उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उत्तर प्रदेश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

प्रियंका ने विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई बैठक

हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपना तीन दिवसीय दौरा समाप्त करने के बाद राजधानी दिल्ली पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बैठक बुलाई है।
मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद समेत 9 सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान संगठन के सभी जोनवार पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर की गई चर्चा के बाद राजधानी में होने वाली बैठक में अहम मंथन किया जाएगा।
राजधानी में होने वाली बैठक में वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की टीम को कैसे और किस प्रकार धार दी जाए, इस मुद्दे को लेकर गहनता के साथ मंथन किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में दोपहर बाद होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी गंभीरता के साथ चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के मतदाताओं में पैठ जमाने के लिए और क्या किया जा सकता है? इस बात को लेकर भी मंथन करेंगी। इसके अलावा बैठक के दौरान देश में सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती महंगाई के मुद्दे और किसान आंदोलन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

चुनाव में उतरने की तैयारी, जुटी वीआईपी पार्टी

हरिओम उपाध्याय         
वाराणसी। लंका सोमवार को वीआईपी पार्टी के वाराणसी अध्यक्ष सुचित कुमार साहनी की अध्यक्षता में लंका सामने घाट स्थित शिव वाटिका लॉन में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने वीआईपी मिशन 2022 अपने दमखम पर मजबूती से चुनावी समर में उतरने की तैयारी में जुटी है। अनुसूचित जाति के आरक्षण व निषाद मछुआरों के परम्परागत अधिकारों की बहाली के साथ-साथ सेन्सस 2021 में जातिगत आधार पर जनगणना कराने व सभी स्तरों पर समानुपातिक आरक्षण कोटा की मांग के लिए वीआईपी आगे बढ़ेगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने वायदे के अनुसार 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण एवं निषाद मछुआरों का परम्परागत अधिकार नहीं दिया तो 2022 में भाजपा को हराया जायेगा। अब वादा नहीं,अनुसूचित जाति आरक्षण का राजपत्र व शासनादेश चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने कहा कि 5 अक्टूबर, 2012 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने फिशरमेन विजन डाक्यूमेन्ट्स जारी करते हुए वायदा किया था कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर आरक्षण की विसंगती को दूर कर निषाद मछुआरा जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिया व नीली क्रान्ति के माध्यम से आर्थिक विकास किया जायेगा। परन्तु भाजपा ने अभी तक अपना वायदा पूरा नहीं किया। 
   प्रेस  प्रतिनिधियों से बात करते हुए निषाद ने बताया कि मझवार, तुरैहा,गोड़,बेलदार आदि राष्ट्रपति की प्रथम अधिसूचना जो 10 अगस्त,1950 को जारी की गयी, उसमें अनुसूचित जाति में शामिल किया गया। उन्होंने इन जातियों को परिभाषित कर मल्लाह, केवट,मांझी,बियार,धीमर,धीवर, तुरहा,गोडिय़ा,रायकवार,कहार, बाथम आदि को अनुसूचित जाति का आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि भाजपा ने वायदा खिलाफी किया तो विधान सभा चुनाव 2022 में निषाद समाज भाजपा को हराने का काम करेगा। जब से उ.प्र. में भाजपा की सरकार बनी है, निषाद समाज के परम्परागत पुश्तैनी पेशों को माफियाओं के हाथों नीलाम किया जा रहा है। मत्स्य पालन व बालू खनन के पेशों पर माफियाओं का एकछत्र राज कायम है। उ.प्र., बिहार,मध्य प्रदेश, झारखण्ड की सरकारों ने मल्लाह,केवट,बिन्द, धीवर,धीमर,कहार,गोडिय़ा, तुरहा,बाथम,रायकवार,राजभर, कुम्हार जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है। परन्तु केन्द्र सरकार ने गम्भीरता से नहीं लिया। आरक्षण नहीं तो मिशन 2022 में वीआईपी का भाजपा से गठबंधन नहीं। उन्होंने सेन्सस 2021 में जातिवार जनगणना व अनुच्छेद-15(4),16(4) के तहत ओ.बी.सी. को कार्यपालिका, विधायिका,न्यायपालिका, पदोन्नति व निजी क्षेत्र के उपक्रमों में समानुपातिक आरक्षण कोटा की मांग की। कहा कि जब पेड़ों, जानवरों व हिजड़ों की जनगणना करायी जाती है तो पिछड़ों और अगड़ों की क्यों नहीं।

