सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई

छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एम. जी. पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवाई (एलबेंडाजोल की गोलियां) खिलाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। 
मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखना है। सरकार इस अभियान के तहत प्रदेशभर में छात्रों को कृमि नाशक दवाईयां खिलाकर उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही है। 
उन्होंने कहा कि यह दवाई न केवल बच्चों के लिए, बल्कि वयस्कों के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यह दवाई अवश्य खिलाएं और कृमि मुक्ति अभियान में सहयोग करें। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका एवं शिक्षिकाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय सैनी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, जिला पंचायत के स्टेनो अक्षय शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से संजीव कुमार मासूम, रविंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 

राहुल को 'कांग्रेस' की बर्बादी की जड़ करार दिया

राहुल को 'कांग्रेस' की बर्बादी की जड़ करार दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में भी पूरी तरह से विफल रही कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए पूर्व नेता ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस की बर्बादी की जड़ करार दिया है। 
सोमवार को वर्ष 2024 के फरवरी महीने में कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर अपनी भडास निकालते हुए कांग्रेस के नेताओं पर सनातन धर्म का विरोधी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी है। जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में है, उस समय तक पार्टी का भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा है कि हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता है और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता है। क्योंकि दोनों ही एक दूसरे के पूरक है और कांग्रेस की बर्बादी ही इसलिए हो रही है। क्योंकि, राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व इसका नेता है। 

कौशाम्बी: 'कबड्डी प्रतियोगिता' का आयोजन किया

कौशाम्बी: 'कबड्डी प्रतियोगिता' का आयोजन किया 

रामबाबू केसरवानी 
कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि खेलो भारत कौशाम्बी जिला द्वारा आयोजित जिले भर के नगरों में नगर खेल कुंभ के अंतर्गत सरसवा नगर क्षेत्र के बैजनाथ अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज गंगा पारी का पुरवा में विद्यार्थियों के बीच सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ए बनाम टीम बी ने हिस्सा लिया। कड़ा मुकाबला के दौरान टीम बी 28 पॉइंट बनाकर विजई हुई। 
पुरस्कार वितरण के दौरान सरसवा नगर के नगर अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि पड़ोस के जिले में महाकुंभ चल रहा है। इसके दृष्टिगत राष्ट्रीय आवाहन पर पूरे भारत में नगर खेल कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहें हैं। विद्यार्थी परिषद का मानना है, खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान विभाग संयोजक ऋषभ द्विवेदी जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह टीम ए के कैप्टन विकास एवं टीम बी के कैप्टन शिवम मिश्रा उपस्थित रहें। 

राष्ट्रपति ने संगम स्नान किया, डुबकियां लगाई

राष्ट्रपति ने संगम स्नान किया, डुबकियां लगाई 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। संगम नगरी में आयोजित किये जा रहे महाकुंभ- 2025 के 29वें दिन प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। शाम तकरीबन प्रयागराज में रहने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की ऐसी दूसरी राष्ट्रपति है, जिन्होंने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। 
सोमवार को प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम स्नान किया और आस्था की डुबकियां लगाई। स्नान के बाद महामहिम राष्ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। 
संगम स्नान से पहले राष्ट्रपति ने गंगा मैया को पुष्प अर्पित किए। संगम स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती के पश्चात राष्ट्रपति अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। महाकुंभ 2025 में संगम स्नान के लिए राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सोमवार की सवेरे तकरीबन 9:30 बजे बमरौली स्थित एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई का आयोजन किया गया

मुजफ्फरनगर: जनसुनवाई का आयोजन किया गया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
जनसुनवाई में आए नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिनमें भूमि विवाद, आपराधिक घटनाएं, पुलिस कार्यवाही में लापरवाही, महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
इस दौरान महिला अपराधों से संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम (महिला विंग)’ को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित एवं निष्पक्ष रूप से किया जाए ताकि पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो। 
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा किसी शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, महिला थाना प्रभारी समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-42, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, फरवरी 11, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...