रविवार, 9 मार्च 2025

सीएम धामी ने गंगा आरती कर, पूजा-अर्चना की

सीएम धामी ने गंगा आरती कर, पूजा-अर्चना की 

पंकज कपूर 
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान दुनिया के विभिन्न देशों से आए मेहमान देवभूमि के अध्यात्म और योग का अनुभव साथ लेकर गए हैं। योग नगरी ऋषिकेश ने भारत ही नहीं अपितु दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, यही कारण है कि ऋषिकेश दुनियाभर के योग और शांति प्रेमी लोगो की पहली पसंदीदा जगह बन गया है। 
मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रधानमंत्री जी के भ्रमण के जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड राज्य में शीत काल में भी पर्यटक आएंगे। प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश के लोगों से शीतकाल के समय में उत्तराखंड आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन को भी बढ़ावा देने की बात है। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को आगामी कुंभ व नंदा राजजात यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया। 
इस अवसर पर परमार्थ के स्वामी चिदानंद मुनि  महाराज, जिलाधिकारी आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, साध्वी भगवती सरस्वती सही देश-विदेश से आए पर्यटक उपस्थित थे। 

छपरौली: डायरेक्टर समाजसेवी ने पौधा भेट किया

छपरौली: डायरेक्टर समाजसेवी ने पौधा भेट किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
छपरौली। नगर निवासी नव दम्पत्ति राम सुपुत्र तेजपाल (छपरौली-बागपत) एवं प्रीति सुपुत्री रोहतास सिंह निवासी मेरठ को विवाह के उपरान्त नगर पहुँचने पर सामाजिक संस्था आँखें मिडिया सोशल नेटवर्क के डायरेक्टर समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार अभियान के तहत संस्कारों की शिक्षा देते हुए पौधा भेट कर शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया। 
आँखें के पर्यावरण रक्षक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा संस्कार व्यक्ति का आभूषण है, जिसे धारण करने पर व्यक्ति का व्यक्तित्व उज्जवल हो जाता है। 
प्रकृति के प्रति हम अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए पौधा रोपण एवं उनके संरक्षण में योगदान करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार आर्य, डॉ० रविन्द्र सिंह, कृष्णपाल, तेजपाल, रोहताश, रविकुमार, प्रताप, सतीश कुमार, वेदांग, प्राज्ञ, चीकू, यश, समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय, धनवती देवी, संतोष देवी, संगीता, दिव्या, सोनिया, गीता, आरजू, सृष्टि, सिया, अवनी आदि उपस्थित रहें। 

सारथी की 27वीं रसोई का शुभारंभ किया गया

सारथी की 27वीं रसोई का शुभारंभ किया गया 

गोपीचंद 
बागपत। रविवार को "सारथी वेलफेयर फाउंडेशन" के तत्वाधान में सारथी की 27वीं रसोई का शुभारंभ मां अन्नपूर्णा को भोग समर्पित कर किया गया। इस रसोई का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन अमित राणा द्वारा किया गया। 
अमित राणा ने बताया कि ऐसी रसोई हमेशा चलती रहनी चाहिए। ताकि, जरूरतमंद की मदद होती रहे और सारथी की रसोई  में जरूरतमंद लोग भोजन करते है, बड़ा ही पुण्य का कार्य है। ईंस रसोई का प्रसाद में आम जनों को ,गरीबों को, मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक, राहगीरों को एवं अन्य वर्ग के सभी लोगों को ₹5 में भरपेट भोजन कराया जाता है। सोनु तोमर ने बताया कि जितनी उत्सुकता खाने वालों को होती है, उतनी ही उत्सुकता एवं सेवा भाव खिलाने वालों में भी होती है। अँकुज खोखर ने भी  इस रसोई में आकर सेवा की उन्होंने बताया किसी भूखे को भरपेट भोजन करना ही वास्तव में पुण्य का कार्य है, जिस प्रकार से ₹5 में भोजन प्राप्त करने की लोगों की कतारे इस बात को प्रमाणित भी करती हैं। संस्था के सदस्य अभिषेक ने बताया सारथी की रसोई में लगभग 800 से लगभग 1000 लोग भोजन करते है। सबके साथ ओर सहयोग से ये रसोई निरन्तर ऐसे ही चलती रहें। 
वास्तव में इन कार्यो से मन  को सकून मिलता है ईंस मौके सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की कार्यकारणी  अध्य्क्ष( महिला )ममता अरोरा ,संजना जैन,बबिता खोखर, कविता सिंह,मीना अतिल,अध्य्क्ष विकास गुप्ता,सचिव अनिल अरोरा,रजनीश जैन,विवेक तोमर,शैंकी चौधरी ,विपिन सिंघल , सोनु तोमर,सुनील सैनी,अँकुज खोखर,अभिषेक जैन,सुनील , सत्यम जैन,प्रिंस गुप्ता, अशोक अतिल आदि मौजूद रहें। 