सोमवार, 13 सितंबर 2021

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर निर्देश दिया

कौशाम्बी। मरीजों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए जाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की थी। ऑक्सीजन प्लांट लगभग बनकर तैयार है। इस ऑक्सीजन प्लांट के पी.एस.ए सिस्टम और अन्य उपकरणों का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता सीएचसी अस्पताल परिसर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ नीरज सिंह मौजूद रहे डॉ नीरज सिंह की देखरेख में हाइड्रा के द्वारा अनलोड करते हुए सिस्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि इंजीनियरों की देखरेख में इंस्टॉल करके जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी
हापुड़। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस व एसओजी टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 
जिनके कब्जे/निशानदेही पर मु.अ.सं 14/2021 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली/सफेद धातु के आभूषण, बिना नम्बर बाइक एवं अवैध असलहा बरामद।

राज्य का सत्यानाश, बाज नहीं आ रही हैं सरकार

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है । सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

यूपी: बड़े अभियान में लगीं भाजपा में मचीं हलचल

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। प्रदेश में सत्ता अपने पास रखने के बड़े अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी में रविवार को उस समय हलचल मची। जब सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। यह लोग कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर ने रविवार शाम को अखिलेश यादव से भेंट की। विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं। आज भी उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक राकेश राठौर की आज की इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी भाजपा के आठ विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और टिकट मांग रहे हैं। राकेश राठाौर की अचानक अखिलेश यादव से इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

प्रियंका का नेतृत्व, यूपी में चुनाव लड़ेगी 'कांग्रेस'

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। यूपी चुनाव की जंग छिड़ चूका है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने इस महासंग्राम को जीतने की तैयारी में लग गए है। यूपी में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस  को फिर से हासिल करने की रणनीति बना रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। यूपी में सीएम पद का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दिया है। सलमान खुर्शीद ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।


यूपी: मांस व मदिरा को प्रतिबंध करने की मांग की

हरिओम उपाध्याय               
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा में 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के बाद अब उत्तराखंड में भी हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत मांस व मदिरा को प्रतिबंध करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
यहां बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अणि अखाड़े में हुई बैठक में बैरागी संतो ने कहा कि “हर की पैड़ी” से 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। बैरागी संतो ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से हरिद्वार क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त बनाने की मांग की है।अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को प्रतिबंधित किया है ऐसे में प्राचीन काल से ऋषि मुनियों की तपस्थली रहे हरिद्वार में भी ऐसा नियम बनाया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां अनेकों पौराणिक स्थल है। ऐसे में मांस व मदिरा की वजह से यहां अराजकता का माहौल पैदा होता है। उत्तराखंड सरकार को भी जल्द से जल्द यहां 10 किलोमीटर के दायरे में मांस मदिरा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए।

रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द किएं

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों में अचानक बदलाव करते हुए रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अचानक से दिल्ली के लिए कूच कर गई है।
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली इलाके में कई कार्यक्रम होने थे। प्रातः के समय उनके सभी कार्यक्रम रदद कर दिये गये है। तकरीबन 22 महीनों के अंतराल के बाद रविवार को रायबरेली पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बजरंगबली मंदिर में पूजा पाठ किया था। इसके बाद अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडर गांव में पहुंची थी, यहां 6 दिन पहले ही एक मकान की कच्ची दीवार गिर जाने से तीन मासूमों की मौत हो गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टोडर गांव पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात करते हुए उनको सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने बताया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वापस दिल्ली जा रही है। उनका प्रदेश में इतना ही कार्यक्रम था। अब उनका उत्तर प्रदेश में आना जाना लगा रहेगा।

