उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जून 2022

बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या-25 हुईं

बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या-25 हुईं

पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर दमटा के पास हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। उत्तराखंड गृह विभाग ने रविवार रात को जानकारी दी।
मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा के अनुसार, उन्हें उत्तराखंड के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से जानकारी मिली, जिसमें 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है।
बस में पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री, एक ड्राइवर और एक हेल्पर सवार थे। घायलों को दमटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर है।
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा बचाव कार्य जारी है।

रविवार, 5 जून 2022

तलाश: गंगा में बह गई, 5 वर्षीय बालिका

तलाश: गंगा में बह गई, 5 वर्षीय बालिका

पंकज कपूर
ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।
गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल सका है‌।

गुरुवार, 2 जून 2022

संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम को ज्ञापन दिया

संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम को ज्ञापन दिया

पंकज कपूर
नैनीताल/हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी मुखानी चौराहे से रामनगर को जाने वाले मार्ग पर लगे वृक्षों को संरक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल को ज्ञापन दिया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या सदस्य पूजा लटवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि हल्द्वानी मुखानी चौराहा से रामनगर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई वर्षों पुराने वृक्ष लगे हुए हैं। जो मार्ग की सुंदरता एवं पर्यावरण को बनाए रखने के लिए लगाए गए थे।
लेकिन, वर्तमान में शहर की बढ़ती आबादी और व्यवसायिक दृष्टि के चलते कुछ लोगों के द्वारा निजी स्वार्थ के लिए मार्ग पर लगे वृक्षों पर प्रचार प्रसार एवं लाइट की सजावट करने के बहाने करंट लगाकर और ठेले व फड़ वालों के द्वारा वृक्षों के नीचे आग लगाकर वृक्षों को सुखाने का प्रयास किया जा रहा है।
जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतन करने का विषय है। क्योंकि, स्वस्थ जीवन और पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी का भोजन हवा पानी एवं अन्य जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर हैं। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति की अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा नैतिक जिम्मेदारी है। क्योंकि, बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है।
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, पूजा लटवाल, विधिक सलाहकार अधिवक्ता पंकज तिवारी, राजेश साहू, ममता रावत, संदीप यादव, निलेश गुप्ता, पवन शर्मा, अमन कुमार, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

बुधवार, 1 जून 2022

पंजीकृत समस्याओं को निस्तारित करना, सुनिश्चित करें

पंजीकृत समस्याओं को निस्तारित करना, सुनिश्चित करें

पंकज कपूर
हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता, मोबाइल नेटवर्क, शौचालय, रोजगार आदि से सम्बन्धित 13 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समयावधि मेें निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओं के निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।
जनता दरबार मे एएच खान ने प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वार्ड न. 59 में नालियों का निर्माण कर नालियों का गन्दा पानी को खुले स्थान पर प्रवाहित किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को क्षेत्र का मौका मुआयना करने के निर्देश दिये। सुन्दर लाल ग्राम व पोस्ट जंगलिया गॉव ने बताया कि उनके खतौनी में जमीन सम्बन्धित कागजातों में नाम सुधार अभी तक नहीं किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारी को जांच कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये। दीवान सिंह रौतेला के सेवानिवृत्ति होने के फलस्वरूप अंशदायी पेंशन योजना में जमा धनराशि के भुगतान के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
ग्राम प्रधान सुन्दरपुर उमा रैक्वाल ने बताया कि किसान सम्मान निधि का कार्यालय पहले तहसील परिसर हल्द्वानी में था जिसके बाद इस कार्यालय को भीमताल में शिफ्ट कर दिया गया है जिससे किसानो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था करने निर्देश दिये।