'भारत' ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

'भारत' ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया 

सुनील श्रीवास्तव 
आबुधाबी। भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ये तीसरी बार है, जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बन गई है। 
भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। जीत के लिए भारत को 252 रनों की दरकार थी जो उसने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और अंत में श्रेयस, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जुझारू पारियों के दम पर हासिल कर लिया। इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। 
इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है। न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाएं। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। 

किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा

किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जनपद में किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन, प्रशासनिक अधिकारी उनकी परेशानियों को दूर करने के बजाय अनदेखा कर रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा 10 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। 
किसानों का कहना है कि कृषि से जुड़े कॉपरेटिव, राजस्व, गन्ना, बैंक, चकबंदी समेत कई विभाग उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। किसानों को सरकारी कार्यालयों में हीन भावना से देखा जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों का आरोप है कि गन्ना विभाग और शुगर मिलों की मिलीभगत से महंगे बीज व दवाइयां बेची जा रही हैं, जबकि गन्ने की बीमारियों (रेड रॉट, पायरिला, टॉप बोरर) की रोकथाम के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। सिर्फ औपचारिक गोष्ठियों का आयोजन कर खानापूर्ति की जा रही है। 
किसानों को 3% की सब्सिडी मिलने का प्रावधान है, लेकिन कॉपरेटिव विभाग सब्सिडी वापस नहीं कर रहा। रियल-टाइम खतौनी में त्रुटियों के कारण किसानों को भूमिहीन बना दिया गया है। लेखपाल बिना पैसे लिए किसानों के काम नहीं कर रहे और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए ही फाइलें आगे बढ़ाई जा रही हैं। बैंकों द्वारा 2 लाख रुपये तक के ऋण पर भी किसानों की जमीन नियम विरुद्ध बंधक रखी जा रही है। इसके अलावा, किसानों पर अनावश्यक चार्ज भी लगाए जा रहे हैं। चकबंदी विभाग में अधिकारी अपने ही आदेशों को बार-बार बदल रहे हैं। इसकी वजह से कई किसान भूमिहीन हो चुके हैं और उन्हें उनकी जमीन वापस नहीं झमिल रही है। 
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर 10 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी। संगठन का कहना है कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द निवारण नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

भारत-पाक सीमा से दूर रहने की एडवाइजरी

भारत-पाक सीमा से दूर रहने की एडवाइजरी 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत-पाक सीमा से दूर रहने और उस इलाके में यात्रा ना करने की एडवाइजरी जारी की है। आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका से भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों तथा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की यात्रा न करने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। 
एडवाइजरी में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में आतंकी गतिविधियां और सशस्त्र संघर्ष हो सकते हैं, इसलिए लोगों को पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करना चाहिए। यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से आतंकवाद के कारण बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की यात्रा न करने को भी कहा गया है। अमेरिका ने कहा कि इन इलाकों में आतंकवादी संगठनों के ऐक्टिव होने की जानकारी है। इसके अलावा सीमा पर भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ सेना की भी बड़ी तैनाती है। बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी संगठन लगातार कई हमले कर चुके हैं। शुक्रवार को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा की घटना सामने आई है। केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे। 
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत तुरबत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी मीर को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। मुफ़्ती शाह मीर जेयूआई-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला खुजदार में जेयूआई-एफ के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-68, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, मार्च 09, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...