बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

समुद्र किनारे पड़ा था मगरमच्छ, शार्क ने निगला

समुद्र किनारे पड़ा था मगरमच्छ, शार्क ने निगला 

सरस्वती उपाध्याय 
कृति का एक नियम है। जो शिकारी है, वो कई बार शिकार बन जाता है। अगर मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीव को ही ले लीजिए। उसके सामने जाने की कोशिश कोई भी नहीं करता। पर जब मगरमच्छ ही खुद शिकार बन जाए, तो देखकर रूह कांप जाती है। 
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ, समुद्र के किनारे अचेत पड़ा है। समझ नहीं आ रहा है कि वो मरा हुआ है या सिर्फ बेहोशी की हालत में है ? तभी उसके पास पानी में हलचल होती है और एक शार्क अपना मुंह बाहर निकालती है। उसके बाद जो हुआ, वो देखकर आप सन्न रह जाएंगे। 
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं, जिसमें एक मगरमच्छ समुद्र के किनारे उल्टा पड़ा है। वो बिल्कुल भी नहीं हिल रहा है। उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो मगरमच्छ मरा हुआ है। पर दावे से नहीं कहा जा सकता। तभी अचानक पानी में आपको हलचल होती नजर आएगी। 

शार्क ने किया मरे हुए मगरमच्छ पर हमला 

दूर से शार्क की पीठ पानी में चलती नजर आती है। अचानक वो शार्क उस मगरमच्छ के पास पहुंचती है और उसे झपट लेती है। उसके बाद वो उसे पानी में खींच ले जाती है और नोचना-खसोटना शुरू कर देती है। मगरमच्छ का आधा शरीर पानी में तैरता नजर आता है, शार्क बार-बार उसके ऊपर हमला करती रहती हैं। ये इतना भयानक दृश्य है कि उसे देखकर आपको डर लग जाएगा। 

वीडियो हो रहा है वायरल 

इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने पूछा कि मगरमच्छ मरा हुआ था या सिर्फ मजे कर रहा था ? एक ने कहा कि ये मगरमच्छ समुद्र के पास क्या कर रहा था। एक ने पूछा कि आखिर समुद्र के पास मरा हुआ मगरमच्छ कैसे पहुंचा ? 

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं केला, जानिए

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं केला, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
केला, एक ऐसा फल जो केवल स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। यह फल विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर है जो हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।आज हम जानेंगे कि 30 दिन रोजाना केला खाने से आपका पेट का स्वास्थ्य कैसे सुधर सकता है और कौन-कौन से खतरनाक रोग ठीक हो सकते हैं ? 

सर्दियों का यह छोटा फल स्वास्थ्य का खजाना है 

पेट के स्वास्थ्य के फायदे... 

पाचन सुधारता है: केले में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है। यह कब्ज से राहत देता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। 
असिडिटी से राहत: केले में मौजूद पोटैशियम असिडिटी को कम करने में मदद करता है। यह पेट के अम्ल उत्पादन को नियंत्रित करता है और गैस, अपच और सीने में जलन से राहत देता है। 
आंतों का स्वास्थ्य सुधारता है: केले में मौजूद 
प्रीबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं। यह पाचन सुधारने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा... 

हृदय रोग: केले में पोटैशियम का स्तर अधिक होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। 
कमजोरी: केले में आयरन होता है, जो कमजोरी को रोकने में मदद करता है। 
मधुमेह: केले में मौजूद फाइबर रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है। 
कैंसर: कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने को रोकने में मदद करते हैं। 

कैसे खाएं... 

आप रोजाना सुबह के नाश्ते में एक केला खा सकते हैं। आप इसे स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं।
सालड, स्मूदी या अन्य चीजों में केला डाल सकते हैं। 

ध्यान रखें... 

केले में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए अधिक केला खाने से वजन बढ़ सकता है। 
यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो केला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। 
केला एक ऐसा फल है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। 30 दिन रोजाना केला खाने से आपका पेट का स्वास्थ्य सुधार सकता है और कई खतरनाक बीमारियों से बचाव हो सकता है। 
अस्वीकरण: स्वास्थ्य, सौंदर्य देखभाल, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, लेख और खबरें केवल सार्वजनिक हित में आपके जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। किसी भी प्रयोग से पहले कृपया विशेषज्ञों से परामर्श लें। 