विज्ञापन पर लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू किएं

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हुए विज्ञापन को लेकर लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित हुए विज्ञापन में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कोलकाता के मां फ्लाईओवर के विकास की तस्वीरें लगी हुई है। जिसमें जेडब्ल्यू मैरियट होटल भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाले इंडियन एक्सप्रेस अखबार में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक विज्ञापन दिया गया है। इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि मौजूदा सरकार में उत्तर प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस विज्ञापन में जो जिस फ्लाईओवर की तस्वीर दिखाई दे रही है वह कोलकाता के मां फ्लाईओवर की तस्वीर बताई जा रही है। विज्ञापन में फ्लाईओवर के साथ दिखाई दे रहा होटल कोलकाता का जेडब्ल्यू मैरियट होटल बताया जा रहा है। इस विज्ञापन को लेकर भाजपा की धुर विरोधी तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत कई विपक्ष के नेताओं ने योगी आदित्यनाथ सरकार को अपने निशाने पर लिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी विज्ञापन में प्रकाशित हुई तस्वीर को शेयर करते हुए कहा है कि ऐसा विकास ना सुना होगा और ना ही देखा होगा। हमारे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी कोलकाता के मां फ्लाईओवर को खींचकर लखनऊ ले आए हैं। भले ही विज्ञापन में यह फ्लाईओवर आया है लेकिन उत्तर प्रदेश में आ तो गया ही है। उधर तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल रॉय ने सोशल मीडिया पर अपने कमेंट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी को बचाने के लिए अब इतने लाचार हो चले हैं कि विभिन्न राज्यों के सीएम बदलने के अलावा उन्हें दूसरे राज्यों के विकास और बुनियादी ढांचे की तस्वीरों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री के झूठ की एक बार फिर से पोल खुल गई है। विज्ञापनों में जनता के पैसे को पानी की तरह बहाने वालों के पास दिखाने के लिए अपना किया गया कोई काम नहीं है। इसलिए अखबार में कोलकाता में हुए निर्माण की तस्वीर छापकर जनता को कर रहे हैं गुमराह। शर्मनाक। यह है झूठ बोलने में नंबर वन भाजपा सरकार, जिसके दिन है बचे चार।
हालांकि प्रकाशित हुए विज्ञापन पर जब सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा तो अंग्रेजी अखबार ने इसे अपनी गलती मानते हुए विज्ञापन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

रविवार, 12 सितंबर 2021

जिला कार्यालय संकट मोचन आश्रम में बैठक हुईं

कौशाम्बी। भगवा रक्षा परिषद के जिला कार्यालय कौशाम्बेस्वर संकट मोचन आश्रम में बैठक हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी से सनातन धर्म से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़े और अपने दायित्व का निर्वाह करें। उनके साथ जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार (राजू केशरवानी) ने कहा कि परिषद में जुड़े सभी पदादिकारी अपने अपने दायित्व को समझे और जो निर्देश दिये जायें। उसे जिम्मेदारी से सक्रियता के साथ निभाये और जनपद में भगवा रक्षा परिषद का विस्तार करने के लिए प्रत्येक पदादिकारी सदस्यता अभियान में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय विधानसभा सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह उर्फ रामू सिंह, जिलामंत्री कौशिक अग्रहरि,जिला प्रवक्ता तरुण तिवारी,पंकज त्रिपाठी, कमलेश प्रजापति, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी,प्रवेश कुमार, विनय निषाद सहित सभी पदादिकारी मौजूद रहे।
समीर अहमद 

