मंगलवार, 4 मार्च 2025

'पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया' का निरीक्षण किया

'पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया' का निरीक्षण किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। 
मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहें। इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। 

कक्षा-10 के छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया

कक्षा-10 के छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया 

अखिलेश पांडेय 
अमरावती। आंध्र प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईएपी) ने कक्षा-10 के छात्रों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपने एपी एसएससी हॉल टिकट (AP SSC Hall Ticket) को संबंधित स्कूलों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा तिथि पत्र के अनुसार, AP SSC 2025 परीक्षा 17 मार्च को लैंग्वेज के पेपर के साथ शुरू होगी। 31 मार्च को सामाजिक विज्ञान (Social Science) परीक्षा के साथ समाप्त होगी। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश एसएससी (AP SSC) कक्षा 10वीं की 2025 की परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को एग्जाम डेट और एग्जाम की जरूरी जानकारी साइट पर मिल जाएगी। हॉल टिकट ऑनलाइन प्रिंट करते समय छात्रों से कोई भी एक्सट्रा पेमेंट नहीं करना है। स्कूलों को एडमिट कार्ड प्रिंट करने और उन पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल की मुहर लगाने जरूरी है। इसके अलावा जिन छात्रों के आवेदन पत्र को "PAID" के रूप में चिह्नित किया गया है, वे "पेड स्टेटस एडमिट कार्ड" अनुभाग के जरिए अपने प्रवेश पत्र तक पहुंच सकते हैं। 

इन बातों का दें ध्यान 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश (BSE AP) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, स्कूलों को छात्रों की दी गई डीटेल्स को सत्यापित करना होगा। इसमें वे विषय भी शामिल हैं, जिनके लिए वे नामांकित हैं। इसके साथ ही दिए गए परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए, एक ऑनलाइन आवेदन सुधार लिंक भी बनाया गया है। स्कूलों को इस लिंक के माध्यम से आवश्यक सुधार प्रस्तुत करना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर कार्ड पर सुधार करना होगा। एक बार जब डिविजनल बोर्ड परिवर्तनों को मंजूरी दे देता है, तो सही किए गए प्रवेश पत्र "सुधार प्रवेश पत्र" लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा। 
विषयों या माध्यमों में बदलाव करने के लिए स्कूलों को आवश्यक समायोजन के लिए संबंधित विभागीय बोर्ड से सीधे संपर्क करें। परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को समग्र और हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। पिछले साल, आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा में 86.69 प्रतिशत प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की था। 

मायावती ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा

मायावती ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर निकालने के बाद अब मुसलमानों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों को लेकर सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है। मंगलवार को फिलहाल सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राजनीति करने वाली उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर डाली पोस्ट में लिखा है कि मुसलमानों के साथ देश में धार्मिक मामलों को लेकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जबकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसलिए, केंद्र एवं राज्य सरकारों को सभी धर्म के लोगों के साथ एक साथ जैसा बर्ताव करना चाहिए। 
मायावती ने लिखा है कि सभी धर्म के लोगों के पर्व और त्योहारों को लेकर लगाई जाने वाली पाबंदियां और दी जाने वाली छूट के जो नियम है, उन्हें लागू करना चाहिए, जो कि फिलहाल कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के भेदभाव से आपसी शांति और सौहार्द का बिगड़ना स्वाभाविक है। इसलिए, जरूरी है कि सरकार इस तरफ अपना जरूर ध्यान दें। 

सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं रोहित: प्रवक्ता

सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं रोहित: प्रवक्ता 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने इंडियन क्रिकेटर को मोटा बताया है और कहा है कि रोहित शर्मा भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं। 
पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं दुबई में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी- 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद की ओर से सवाल उठाए गए हैं। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफॉर्म बन चुके एक्स पर लिखी पोस्ट में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा अत्यधिक मोटे हैं, जिसके चलते उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने यह भी कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान है। 
कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को हाथों-हाथ लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान को एक सेल्फ मेड चैंपियन का अपमान करार दिया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि जो लोग राहुल गांधी की कप्तानी में 90 का चुनाव हार चुके हैं। वह लोग रोहित शर्मा की कप्तानी को बेकार बता रहे हैं। रोहित शर्मा के ट्रैक रिकार्ड की तारीफ करते हुए भाजपा नेता पूनावाला ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती गई t20 वर्ल्ड कप का भी उल्लेख किया है। 

सीरिया में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 20 घायल

सीरिया में विस्फोट, 3 लोगों की मौत, 20 घायल 

अखिलेश पांडेय 
डमस्कस। सीरिया के पूर्वोत्तर शहर अल बुकामल में इराक की सीमा के पास एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सीरियाई मीडिया ने यह जानकारी दी। साना समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि विस्फोट डेर एज़-ज़ोर गवर्नरेट के पूर्व में शहर के प्रवेश द्वार पर हुआ। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं और विस्फोट के परिणामस्वरूप गैस स्टेशन पर लगी आग पर काबू पाने में कामयाब रहीं। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-64, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, मार्च 05, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...