मंगलवार, 31 मई 2022

कार्यक्रम: तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई

कार्यक्रम: तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई 

पंकज कपूर

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकटवर्ती राजकीय इंटर कालेज स्यालीधार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में तंबाकू से होने वाली हानियों पर विस्तृत प्रकाश डालकर उपस्थित लोगोें व बच्चों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को तम्बाकू सम्बन्धी उत्पादों से दूर रहने तथा अपने अभिभावकों को भी इस बारे में जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने सभी उपस्थितजनों को शपथ दिलाई कि तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने सभी से तंबाकू मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डा. अनिल ढींगरा ने विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों के तम्बाकू से सम्बंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने तम्बाकू के विषय में आसपास के लोगों में भी जागरूकता लाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रेरित करने वाले कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सीएमओ कार्यालय के मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा नेगी, रेडक्रॉस अध्यक्ष मनोज सनवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक, आशाएं व छात्र-छात्राओं के अलावा, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. ललित पाण्डेय, सुचिता भट्ट, भगवत मनराल, संजय जोशी, गोकुलानंद जोशी, योगेश जोशी, भारत कुमार, हिमांशु म्युस्युनी, दीवान बिष्ट, कामना, ज्योति, कृष्णा इत्यादि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने आज जिले के सभी ब्लाकों में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई।


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न

पंकज कपूर
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य खाद्य सुरक्षा मिशन की कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुईं। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएं। साथ ही मार्केटिंग आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों की नई वैरायटी विकसित करने हेतु प्रदेश स्तर में ही प्रयास किए जाने के साथ ही दालों, पोषक अनाजों और तिलहन की खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किए जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने योजनाएं बनाते समय क्षेत्र विशेष हेतु योजनाएं तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। एक ही योजना मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में लागू करने से योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता।
उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियां और जलवायु के अनुसार प्रत्येक जनपद के लिए अलग योजनाएं तैयार की जा सकती हैं। अच्छी योजनाएं तैयार करें। अच्छी योजनाओं के लिए फण्ड की कमी नहीं होने दी जाएगी। इन योजनाओं पर आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार से भी फण्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके उपरान्त मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठकें भी संपन्न हुई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वॉलनट और कीवी के उत्पादन पर फोकस कर किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

सोमवार, 30 मई 2022

चार धामों में दर्शन के लिए 12.83 लाख श्रद्धालु पहुंचें

चार धामों में दर्शन के लिए 12.83 लाख श्रद्धालु पहुंचें 

पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस साल अब तक चार धामों में दर्शन के लिए करीब 12.83 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वहीं, इस बार तीर्थयात्रियों की मौत में भी रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस साल अब तक 106 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में देखी जा रही है। यहां बद्रीनाथ धाम में अब तक जहां 4.28 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। वहीं केदारनाथ धाम में 4.22 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अलावा गंगोत्री धाम में 2.38 लाख श्रद्धालु, जबकि यमुनोत्री धाम में 1.77 लाख श्रद्धालु आए। वहीं सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में अब कर 16000 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
वहीं इस तीर्थयात्रा के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 106 जा पहुंची है। इनमें से 78 पुरुष और 28 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में सबसे अधिक केदारनाथ में 50 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं इसके अलावा बद्रीनाथ मं 21, यमुनोत्री में 28 और गंगोत्री धाम में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
दरअसल, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चार धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, के रास्ते में ह्रदय संबंधी समस्याओं के कारण श्रद्धालुओं की मौत की घटनाएं हर साल होती हैं, लेकिन इस बार यह संख्या कहीं ज्यादा है। पिछले सालों के आंकड़ों से साफ है कि वर्ष 2019 में 90 से ज्यादा, वर्ष 2018 में 102, वर्ष 2017 में 112 चारधाम तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी।

गुरुवार, 19 मई 2022

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप
कमल जगाती  
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर हल्द्वानी की तरफ जंगल से इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लावारिस हालात में पड़े हुए भ्रूण का एक वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया है। तल्लीताल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भर डॉक्टर की जांच के लिए दे दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में दो गांव और ज्यूलिकोट के मध्य एक झरने के समीप भ्रूण होने की सूचना मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। भ्रूण घने जंगल के बीच बने झरने के समीप पड़ा मिला। भ्रूण कुछ दिन पुराना माना जा रहा है। 
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के अपराध अक्सर देखने को मिलते हैं। मैदानी क्षेत्रों के अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर, पहचान छुपाने के लिए पहाड़ी में लाश को ठिकाने लगा जाते हैं। ऐसे कई मामलों में तो ठीक से शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे कैद नहीं हो पाते हैं। आज के इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है।