जिला कार्यालय जार्जटाउन मे हुआ पिन्टू का स्वागत

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। आज रविवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त लोहिया वाहनी के प्रदेश सचिव मोहम्मद सिद्दीकी उर्फ पिन्टू का स्वागत समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय जार्जटाउन मे हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद संचालन शहर दक्षिणी विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद गौस ने किया। अध्यक्षता करते हुए योगेश चन्द्र यादव ने कार्यालय मे खचाखच भरी हुई भीड मे नौवजवानो से आह्वान किया है, कि सभी युवा साथियों अपने अपने बूथो पर लग जाने के लिए कहा।
समाजवादी पार्टी 2020 विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं पर भरोसा दिखाते हुए संगठन के ऐसे लोगों को पदाधिकारी बना रही है। जिसकी पकड़ समाज में और प्रदेश जिला एवं बूत से लेकर सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूती देने की ताकत रखता हूं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने मोहम्मद जलाल उर्फ सिद्दीकी को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया।
मोहम्मद सिद्दीकी कई साल से समाजवादी पार्टी में रहकर बिना पद के कार्य कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के शहर दक्षिणी विधानसभा के कई बार से अध्यक्ष मोहम्मद गौस के छोटे भाई हैं।
मोहम्मद सिद्दीकी के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर युवा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है।
आज जिला कार्यालय प्रयागराज प्रथम आगमन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
जनाब मोहम्मद सिद्दीकी के स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राम मूरत यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ,महबूब उस्मानी, पार्षद पुलकित यादव ,बृजेश केसरवानी ,शंभू यादव ,श्यामू यादव ,रोहित नंदा निषाद ,राजेश यादव ,सलामत खान ,संदीप पटेल अजूर्न फाइटर,प्रवीण केसरवानी आदि लोगों ने फूल माला एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाया गया अभियान

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियो व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में यसपी नगर व सीओ नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कीडगंज सुनील कुमार वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम ने अभियुक्त सुरेश हरिजन पुत्र मिठाईलाल निवासी ग्राम नाउँनकला थाना हनुमना जिला रीवा म.प्र उम्र करीब 35 वर्षीय को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 1 मोबाइल फोन बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

सुरंग की सूचना पर गांव सहित क्षेत्र भर में सनसनी

अतुल त्यागी
हापुड़। सुरंग की सूचना पर गांव सहित क्षेत्र भर में सनसनी। लगभग 25 फिट गहराई तक धंसी जमींन।
सुरंग और तहखाने की अफवाह पर पहुंची पुलिस और गड्ढे में मोबाइल फोन का कैमरा औंन कर अंदर की वीडियो ग्राफी जिसके बाद मकान का ताला लगा दिया गया।
हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में भगवत जाटव का मकान जिसे अब वर्तमान में पूर्व प्रधान बिसंभर जाटव के परिवार ने सिलाई मशीन लगाकर काम करते हैं।
अब शनिवार को शाम बरसात के बाद कमरे से बाहर कारीगर निकले तो दुबारी और आंगन के बीच गड्ढा देख हैरान रह गए।
गड्ढा करीब 30 फिट की गहराई तक जमीन धंसने से दिखाई दिया। वहीं वर्तमान प्रधान राजकुमार ठेकेदार और परिजनों ने गहरे गड्ढे को देखकर ट्राली से पाटने के लिए दो ट्राली मिट्टी डाल दी लेकिन गड्ढे का ओर छोर पता नहीं चला।
वहीं गांव में सुरंग और खजाने निकलने की अफवाह से लोगों का  तांता लग गया। जिसकी सूचना पर बहादुरगढ़ थाना से हल्का क्षेत्राधिकारी एस आई संजीव कुमार मय पुलिस टीम के लुहारी मौके पर पहुंचे और अंदर कैमरा डालकर पड़ताल की देर रात होने पर पुलिस ने मकान का ताला लगा दिया।
लेकिन सुरंग की सूचना पर जहां गांव और क्षेत्र के लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं।

