रविवार, 9 फ़रवरी 2025

खिलाड़ी रचिन के माथे पर लगीं गेंद, चोटिल हुए

खिलाड़ी रचिन के माथे पर लगीं गेंद, चोटिल हुए 

सुनील श्रीवास्तव 
लाहौर। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत कल 8 फरवरी को लाहौर में शुरू हुआ। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया। लेकिन, इसी मुकाबले के दौरान एक भयावह घटना घटी, जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रचिन रवींद्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर में बल्लेबाज खुशदिल शाह ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। 
वहां मौजूद रचिन रवींद्र ने कैच पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, फ्लड लाइट्स के कारण गेंद को सही तरीके से जज नहीं कर सकें। गेंद उनके हाथ से फिसलकर सीधे चेहरे पर जा लगी, जिससे उनका माथा बुरी तरह चोटिल हो गया और खून बहने लगा। 
इस मैच का आयोजन लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि खराब फ्लड लाइट्स के कारण रचिन रवींद्र को यह चोट लगी। रोशनी में बाधा के कारण वह गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं सकें, जिससे गेंद उनके चेहरे पर आकर लगी। यह दृश्य इतना भयानक था कि मैदान पर मौजूद हर किसी की सांसें थम गईं। खून से लथपथ रचिन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। 
आपको बता दें कि रचिन भारतीय मूल के हैं। उनके माता पिता बंगलुरु के निवासी रहे हैं। फिलहाल वे न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में भारतीय दौरे पर रचिन रवींद्र भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आए थे, तो अपनी दादी से मिलने गए थे। रचिन न्यूजीलैंड की टीम के अहम खिलाड़ी हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं। टूर्नामेंट से पहले लगी चोट कीवी टीम के लिए समस्या का कारण बन सकती है। 
पाकिस्तान को 28 साल बाद किसी आईसीसी के टूर्नामेंट के आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसकी तैयारी के लिए पाकिस्तान ने तीन स्टेडियम के पुनर्निमाण के लिए कुल 18 अरब रुपए खर्च किए। हालांकि, इसकी रकम पहले 12.8 अरब पाकिस्तानी रुपए निर्धारित की गई थी, वह 6 अरब बढ़ गई। लाहौर के इस गद्दाफी स्टेडियम को बनाने में उसने 7.7 अरब रुपये खर्च किए हैं। मैदान के रिनोवेशन के लिए पवेलियन के निर्माण के लिए 1,100 मिलियन रुपए, खिलाड़ियों के लिए रूम बनाने के लिए 3,471 मिलियन रुपए। बाहर के बाड़े की स्टील संरचना के लिए 1,250 मिलियन रुपए, मैदान के बाहर खाई (ड्रेनेज सिस्टम) के लिए 189 मिलियन रुपए, दो नई एलईडी डिजिटल स्क्रीन लगाने के लिए 330 मिलियन रुपए खर्च किए हैं। 
इसके अलावा, स्टेडियम में 523 मिलियन रुपए की लागत से पुरानी फ्लड लाइट्स की जगह 480 एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। 375 मिलियन रुपए सीटों की स्थापना के लिए और 93 मिलियन रुपए बाहरी सुधार कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। लेकिन, इतना सब खर्च करने के बाद भी मैच के दौरान सही लाइट न होने की वजह से रचिन रविंद्र को चोटिल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर रचिन रविंद्र की चोट के बाद उबाल आ गया है, कि एक यूजर ने लिखा, "आतंकवादियों की गोली से बच जाओगे तो 100 रुपये की LED बल्ब में मुँह तुड़वाओगे। ICC को भिखमंगे के सिवाय कोई और देश नही मिला था चैंपियन ट्रॉफी के लिए"। वहीं, टकराव इतना जबरदस्त था कि रचिन कुछ देर के लिए होश खो बैठे और उन्हें साफ दिखाई देना बंद हो गया। दर्द से कराहते हुए वह मैदान पर गिर पड़े। तुरंत ही मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची और उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, रचिन के माथे पर गंभीर चोट आई है और उनका उपचार जारी है। हालांकि, उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर अब तक कोई विस्तृत अपडेट नहीं दिया गया है। 
पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज 2025 की शुरुआत हार के साथ की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों में शानदार 106 रन जड़े। जवाब में पाकिस्तान की टीम 48वें ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह न्यूजीलैंड ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फखर जमां ने शानदार वापसी करते हुए 69 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकीं। 