रविवार, 8 मई 2022

ब्रह्म मुहूर्त में खोलें गए 'बद्रीनाथ' मंदिर के कपाट

ब्रह्म मुहूर्त में खोलें गए 'बद्रीनाथ' मंदिर के कपाट  

पंकज कपूर  

देहरादून। ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ मंदिर के कपाट रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोल दिए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बद्रीनाथ धाम को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिर में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। आज सुबह बद्रीनाथ मंदिर के कपाट जैसे ही खुलेे, जय बद्रीनाथ के जयघोष से मंदिर गुंजायमान हो उठे। मंत्रोच्चारण से चारों तरफ का वातावरण भक्तिमय है। इससे पहले पांडुकेश्वर से तेल कलश यात्रा के साथ भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि उद्धवजी और देवताओं के खजांची कुबेरजी की डोली बद्रीनाथ धाम पहुंची थी।

जोशीमठ में पूजा-अर्चना के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के खजांची भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में भगवान बदरी विशाल का खजाना शुक्रवार देर शाम बद्रीनाथ धाम पहुंचा था। परंपरा के अनुसार खजाने के साथ भगवान नारायण के वाहन गरुडजी की मूर्ति भी खजाने के साथ बद्रीनाथ पहुंची। आठ मई को मंदिर के कपाट खुलने से पहले भगवान के खजाने की पूजा-अर्चना की गई और फिर आज ब्रह्म मुहूर्त में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए।

गौरतलब है कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई थी। 6 मई शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। इस बार बेतहाशा भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चार धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा तय की है. बद्रीनाथ में प्रतिदिन 15,000, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्रियों की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था 45 दिनों के लिए की गई है। कोरोना महामारी शुरू होने के करीब दो साल बाद चारधाम यात्रा को लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। भारी संख्या में लोग केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में पहुंच रहे हैं।

सोमवार, 28 मार्च 2022

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया

टूर्नामेंट: आर्य ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया 

पंकज कपूर     
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे है। अब क्रिकेट, बॉलीवाल, दौड़ , चैस और दौड़ के बाद अब क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड का दबदबा रहा है। गुडग़ांव में उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन द्वारा आयोजन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की झोली में 17 पदक आये। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के गौरव आर्या ने गोल्ड जीतकर टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गौरव के गोल्ड जीतने के बाद उनके परिवार और क्रॉसमिंटन उत्तराखंड एसोशिएसन में खुशी का माहौल है।
विगत 24 मार्च से 27 मार्च तक गुडग़ांव में क्रॉसमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन मैचों का आयोजन उत्तर प्रदेश के उप सचिव फांउडेशन के चेयरमैन बिलाल अहमद के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने कुल 17 पदक जीते है। मूलरूप से सोमेश्वर के ग्राम रमेला डूंगरी निवासी गौरव आर्य ने गोल्ड पर कब्जा कर क्रॉसमिंटन में अपना दबदबा बनाते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया। गौरव ने यह प्रतियोगिता अंडर -8 में जीती है। उनके पिता शिव राम आर्य उत्तराखंड क्रॉसमिंटन एसोशिएसन के उप सचिव के पद पर गुडग़ांव में कार्यरत है। उनकी माता हेमा देवी भी बच्चों को क्रॉसमिंटन की कोचिंग देती है। वहीं दूसरे बेटे प्रिंस आर्य ने भी सिल्वर और रजत पदक जीता है। इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे है। एक बार फिर सोमेश्वर का नाम रोशन हुआ है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की झोली में कुल 17 पदक आये जिसमें से एक गोल्ड जो गौरव के नाम रहा, जबकि 8 सिल्वर और 8 रजत पदक मिले है। इस प्रतियोगिता में पहली बार ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से गई जनिया सलरिया ने चार पदक जीते। जिसमेंं तीन सिल्वर और एक रजत पदक शामिल है। जनिया सलरिया मूलरूप से बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी है जो श्री दशमेश स्कूल की छात्रा है। सलरिया के पदक जीतने पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से गौरव आर्य, प्रिंस आर्य, प्रनेश, रियास, दाहिरा यादव, रिया, जनिया व हेमा आर्या ने प्रतिभाग किया। सभी विजयी खिलाडिय़ों को गृह मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त उप निदेशक वी मुथु कुमार ने सम्मानित किया। एसोशिएसन के उप सचिव शिव राम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी खिलाड़ी जिला और स्टेट लेबल पर चयन के बाद नेशनल स्तर पर खेलने आये थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में क्रॉसमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