कथित साजिश का भंडाफोड़, युवक को अरेस्ट किया

हरिओम उपाध्याय           
महोबा। जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण कराए जाने की कथित साजिश का भंडाफोड़ करके पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इलाके के गावों में जाकर गरीब और भोले-भाले ग्रामीणों को बरगला कर उनका धर्म परिवर्तन कराता था।
मिली जानकारी के मुताबिक सिमरिया गांव के निवासियों से मिली शिकायत पर पुलिस ने कल शाम आशीष जॉन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य बरामद किया गया है। आरोप है कि धर्म प्रचारक के रूप में उक्त युवक द्वारा इस इलाके के गावों में जाकर गरीब और भोले-भाले ग्रामीणों को बरगला कर उनका धर्म परिवर्तन कराता था। वह ग्रामीणों को कथित तौर पर विभिन्न प्रकार से लोभ लालच देता था और तमाम प्रकार की चमत्कारिक कहानियां सुनाए पढ़ने के लिए धार्मिक साहित्य का निशुल्क वितरण करके उनका ब्रेनवास भी करता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी आशीष जान बलिया जिले का मूल निवासी बताया गया है। वह पिछले करीब आठ वर्षों से पनवाड़ी कस्बे में एक मकान में किराए पर रहते हुए अपने काम को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम 2020 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है तथा जांच शुरू की है। उधर प्रकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह से भेंट की है और आरोपी के विदेशी संपर्कों की आशंका ब्यक्त करते हुए मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।


यूपी: चार्जिंग स्टेशन की बिल्डिंग बनकर तैयार हुईं

संदीप मिश्र           
बरेली। इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन के लिए स्वालेनगर में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। बिल्डिंग के बाहर मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही है। एक सप्ताह में अधिकारी बिजली का कनेक्शन पूरा कराने का दावा कर रहे हैं। उम्मीद है कि सिंतबर अंत तक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्मार्ट शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। शहर में बसों का संचालन परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से करेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्वालेनगर में बन रहे चार्जिंग स्टेशन बसें भी खड़ी होंगी। फिर शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। जिसको लेकर लखनऊ से बिजली अधिकारियों को जल्द बिजली कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीओ किला जसीम अख्तर ने बताया कि स्वालेनगर में ही सेपरेट फीडर बनाकर सीबीगंज उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर बिजली की अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में कनेक्शन के बाद मीटर लगा दिया जाएगा।
1665 केवीए के ट्रांसफार्मर को लगाकर सीबीगंज उपकेंद्र से बिजली मुहैया कराई जाएगी। लाइन बनाकर देने का काम हमारी तरफ से एक सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा। इसको लेकर स्मार्ट सिटी कंपनी ने पैसा भी जमा कर दिया है। -विकास सिंघल, शहर विद्युत अधीक्षण अभियंता।
56 सीटर होगी बस।
इलेक्ट्रिक बसों में एक बार में 56 सवारियां बैठ सकेंगी। इन बसों का स्टॉपेज तय करने की जिम्मेदारी आरएम रोडवेज को सौंपी गई है। वह किराया भी तय करेंगे। वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू होने के बाद शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाना सुलभ होगा।

कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श कर मंथन किया

संदीप मिश्र                       
बरेली। लखनऊ प्रवास के दूसरे शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने अगामी विधानसभा चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन विचार-विमर्श कर मंथन किया।
उन्होंने सबकी राय जानी और जोन वार चुनावी अभियान और कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया साथ ही संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्रियंका गांधी ने कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्षों के बाद अब हर गांव कांग्रेस के तहत चल रहे अभियान में ग्राम अध्यक्षों के गठन के बारे में जानकारी ली।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने उनको भरोसा दिलाया कि महानगर कांग्रेस कमेटी पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ चुकी है और चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बरेली में शानदार प्रदर्शन करेगी और अच्छा परिणाम लाकर देगी।

