उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तराखंड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

यूके: डाक्यूमेंट्री फिल्म 'लत' का लोकार्पण किया

पंकज कपूर           
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से सम्बन्धित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा नशे के कुप्रभाव को रोकने तथा सामाजिक जनजागरण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के व्यापक हित में बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार पर रोक लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें पुलिस, नारकोटिक्स विभागों के साथ सभी जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म मददगार होगी।
फिल्म के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म लोहाघाट के एक युवा की कहानी पर आधारित है। नशे का व्यक्ति और समाज पर पडने वाले कुप्रभावों को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने का उनका प्रयास है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, चेयरमैन सेन्टर बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन प्रसून जोशी, चेयरमैन इलारा कॅपिटल राज भट्ट, चेयरमैन सी डाट भारत सरकार श्री राजकुमार आदि उपस्थित थे।

यूके में जनरल गुरमीत को नया राज्यपाल बनाया

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8 वे राज्यपाल होंगे।
गौरतलब है उत्तराखंड में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कुछ दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नया राज्यपाल बनाया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में कई दशक की नौकरी के बाद साल 2016 में रिटायर हुए। भारतीय सेना में रहते हुए उनकी बेहतरीन सेवा के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें दो गैलेंट्री और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन अवॉर्ड शामिल हैं।
उत्तराखंड में इससे पहले सुरजीत सिंह बरनाला 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 , सुदर्शन अग्रवाल 08 जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007 , बनवारी लाल जोशी 29 अक्तूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 , मार्गरेट अल्वा 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 , अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 से 08 जनवरी 2015 , कृष्ण कांत पॉल 08 जनवरी 2015 से 25 अगस्त 2018 , बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018 से 08 सितंबर 2021 तक राज्यपाल रही है ।

एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को मारीं टक्कर

पंकज कपूर       
सितारगंज। यहां सिडकुल रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सितारगंज के सिडकुल रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारम्भिक जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक सितारगंज से सटे गांव पंडरी निवासी 32 वर्षीय दीपांकर पुत्र रामसरीख अपने साथी गांव के ही 30 वर्षीय छोटू पुत्र अंबिका प्रसाद के साथ सिडकुल की एक फैक्ट्री से रात्रि डयूटी कर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बाइक UK06AL-9349 से घर लौट रहे थे। कि इसी बीच रास्ते में डंपर UK06CB7220 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दीपांकर की मौत हो गई। जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने दीपांकर को मृत घोषित कर दिया और छोटू को इलाज के लिए हल्द्वानी के रेफर कर दिया।चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि 108 सेवा वाहन से युवकों को घायल अवस्था में लाया गया था जहां एक मृत पाया गया तथा दूसरे की हालत गम्भीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

मलबे की चपेट में आएं 2 बड़े ट्रक और 1 कार

पंकज कपूर               
देहरादून। रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ पर देर रात प्रकृति का तांडव देखने को मिला। जहां एकाएक लगातार होती बारिश, जिसके चलते मलबा सड़क पर आ गया और दो बड़े ट्रक और एक कार मलबे की चपेट में आ गए। ड्राइवरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई वही एक ट्रक तो खाई में गिरते-गिरते बचा है। उसके चलते सिरोबगड़ मैं ट्रैफिक भी थम गया जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। तस्वीरों के जरिए देखिये क्या रहे वहां हालात। 
बारिश ने कल रात गढ़वाल के सभी जिलो मे जमकर कहर बरपाया। रुद्रप्रयाग मे बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के बीच कई जगहो पर बन्द हो गया है। यहां सिरोबागड के समीप मलबे की चपेट मे आने से दो ट्रक और अन्य छोटे वाहनो को भारी नुकसान हुआ। हालांकि जानमाल की कोई हानि नही हुई है। वही भारी संख्या मे वाहन राजमार्ग और फंसे है। उधर खाँकरा मे रेल परियोजना का कार्य कर रही कम्पनियों के स्टोन क्रशर को भी नुकसान पहुचा है। इसी तरह कई लिंक मोटरमार्ग भी बाधित हो चुके है।


