शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

'उपमुख्यमंत्री' चौधरी ने संगम मे डुबकी लगाई

'उपमुख्यमंत्री' चौधरी ने संगम मे डुबकी लगाई 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई और त्रिवेणी में अर्घ्य अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। संगम तट पर स्नान के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सनातन संस्कृति की जीवंत धारा है। उन्होंने इसे पुनर्जन्म का संकल्प और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व बताया। 
महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं और साधु-संतों के बीच सम्राट चौधरी ने महाकुंभ की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की महान परंपरा और सनातन धर्म की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने महाकुंभ की अद्वितीय आध्यात्मिक शक्ति को विश्व के लिए प्रेरणादायक बताया। 

'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक आयोजित

'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की बैठक आयोजित 

सुशील केसरवानी 
कौशाम्बी। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड द्वारा उदयन सभागार में महाकुम्भ-2025 के सम्बन्ध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि जहां-जहां पर भी डायवर्जन किया गया है। वहां पर रिफलेक्टर/साइनेज बोर्ड अवश्य लगवाये जाएं। 
उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि जनपदीय रोड सेफ्टी एक्शन प्लॉन तैयार किये जाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्हांने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जहॉ-जहॉ पर भी डायवर्जन किया गया है। वहां पर रिफलेक्टर/साइनेज बोर्ड अवश्य लगवाये जायें। उन्हांने कहा कि सड़कों में जहॉ कहीं पर गड्ढे हैं। उन्हें चिहिन्त कर 02 दिवस के अन्दर ठीक करवाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्हांने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड किनारें स्थित शराब की दुकानों को शासन द्वारा निर्धारित सयम-सीमा के अन्दर ही खोला/बन्द किया जाएं। उन्होंने रोड किनारे स्थित स्कूलों के पास संकेतक बोर्ड लगवाएं जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। 
अपर जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस का कोई भी प्राइवेट डग्गामार वाहन सड़क पर न चलने पाएं। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के स्कूली वाहन कदापि संचालित न होने पाएं, नहीं तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर नशें की हालत में गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। 
उन्हांने कहा कि टैम्पू/ऑटो चिन्हित आटो स्टैण्ड में ही खड़ी किये जाय, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हों। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि जनपदीय रोड सेफ्टी एक्शन प्लॉन तैयार किये जाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोड गाड़ियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर ओवरलोडिंग को रोका जाएं। 
उन्होने कहा कि जनपद में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर समुचित कार्यवाही की जाएं। इस अवसर पर ए0आ0टी0ओ0 तारकेश्वर मल्ल एवं अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

किसानों को 19वीं किस्त करेंगे 'पीएम' मोदी

किसानों को 19वीं किस्त करेंगे 'पीएम' मोदी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। 
ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है, विशेषकर उनकी खाद-बीज की जो आवश्यकता होती थी, उसे पूरा करके उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था। इस बार किसानों की संख्या बढ़ी है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब तक लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है। 
19वीं किश्त डलते ही यह राशि बढ़कर 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी की योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। मुझे प्रसन्नता के पीएम मोदी 24 फरवरी को फिर किसानों के खाते में पैसा डालने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है। कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया। हम बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए मैं 23 फरवरी को दरभंगा में मखाना किसानों से चर्चा करूंगा। मखाना उत्पादक किसानों को हम अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकें, इसको लेकर भी हम विचार-विमर्श करेंगे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-53, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, फरवरी 22, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दशमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 11 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...