सोमवार, 10 मार्च 2025

टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार

टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार 

विजय भाटी 
गौतमबुद्ध नगर। नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में वांछित मुख्य आरोपी मोहम्मद अरशिद को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद कालीकट, केरल एयरपोर्ट से की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका पासपोर्ट भी बरामद किया है। 12 जनवरी को दूरसंचार विभाग, दिल्ली और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने नोएडा के सेक्टर-63 में अवैध रूप से संचालित हो रहे अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया था। 
इस दौरान पुलिस ने मौके से प्रबंधक शिवम कुमार और डायरेक्टर देवकी नंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी मेसर्स किस्वा वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। इस सेटअप के जरिए विदेशी कॉल्स को भारतीय टेलीफोन नेटवर्क पर स्विच कर देश में डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा था। इससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। मामले में नोएडा के सेक्टर-63 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह पता चला कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद अरशिद था, जिसने प्रबंधक और डायरेक्टर को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने के निर्देश दिए थे। 
घटना के बाद से ही अरशिद फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने जल्द से जल्द अरशिद को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। 7 मार्च को कालीकट, केरल एयरपोर्ट से सूचना मिली कि अभियुक्त मोहम्मद अरशिद वहां मौजूद है। इस सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस की टीम तुरंत केरल पहुंची और 8 मार्च को अरशिद को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस ने इस कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अवैध टेलीफोन एक्सचेंज नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी। 

'सीएम' धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

'सीएम' धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। यात्रा मार्गों पर सड़कों, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएं। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रीन चारधाम यात्रा अभियान को लॉन्च करने के साथ ही पंजीकरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। यात्रा मार्गों पर हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट और घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की जाए, ताकि यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो। 
मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों के संकरे हिस्सों का चौड़ीकरण और निर्माणाधीन सड़कों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु बिना रुकावट यात्रा कर सकें। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अगर यातायात प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं को रुकना पड़े तो उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, यात्रा मार्गों पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी की व्यवस्था करने की भी बात की। 
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान मौसम के रियल टाइम अपडेट सिस्टम को और मजबूत किया जाए। इसके साथ ही, चारधाम यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यात्रा मार्गों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शीतकालीन यात्रा स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएं और इन्हें विकसित किया जाए। गंगोत्री और यमुनोत्री के मास्टर प्लान पर भी कार्य शुरू किया जाएं। इसके साथ ही, 2026 में नंदा राजजात और 2027 के कुंभ मेले की तैयारी भी अभी से शुरू की जाएं। 
मुख्यमंत्री ने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों से अपील की कि वे राज्य के जिन क्षेत्रों से जुड़ें हैं, वहां जाकर विकास कार्यों की निगरानी करें और जन समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे इन क्षेत्रों में रात्रि प्रवास करें और सरकारी स्कूलों, अस्पतालों तथा अन्य संस्थाओं का निरीक्षण करें। 
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दर्जाधारी मंत्री  विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, सचिवगण, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा से जुड़े जिलाधिकारी उपस्थित थें। 

महिला सशक्तिकरण, कृत संकल्पित हैं 'भाजपा'

महिला सशक्तिकरण, कृत संकल्पित हैं 'भाजपा' 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। जिला मुख्यालय के गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित किए गए महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने समाज सेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और व्यापक भागीदारी ही असली महिला सशक्तिकरण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से नए अवसरों, संसाधनों और मार्गदर्शन को बढ़ावा दे रही है। 
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा समाज और देश प्रगति करेगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नए भारत में सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवियों को हर महिला तक इन योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में जुटे और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली डॉ. अरुणा, समाजसेविका शालू सैनी, एडवोकेट मीर सक्सेना, समाजसेविका राज रानी, गायत्री परिवार से सोहनवीरी, समाजसेविका रीना अग्रवाल, गौ-सेविका कुमारी जैसमीन, समाजसेविका रुकमणि, शालिनी, योगाचार्या सोनिया लूथरा आदि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सपना कश्यप, पिछडा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सभासद ममता बालियान, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, साधना सिंघल, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, पंकज माहेश्वरी, पवन छाबड़ा आदि मौजूद रहें। 

आतिशी ने 'पीएम' की गारंटी को जुमला बताया

आतिशी ने 'पीएम' की गारंटी को जुमला बताया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं आतिशी मार्लेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जुमला बताते हुए भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली सरकार से पूछा है कि अब तक महिलाओं को ₹2500 क्यों नहीं दिए गए ? सोमवार को आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रही आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव में गारंटी केवल एक जुमला थी। 
क्योंकि, राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के बावजूद इलेक्शन में चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं को अभी तक ₹2500 नहीं दिए गए हैं। उधर, पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने दूसरा वायदा किया था कि होली एवं दिवाली पर राज्य की महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली के चंद दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन, अभी तक सिलेंडर नहीं दिए गए हैं। ऐसा भी किया जा सकता है कि अब होली के दिन ही एक कमेटी बनाई जाएं और लोगों को लटका कर रखा जाएं। 

गेहूं के मूल्य में 150 रुपए प्रति कुंटल का इजाफा

गेहूं के मूल्य में 150 रुपए प्रति कुंटल का इजाफा 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपए प्रति कुंटल का इजाफा किया है। इसके अलावा प्रदेश के कोषागार में रखें 5630 करोड़ रुपए के स्टांप रद्दी किए जाएंगे। 
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पास किए गए हैं। कैबिनेट ने होली के त्योहार से पहले किसानों को रंग बिरंगा गिफ्ट देते हुए गेहूं के मूल्य में 150 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया है। पिछली बार गेहूं 2275 प्रति कुंतल की दर से खरीदा जा रहा था, जबकि इस बार 24 25 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा। 
कैबिनेट ने तय किया है कि इस बार गेहूं की खरीद के लिए 6500 केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के कोषागार में रखे 5630 करोड रुपए के स्टांप को रद्दी करने का फैसला भी लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक की समाप्ति के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-70, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, मार्च 11, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 19 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...