गुरुवार, 9 सितंबर 2021

लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटी हुई है कांग्रेस

पंकज कपूर                
हल्द्वानी। चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस अपने कुनबे को मजबूत करने के लिए लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटी हुई है। ग्राम हिम्मतपुर चौम्वाल में एक दर्जन लोगों ने भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की घोषणा करते हुए सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्र के पूर्व प्रधान की अध्यक्षता तथा बूथ अध्यक्ष हरीश शर्मा के संचालन तथा क्षेत्र के कई ग्राम वासियों की उपस्थिति पूर्व काबीना मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के हाथों उनके समर्थन में कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कै.बी.डी.पांडे,अम्बादत्त शर्मा, उमेश चन्द्र दुर्गापाल,लीलाधर शर्मा,त्रिलोचन पांडे, लक्षमण सिंह भंडारी, गोबिन्द बल्लभ जोशी, बहादुर सिंह, ऊर्बादत्त गुणवंत, पद्मादत्त पांडे, हेमवतीनंदन दुर्गापाल,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,महेश चन्द्र जोशी, पूजा जोशी, मुन्ना सिंह राठौर, तारादत्त शर्मा, दीपक जोशी, पंकज शर्मा, मोहन सिंह राणा, राकेश जोशी, पूर्व प्रधान इंदरलाल, भाष्कर भट, प्रमोद चंद, कु.रेनू सिंह, दयाकिशन कांडपाल, केशबदत्त,पंकज मिश्रा, उमेश कबड्वाल, संजय राणा, सुरेश जोशी, नवीन चन्द्र जोशी, संजय शर्मा, प्रकाश चन्द्र जोशी, तनुज जोशी, प्रकाश जोशी, खष्टी जोशी, मोहनी देवी, गोकुल कांडपाल, केवलानंद पांडे, जगदीश जोशी सहित भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।

कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यो की समीक्षा बैठक

पंकज कपूर                        
रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल के माध्यम से जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारी व चिकित्सा अधीक्षको से किये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यो की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर वैक्सीनेशन सतप्रतिशत नही हो पा रहा है उस क्षेत्र के लोगों की लिस्ट तैयार कर छूटे हुये लोगों को विशेष अभियान चलाकर सतप्रतिशत वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिये कि जिस स्थानो में छूटे हुये लोगों की लिस्ट तैयार हो गयी है वे सीएमओ डाॅ. डीएस पंचपाल व वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डाॅ. हरेन्द्र मलिक से समन्वय करते हुये प्लानिंग के तहत वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रतिदिन कम से कम प्रत्येक विकास खण्ड में आठ हजार से अधिक वैक्सीनेशन होना चाहिये ताकि लक्ष्य को समय पर पूर्ण किया जा सकें। उन्होने सीएमओ व एसीएमओ को निर्देश दिये कि वे फिल्ड में जाकर माॅनिट्रिगं करें व प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 
उन्होने कहा कि वैक्सीनेश के कार्यो को गम्भीरता से ले इसमे किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बरदास्त नही की जायेगी यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
उन्होने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को निर्देश दिये कि जिन कर्मचारियों द्वारा कार्यो में हिला हवाली बरती जा रही है उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि वे कम वैक्सीनेशन वाले क्षेत्र के ग्राम प्रधानो से छूटे हुये लोगों की लिस्ट लेकर आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी, आशा को वैक्सीनेशन से छुटे हुये लोगों की लिस्ट शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्यो में यदि कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो वे सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराये ताकि समस्या का त्वरित गति से समाधान किया जा सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एएसपी मिथलेश सिंह, सीएमओ डाॅ0 डीएस पंचपाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 महेश कुमार, एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, डाॅ0 अविनाश खन्ना, उप जिलाधिकारी निर्मला बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वर्चुअल के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी व चिकित्साधिकारी जुड़े थे।