शपथ ग्रहण समारोह 13 के बाद होने की संभावना

शपथ ग्रहण समारोह 13 के बाद होने की संभावना 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है। बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और बंपर बहुमत हासिल किया है। 11 साल सत्ता में रही आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। भाजपा 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी चाहती है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहें। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह 13 फरवरी के बाद आयोजित होने की पूरी संभावना है। 
बीजेपी में सीएम फेस पर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच, खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि बैठक में दिल्ली की नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा हुई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे और जीत की बधाई देंगे। विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले शनिवार शाम बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न मनाया गया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर बातचीत हुई है‌। इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। इस बीच दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने आजतक से बातचीत में कहा कि सरकार बनते के साथ हमारी प्राथमिकता यमुना साफ करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। मनोज तिवारी ने कहा कि जो सीएम होगा, वह दिल्ली की जनता के लिए काम करेगा और प्रधानमंत्री मोदी की जनता से की गई गारंटियों को पूरा करेगा। 

शपथ ग्रहण में आएंगे एनडीए के नेता 

माना जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। इसलिए, थोड़ा समय लिया जा रहा है। कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे। 

10 दिन में मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री 

बीजेपी की जीत के बाद शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा था कि दिल्ली को अगले 10-15 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। पार्टी में सीएम के चयन को लेकर एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है। उन्होंने कहा, हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है। दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। उसके बाद 1998 के चुनाव में बीजेपी हार गई थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में जीत हासिल की। उसके बाद 2013 में चुनाव हुए तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से दूर गई। ऐसे में कांग्रेस ने बाहर से AAP को समर्थन दिया और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन गए। ये सरकार सालभर तक चली और फिर केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ा। बाद में 2015 और 2020 के चुनाव में AAP ने बंपर जीत हासिल की। 

BJP में नए सीएम को लेकर कवायद 

अब 27 साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने जीत हासिल की। बीजेपी में अब नए सीएम को लेकर कवायद तेज हो गई है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का विजय रथ रोका है। उन्होंने 4,089 वोटों से शानदार जीत हासिल की है। फिलहाल, बीजेपी में सीएम रेस में प्रवेश वर्मा का नाम भी चल रहा है। 

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 मछुआरों को अरेस्ट किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 मछुआरों को अरेस्ट किया 

अखिलेश पांडेय 
कोलंबो। श्रीलंकाई अधिकारियों ने कथित तौर पर द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके ट्रॉलर जब्त कर लिये हैं। नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं। 
इसमें कहा गया है, "श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया और देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।" 
बयान में कहा गया है कि नौसेना विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंकाई जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चलाती रहती है, तथा स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इन गतिविधियों के प्रभाव को ध्यान में रखती है। नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ईरानतिवु द्वीप लाया गया, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए किलिनोच्ची के सहायक मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। पिछले सप्ताह इसी तरह की एक घटना में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था और एक नौका जब्त कर ली थी। 

आतिशी ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया

आतिशी ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर बैठक कर रही है। 
रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार की सवेरे तकरीबन 11:00 बजे सेक्रेटेरिएट पहुंची मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अपना त्यागपत्र लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना को सौंप दिया है। 
उधर, दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी भी अब अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए मुख्यमंत्री का नाम निर्धारित करने के लिए गृहमंत्री के आवास पर पहुंच गए हैं। 

19 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा

19 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। 19 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। 
यह सत्र करीब एक सप्ताह चलेगा जिसमें सत्ता पक्ष जहां अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगा। वहीं, विपक्ष महाकुंभ हादसे के अलावा किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा। सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-41, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, फरवरी 10, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 21 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया

'राष्ट्रपति' ने विकास के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट किया  अखिलेश पांडेय  औगाडौगू। वर्तमान में वैश्विक वातावरण अस्थिर हो रहा है। कई देशों...