हाफलौंग। असम के दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर बड़ी अनियमितता का खुलासा हुआ है। यहां सिर्फ 90 मतदाता पंजीकृत हैं। लेकिन, कुल 171 वोट पड़े हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह मतदान केंद्र हाफलोंग विधानसभा क्षेत्र में है। इस जगह दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था। हाफलोंग में 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया, कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र के पांच चुनाव अधिकारियों को निलंबित करके यहां दोबारा मतदान कराने का प्रस्ताव रखा है। यह मतदान केंद्र खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) में था। हालांकि, इस मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव कराने के लिए अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
सोमवार, 5 अप्रैल 2021
रविवार, 4 अप्रैल 2021
कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं: शाह
सरभोग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के पास असम के विकास के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं होने का आरोप लगाया और कहा, कि राजग की ‘डबल इंजन की सरकार’ राज्य का विकास सुनिश्चित करेगी।
असम में चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन बारपेटा जिले में शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर लोगों पर शासन करने के लिए उन्हें बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा तो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र का पालन करती है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ” कांग्रेस किसी भी समस्या का हल नहीं कर सकती है और उसके नेता राहुल गांधी राज्य में पर्यटक की तरह आते हैं। कांग्रेस के पास विकास के लिये कोई दृष्टि नहीं है।” उन्होंने कहा, ” मैं पांच साल पहले आपके पास आया था और आपसे प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास जताने की अपील की थी एवं वादा किया था कि हम हिंसा एवं प्रदर्शन पर पूर्ण विराम लगा देंगे। राज्य में भाजपा की सरकार और मोदीजी ने पिछले पांच सालों में यह सुनिश्चित किया और अब राज्य प्रगति एवं विकास के पथ पर चल रहा है।”
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
चांदमारी में भाजपा गठबंधन की जीत का दावा किया
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021
वोटिंग मशीन ही शक के दायरे में, बचा क्या: प्रियंका
हरिओम उपाध्याय
दिसपुर। असम में दूसरे चरण के मतदान के खत्म होते ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। जिसमें पथरकंडी से बीजेपी उम्मीदवार की कार में कथित रूप से ईवीएम मशीनें देखी जा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो की जांच कराने की मांग की है। यह वीडियो असम के स्थानीय पत्रकार अतानु भूयन ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा पथरकंडी से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल की कार से ईवीएम मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। देखते ही देखते कई कांग्रेस नेताओं ने इसे शेयर करके बीजेपी पर निशाना साधा। हालांकि अभी बीजेपी या चुनाव आयोग की तरफ से कई पर कोई बयान नहीं आया है।वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की जीप (जिसका नंबर AS 10B 0022 है) के अंगर ईवीएम देखी जा रही है। वीडियो में लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि जीप कृष्णेंदु पॉल की है। इसके बाद कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरोदलई से लेकर गौरव गोगोई ने इस पर ट्वीट किया और बीजेपी ने ईवीएम लूटने का आरोप लगाया।
हर बार सामने आते हैं ऐसे वीडियो: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'हर बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें प्राइवेट गाड़ियों में ईवीएम ले जाते हुए पकड़े जाते हैं। अप्रत्याशित रूप से उनमें कुछ चीजें कॉमन होती है- गाड़ियां बीजेपी उम्मीदवार या उनके साथियों से जुड़ी होती हैं। वीडियो एक घटना के रूप में सामने आते हैं और फिर झूठ बताकर खारिज कर दिया जाता है।'
वीडियो एक्सपोज करने वालों को ही आरोपी बना देती है बीजेपी'
प्रियंका ने आगे लिखा, 'बीजेपी अपनी मीडिया मशीनरी का इस्तेमाल करके उन्हें ही आरोपी ठहरा देती है जिन्होंने वीडियो एक्सपोज किए। फैक्ट यह है कि ऐसे कई सारी घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं लेकिन इन पर कुछ नहीं किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई शुरू करने की आवश्यकता है और सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के इस्तेमाल की जरूरतों पर एक गंभीर पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए।'
ईवीएम पर ही शक हो जाए तो बचा क्या?'