बुधवार, 8 सितंबर 2021

सरकार ने हाईकोर्ट में अनुरोध याचिका दायर की

पंकज कपूर         
देहरादून। चारधाम यात्रा खोलने को लेकर उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट में अनुरोध याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा वाले जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, कोविड संक्रमण पर नियंत्रण को पर्याप्त तैयारियां नहीं होने, डॉक्टरों की कमी और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर 28 जून को अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी थी।
इस आदेश के खिलाफ बीती 6 जुलाई को प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की।
मंगलवार को महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर और मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत होकर मौखिक तौर पर भी चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा है कि, चारधाम यात्रा से हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि, जब तक मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, हाईकोर्ट रोक हटाने पर विचार नहीं कर सकती है।

कार्यकर्ताओं व लोगों ने सीएम का स्वागत किया

पंकज कपूर                   
नैनीताल। मुख्यमंत्री धामी बोले सबसे पहले भाजपा सरकार सरलीकरण, समाधान पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी बोले मैं नैनीताल आकर अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंचे। हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से वाहन रैली के माध्यम से उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में आदि कैलास की चोटी के लिए बेटियों के दल को फ्लैग ऑफ किया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्‍ट में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में सुदृढ़ीकरण, बलियानाला ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य प्रमुख हैं।
इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य, राम सिंह कैड़ा, नवीन दुमका व दिवान बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दीपक मेहरा, मजहर नवाब, पीसी गोरखा, मनोज साह, मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रकाश रावत, आनंद दरमवाल, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, योगेश रजवार, डॉ हरीश बिष्ट, रूपा देवी, रेखा रावत, संजय वर्मा, प्रतिभा जोशी, शांति मेहरा समेत कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद, डीएम धीराज गर्ब्याल, केएमवीएन के एमडी नरेंद्र भंडारी समेत अन्य उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक स्वागत समारोह जारी है।
उत्तराखंड को दस वर्षों में देश का पहला अग्रणी राज्य बनाएंगे। अल्मोड़ा के रैमजे मैदान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा प्रदेशवासियों से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारेंगे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कलक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करने सहित 299 करोड़ लागत की 102 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जन आशीर्वाद रैली के रैमजे इंटर कॉलेज पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने मछोड़ उप तहसील को तहसील का दर्जा देने, अल्मोड़ा में एक बड़ा पार्किंग स्थल बनाने, अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास करने, जागेश्वर श्रावणी मेले, पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री रहे सोबन सिंह जीना के चार अगस्त को पैतृक गांव में होने वाले समारोह, द्वाराहाट के स्याल्दे बिखौती मेले और चनौदा शहीद दिवस समारोह को राज्य मेले का दर्जा देने समेत दर्जनों घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 22 से 24 हजार पदों पर नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पदों को जल्द भरा जाएगा। कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पार करने वालों के लिए एक साल बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें तैयारी के लिए 50 हजार रुपये की सहायता देगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन व्यवसाय और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ की धनराशि बतौर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है।
आजीविका क्षेत्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के तहत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति बनाई गई है।