रविवार, 27 मार्च 2022

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन

कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन   

पंकज कपूर           
चंपावत। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक नेशनल डीवार्मिंग डे एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रविवार को जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत राजकीय विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों/आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत तथा नामांकित एवं विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट खिलाई जानी हैं। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत बनाए जाने का उद्देश हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता खर्कवाल ने बताया कि जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पेट के कीड़े (कृमि) मारने की दवा एल्बेण्डाजाल खिलाने का अभियान चलाया जाएगा।
इसके साथ ही जनपद को अनीमिया मुक्त बनाने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन हमारे खून में पाया जाता हैं और हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा का एक स्तर से कम हो जाना अनीमिया कहलाता है। जिसके लक्षण त्वचा, चेहरे, जीब व आंखों में लालीमां की कमी।काम करने में जल्दी थकावट हो जाना।सांस फूलना या घुटन होना होते हैं।
भोजन में आयरन की कमी होना, पेट मे कीड़े होना व पीने के पानी मे फ्लोरोसिस की मात्रा अधिक अनीमिया का कारण हो सकता हैं।उन्होंने बताया इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कार्य करगें।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद के 4 ब्लाकों, 714 विद्यालयों व 397 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा।आई0एफ0ए व एल्बेलडाजोल की गोली सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेलडाजोल की एक गोली साल में दो बार जरूर लेनी चाहिए।उन्होंने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से कुपोषण और खून की कमी होने के साथ साथ थकावट होना, पढ़ाई में मन न लगना, जी मिचलाना, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हो जाते हैं।
ज्यादा छोटे बच्चों को टेबलेट चूरा कर पानी के साथ खिलाया जाए। बड़े बच्चों को भी दवा चबा चबाकर ही खानी चाहिए। किसी भी तरह की बीमारी होने पर बच्चे को एल्बेण्डाजाल टेबलेट नहीं खिलानी है। यदि किसी भी तरह उल्टी या मिचली महसूस होती है तो खबराने की जरूरत नहीं। पेट में कीड़े ज्यादा होने पर दवा खाने के बाद सरदर्द, उल्टी, मिचली, थकान होना या चक्कर आना महसूस होना एक सामान्य प्रक्रिया है। दवा खाने के थोड़ी देर बाद सब सही हो जाता है।इसके अलावा फिर भी किसी अन्य तरह की बड़ी परेशानी हो तो चिकित्सक से सम्पर्क अवश्य करें।
इस दौरान अपरजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकिसाधिकारी के0के0अग्रवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी बी0पी कुशवाहा, एसीएमओ डॉ इंदरजीत पांडेय, डॉ कुलदीप यादव, एमओआईसी, सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की