शशि थरूर ने ट्वीट किया, 'यह काफी चौंकाने वाला है। भारत की लोकतांत्रिक संस्कृति में आलोचकों का भी मानना है कि कम से कम चुनाव मुक्त और निष्पक्ष हों लेकिन हम चुनावी निरंकुश बन चुके हैं। अगर ईवीएम ही संदिग्ध हो जाए तो बचा क्या? चुनाव आयोग को इस पर तुरंत सार्वजनिक जांच करानी चाहिए।'
सिर्फ ईवीएम लूटकर ही जीत सकती है बीजेपी'
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ट्वीट किया, 'सिर्फ इसी रास्ते से बीजेपी असम जीत सकती है- ईवीएम लूटकर। ईवीएम कैप्चरिंग, जैसे बूथ कैप्चरिंग हुआ करती थी। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। लोकतंत्र के लिए दुखद दिन।'
असम आपको कभी माफ नहीं करेगा'
असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदलोई ने ट्वीट किया, 'बीजेपी अनुशासित रूप से यह स्वीकार क्यों नहीं कर पा रही है कि वे असम चुनाव हार रहे हैं। ईवीएम चोरी करना और रिजल्ट में हेराफेरी आपके लिए अच्छा नहीं है। अगर चुनाव आयोग ने आपको माफ कर भी दिया तो भी असम कभी इसके लिए क्षमा नहीं करेगा।
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021
एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दीं
कोकराझार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा, कि उसने अपने लंबे शासन के दौरान असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। जबकि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस राज्य को शांति और सम्मान की सौगात दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, “ मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।
रविवार, 28 मार्च 2021
कांग्रेस असम की रक्षा नहीं कर सकती: गृहमंत्री
72 प्रतिशत लोगों ने मतदान अधिकार का किया प्रयोग
सोमवार, 22 मार्च 2021
माफिया की तरह काम कर रही भाजपा: प्रियंका
सरुपथार। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया, कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं। दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ”धृतराष्ट्र” और ”शकुनी” से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”…असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया, ”कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ” उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं। जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है। प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ”भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?”
1 दिन दिहाड़ी नहीं मिली, आदमी सोता है भूखा
गुवाहटी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की सबसे अहम जरूरत को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि चाय जनजाति की महिलाओं को एक दिन की दिहाड़ी नहीं मिले, तो परिवार के एक सदस्य को उस दिन भूखा सोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई, तो सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2000 रुपये दिये जायेंगे। जिससे कि वे सशक्त हो सके। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज असम के चुनाव प्रचार की शुरूआत जोरहट से की। जोरहट में पहुंचने पर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली बार जो भी वायदे किये थे, उन्हें एक-एक करके तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री कभी चाय के बागानों में गये। वहां जो बहनें चाय की पत्तियां तोड़ती हैं, उनकी अंगुलियों पर जो छाले पड़े हैं, उन्हें देखा? जो उन महिलाओं की चमड़ी सख्त हो चुकी है, क्या उन पर कभी भाजपा सरकार का ध्यान गया। कहा गया था कि चाय बगान श्रमिकों की दिहाड़ी 350 रुपये होगी, क्या वो की गई। कुछ नहीं किया गया, सभी वायदों को चकनाचूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो घर भी चलाती हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहारा बनती है, मैं उनकी बात करती हूं। उन महिलाओं से मिली हूं। एक महिला ने बातचीत के दौरान मुझे बताया था कि दीदी यदि एक दिन दिहाड़ी नहीं मिलती, तो परिवार के एक सदस्य को भूखा सोना पड़ता