बीजेपी ने अपने प्रभारियों का नाम घोषित किया

पंकज कपूर    
देहरादून। 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने प्रभारियों का नाम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में प्रभारियों की घोषणा कर बीजेपी ने चुनावी तैयारियों का खांका खींचना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी और लॉकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड में बीजेपी प्रचंड बहुमच से सत्ता में वापसी करना चाहती है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट और 60 सीटें हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य को साधने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। पार्टी के खाते में बेशक केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों के डबल इंजन से हासिल उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त है, लेकिन वो सत्ता रोधी रुझान के भय से भी डरी हुई है। राज्य के मतदाताओं को अपने वश में करने के लिए पार्टी योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ा रही है।
सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी वोट प्रतिशत पर दे रही है ध्यान।
बीजेपी ने 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य बनाया है। 2017 के चुनाव में पार्टी को 46.51 प्रतिशत वोट मिले थे। पार्टी का अनुमान है कि 51 प्रतिशत वोट लेकर वो 60 सीटें प्राप्त कर सकती है। इसी के ही साथ पार्टी ने हर बूथ मजबूत करने के अभियान पर है। 11235 बूथों पर पार्टी ने 21 सदस्यों की टीम तैयार की है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन 2,35,935 कार्यकर्ताओं से संवाद और सत्यापन का काम भी खत्म कर लिया है।
पार्टी ने प्रदेश में 2391 शक्ति केंद्र बनाए हैं। एक शक्ति केंद्र पर एक पालक और एक बीएलए बनाया गया है। हर शक्ति केंद्र को चार से पांच बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के ही साथ पार्टी ने हर पंचायत में दो स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए हैं। सियासी जानकारों के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से निपटने के लिए पार्टी स्वयंसेवकों के माध्यम से जनता को यह एहसास दिलाना चाह रही है कि केंद्र और राज्य सरकार ने कितना काम किया है।

राज्यपाल रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा

पंकज कपूर           
देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अहम सवाल यह है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में नया राज्यपाल कौन होगा। अटकलें हैं कि फिलहाल उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र के राज्यपाल को उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। यह भी चर्चाएं हैं कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बेबी रानी मौर्य ने 27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के राज्‍यपाल पद की शपथ ली थी। राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को उन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।
इस बीच दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं चल रही थीं। बेबी रानी मौर्य साल 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर रही हैं। वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहने के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रही हैं। ऐसे में अटकलें हैं कि वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय हो सकती हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
 

यूके: कृषि एवं उद्यान आदि विभागों की समीक्षा की

पंकज कपूर              
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कृषि एवं उद्यान आदि विभागों की समीक्षा की। कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, सचिव शैलेश बगोली, आर. मीनाक्षी सुन्दरम के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने तथा कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये राज्य एवं केन्द्र सरकार की कृषि एवं औद्यानिक विकास से सम्बन्धित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के परम्परागत उत्पादों के साथ ही फल एवं सब्जी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिये प्रोसेसिंग यूनिटों की स्थापना के साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग के लिये मार्केटिंग कम्पनी बनाये जाने की कार्य योजना अविलम्ब तैयार की जायें। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिये सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में कृषि विभाग की भी सहभागिता सुनिश्चित करायी जायें।
मुख्यमंत्री ने परम्परागत कृषि विकास योजना तथा इसके अधीन लघु कृषक समूह प्रमाणीकरण के कलस्टर तैयार करने में भी तेजी लाये जाने हेतु भारत सरकार से पुनः अनुरोध किये जाने के भी निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले करोड़ों पर्यटकों तक राज्य के जैविक एवं परम्परागत उत्पादों की पहुंच बनाने के भी प्रयास होने चाहिए। उन्होंने राज्य के चार जनपदों में मधु ग्राम योजना का प्रस्ताव भी अविलम्ब तैयार करने तथा हार्टिटूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि किसानों एवं कास्तकारों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं खाद आसानी से उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था की जाय, उन्होंने उद्यान विभाग के उद्यानों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देने तथा उनमें मौसमानुकूल नर्सरी विकसित करने पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने एरोमा पार्क के विकास में तेजी लाने, जड़ी-बूटी एवं हर्बल उत्पादन को भी स्वरोजगार से जोड़ने की कार्य योजना बनाने को कहा।
सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागीय प्रगति एवं कार्यकलापों की जानकारी दी।