महिलाओं ने 'दशामाता' के पूजन की शुरुआत की   

पंकज कपूर         
उज्जैन। शीतला माता का पूजन करने के बाद एक बार फिर महिलाओं ने रविवार को दशामाता के पूजन की शुरुआत की है। घरों के आासपास मंदिरों में सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंच रही हैं और पीपल के पेड़ पर सूत का धागा बांधकर राजा नल और रानी दमयंती की कथा का श्रवण कर रही हैं।
चैत्र माह के कृष्ण-पक्ष की दशमी पर रविवार को महिलाओं द्वारा सुख-समृद्धि और परिवार की दशा सुधारने के लिए दशामाता का पूजन किया जा रहा है। महिलाएं सुबह से घर के आसपास बने मंदिरों में पूजन की थाली लेकर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। मंदिर परिसरों में लगे पीपल के पेड़ पर सूत के धागे में दस गांठ बांधकर उसे पेड़ की परिक्रमा लगाकर बांधा जा रहा है और सुख समृद्धि की कामना कर दशामाता से आशीर्वाद लिया जा रहा है। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा राजा नल और दमयंती की कथा सुनी जा रही है। दशामाता पूजन का क्रम शहर में देर शाम तक जारी रहेगा। दो दिन पूर्व महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित किया था। धार्मिक नगरी में पारंपरिक पर्वों का काफी महत्व है जिसके चलते हर दिन आस्था दिखाई देती है। विद्वानों के मतों के अनुसार दशा माता महामारी-बीमारी, दोष, ग्रह बाधा और काली-बुरी नजर को दूर कर देती हैं। माता का प्रताप इतना है कि वह किसी भी व्यक्ति को राजा बना सकती है। आर्थिक संकट के कारण जीवन अगर कष्ट में है तो मां उसे तार देती हैं।
दशामाता का व्रत करने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत को द्वापर युग से बहुत पहले राजा नल की पत्नी दमयंती ने किया था। दुर्भाग्यवश दमयंती के पति राजा नल का राजपाट छीन गया था और उन्हें अज्ञातवास में भटकना पड़ा था। इसके बाद दमयंती ने दशा माता का व्रत रखा और 11 वर्ष तक उनकी पूजा की। जिसके परिणाम स्वरूप राजा नल को उनका राज्य मिल पुन: गया था।
रंगपंचमी पर्व के एक दिन बाद महिलाओं ने घरों में भोजन बनाकर अगले दिन शीतला सप्तमी पर माता को ठंडे भोजन का नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन किया था और घरों में ठंडे भोजन का सेवन किया था। वहीं आज दशामाता पर्व पर घरों में चूल्हे पर तवा नहीं चढ़ा है और दाल-बाटी बनाई गई है।

शनिवार, 19 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामलें मिलें      

पंकज कपूर     

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 11 नए मामले सामने आए है। वही, देहरादून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 

शनिवार की शाम 6 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 11 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.84 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

गुरुवार, 17 मार्च 2022

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट   

पंकज कपूर        
देहरादून। इंडिया पोस्ट के उत्तराखंड सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से 581 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- appost.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकता हैं।
डाक विभाग की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2021 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2021 तक का समय दिया गया था।

मंगलवार, 8 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें          

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 33 नये मामलें सामने आए है।

मंगलवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 33 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 09 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए
वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

सोमवार, 7 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 40 नए मामलें मिलें        

पंकज कपूर          

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 40 नए मामलें सामने आए है। जबकि सोमवार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है।

सोमवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 40 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 91 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

रविवार, 6 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें         

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 30 नये मामले सामने आए है। वहीं राहत की बात है कि रविवार को किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। 

रविवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 30 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 32 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.52 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

शनिवार, 5 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 48 नए मामलें मिलें         

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 48 नये मामले सामने आए है। वहीं, राहत की बात है कि शनिवार को किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

शनिवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 48 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 40 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.71 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

गुरुवार, 3 मार्च 2022

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 33 नए मामलें मिलें        

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप थमने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 33 नये मामले सामने आए है। वहीं, दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। 

गुरुवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 33 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 117 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.64 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं    

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। रविवार को राज्य में पिछले दो माह में सबसे कम, केवल 3,262 लोगों की जांचों के साथ पिछले दो माह में सबसे कम मात्र 66 नए मामले आए हैं। जबकि 25 संक्रमित हुए, एक संक्रमित की मौत भी। इसके साथ संक्रमितों की संख्या कुछ बढ़कर 982 व मौतों की संख्या 262 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 31, चमोली में 9, हरिद्वार में 8, उत्तरकाशी में 5, रुद्रप्रयाग में 3, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी व नैनीताल में 1-1 नए संक्रमित आए। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हुई।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...