड़े को पृथक कर निस्तारित किया जाना है। श्री गर्ब्याल ने कहा कि  प्रत्येक विद्यालयवार छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई जानी है तथा प्रत्येक विद्यालय में एक ऐसा स्थान चिन्हित किया जाये जहाँ सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर सुरक्षित रखा जाये।  विद्यालय में शिक्षकों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को विद्यालय स्तर पर ही एकत्रित मापन किया जाना भी अनिवार्य है। स्वच्छता अभियान के समय यह ध्यान रखना अनिवार्य है कि छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की शारीरिक हानि न पहुंचें।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छता अभियान के समय छात्र-छात्राओं हेतु ग्लव्ज की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन अनिवार्यतः किया जाये तथा कूडा उठाने के उपरान्त छात्र-छात्राओं को हैन्डवॉश कराया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर निबन्ध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को विद्यालय स्तर पर पुरूस्कार दिया जाये तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय को जनपद स्तर पर भी पुरुस्कृत किया जायेगा।  

रविवार, 28 अगस्त 2022

यूके: तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान का येलो अलर्ट जारी 

यूके: तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान का येलो अलर्ट जारी 

पंकज कपूर 

देहरादून। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने एक बार फिर साम 6:00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान का येलो अलर्ट जारी किया है।

तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक देहरादून,टिहरी,पौड़ी, नैनीताल, चंपावत,बागेशर, उधमसिंहनगर नगर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार तथा भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट रहने का बात कही है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

उत्तराखंड: सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौंत

उत्तराखंड: सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौंत

श्रीराम मोर्य 

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां सितारगंज रोड पर श्रद्धालुओं की टैक्टर ट्राली को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु आज सुबह टैक्टर ट्राली में सवार होकर सितारगंज की ओर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सिरसा मोड़ और उत्तम नगर गुरूद्वारा के पास बेकाबू डंपर ने टैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई घायल हैं। भीषण हादसे के दौरान सड़क पर खून ही खून फैल गया।


पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को चिकित्सालय पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में करीब छह लोगों के मरने की खबर है। जबकि दर्जनभर से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे।

सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर सूचना के बाद ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाने से भी पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचे। वहीं बरेली जिले से भारी संख्या में पुलिस फोर्स भेजी गई। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न चिकित्सालयों में भेजा गया है। किच्छा स्थित सीएचसी में भी कई घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

बुधवार, 17 अगस्त 2022

सीएम ने शहीद हर्बोला को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएम ने शहीद हर्बोला को श्रद्धांजलि अर्पित की 

पंकज कपूर 

देहरादून/हल्द्वानी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, यहां उन्होंने सियाचिन में 38 साल पहले शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि अर्पित की। और शहीद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी में लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कोटद्वार के लिए रवाना हो गये हैं। बुधवार को लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर उनके घर हल्द्वानी लाया गया।

जहां शासन-प्रशासन के अधिकारियों, नेतागण और हजारों की संख्या में लोग शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। शहीद जवान चंद्रशेखर हर्बोला का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर किया जाएगा। शहीद की दो पुत्रियां हैं और उनकी धर्मपत्नी शांति देवी इन दिनों हल्द्वानी की नई आईटीआई रोड धान मिल, स्थित चौराह सरस्वती विहार, डहरिया में रहती हैं।

रविवार, 14 अगस्त 2022

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया: संस्था 

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एक्टर साहिल राज के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर 'हर घर तिरंगा' लगाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला संस्था मार्गदर्शक विनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है। क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है।

यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है। इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें, कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे। इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरवगाथा को लिखा है। उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है, जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो, ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। जिससे हम भारतीय देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फोन से छात्राओं को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य कल्पना जोशी, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सिंह, अधिकारी मोहिता कांडपाल, बीना, अधिकारी रेखा पंत, मीरा खुल्बे, अनुराधा पंत, रीता परिहार, उर्मिला सिंह, मीना भगत, प्रेमा खोलिया, सीमा सिंह, चित्रा, जीना, मानसी बिष्ट, मनजीत कौर ने अहम योगदान दिया। इस दौरान तिरंगा वितरण करने में कांग्रेस युवा नगर अध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, संरक्षक रुपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, समाजसेवी कनक चन्द, एक्टर साहिल राज, सूरज मिस्त्री, संदीप यादव, निलेश गुप्ता, अमन कुमार, मनीष साहू, मुकेश कुमार बिष्ट, पूजा जोशी, भावना शाह, विनोद आर्या, सुशील राय, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...