मंगलवार, 7 सितंबर 2021

टीबी के मरीजों के इलाकें में इलाज बताया: डीएम

पंकज कपूर           
हरिद्वार। जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में टी.बी के लक्षण वाले मरीज अधिक संख्या में मिलते हैं, तो उस इलाके में स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाकर जांच व इलाज कराता हैैं तथा जिस परिवार में इस तरह के मामले सामने आते हैं। उनके पूरे परिवार की जांच की जाती है। 
श्री विनय शंकर पाण्डेय को अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेडिकल स्टोर से जो लोग टी0बी0 से सम्बन्धित दवा खरीदते हैं, उसका विवरण मेडिकल स्टोर वाले स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराते हैं, जिसकी वजह से योजना बनाने में दिक्कत होती है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अब मेडिकल स्टोर में टी.बी से सम्बन्धित जो भी दवा दी जायेगी, उसका विवरण मेडिकल स्टोर को, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के, ह्वाट्स अप नम्बर पर देना आवश्यक होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से इसे लागू कराना सुनिश्चित कराइये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन अस्पतालों में टी.बी के बीमारी की जांच की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। ऐसे अस्पतालों से मरीजों को जहां जांच की सुविधा है। वहां के लिये भेजा जाये। इसमें लापरवाही कत्तई न की जाये। 
जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोषण योजना के अन्तर्गत टी.बी का मरीज चिह्नित होने पर, उसे 500 रूपये प्रतिमाह की धनराशि सीधे उसके खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। 
इस मौके पर जिलाधिकारी से- आलोक, शामकी, शमा, शहरिल, पूर्व में जो टी0बी0 के मरीज थे, वे आज पूरी तरह से टी0बी0 से मुक्त हो चुके हैं, ने जिलाधिकारी से मुलाकात भी की। जिलाधिकारी ने उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें पोषण किट एवं शाॅल भेंटकर उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एस.के झा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश, डाॅ. अजय कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

सीएम ने नए कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया

पंकज कपूर        
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान आज पाण्डेखोला स्थित नये कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। पाण्डेखोला स्थित नवीन कलेक्ट्रेट में कोषागार, जिला शासकीय अधिवक्ता कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, आबकारी कार्यालय व अन्य पटलों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी पटल यहॉ शिफ्ट हो जायेंगे। इस दौरान हुए सूक्ष्म कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कई लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व सहायता राशि के चैक वितरित किये। जिनमें पीएमइजीपी योजना के अन्तर्गत 2 लाभार्थी व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 3 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। 
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाले 5 दिव्यांग जन लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किये गये। इसके अलावा 5 लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट व 5 लाभार्थियों को पर्यटन विभाग द्वारा कोविड के कारण हुए आर्थिक नुकसान हेतु दिये जाने वाली सहायता राशि दो हजार रू. की प्रथम किश्त के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कुल 29894.89 लाख रू. की योजनओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें 18097.83 लाख रू. की योजनाओं का लोकार्पण एवं 11797.06 लाख रू. की योजनाओं का शिलान्यास किया।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, घायल

पंकज कपूर      
देहरादून। टिहरी गढ़वाल से एक दिल को दहला देने वाला समाचार आया है। यहां एक वाहन में सवार दर्जन भर स्कूली बच्चे हादसे का शिकार होकर घायल हो गये हैं। यह घटना नरेंद्र नगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में बांसकाटल संपर्क मार्ग पर घटित हुई है। जहां एक छोटा हाथी वाहन सड़क पर पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग का छोटा हाथी वाहन यूके 07सीबी- 8121 गूलर की तरफ जा रहा था। शाम लगभग पौने तीन बजे की बात है कि विद्यालय की छुट्टी के बादराइका घेराधार के कुछ छात्र-छात्राएं वाहन में सवार हो गए। बांसकाटल के नजदीक पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो कर पहाड़ी से टकराने के बाद वाहन सड़क पर ही पलट गया। 

शेरवुड कॉलेज से कक्षा नौवीं व दसवीं की पढ़ाई की

पंकज कपूर         

नैनीताल। प्रकृति के बची बसी सरोवर नगरी नैनीताल की सुरम्य वादियां दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसकी यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी कई बार अलग-अलग मंच से यहां की यादें लोगोें से साझा कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने नैनीताल में पढ़ाई के दौरान की एक घटना लोगों के सामने रखी है। बता दें की अमिताभ बच्चन 1956 से 1958 के बीच नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से कक्षा नौवीं व दसवीं की पढ़ाई की है। यहां पढ़ाई के दौरान ही उनके अभिनय की शुरुआत हुई। यहां वह कई नाटकों में अभिनय कर चुके है। इसी दौरान की एक घटना उन्होंने अब दुनिया के सामने रखी है।