पीएम के प्लेन पर अटैक करने की धमकी, अरेस्ट

पीएम के प्लेन पर अटैक करने की धमकी, अरेस्ट 

कविता गर्ग 
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लेन पर अटैक किए जाने की धमकी देते ही अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी देने वाले व्यक्ति को खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 4 महीने के भीतर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का यह दूसरा मामला है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक किए जाने की धमकी मिली है। 
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल में चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर अटैक कर सकते हैं। प्रधानमंत्री को मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस द्वारा इस बाबत सभी सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी देते हुए अलर्ट कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए मुंबई के चेंबूर इलाके में छापा मार कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रोगी होना पाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीने के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने का यह दूसरा मामला हुआ है। इससे पहले वर्ष 2024 के नवंबर महीने में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरे फोन के सिलसिले में पुलिस द्वारा 34 साल की एक महिला को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में पता चला था कि हिरासत में ली गई महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया था। 

अमेरिका के लिए रवाना हुए 'पीएम' मोदी

अमेरिका के लिए रवाना हुए 'पीएम' मोदी 

सुनील श्रीवास्तव 
पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। 
फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता की। मैक्रों के साथ उन्होंने द्विपक्षीय चर्चा भी की। 
अमेरिका में, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जनवरी में ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद PM मोदी, ट्रंप से मिलने वाले चौथे विदेशी नेता होंगे। फ्रांस के प्राचीन शहर मार्सिले की ऐतिहासिक यात्रा खत्म होने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों खुद PM मोदी को एयरपोर्ट पर प्लेन तक छोड़ने आए तो दोनों नेताओं के बीच बेहतर रिश्तों की तस्वीर सामने आई। मैक्रों और मोदी ने एक दूसरे को गर्मजोशी के साथ विदाई दी और इमैनुएल मैक्रों ने हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया। 

प्रोटोकॉल से हटकर विशेष सम्मान 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मार्सिले हवाई अड्डे पर आकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करना सामान्य राजनयिक प्रोटोकॉल से हटकर एक विशेष सम्मान था। आमतौर पर किसी प्रधानमंत्री को विदा करने के लिए मेजबान देश के प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री आते हैं, लेकिन राष्ट्रपति का खुद आना एक असाधारण सम्मान माना जाता है। यह दिखाता है कि फ्रांस-भारत के साथ अपने रिश्तों को विशेष महत्व देता है। 

भारत-फ्रांस संबंधों की मजबूती 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच व्यक्तिगत संबंध और आपसी समझ काफी मजबूत है। राष्ट्रपति मैक्रों का पीएम मोदी को प्लेन तक छोड़ने आना द्विपक्षीय संबंधों की गहराई को दर्शाती है। खासकर, रणनीतिक सहयोग और रक्षा समझौतों के क्षेत्र में साझेदारी के संदर्भ में। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में ऐसे इशारे दुर्लभ होते हैं। लेकिन जब होते हैं, तो यह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बन जाते हैं। 

पैसे वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

पैसे वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने हनीट्रैप कर पैसे वसूलने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन पुरुष अभियुक्तों और दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस नें कब्जे से 3 मोबाइल फोन,3 फर्जी पुलिस परिचय पत्र,2 लाख 10 हजार रुपये नकद,3 कार,1 हिडन कैमरा बरामद किए है। 
मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस ने एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उनसे धन उगाही करते थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण में, और क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में, थाना खतौली पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी गंग नहर पटरी वर्फखाने वाले रास्ते से की गई, जिनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन,तीन फर्जी पुलिस परिचय पत्र 2,10,000 नकद,तीन कारें,एक हिडन कैमरा बरामद हुआ है। 
गिरोह की महिलाएं पहले लक्षित व्यक्तियों से दोस्ती करती थीं और फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाती थीं। मुलाकात के दौरान, वे छिपे हुए कैमरों से अश्लील वीडियो बनाती थीं। बाद में, गिरोह के पुरुष सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उन व्यक्तियों को ब्लैकमेल करते थे और उनसे धन की मांग करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जाकिर पुत्र शब्बीर, उसकी पत्नी जैनब, और तैमूर पुत्र खुर्शीद शामिल हैं। गिरोह भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाता था और फिर उन्हें वायरल करने या झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन वसूलता था। एक पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि उसे एक महिला ने अपने घर चिनाई का काम करने के लिए बुलाया, जहां उसे बंधक बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई और फिर ब्लैकमेल किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि हसीना और उसकी बेटी आसमा देह व्यापार में संलिप्त हैं। उन्होंने पीड़ित को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाई और फिर उसे ब्लैकमेल किया। 
अभियुक्तों ने खुद को मेरठ एसओजी टीम के सदस्य बताकर फर्जी पुलिस आईडी कार्ड दिखाए और पीड़ित से पैसे वसूल किए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-44, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, फरवरी 13, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...