शनिवार, 11 सितंबर 2021

यूपी: दबंग लोगो ने अवैध निर्माण कराना शुरू किया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी एयरफोर्स गेट के ठीक सामने खाली पड़ी बंजर भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। उक्त बंजर भूमि की कीमत करोड़ो रुपए में बताई जा रही है। ग्राम समाज की खाली पड़ी बंजर भूमि में गेट लगाकर गांव के दबंग लोगो ने अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया हैं। इस बात की सूचना जैसे ही ग्राम प्रधान को मिली अवैध कब्जा धारकों के द्वारा हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। 
ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों की भीड़ देखकर अवैध कब्जा धारक निर्माण कार्य बंद कराकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्राम सभा की बंजर भूमि पर दोबारा किसी दबंग व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जा ना किया जाए। 
इसलिए अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ विरोध जताने के लिए ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा और सैकड़ों की तादात में लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी आक्रोश जताया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया शांति और सौहार्द बनाए रखने की पुलिस ने लोगों से अपील की। लोगों की माने तो उक्त बंजर भूमि पर कई दशक पहले छुट्टा घूमकर लोगों की फसल नष्ट करने वाले जानवरों को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा कांजी हाउस बनवाया गया था जिसमें अनियंत्रित मवेशियों को लाकर बंद कर दिया। जाता था लेकिन समय परिवर्तन के साथ उक्त कांजी हाउस का पतन हो गया और जमीन आज भी बंजर भूमि में दर्ज है। जमीन हाईवे से सटी होने के कारण उक्त जमीन की कीमत करोड़ों रुपए में है और इस बेशकीमती जमीन को हथियाने के लिए कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा पर उतारू हो गए हैं। उक्त जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिसकी निष्पक्ष सुनवाई करते हुए ग्राम समाज की बंजर भूमि को सरकार के खाते में दर्ज करने के लिए दिनांक 20/7/2021 को उपजिलाधिकारी सदर संबंधित अधिकारी को आदेशित भी कर चुके हैं। उसके बावजूद दबंग अवैध कब्जा धारक अवैध कब्जा पर उतारू हैं।

हापुड़: एक बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया

अतुल त्यागी          
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पर आज डायल-112 पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई, कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया गया है एवं आग लगा दी गयी है। 
षसूचना मिलते ही थाने की एवं डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को अपनी कस्टडी में लेकर उसका मेडिकल कराया गया। घटना में शामिल अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है एवं सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

तैयारी की समीक्षा करने में मशगूल हुईं प्रियंका गांधी

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लखनऊ में डेरा जमाये कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जोनवार बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी है।

अपने लखनऊ दौरे के तीसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह ही पार्टी दफ्तर पहुंच गयी और बचे हुये चार जोन के नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक और तैयारी की समीक्षा करने में मशगूल हो गयी। कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार देर रात तक चली बैठक में चार जोन के पदाधिकारियों से फीडबैक हासिल किया था और उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिये थे। उनके आज शाम तक रायबरेली जाने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जोन के पदाधिकारियों से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रणनीति के अलावा संगठनात्मक ढांचे और प्रचार के बारे में बारीकी से फीडबैक ले रही है। वह हर नेता और पदाधिकारियों से गांव गांव के बारे में जानने समझने की कोशिश में लगी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 96 ब्लाक और 874 न्याय पंचायत की समीक्षा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होने किसान आंदोलन और इसे लेकर ग्रामीणों के रूझान के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

पार्टी महासचिव ने संगठन के कामकाज और पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की जमीनी सच्चाई के बारे में पड़ताल की। उन्होने 20 सितम्बर से शुरू होने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभायेंगे के सफल आयोजन के लिये कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमर कस के जुटने का आवाहन किया । 12 हजार किमी का सफर तय करने वाली इस यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। यात्रा का रूट आगामी बैठक में साफ किया जायेगा।

पार्टी की पांच अक्टूबर को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...