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे काैन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में सोमवार की रात उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही फिल्मों का शौक था। पढ़ाई के दौरान उन्होंने नाटकों में अभिनय भी किया। उनके अभिनय की पहली पाठशाला नैनीताल का शेरवुड कालेज रहा है। वह फिल्मों के इतने शौकीन थे कि रात में काॅलेज से कंबल ओढ़कर छिपते हुए फिल्म देखने जाते थे।

वह बोले, शेरवुड स्कूल नैनीताल की पहाड़ी में स्थित था। उन्हेंं फिल्मों का खासा शौक था लेकिन स्कूल का अनुशासन इसमें आड़े आता था। इस वजह से रात में वह हास्टल से जैसे-तैसे दीवार फांदकर निकलते थे। फिर बाहर आकर कंबल ओढ़कर लेते थे ताकि पहचाने न जाएं। तब नैनीताल में एकमात्र सिनेमाघर था। फिल्म देखने के बाद वह फिर से कंबल ओढ़कर ही लौट जाते थे। प्रिंसिपल को पता नहीं चलता था। 

शिक्षक भर्ती पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

पंकज कपूर      
देहरादून। आप भी शिक्षक बनना चाहते तो ये खबर आपके लिए ही है। शिक्षक भर्ती पद के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है। 
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  के माध्यम से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है। परीक्षा उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 26 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी। 

यूके: 10 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा जारी

पंकज कपूर              

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। राज्य में अगले 4 दिन यानी 10 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है तथा साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने 6 एवं 7 सितंबर को राज्य के नैनीताल पिथौरागढ़ बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है, वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ गर्जन होने के संभावना है।

8 सितंबर को राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी,नैनीताल , बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश व तीव्र बौछार का येलो अलर्ट रहेगा। जबकि आगामी 9 एवं 10 सितंबर को राज्य के लगभग सभी पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में हल्की एवं मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना जताई गई है। जबकि पर्वतीय राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। बारिश के येलो अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।

सीएम ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया

पंकज कपूर         

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

फूलमालाओं से जिला प्रभारी का स्वागत किया

पंकज कपूर         

रुड़की। मेनिफेस्टो कमेटी हरिद्वार जिला प्रभारी सरवर यार खान गत दिवस कलियर पहुँचे। जहाँ कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। बीते सोमवार को पिरान कलियर पहुँचे मैनिफेस्टो कमेटी जिला प्रभारी सरवर यार खान ने कहा कि, विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार किया जाना है, जिसको लेकर टीम गठित की गई है और मुझे हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें हरिद्वार के कार्यकर्ताओं और विधायकों से रायशुमारी कर उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। कार्यकर्ता जो सुझाव देंगे उनको शिक्षक नेताओं को सौंप दिया जाएगा।

इस दौरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपने क्षेत्र के प्रमुख सुझाव दिये, जिनमे कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण और पुल की समस्या के साथ-साथ कलियर को पांचवा धाम घोषित कर उर्स/मेले को सरकारी मेला घोषित करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाने सम्बंधित आदि सुझाव दिए।

इसके साथ कांग्रेस कार्येकर्ताओ ने भी पेंशन बहाली करने आदि सुझाव दिए हैं। 

सोमवार, 6 सितंबर 2021

यूके की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

पंकज कपूर         
देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने आज हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में उत्तराखंड राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ कांग्रेस और भाजपा में केवल अपना वर्चस्व बचाने की लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं और जनता के साथ लगातार धोखा हो रहा है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य शिक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दे ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र होगा।
राजेंद्र चौधरी के मुताबिक उत्तराखंड में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दौरा करेंगे जिसको 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है। प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि पूरी ताक़त के साथ सपा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।


यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...