है, लेकिन सरकार को उनकी कुछ भी नहीं पड़ी है। भाजपा सरकार ने कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे, क्या किसी को रोजगार मिला? भाजपा सरकार ने कहा था कि खंड छह, जिससे असम की संस्कृति सुरक्षित रहती है, लागू करेंगे, नहीं किया गया। सीएए को लागू नहीं करने की बात की गई थी, लेकिन सत्ता में आते ही सीएए को लागू करने की बात की गई। उन्होंने कहा कि चाय के बगानों में न चिकित्सा की सुविधा है, न टाॅयलेट की। भाजपा की सरकार रिमोट की सरकार है, असम गण परिषद् को दिल्ली परिषद् बना दिया गया है। दिल्ली से असम की सरकार को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको दो-दो इंजन की सरकार मिलेगी, इस पर प्रियंका ने तंज कसा कि क्या पता कौन सा इंजन कौन से ईंधन से चलेगा और क्या-क्या करेगा। भाजपा का मकसद सिर्फ राजनीति है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में असम की संस्कृति का विनाश किया। इससे पहले जो तरूण गोगोई कांग्रेस के नेता थे, जिनकी रगों में असमिया संस्कृति बसी हुई थी, उनके गुजर जाने के बाद, पीएम ऐसी बातें कर रहे हैं, जो कि उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कहा। प्रियंका ने कहा कि यूपी के सीएम यहां आये और श्रीमन् शंकरदेव के बारे में गलत तरीके से जिक्र किया, इतना भी आदर नहीं किया कि वे उनके बारे में जानें। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए है। गोपीनाथ के नाम पर सरकारी पैसे से बनाया गया एयरपोर्ट उद्योगपति मित्र को दिया जा रहा है। एआईसीबी को प्राईवेट करने की योजना है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। जब असम के लोगों ने इसका विरोध किया, तो महिलाओं पर लाठियां बरसाई गईं। किसानों को जेल में डाल दिया गया। भाजपा जमीन, एयरपोर्ट, रिफाईनर, यहां तक कि असम के चिड़ियाघरों के ब्लैक पैंथर भी अपने उद्योपगति मित्रों को दे रही है। सीएए से असम की संस्कृति को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि असम में 40 लाख बेरोजगार हैं। हर छठा बीए पास व 10वां एमए पास व्यक्ति बेरोजगार है। असम के युवाओं को दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरू जाना पड़ता है। वहां भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता। प्रियंका ने कहा कि आप सभी को जो भी आपके पास आये, उससे नौकरी, रोजगार, भविष्य मांगना चाहिए। यह आपके आत्मसम्मान की बात है। चाय बगान के श्रमिकों को आज तक ट्राईब्स का दर्जा नहीं दिया गया है। हर ओर से भाजपा ने धोखा किया है। आप उन पर कैसे विश्वास कर सकते हैं। पांच साल तक आपने भाजपा को झेला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी, हो सकता है, कांग्रेस सरकार से भी गलती हुई हैं, लेकिन असम का विकास तो हुआ, सीएए तो नहीं थोपा गया। उन्होंने कहा कि जो आपके साथ हुआ, आपको पता है। आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। अब आपको बहुत सोच समझकर निर्णय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपके लिए पांच गारंटी लेकर आई है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो यह गारंटी हर हाल में पूरी होगी।
कांग्रेस का शासन, 'आतंकवाद' का नंगा नाच
जोनाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा, कि भाजपा ने बीते पांच वर्षों के दौरान असम में शांति और विकास सुनिश्चित किया है। असम में आज सोमवार को अपनी तीन चुनावी रैलियों में से पहली रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले जब कांग्रेस राज्य की सत्ता में थी, तब आंदोलन, हिंसा, बम विस्फोट, लोगों की मौत होना और कर्फ्यू लगना आम बात थी। शाह ने कहा, ”आतंकवाद का नंगा नाच चारों ओर चल रहा था।” उन्होंने कहा, ”(कांग्रेस नेता) राहुल गांधी असम की ‘अस्मिता’ की रक्षा की बात करते हैं। लेकिन आज मैं उनसे सार्वजनिक रूप से पूछना चाहता हूं, कि क्या कांग्रेस एआईयूडीएफ प्रमुख बदरूद्दीन अजमल को अपनी गोदी में बैठाकर यह कर पाएगी?” शाह ने कहा कि यदि अजमल सत्ता में आ गए, तो क्या ”असम घुसपैठियों से सुरक्षित रह पाएगा? क्या लोग चाहते हैं कि राज्य में और घुसपैठिए आ जाएं?”
रविवार, 21 मार्च 2021
जब लोग डूब रहे थे, असम क्यों नहीं आए पीएम ?
जोरहाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया, कि वह 22 वर्षीय महिला के एक ट्वीट से दुखी हैं। लेकिन, असम में आयी बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए नहीं। मोदी के असम के चाबुआ में एक चुनावी रैली में टूलकिट और कांग्रेस की कथित साजिश का मुद्दा उठाने के एक दिन बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी बाढ़ के दौरान लोगों की परेशानियों को लेकर चुप थे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ब्रह्मपुत्र में आई पिछले साल की बाढ़ से करीब 28 लाख लोग प्रभावित हुए थे। प्रियंका ने कहा, कि मैं कल प्रधानमंत्री का भाषण सुन रही थी। उन्होंने बहुत गंभीरता से कहा कि वह एक घटना से बहुत दुखी हैं। मुझे लगा वह असम के विकास के बारे में या असम में भाजपा ने कैसा काम किया। इस बारे में बोलेंगे। लेकिन मैं यह सुनकर हैरान रह गई, कि प्रधानमंत्री 22 वर्षीय महिला (दिशा रवि) के एक ट्वीट के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस ने असम के चाय उद्योग को खत्म करने की साजिश रची। वह कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर दो गलत तस्वीरें गलती से डालने को लेकर भी दुखी थे। उन्होंने मोदी से सवाल किया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों और सीएए विरोधी आंदोलन के लिए दुखी क्यों नहीं हैं। जिसमें पांच युवक मारे गए। कांग्रेस नेता ने मोदी से सवाल किया, कि आप तब असम क्यों नहीं आए जब लोग डूब रहे थे? आप तब दुखी क्यों नहीं थे। जब भाजपा द्वारा किए सभी बड़े वादे पूरे नहीं किए ? क्या आप चाय बागान गए और कामगारों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की ? असम में डबल इंजन की सरकार वाले प्रधानमंत्री के चर्चित बयान के बारे में प्रियंका ने मजाक उड़ाते हुए कहा, कि शकि राज्य में अभी दो मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शक्तिशाली मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के बीच सत्ता को लेकर चल रही खींचतान का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पास डबल इंजन की सरकार है। लेकिन असम के पास दो मुख्यमंत्री हैं। मुझे नहीं पता कि कौन से ईंधन से कौन-सा इंजन चलेगा। असम में असम सरकार नहीं चल रही है। भगवान आपको बचाए। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और चाय बागान श्रमिकों समेत समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। क्योंकि, उसने पांच साल पहले किया अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया।
मंगलवार, 16 मार्च 2021
408 उम्मीदवारों में से 28 के नामांकन खारिज किए
गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये नामांकन दाखिल करने वाले कुल 408 उम्मीदवारों में से 28 के नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिये गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि एक अप्रैल को होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिये 39 सीटों पर 408 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। जिनमें से सोमवार को जांच के दौरान 28 उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया। दूसरे चरण के लिये नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। इस बीच, छह अप्रैल को होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिये अब तक सात उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। कोकराझार से लोकसभा सांसद नव कुमार सरानिया ने बारमा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। असम गण परिषद से तीन बार विधायक रहे भूपेन रॉय ने अभयपुरी उत्तर से नामांकन भरा है। तीसरे चरण के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है। 20 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।
रविवार, 14 मार्च 2021
असम में आतंकवाद-उग्रवाद कम हुआ: राजनाथ
दिसपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है। जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। उन्होंने कहा, कि जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती। आदिवासियों की हत्या की घटना के समय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि असम के हालात में बहुत सुधार आया है। राज्य प्रगति के पथ पर है।
कांग्रेस कर रही देश बांटने वालों के साथ गठबंधन
दिसपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए। जो ”देश को बांटना चाहते हैं।” शाह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। शाह ने आरोप लगाया, कि कांग्रेस पार्टी ने 15 साल तक राज्य में शासन करने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रधानमंत्री होने के बावजूद पड़ोसी देशों से अवैध घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया। शाह परोक्ष तौर पर मनमोहन सिंह की ओर इशारा कर रहे थे। जिन्होंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया। शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, केरल में मुस्लिम लीग और पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया है। असम अजमल के हाथों में सुरक्षित नहीं रह सकता है।” उन्होंने कहा, ”असम के लोग तय कर सकते हैं कि उनके कल्याण के बारे में कौन ज्यादा चिंतित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बदरुद्दीन अजमल।”
सोमवार, 1 मार्च 2021
प्रियंका दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं असम, पूजा की
रविवार, 28 फ़रवरी 2021
तारीखों के एलान के साथ बीजेपी को बड़ा झटका
चुनावी रण में उतरीं प्रियंका, असम में कई कार्यक्रम
दिसपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी असम में होने वाले चुनावी रण के मद्देनजर 1 व 2 मार्च असम में रहेंगी और कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 1 व 2 मार्च को असम का दौरा करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे असम में जनता को सम्बोधित करेंगी। 1 मार्च को वे सुबह 8.30 बजे गुवाहटी के कामाख्या मंदिर में पहुंचेंगी, जहां कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। पूर्वाह्न 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद वे उत्तर लखीमपुर जिले के सोनारी पंचायत में जायेंगीगांव
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
मैनेजमेंट के लिये अटल सहित 11 नेता रवाना
दिसपुर। असम के पर्यवेक्षक एवँ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निदेशानुसार छत्तीसगढ़ के 12 कांग्रेस नेताओं को असम विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट,एवँ जोन ,सेक्टर के प्रशिक्षण के लिए ,आज सुबह रायपुर विमानतल से दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए,जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी शामिल है। बताते चले कि अटल श्रीवास्तव को संघठन में कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव रहा है। अभी हाल ही में बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस के निर्विरोध महापौर बनाये जाने में एवँ बिलासपुर, मुंगेली जिला पंचायत में कांग्रेस समर्पित अध्यक्ष बनाये जाने में उनकी विशेष भूमिका रही। कांग्रेस के विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने प्रदेश के महामंत्री का दायित्व संभालते हुए,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवँ तत्कलीन प्रदेश अध्यक्ष एवँ वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनेक बढ़ी सभाओ एवँ कार्यक्रम का सफल संचालन किया था। इन्ही सब अनुभवों को देखते हुए अटल श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बूथ मैनेजमेंट टीम का सदस्य बना के असम भेजा गया है। 12 सदस्यीय टीम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा,संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी,पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अन्य नेता भी शामिल है।
रविवार, 24 जनवरी 2021
बोडो समझौते उग्रवाद के अंत का प्रारंभ: गृहमंत्री
सोमवार, 28 दिसंबर 2020
असम में होगें मदद से चलने वाले मदरसे बंद
दिसपुर। असम सरकार ने एक अप्रैल 2021 से राज्य में सभी सरकारी मदरसों को बंद करने और उन्हें स्कूलों में बदलने संबंधी एक विधेयक सोमवार को विधानसभा में पेश किया। राज्य में विपक्ष की आपत्ति के बावजूद शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन असम निरसन विधेयक, 2020 को पेश किया। विधेयक में दो मौजूदा कानूनों असम मदरसा शिक्षा (प्रांतीयकरण) कानून, 1995 और असम मदरसा शिक्षा (कर्मचारियों की सेवा का प्रांतीयकरण और मदरसा शिक्षण संस्थानों का पुनर्गठन) कानून, 2018 को निरस्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। शर्मा ने कहा, ‘विधेयक निजी मदरसे पर नियंत्रण और उनको बंद करने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि विधेयक के ‘लक्ष्यों और उद्देश्यों के बयान’ में ‘निजी’ शब्द गलती से शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि सभी मदरसे उच्च प्राथमिक, उच्च और माध्यमिक स्कूलों में बदले जाएंगे और शिक्षक तथा गैर शिक्षण कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्री ने पूर्व में कहा था कि असम में सरकार संचालित 610 मदरसे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया इकबाल अंसारी चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...